Previous Year Paper Question लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Previous Year Paper Question लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 21 अप्रैल 2018

पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 9

  •  EXAM : राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं-आरएएस/आरटीएस संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2016 (RAS/RTS Comb. Comp. Exam - 2016)
  •   Date : 28 August, 2016
प्रश्न : निम्नलिखित राज्यों-संघ शासित क्षेत्र के समूह में से किसकी लोकसभा में केवल एक सीट है?
Q. Which of the following states-Union Territory has only one seat in the Lok Sabha?
A. चंडीगढ़, सिक्किम, मिजोरम/Chandigarh, Sikkim, Mizoram
B. अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप/Arunachal Pradesh, Sikkim, Lakshdweep
C. मणिपुर, दादरा और नगर हवेली, पुड्डुचेरी/Manipur, Dadra and Nagar Haveli, Puddicheri
D. गोवा, मेघालय, नागालैंड/Goa, Meghalya, Nagaland
सही उत्तर - A



प्रश्न में समाहित अन्य जानकारियां

लोकसभा सीटों व सदस्यों से जुड़ीं अन्य स्मरण योग्य जानकारियां

  • संविधान में मूलत: 500 लोकसभा सदस्यों की व्यवस्था दी गई थी।
  • 31वें संविधान संशोधन विधेयक, 1974 के बाद लोकसभा के सदस्यों की संख्या को बढ़ाकर 552 कर दिया गया, जिसमें 530 सदस्य राज्यों का और 20 सदस्य संघ राज्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
    राष्ट्रपति आंग्ल भारतीय समुदाय से 2 सदस्यों को लोकसभा सदस्य के रूप में नामित कर सकते हैं।
  • वर्ष 2001 में 84वें संविधान संशोधन के प्रावधान के अनुसार लोकसभा व विधानसभाओं की सदस्य संख्या के बारे में सन् 2026 के बाद समीक्षा की जाएगी कि इस सदस्य संख्या में बढ़ोत्तरी की जाए या नहीं।
  • लोकसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष है। 
  • लोकसभा सदस्यों को चुनने का अधिकार वयस्क भारतीय नागरिकों को है। 61वें संविधान संशोधन विधेयक द्वारा वयस्क होने की आयु 21 से घटाकर 18 कर दी।
  • लोकसभा सदस्यों का निर्वाचन प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के तहत होता है। जिसे सर्वाधिक मत प्राप्त होते हैं, वह प्रत्याशी विजयी माना जाता है।
  • 1952 से 2014 तक 15 बार लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं।



    लोकसभा में विभिन्न राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के सदस्यों की संख्या


    राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सीटें
    आंध्रप्रदेश 42
    अरुणाचल प्रदेश2
    असम 14
    बिहार 40
    छत्तीसगढ़ 11
    गोवा 2
    गुजरात 26
    हरियाणा 10
    हिमाचल प्रदेश 4
    जम्मू और कश्मीर 6
    झारखंड 14
    कर्नाटक 28
    केरल 20
    मध्यप्रदेश 29
    महाराष्ट्र48
    मणिपुर 2
    मेघालय 2
    मिजोरम 1
    नगालैंड 1
    ओडिशा 21
    पंजाब 13
    राजस्थान 25
    सिक्किम 1
    तमिलनाडु 39
    त्रिपुरा 2
    उत्तराखंड5
    उत्तरप्रदेश 80
    पश्चिम बंगाल 42
    अंडमान और निकोबार 1
    चंडीगढ़ 1
    दादर और नागर हवेली 1
    दमन और द्वीव 1
    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली7
    लक्षद्वीप 1
    पुदुचेरी 1

सोमवार, 5 मार्च 2018

पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 8

  •  EXAM : राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं-आरएएस/आरटीएस संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2013 (RAS/RTS Comb. Comp. Exam - 2013)
  •   Date : 31 October, 2017
प्रश्न : "टू इयर्स एट मंथ्स एंड ट्वंटी-एट नाइट्स" के लेखक कौन हैं?
Q. "Two Years Eight Months and Twenty Eight Nights" is a book written by
A. सलमान रुश्दी/Sulman Rushdie
B. झुम्पा लाहड़ी/Jhumpa Lahari
C. जयराम रमेश/Jai Ram Ramesh
D. रस्किन बांड/Raskin Bond
सही उत्तर - A



सलमान रुश्दी

  • अहमद सलमान रुश्दी ब्रिटिश-भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार हैं।
  • सलमान रुश्दी का जन्म 19 जून, 1947 को हुआ।
  • सलमान रुश्दी के दूसरे उपन्यास  मिडनाइट्स चिल्ड्रन (1981) को उस साल का बुकर पुरस्कार मिला।
  • सलमान रुश्दी के उपन्यासों का कथानक भारतीय उप-महाद्वीप पर आधारित है।
  • उनका पहला उपन्यास ग्राइमस (1975) है।
  • सलमान रुश्दी की अन्य रचनाओं में शेम (1983), द जगुआर स्माइल (1987), द सैटनिक वर्सेस (1988), ईस्ट-वेस्ट (1994), द मूर्स लास्ट साई (1995), द ग्राउंड बिनीथ हर फीट (1999),  शालीमार द क्लाउन (2005) शामिल हैं।
  • शालीमार द क्लाउन (2005) को भारत का प्रतिष्ठित क्रॉसवर्ड फिक्शन अवार्ड प्राप्त हुआ।
  • 1988 में प्रकाशित हुई उनकी कृति 'द सैटनिक वर्सेस' पर विवाद भी हुआ और उनके विरुद्ध फतवा जारी किया गया।
  • 16 जून 2007 को साहित्य की सेवाओं के लिए सलमान रुश्दी को ब्रिटेन में नाइटहुड से सम्मानित किया गया।

प्रश्न में समाहित अन्य जानकारियां

झुम्पा लाहड़ी

  • झुम्पा लाहड़ी को वर्ष 2000 के प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी प्रमुख रचनाएं हैं-
  • लघु कथा संग्रह : इंटरप्रेटर ऑफ मैलाडीज (1999), अनएकसटम्ड अर्थ (2008)
  • उपन्यास: दी नेमसेक (2003), द लोलैण्ड

रस्किन बांड

  • रस्किन बांड का जन्म 19 मई 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था।
  • रस्किन बांड अंग्रेजी भाषा के विश्व प्रसिद्ध भारतीय लेखक हैं।
  • सन् 1999 में भारत सरकार ने रस्किन बांड को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया।
  • सन् 2014 में साहित्य में रस्किन बांड को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • उनकी प्रसिद्ध कृति 'अॅवर ट्रीज स्टिल ग्रो इन देहरा' के लिए सन् 1992 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • रस्किन बांड ने बाल साहित्य में भी अनेक रचनाएं लिखीं।
  • रस्किन बांड की कृतियों पर हिंदी सिनेमा जगत में फिल्मों का भी निर्माण हुआ है।
  • अंग्रेजी भाषा के विश्व प्रसिद्ध लेखक रस्किन बांड की प्रमुख कृतियां हैं-
  • फ्लाइट ऑफ पिजन्स, एंग्री रिवर सुजैन सेवेन हसबैंड




जयराम रमेश

जयराम रमेश भारतीय राजनीतिक दल राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े हैं। केन्द्रीय सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

सोमवार, 29 जनवरी 2018

पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 7

  •  EXAM : SSC Examination 2016
  •   Date : 29 January, 2017
प्रश्न : अकबर ने मियां का शीर्षक किसे दिया था?
Q. To whom did Akbar gave the title Mian?
A. राजा टोडरमल/Raja Todarmal
B. मानसिंह प्रथम/Man Singh I
C. बीरबल/Birbal
D. तानसेन/Tansen
सही उत्तर - D



संगीत सम्राट तानसेन से जुड़े स्मरणीय तथ्य

  • तानसेन का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित बेहट ग्राम में हुआ। कुछ विद्वानों ने तानसेन का जन्म संवत 1588 में होना माना है, वहीं कुछ विद्वानों के मत में उनका जन्म संवत 1563 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध कृष्ण-भक्त स्वामी हरिदास तानसेन के दीक्षा-गुरु कहे जाते हैं।
  • संगीत सम्राट तानसेन अकबर के नवरत्नों में से एक थे।
  • मुगल शहंशाह अकबर ने तानसेन को 'मियां' की उपाधि (शीर्षक) प्रदान किया था।
  • भारत की प्राचीन ध्रुवपद गायिकी के तानसेन शीर्ष गायक माने जाते हैं।
  • कहा जाता है कि उनका जन्म मुहम्मद गौस नामक एक सिद्ध फकीर के आशीर्वाद से हुआ था।
  • तानसेन के पिता का नाम मकरंद पांडे था।
  • किंवदंतियों में तानसेन को तन्ना, त्रिलोचन, तनसुख, अथवा रामतनु बतलाया जाता है। तानसेन इनका नाम नहीं इनकी उपाधि थी, जो तानसेन को बांधवगढ़ के राजा रामचंद्र से प्राप्त हुई थी।
  • संगीत-साधना पूर्ण होने के बाद तानसेन ने रीवा-नरेश रामचन्द्र (राजाराम) के दरबार में अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी विलक्षण प्रतिभा से प्रभावित होकर रीवा नरेश ने उन्हें बादशाह अकबर को भेंट कर दिया।
  • 1562 ई. के लगभग मुगल शासक अकबर ने उन्हें अपने दरबार में आमंत्रित किया और अपने नवरत्नों में शामिल कर लिया।
  • 'अकबरनामा' में दिए गए विवरण के अनुसार तानसेन की मृत्यु अकबर के शासन के 34वें वर्ष अर्थात् संवत 1646 में आगरा में हुई। 26 वर्ष अकबर के दरबार में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद 83 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हुई थी।
  • तानसेन ने 'मियां की मल्हार' सहित अनेक नई रागों का आविष्कार किया।
  • विद्वानों ने तानसेन लिखित तीन ग्रंथ माने हैं-1. संगीतसार, 2. रागमाला और 3. श्रीगणेश स्तोत्र।

प्रश्न में निहित अन्य जानकारी

मुगल शासक अकबर के नवरत्न

1. मुल्ला दो प्याजा
2. हकीम हुमाम
3. अब्दुल रहीम खानखाना
4. अबुल फजल
5. तानसेन
6. राजा मानसिंह
7. राजा टोडरमल
8. बीरबल
9. फैजी

गुरुवार, 18 जनवरी 2018

पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 6

  • EXAM : SSC Examination 2016
  •  Date : 27 January 2017
प्रश्न : रांची किस भारतीय राज्य की राजधानी है?
Q. Ranchi is the capital of which Indian State?

A. छत्तीसगढ़ / Chattisgarh
B. गोवा / Goa
C. हिमाचल प्रदेश / Himachal Pradesh
D. झारखंड / Jharkhand
सही उत्तर : D



अन्य जानकारी

12 दिसंबर, 1911 से पहले तक झारखंड बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा था। सन् 1915 में छोटा नागपुर उन्नति समाज बनाया गया। 15 नवम्बर, 2000 को दक्षिण बिहार के 18 जिलों को मिलाकर झारखंड राज्य की स्थापना की गई। यह भारत संघ का 28वां राज्य है। इसके लिए विधेयक को लोकसभा ने 2 अगस्त, 2000 को तथा राज्यसभा ने 11 अगस्त, 2000 को मंजूरी दी। बाबूलाल मरांडी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने।
ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार ब्रिटिश शासनकाल में (1895-1900) दिकू प्रजाति के लोगों के विरुद्ध बिरसा मुंडा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण आंदोलन हुआ। आदिवासी नेता और लेकनायक बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 में रांची (झारखंड) में हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 19वीं सदी में डटकर खड़े होने वाले बिरसा मुंडा को रांची और सिंहभूमि के आदिवासी 'बिरसा भगवान' का दर्जा देते हैं।
झारखंड का क्षेत्रफल - 79,714 वर्ग किमी., जनसंख्या - (2011 के अनुसार) 3,29,88,134, साक्षरता दर - 66.4 प्रतिशत और जनसंख्या घनत्व - 414 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न में निहित अन्य जानकारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी : रायपुर
गोवा की राजधानी : पणजी या पंजिम
हिमाचल प्रदेश की राजधानी : शिमला

पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 5

  • EXAM : SSC Examination 2016
  • Date : 2 February 2017
प्रश्न : औरंगजेब, जो एक मुगल सम्राट था, का निधन किस सन् में हुआ?
Q. Aurangzeb,the Mughal Emperor died in?
A. 1507
B. 1607
C. 1707
D. 1807
सही उत्तर : C



अन्य जानकारी

  • मुगल शासक औरंगजेब से जुड़े अन्य तथ्य
  • मुगल शासक औरंगजेब का जन्म उज्जैन के दोहद में 3 नवंबर, 1618 को हुआ। पिता शाहजहां और मां मुमताज महल थी।
  • औरंगजेब का पहला राज्याभिषेक 21 जुलाई 1658 को आगरा में और दूसरा 5 जून, 1659 को दिल्ली में हुआ।
  • सन् 1965 में औरंगजेब ने शिवाजी के विरुद्ध मिर्जा राजा जयसिंह को भेजा। शिवाजी की हार के बाद 22 जून, 1665 में 'पुरंदर की संधि' हुई।
  • 1675 में औरंगजेब ने नौवें सिक्ख गुरु तेगबहादुर को मृत्युदंड दे दिया। इसके बाद गुरु गोविंदसिंह ने सिक्खों को सैनिक संप्रदाय में परिवर्तित कर 'खालसा पंथ' की स्थापना की।
  • औरंगजेब के समय में सन् 1669 में जाटों ने तिलपत के जमींदार गोकुला के नेतृत्व में विद्रोह किया।
  • औरंगजेब की पुत्री जेबुन्निसा ने दिल्ली में 'बैतुल-उलूम' नामक पुस्तकालय की स्थापना की। जेबुन्निसा ने विद्रोही शहजादे अकबर का भी साथ दिया।
  • अपने विद्रोही बेटे शहजादे अकबर का पीछे करते हुए औरंगजेब सन् 1682 में दक्षिण भारत पहुंच गया था। दक्षिण भारत के लिए कहा जाता है कि यह औरंगजेब के लिए कब्रिस्तान सिद्ध हुआ।
  • मुगल राजपूत संबंधों में खटास भी औरंगजेब के काल में और बढ़ गई थी। सन् 1678 में जोधपुर के शासक जसवंत सिंह की मृत्यु के बाद औरंगजेब ने उनके पुत्र अजीत सिंह को इस्लाम स्वीकार करने की शर्त पर ही मारवाड़ का शासक बनाने की बात कही। इस पर दुर्गादास के नेतृत्व में मारवाड़ के राजपूत सरदारों ने मुगल सल्तनत से लोहा लिया। मेवाड़ के महाराणा राजसिंह ने भी मारवाड़ के राजपूतों का साथ दिया।
  • इस्लामिक कट्टरता के कारण औरंगजेब को 'जिंदा पीर' तथा सादगीपूर्ण जीवन के लिए 'शाही दरवेश' कहा जाता था।
  • औरंगजेब कुशल वीणावादक था।
  • 1679 में औरंगजेब ने हिंदुओं पर जजिया कर लगा दिया।
  • 3 मार्च, 1707 औरंगजेब की मृत्यु अहमदनगर के पास हुई।


पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 4

  • EXAM : SSC Examination 2016
  •  Date : 25 January 2017
प्रश्न : कान्हा टाइगर रिजर्व किस राज्य में है?
Q. Kanha Tiger Reserve is in which state?

महाराष्ट्र / Maharashtra
आन्ध्र प्रदेश / Andhra Pradesh
छत्तीसगढ़ / Chhattisgarh
मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh
सही उत्तर : D



अन्य जानकारी


मध्य प्रदेश स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य

कान्हा-किसली नेशनल पार्क (बालाघाट), पंचमढी वन्य जीव अभयारण्य (होशंगाबाद), बोरी अभयारण्य (होशंगाबाद), गांधी नगर वन्य जीव अभयारण्य (मंदसौर), माधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (शिवपुरी), सतपुड़ा, नेशनल पार्क (होशंगाबाद), सिंथौली वन्य जीव अभयारण्य (रायसेन), रातापानी वन्य जीव अभयारण्य (रायसेन), पन्ना राष्ट्रीय उद्यान (पन्ना)

कान्हा-किसली नेशनल पार्क : भारत में बारहसिंगा यहीं मिलता है

कान्हा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के बालाघाट एवं मंडला जिलों में स्थित है। जीव जन्तुओं का यह पार्क 940 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। सन् 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत इस उद्यान का 917.43 वर्ग कि. मी. का क्षेत्र कान्हा बाघ संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया गया।
इस उद्यान का कान्हा नाम यहां पाई जाने वाली चिकनी मिट्टी कनहार के नाम से पड़ा है। इसके अलावा स्थानीय मान्यता अनुसार जंगल के समीप एक गांव में एक सिद्ध पुरुष रहते थे, जिनके नाम कान्वा था। मान्यता है कि  इस उद्यान का नाम उन्हीं सिद्ध पुरुष के नाम पर रखा गया।
सतपुड़ा की पहाडिय़ों से घिरा यह हरित क्षेत्र 1945 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके अंतर्गत बंजर और हेलन घाटियां आती हैं, जिन्हें पहले मध्य भारत का प्रिन्सेस क्षेत्र कहा जाता था। कान्हा को 1933 में अभयारण्य के तौर पर स्थापित किया गया। सन् 1955 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।
बाघ के अलावा कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का मुख्य आकर्षण बारहसिंगा है। बारहसिंगा पाए जाने वाला यह भारत का एकमात्र स्थान है। कठिन जमीनी परिस्थितियों में रहने वाला यह अद्वितीय जानवर टीक और बांसों से घिरे हुए विशाल घास के मैदानों के बीच बसे हुए हैं।
यह भी जानने योग्य है कि रूडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध पुस्तक जंगल बुक की भी प्रेरणा इसी उद्यान से ली गई है। पुस्तक के मुख्य पात्र मोगली, बघीरा, शेरखान आदि पात्रों का निवास स्थल इसी जगह को माना गया है।

पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 3

  • EXAM : SSC Examination 2016
  •  Date : 7 February 2017
प्रश्न : गरबा _____________ का लोक नृत्य है।
Q. Garba is a folk dance of _________.

A. मणिपुर / Manipur
B. पुड्डुचेरी / Puducherry
C. गुजरात / Gujarat
D. राजस्थान / Rajasthan
सही उत्तर : C



अन्य जानकारी

गुजरात के लोकनृत्य : गरबा, घेरिया रास, गोफे, जेरियन, डांडियारास, पणिहारी, रासलीला, लास्या, गणपति भजन, टिप्पणी (गरबा लोक नृत्य नवरात्रि, शरद पूर्णिमा, बसंत पंचमी, होली और अन्य उत्सवों पर महिलाओं द्वारा किया जाता है।)
मणिपुर के लोकनृत्य : संकीर्तन, लाईहरीबा, थांगटा की तलम, बसंतराम, राखाल, रामलीला, लाई हारोबा, निंगोल, चाक-कुबा, चिराओबा, इमोइनु, रथ यात्रा, योशांग (होली), गाननागी, लुई नगाई नी, कुट, होचोंगबा।
राजस्थान के लोकनृत्य : घूमर, झूमर, सुलिनिस गोपिका लीला, तेरह ताली, झूलन लीला।
पुड्डुचेरी के लोकनृत्य : गराडि, पोडिकाजहि

पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 2

  • EXAM : SSC Examination 2016
  •  Date : 25 January 2017
प्रश्न : चप्चार कूट किस राज्य का त्यौहार है?
Q. Chapchar Kut is a festival of which state?
A. मणिपुर / Manipur
B. नागालैंड / Nagaland
C. मिजोरम / Mizoram
D. मेघालय / Meghalaya
सही उत्तर : C



अन्य जानकारी

मिजोरम भारत के सुदूर पूर्व में स्थित राज्य है। इसके उत्तर में त्रिपुरा, असम और मणिपुर स्थित हैं। पूर्व और दक्षिण में म्यांमार और पश्चिम में बांग्लादेश है। 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर मिजोरम को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया। 20 फरवरी, 1987 को भारत सरकार एवं मिजो नेशनल फ्रंट के मध्य हुए समझौते के अन्तर्गत मिजोरम भारत का 23वां राज्य बना। मिजोरम में चप्चार कूट के अतिरिक्त 'मिम कुट' और 'थालफवांगकुट' त्योहार प्रमुखता से मनाए जाते हैं।

पूर्व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न - 1

  • EXAM : SSC Examination 2016
  • Date : 18 January2017
प्रश्न : 24 पहियों के साथ सूर्य देवता के रथ के रूप में कौनसा मंदिर बनाया गया है?
Q. Which temple is built in the form of the chariot of Surya, the Sun God with 24 wheels?
A. सूर्य नारायण मंदिर / Soorya Narayana Temple
B. दक्षिणार्का मंदिर / Dakshinaraka Temple
C. सूर्य पहाड़ मंदिर / Surya Pahar Temple
D. कोणार्क का सूर्य मंदिर / Konark Sun Temple
सही उत्तर : D



अन्य जानकारी

ओडिशा राज्य के पुरी जिले के पुरी शहर में कोणार्क सूर्य मन्दिर स्थित है। इसमें सूर्य अपने विशाल 24 पहियों के रथ पर यात्रा करते दर्शाए गए हैं। इस रथ में 7 घोड़े जुते हैं। ये 7 घोड़े सूर्य प्रकाश के 7 रंगों तथा 24 पहिए परिक्रमा के प्रतीक के रूप में हैं। यह मंदिर कलिंग शैली की शिल्पकला का प्रतीक है। सन् 1984 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी है।