मंगलवार, 23 सितंबर 2025

23 सितंबर 2025 : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

 आज का दिन : 23 सितंबर 2025

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

(International Day of Sign Languages)

  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिवर्ष 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन सांकेतिक भाषा यानी साइन लैंग्वेज को प्रचारित-प्रसारित करने तथा उनके प्रति जागरुक करने के लिए मनाया जाता है।
  • 23 सितंबर, 1951 को वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ की स्थापना हुई थी। इसीलिए इस दिन यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार वर्ष 2018 में मनाया गया।
  • वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ की ओर से सभी देशों की सरकारों और लोगों का आह्वान किया है कि 23 सितंबर, 2025 को सांकेतिक भाषाओं के समर्थन में सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी भवनों, हॉल्स, स्टेडियम आदि को नीली रोशनी से जगमग करें। नीले प्रकाश के इस आयोजन का उद्देश्य दुनिया को एकजुट करना है।
  • वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ के अनुसार दुनिया में 70 मिलियन लोग बधिर हैं। इनमें से 80 प्रतिशत विकसित देशों में रहते हैं।
  • विश्व में लगभग 300 अलग-अलग सांकेतिक भाषाएं प्रचलन में हैं।


*अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस-2025 का विषय/थीम*

No Human Rights Without Sign Language Rights

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें