आज का दिन : 22 सितंबर 2025
विश्व गैंडा दिवस
(World Rhino Day)
- प्रतिवर्ष 22 सितंबर को विश्व गैंडा दिवस मनाया जाता है।
- विश्व राइनो दिवस मनाने की पहल 2010 में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) दक्षिण अफ्रीका की ओर से की गई थी।
- दुनिया में सफेद, काले, एक सींग वाले गैंडे पाए जाते हैं। गैंडे को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) की रेड लिस्ट में लुप्त होती प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
- आईयूसीएन की रेड लिस्ट में गैंडे की पांचों प्रजातियों को शामिल किया गया है। ये हैं- 1. व्हाइट राइनो, 2. ब्लैक राइनो, 3. एक सींग वाले गैंडे, 4. जावा राइनो और 5. सुमात्रन राइनो। इनमें से व्हाइट और ब्लैक गैंडा अफ्रीका में और बाकी तीनों मुख्यत: एशिया में पाए जाते हैं।
- एक सींग वाला गैंडा दुनिया की सबसे बड़ी राइनो प्रजाति है। यह सबसे अधिक भारत में पाया जाता है।
- एक सींग वाला गैंडा भारतीय प्रदेश असम का राज्य पशु है। वर्तमान में इसकी अधिकतर आबादी असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में है।
- हाल ही के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में करीब 3000 एक सींग वाले गैंडें हैं। अकेले असम में ही इनकी संख्या 2800 से अधिक है।
- असम में गैंडों के संरक्षण के लिए 6 क्षेत्र चिह्नित हैं। ये हैं-काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, लाओखोवा वन्यजीव अभयारण्य, बुराचपेरी वन्यजीव अभयाण्य, ओरंग राष्ट्रीय उद्यान, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य और मानस राष्ट्रीय उद्यान हैं।
- सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल ने वर्ष 2021 में एक सींग वाले गैंडे को अपना शुभंकर बनाया था। कंपनी भारत में गैंडों के संरक्षण में जुटी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें