राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
National Nutrition Week
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह : 1 से 7 सितम्बर, 2023
- प्रतिवर्ष 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का मूल उद्देश्य स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है। उत्तम स्वास्थ्य उत्पादकता, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय विकास पर आवश्यक रूप से प्रभाव डालता है।
- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (1-7 सितम्बर) का प्रारंभ खाद्य एवं पोषण बोर्ड ने सन् 1982 में किया था।
- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के सरकारी/गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित किए जाने पोषण संबंधी शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर प्रमुख रूप से बल दिया जाता है।
- संविधान के अनुच्छेद 47 के अनुसार, ''पोषण और जीवन स्तर में वृद्धि करना तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना सरकार का दायित्व है।''
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से सितंबर 2023 (पूरे माह) में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 2023 के पहले दिन देश भर में करीब 10 लाख कार्यक्रम आयोजित किये गये। इनमें 'मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण में सुधार और 'स्तनपान और पूरक आहार' जैसे विषय शामिल थे।
पोषण अभियान (राष्ट्रीय पोषण मिशन)
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2018 को राजस्थान के झुंझुंनू में राष्ट्रीय पोषण मिशन यानी पोषण अभियान का शुभारंभ किया था। इसके तहत सितम्बर माह में पोषण माह मनाया जाता है।
- राष्ट्रीय पोषण मिशन एक शीर्षस्थ निकाय के रूप में मंत्रालयों के पोषण संबंधी हस्तक्षेपों की निगरानी, पर्यवेक्षण, लक्ष्य निर्धारित करने तथा मार्गदर्शन करेगा।
- राष्ट्रीय पोषण मिशन का मुख्य उद्देश्य कुपोषण अैर जन्म के समय बच्चों का वजन कम होने संबंधी समस्याओं को प्रत्येक वर्ष 2 प्रतिशत तक कम करना है।
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 15वां वित्त आयोग की अवधि वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक के लिए 'सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0' शुरू किया गया है। यह एकीकृत पोषण सहायता कार्यक्रम है। इसके माध्यम से बच्चों, किशोर लड़कियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण की चुनौतियों का सामना किया जाएगा।
- पोषण माह 2023 का केंद्र बिंदु मानव जीवन के महत्वपूर्ण चरणों: गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना है। इसका उद्देश्य 'सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत' (पोषण-समृद्ध भारत, शिक्षित भारत, सशक्त भारत) पर केंद्रित थीम के माध्यम से पूरे भारत में पोषण संबंधी समझ को बढ़ावा देना है।*राष्ट्रीय पोषण सप्ताह-2023 का विषय/थीम*Fuel for the Future
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें