अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस
International Day of Peace
आज का दिन : 21 सितंबर 2025
- प्रतिवर्ष 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सन् 2002 से प्रतिवर्ष 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
- अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाने का उद्देश्य धरती पर शांति स्थापित करना है। लोगों को अहिंसा और शांति की ओर मोडऩे के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।
- वर्ष 1982 से शुरू होकर 2001 तक सितंबर महीने का तीसरा मंगलवार 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' या 'विश्व शांति दिवस' के लिए चुना जाता था।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 सितंबर, 2001 को प्रस्ताव 55/282 के तहत सन् 2002 से प्रतिवर्ष 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाने का निर्णय लिया था।
- 16 सितंबर, 2022 को ही संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के पीस गार्डन में यूएन महासचिव एंतोनियो गुतेरस और महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष क्साबा कॉरोसी ने पीस बेल को बजाकर इस दिवस को मनाया था।
- 21 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र की लगभग सभी संस्थाएं, गैर सरकारी संगठन व दुनिया भर की सरकारें अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस को मनाती हैं।
- 'अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस' पर सम्पूर्ण विश्व में जगह-जगह सफेद रंग के कबूतरों को उड़ाया जाता है। शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाने की यह परम्परा बहुत पुरानी है।
- दुनिया भर में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियों को शांतिदूत भी नियुक्त किया हुआ है।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से सन् 2019 से 2028 के दशक को 'नेल्सन मंडेला शांति दशक' के रूप में मनाया जा रहा है।
*अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस-2024 का विषय/थीम*
Act Now for a Peaceful World
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें