मंगलवार, 19 अप्रैल 2016

19 अप्रेल, 2016 को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

➧दीपा करमाकर ओलंपिक क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनीं, 52 साल बाद होगा जिमनास्टिक में देश का प्रतिनिधित्व
➧दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीप पर पहली बार उतरा चीन का सैन्य विमान
➧मास्को में रूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की त्रिपक्षीय बैठक
➧रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर चीन की पहली यात्रा पर बीजिंग पहुंचे
➧ब्राजील : राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ पर महाभियोग का मामला सीनेट में पहुंचा
➧संयुक्त राष्ट्र महासचिव के चुनाव में उम्मीदवारों से पूछे जाएंगे सवाल, सदस्य देशों को भी प्रश्न पूछने का अधिकार
➧इंजमाम उल हक बने पाकिस्तान क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता
➧टाटा स्टील यूके के नए सीईओ बने बिमलेंद्र झा



➧जेके टायर ने किया कैवेंडिश इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण
➧राजस्थान : लाडली लक्ष्मी योजना होगी लागू
➧सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र का तर्क : कोहिनूर हीरा ईस्ट इंडिया कंपनी को उपहार में दिया गया था
➧पंजाब सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन- अनुकंपा के आधार पर माता-पिता भी नौकरी के हकदार
➧केंद्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान की बांग्लादेश यात्रा, भारत-बांग्लादेश के बीच पेट्रो उत्पादों के लिए बनेगी पाइपलाइन
➧बनारस के किसान जयप्रकाश सिंह की अरहर की उन्नत प्रजाति 'जेपी-09' को सरकार की मंजूरी
➧दीपक मिश्रा बने सीआरपीएफ के अपर महानिदेशक
➧पी.सी. ठाकुर बने अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड्स के महानिदेशक
➧तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर 200 रुपए का स्मृति सिक्का एवं 10 रुपए का प्रचलन सिक्का जारी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें