सामान्य ज्ञान क्विज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामान्य ज्ञान क्विज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 27 जून 2024

सामान्य ज्ञान क्विज : 183

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. अजंता के भित्ति चित्र में पुलकेशिन द्वितीय को किस देश के राजदूत का स्वागत करते हुए चित्रित किया गया है?
(अ) पुर्तगाल
(ब) इंग्लैंड
(स) फ्रांस
(द) ईरान
2. स्वयं को सर्वप्रथम महाराजाधिराज कहने वाला गुप्तवंशीय शासक कौन था?
(अ) चन्द्रगुप्त प्रथम
(ब) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(स) घटोत्कच गुप्त
(द) रामगुप्त
3. शटल, स्मैश, लॉन्ग सर्विस, लव, नेट, फाल्ट आदि शब्दावली किस खेल से जुड़ी है?
(अ) बैडमिंटन
(ब) वॉलीबॉल
(स) टेबल टेनिस
(द) बास्केटबॉल
4. 2008 में मुम्बई के होटल ताज पर हुए आतंकवादी हमले के विरूद्ध एन.एस.जी. द्वारा की गई कार्यवाही का कूट नाम दिया गया था-
(अ) ऑपरेशन ब्लैक टारनेडो
(ब) ऑपरेशन ब्लैक थण्डर
(स) ऑपरेशन विक्टरी
(द) ऑपरेशन विजय
5. झारखंड की किस सिटी को 'झरनों का शहर' भी कहा जाता है?
(अ) रांची
(ब) जमशेदपुर
(स) हजारीबाग
(द) धनबाद
6. किसका ऊपमीय मान सबसे ज्यादा है:
(अ) चारकोल
(ब) गोबर
(स) लकड़ी
(द) बायोगैस
7. महाभारत की लड़ाई के लिए प्रसिद्ध 'कुरुक्षेत्र' किस राज्य में है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(स) हरियाणा
(द) राजस्थान
8. निम्नलिखित में से किस स्थान पर हर्षवर्धन ने एक विशाल बौद्ध विहार की स्थापना की थी?
(अ) नालंदा
(ब) पाटलिपुत्र
(स) वैशाली
(द) नासिक
9. रानी रूपमती और बाजबहादुर के अप्रतिम प्रेम की गाथाएं बताने वाला मांडू किस प्रदेश की धरोहर है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) कर्नाटक
(स) मध्य प्रदेश
(द) राजस्थान
10. जून की 21वीं तारीख को सूर्य
(अ) उत्तरध्रुवीय वृत्त पर क्षितिज के नीचे नहीं डूबता है।
(ब) दक्षिण ध्रुवीय वृत्त पर क्षितिज के नीचे नहीं डूबता है।
(स) मध्याह्न में भूमध्यरेखा पर ऊर्ध्वाधर रूप से व्योमस्थ चमकता है।
(द) मकर-रेखा पर ऊर्ध्वाधर रूप से व्योमस्थ चमकता है।
11. एशिया के किस हिस्से के देशों को भारतीय उपमहाद्वीप के देश कहा जाता है?
(अ) पूर्व एशिया
(ब) पश्चिम एशिया
(स) उत्तर एशिया
(द) दक्षिण एशिया
12. निम्नलिखित में से कौनसे अगस्त्यमाला जीवमंडल रिजर्व में आते हैं?
(अ) नेय्यार, पेप्पारा और शेंदुर्ने वन्य प्राणी अभयारण्य; और कलाकड़ मुंदन्थुराई बाघ रिजर्व
(ब) मुदुमलाई, सत्यमंगलम और वायनाड वन्य प्राणी अभयारण्य; और साइलेंट वैली नेशनल पार्क
(स) कौंडिन्य, गुंडला ब्रह्मेश्वरम और पापीकोंडा वन्य प्राणी अभयारण्य; और मुकुर्थी नेशनल पार्क
(द) कावल और श्रीवेंकटेश्वर वन्य प्राणी अभयारण्य; और नागार्जुनसागर-श्रीशैलम बाघ रिजर्व
13. 'वेदों की ओर लौटो' का आह्वान किसने किया?
(अ) स्वामी रामकृष्ण परमहंस
(ब) स्वामी विवेकानंद
(स) स्वामी दयानन्द सरस्वती
(द) आदि शंकराचार्य
14. निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. बुद्ध में देवत्वारोपण
2. बोधिसत्त्व के पथ पर चलना
3. मूर्ति उपासना तथा अनुष्ठान
उपर्युक्त में से कौनसी विशेषता/विशेषताएँ महायान बौद्धमत की है/हैं?
(अ) केवल 1
(ब) केवल 1 और 2
(स) केवल 2 और 3
(द) 1, 2 और 3
15. देश में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किसकी वैज्ञानिक खोज को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है?
(अ) डॉ. होमी जहांगीर भाभा
(ब) सी.एन.आर. राव
(स) डॉ. हरगोविन्द खुराना
(द) प्रो. सी.वी. रमन


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 183

1. (द), 2. (अ), 3. (अ), 4. (अ), 5. (अ), 6. (द), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (अ), 11. (द), 12. (अ), 13. (स), 14. (द), 15. (द)

मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

सामान्य ज्ञान क्विज : 182

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया होती है-
(अ) बाह्य उष्णीय
(ब) अंत उष्णीय
(स) निर्माणात्मक
(द) विघटनात्मक
2. रतौंधी (Night Blindness) किसकी कमी से होने वाला रोग है?
(अ) विटामिन A
(ब) विटामिन B
(स) विटामिन C
(द) विटामिन D
3. 'द एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल' का संस्थापक कौन था?
(अ) जी.वी.हेमिल्टन
(ब) सर विलियम जोन्स
(स) एच.एस.जेनिंग्स
(द) जे जॉली
4. संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी, पंथनिरपेक्ष तथा अखण्डता' शब्दों को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया?
(अ) 32वां संविधान संशोधन अधिनियम
(ब) 48वां संविधान संशोधन अधिनियम
(स) 42वां संविधान संशोधन अधिनियम
(द) 25वां संविधान संशोधन अधिनियम
5. ऊर्जा का कौन सा स्त्रोत गैर नवीकरणीय है:
(अ) हाइड्रोजन
(ब) प्राकृतिक गैस
(स) बायोगैस
(द) समुद्र
6. अत्यधिक शराब का सेवन करने से शरीर का कौनसा अंग विशेष रूप से प्रभावित होता है?
(अ) यकृत (Liver)
(ब) फेफड़े (Lungs)
(स) छोटी आंत (Small Intestine)
(द) गुर्दे (kidneys)
7. कोयले की कौन सी प्रकार में उच्चतम ऊर्जा होती है-
(अ) बिटुमिनस
(ब) उपबिटुमिनस
(स) एन्थ्रेसाइट
(द) सभी सही है
8. किस नेता ने 9 नवम्बर, 1942 को हजारीबाग जेल से भागकर नेपाल में केन्द्रीय एक्शन कमेटी बनाकर आजाद दस्तों का गठन किया था?
(अ) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(ब) लोकनायक जयप्रकाश नारायण
(स) नेताजी सुभाषचंद्र बोस
(द) रास बिहारी बोस
9. कारगिल संघर्ष 1999 के समय भारत के विदेश मंत्री थे-
(अ) आई.के.गुजराल
(ब) के. नटवर सिंह
(स) जसवंत सिंह
(द) यशवंत सिन्हा
10. किस यूनानी लेखक ने चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन काल की जानकारी लिखी है?
(अ) टेसियस
(ब) हेरोडोटस
(स) टॉलमी
(द) मेगस्थनीज
11. निम्नलिखित में से कौन समुद्र गुप्त का समकालीन कांची का शासक था?
(अ) महेन्द्र
(ब) नीलराज
(स) विष्णुगोप
(द) उग्रसेन
12. किस लौह इस्पात संयंत्र की स्थापना द्वितीय पंचवर्षीय योजना में की गई थी?
(अ) भिलाई (छत्तीसगढ़)
(ब) बोकारो (झारखंड)
(स) दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)
(द) राउरकेला (ओडिशा)
13. आहारनाल में स्थित वर्मीफॉर्म अपेंडिक्स किस ऊतक से बनते है?
(अ) पाचक ऊतक
(ब) श्वासकीय ऊतक
(स) उत्सर्जन ऊतक
(द) लासिका ऊतक
14. विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) का मुख्यालय किस देश में है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ब) ब्राजील
(स) स्पेन
(द) फ्रांस
15. निम्नलिखित में से कौनसी संरचना संगमरमर में पायी जाती है?
(अ) शिस्टाभ
(ब) कणिकामय
(स) नाइसी
(द) धब्बेदार


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 182

1. (स), 2. (अ), 3. (ब), 4. (स), 5. (ब), 6. (अ), 7. (स), 8. (ब), 9. (स), 10. (द), 11. (स), 12. (अ), 13. (द), 14. (स), 15. (ब)

शनिवार, 20 जनवरी 2024

सामान्य ज्ञान क्विज : 181

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. भारत के राष्ट्रीय संवत 'शक संवत' को किस शासक ने चलाया था?
(अ) अशोक
(ब) हर्षवर्धन
(स) कनिष्क
(द) चन्द्रगुप्त मौर्य
2. दृश्य प्रकाश स्पेक्ट्रम में प्रकाश संश्लेषण के लिए सबसे प्रभावी रंग होता है-
(अ) नीला
(ब) लाल
(स) बैंगनी
(द) हरा
3. मध्य प्रदेश के मऊ के निकट जानापाव पहाड़ी से किस नदी का उद्गम होता है?
(अ) चम्बल नदी
(ब) नर्मदा नदी
(स) बेतवा नदी
(द) शिप्रा नदी
4. रेडियो, टेलीविजन और सेल फोन में सूचना निम्न रूप में भेजी जाती है-
(अ) कैथोड किरणें
(ब) विद्युत संकेत
(स) प्रकाश
(द) विद्युत-चुम्बकीय तरंगें
5. सोते हुए बैल के आकार की पहाड़ी 'नंदी हिल' किस राज्य में स्थित है?
(अ) आंध्र प्रदेश
(ब) केरल
(स) तमिलनाडु
(द) कर्नाटक
6. यूआरएल का विस्तारित रूप है-
(अ) यूनिफॉर्म रिसर्च लिमिटेड
(ब) यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर
(स) यूनिलाइन रिसोर्स लैब्स
(द) यूनिफॉर्म रिसर्च लोकेटर
7. 'अनवर-ए-सुहेली' किस संस्कृत ग्रंथ का फारसी अनुवाद है?
(अ) महाभारत
(ब) अभिज्ञान शांकुतलम्
(स) पंचतंत्र
(द) कादम्बरी
8. मौर्यकाल में अध्ययन का निम्नांकित में से सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र कहाँ था?
(अ) उज्जैन
(ब) तक्षशिला
(स) नालंदा
(द) विक्रमशिला
9. भारत के बड़े वन्य प्राणी एवं वानस्पतिक उद्यानों में शामिल नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क किस प्रदेश में है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(स) ओडिशा
(द) महाराष्ट्र
10. यूनानी प्रभाव पाया जाता है।
(अ) गुप्तकला में
(ब) मौर्यकला में
(स) गांधार कला में
(द) मथुरा कला मेंं
11. हरिके बैराज बांध में सतलज के साथ किस नदी का पानी एकत्र होता है?
(अ) केन नदी
(ब) यमुना नदी
(स) व्यास नदी
(द) बनास
12. पृथ्वी के इतिहास में, किस काल में डायनोसॉर विलुप्त हो गये थे?
(अ) कार्बोनिफे रस में
(ब) क्रिटेशियस में
(स) चतुर्थ महाकल्प में
(द) ट्राइऐसिक में
13. जस्ते में किस धातु के मिश्रण से पीतल बनता है?
(अ) एल्यूमिनियम
(ब) निकल
(स) टंगस्टन
(द) तांबा
14. मौर्य राजवंश का अंत किस शासक के साथ होता है?
(अ) कुणाल
(ब) दशरथ
(स) ब्रृहद्रथ
(द) सम्प्रति
15. बृहद्रथ का वध करके किसने पाटलिपुत्र की गद्दी पर अधिकार किया था?
(अ) पुष्यमित्र शुंग
(ब) अजातशत्रु
(स) चन्द्रगुप्त मौर्य
(द) बिन्दुसार


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 181

1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (द), 5. (द), 6. (ब), 7. (स), 8. (ब), 9. (स), 10. (स), 11. (स), 12. (ब), 13. (द), 14. (स), 15. (अ)

शनिवार, 19 अगस्त 2023

सामान्य ज्ञान क्विज : 180

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. किस शहर को 'भारत का प्रवेश द्वार' कहा जाता है?
(अ) मुंबई
(ब) जोधपुर
(स) चेन्नी
(द) अमृतसर
2. तीन सेकंड नियम निम्न में से किस खेल से संबंधित है?
(अ) बैडमिंटन
(ब) आईस हॉकी
(स) बास्केटबॉल
(द) टेबल टेनिस
3. जापानी युवती से शादी करने वाले वे क्रांतिकारी कौन थे, जिन्हें जापान सरकार ने अपने दूसरे सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन' से सम्मानित किया था?
(अ) सुभाषचन्द्र बोस
(ब) रासबिहारी बोस
(स) खुदीराम बोस
(द) बारींद्र कुमार घोष
4. उबेर कप किस खेल से संबंधित है?
(अ) महिला हॉकी
(ब) बास्केटबॉल
(स) वालीबॉल
(द) बैडमिंटन
5. किसकी अनुमति से कोई भारतीय नागरिक विदेशी सरकार से कोई उपाधि या सम्मान प्राप्त कर सकता है?
(अ) राष्ट्रपति
(ब) प्रधानमंत्री
(स) मुख्य न्यायाधीश
(द) राज्यपाल
6. सोलह महाजनपदों में से सावत्थी किसकी राजधानी थी?
(अ) काश
(ब) अंग
(स) मत्स्य
(द) कोसल
7. इरावदी नदी किस देश की सबसे लंबी नदी मानी जाती है?
(अ) नेपाल
(ब) चीन
(स) म्यांमार
(द) भूटान
8. गौतम बुद्ध ने सर्वाधिक वर्षावास कहाँ व्यतीत किया?
(अ) सारनाथ
(ब) कुशीनगर
(स) बोधगया
(द) श्रावस्ती
9. राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज कहां स्थित है?
(अ) देहरादून (उत्तराखंड)
(ब) अहमदाबाद (गुजरात)
(स) नई दिल्ली
(द) चेन्नई (तमिलनाडु)
10. निम्नलिखित में से कौनसा 'न तो युद्ध और न ही शान्ति' की स्थिति है-
(अ) सीमित युद्ध
(ब) मनोवैज्ञानिक युद्ध
(स) जैविक युद्ध
(द) शीत युद्ध
11. जापान की राजधानी कौनसा शहर है?
(अ) क्योटो
(ब) ओसाका
(स) बीजिंग
(द) टोकियो
12. भारत का 'मून मैन' किसे कहते हैं?
(अ) के. राधाकृष्णन
(ब) जे. निकोलस
(स) प्रो. यशपाल
(द) जी. माधवन नायर
13. गग्गल हवाई अड्डा किस शहर में स्थित है?
(अ) कोहिमा
(ब) इम्फाल
(स) अगरतला
(द) धर्मशाला
14. निम्नलिखित में से किस ग्रन्थ में अशोक को श्रीनगर (कश्मीर) का संस्थापक कहा गया है?
(अ) दिव्यावदान
(ब) महावंश
(स) दीपवंश
(द) राजतरंगिणी
15. सन् 1907 में डॉ. रास बिहारी घोष ने कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
(अ) कलकत्ता
(ब) सूरत
(स) बम्बई
(द) इलाहाबाद


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 180

1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (द), 5. (अ), 6. (द), 7. (स), 8. (द), 9. (अ), 10. (द), 11. (द), 12. (द), 13. (द), 14. (द), 15. (ब)

शनिवार, 29 अप्रैल 2023

सामान्य ज्ञान क्विज : 179

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. भारतीय दर्शन में शून्यवाद के प्रणेता कौन थे?
(अ) रामानुज
(ब) कुमारिल भट्ट
(स) नागार्जुन
(द) आर्यभट्ट
2. सिन्धु-घाटी के निम्नलिखित में से किस स्थल की खोज राखालदास बनर्जी ने की थी?
(अ) आलमगीरपुर
(ब) हड़प्पा
(स) लोथल
(द) मोहनजोदड़ो
3. माउंट विन्सन मैसिफ किस महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर है?
(अ) उत्तरी अमेरिका
(ब) यूरोप
(स) अंटार्कटिका
(द) अफ्रीका
4. चारों आश्रमों का उल्लेख सर्वप्रथम किस ग्रन्थ में हुआ है?
(अ) कठोपनिषद
(ब) केनोपनिषद
(स) जाबालोपनिषद
(द) कौषीतकी उपनिषद
5. तांबा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध सिंहभूम किस राज्य में स्थित है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) राजस्थान
(स) ओडिशा
(द) झारखंड
6. तेल व वसा का क्षारीय जल अपघटन कहलाता है:
(अ) उदासीनीकरण
(ब) एस्टरीकरण
(स) बहुलीकरण
(द) साबुनीकरण
7. सूर्य के प्रकाश की सहायता से शरीर में किस विटामिन का निर्माण होता है?
(अ) विटामिन-ए
(ब) विटामिन-बी
(स) विटामिन-सी
(द) विटामिन-डी
8. निम्नलिखित में से कौनसी मिश्रधातु जिसमें टिन (Sn) एक घटक है?
(अ) स्टेनलेस स्टील
(ब) पीतल
(स) काँसा
(द) जर्मन सिल्वर
9. होरमुज जलसंधि (Strait of Hormuz) ईरान से किस देश को अलग करती है?
(अ) ओमान
(ब) इराक
(स) पाकिस्तान
(द) तुर्किए
10. कोणार्क का सूर्य मंदिर निम्नांकित में से किस राजवंश से संबंधित है?
(अ) शैलोद्धव
(ब) भौम
(स) गंग
(द) सोम
11. प्लेग किस जानवर से फैलता है?
(अ) चूहा
(ब) बिल्ली
(स) कुत्ता
(द) बकरी
12. मेगस्थनीज ने क्षत्रियों को क्या कहा है?
(अ) राजा
(ब) सैनिक
(स) पांचवीं जाति
(द) द्वितीय वर्ण
13. स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला भारतीय राजदूत कौन थीं?
(अ) सरोजिनी नायडू
(ब) मीरा कुमार
(स) विजयलक्ष्मी पंडित
(द) कादम्बिनी गांगुली
14. जैन मान्यता के अनुसार 22वें तीर्थंकर कौन थे?
(अ) अजितनाथ
(ब) अरिष्टनेमि
(स) पाश्र्वनाथ
(द) पद्मप्रभ
15. लेखक संदीप शास्त्री ने 'पॉलिटिक्स एंड बियॉन्ड' पुस्तक में किस राजनेता से संबंधित वर्णन किया है?
(अ) लालबहादुर शास्त्री
(ब) नरेन्द्र मोदी
(स) अटल बिहारी वाजपेयी
(द) इन्दिरा गांधी


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 179

1. (स), 2. (द), 3. (स), 4. (स), 5. (द), 6. (द), 7. (द), 8. (स), 9. (अ), 10. (स), 11. (अ), 12. (ब), 13. (स), 14. (ब), 15. (अ)

रविवार, 26 फ़रवरी 2023

सामान्य ज्ञान क्विज : 178

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. कुमारकोम पक्षी अभयारण्य किस राज्य है?
(अ) आंध्र प्रदेश
(ब) केरल
(स) तमिलनाडु
(द) कर्नाटक
2. 1930 के प्रथम राष्ट्रमंडल खेल कहां हुए थे?
(अ) एडमंटन
(ब) कार्डिफ
(स) किंग्स्टन
(द) हैमिल्टन
3. भारत के पहले गैर कांग्रेसी राष्ट्रपति कौन थे?
(अ) वराहगिरि वेंकट गिरि
(ब) नीलम संजीव रेड्डी
(स) शंकरदयाल शर्मा
(द) के. आर. नारायणन
4. वसा के अधूरे टूटने के परिणामस्वरूप जो ऊर्जा युक्त ऑर्गेनिक रसायन बनता है वह क्या कहलाता है?
(अ) केटोसिस
(ब) कीटोन्स
(स) लैक्टिक एसिड
(द) लिपोसिस
5. कॉर्निया का प्रत्यारोपण शरीर के किस अंग में किया जाता है?
(अ) कान
(ब) नाक
(स) आंख
(द) गला
6. रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने वाला भौतिक नियम का अध्ययन क्या कहलाता है?
(अ) रक्त गतिशीलता
(ब) हेमो गतिशीलता
(स) हृदय गतिशीलता
(द) कार्डियक योग्यता
7. रावी, व्यास, झेलम तथा चिनाब में कौनसी नदी अपने उद्गम से अंत तक केवल भारत में ही बहती है?
(अ) रावी नदी
(ब) झेलम नदी
(स) व्यास नदी
(द) चिनाब नदी
8. 2024 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन कहां होगा?
(अ) पेरिस
(ब) टोक्यो
(स) बीजिंग
(द) लॉस एंजेल्स
9. सम्राट अशोक के शासनकाल में आयोजित हुई तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहां हुआ था?
(अ) लुम्बिनी
(ब) उज्जैन
(स) पाटलिपुत्र
(द) देवपत्तन
10. सूर्य की (रोशनी) किरणें किस विटामिन का स्रोत हैं?
(अ) विटामिन ए
(ब) विटामिन बी
(स) विटामिन डी
(द) विटामिन सी
11. फेयरवेल केप किस देश का दक्षिणतम बिन्दु है?
(अ) दक्षिण अफ्रीका
(ब) न्यूजीलैंड
(स) जर्मनी
(द) ऑस्ट्रिया
12. आराम की स्थिति में हृदय गति की तीव्रता को क्या कहते हैं?
(अ) सिस्टोकार्डिअ
(ब) ब्रडीकॉर्डिअ
(स) टेच्चीकार्डिअ
(द) अकरडिया
13. श्रीलंका के बौद्ध राजा मेघवर्मन ने बोधगया में बौद्ध विहार बनाने के लिए किस शासक से अनुरोध किया था?
(अ) समुद्रगुप्त
(ब) अशोक
(स) चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
(द) चन्द्रगुप्त मौर्य
14. सी.आर. दास ने कांग्रेस के किस अधिवेशन में असहयोग प्रस्ताव का विरोध किया था?
(अ) पटना
(ब) भुवनेश्वर
(स) कोलकाता
(द) अजमेर
15. ओलंपिक ध्वज का मॉडल डिजाइन पियरे दी कुबरटीन द्वारा कब तैयार किया गया था?
(अ) 1914
(ब) 1915
(स) 1916
(द) 1917


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 178

1. (ब), 2. (द), 3. (ब), 4. (ब), 5. (स), 6. (ब), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (स), 11. (ब), 12. (स), 13. (अ), 14. (स), 15. (अ)

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

सामान्य ज्ञान क्विज : 177

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल को विधानमंडल के विश्रान्तिकाल में अध्यादेश प्रख्यापित करने की शक्ति प्राप्त है?
(अ) 155
(ब) 156
(स) 212
(द) 213
2. 'बंग-भंग आंदोलन' के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) लाल मोहन बोस
(ब) गोपाल कृष्ण गोखले
(स) मदन मोहन मालवीय
(द) भूपेन्द्रनाथ बोस
3. भारत के निम्नलिखित पर्वतों में से कौनसा प्राचीनतम समझा जाता है?
(अ) हिमालय
(ब) विन्ध्य
(स) अरावली
(द) सतपुड़ा
4. राष्ट्रीय चीनी संस्थान (National Sugar Institute) किस शहर में स्थित है?
(अ) भोपाल
(ब) कानपुर
(स) चेन्नई
(द) पटना
5. 'ग्रेट बेरियर रीफ' समुद्र तट पर स्थित है?
(अ) जापान के पूर्वी तट पर
(ब) ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट पर
(स) दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी तट पर
(द) पेरू तट
6. किस विटामिन में कोबाल्ट (Cobalt) धातु पाई जाती है?
(अ) विटामिन ए
(ब) विटामिन डी
(स) विटामिन ई
(द) विटामिन बी-12
7. 'थामस कप' किस खेल से संबंधित है?
(अ) बास्केटबॉल
(ब) वालीबॉल
(स) फुटबॉल
(द) बैडमिंटन
8. प्राचीन भारतीय आयुर्वेद चिकित्सक 'चरक' किस शासक के दरबार में थे?
(अ) सम्राट समुद्रगुप्त
(ब) सम्राट अशोक
(स) सम्राट कनिष्क
(द) सम्राट हर्षवर्धन
9. भारत के संविधान में कौनसा एक प्रावधान असम राज्य के संबंध में विशेष प्रावधान करता है?
(अ) अनुच्छेद 371 अ
(ब) अनुच्छेद 371 ब
(स) अनुच्छेद 371 स
(द) अनुच्छेद 371 द
10. दक्षिण भारत की गंगा किस नदी को कहते हैं?
(अ) कावेरी नदी
(ब) गोदावरी नदी
(स) कृष्णा नदी
(द) हुगली नदी
11. निम्नलिखित ऐतिहासिक निर्णयों में से कौनसा एक सही रूप से सुमेलित नहीं है?
(अ) इन्दिरा साहनी - 1993
(ब) गोपालन - 1950
(स) मिनर्वा मिल्स - 1981
(द) केशवानन्द भारती - 1973
12. 1950 में नलगोंडा (तेलंगाना) में किसने एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत की थी?
(अ) कानेगंती हनुमन्थु
(ब) पोट्टी श्रीरामुलु
(स) अल्लूरी सीताराम राजू
(द) आचार्य विनोबा भावे
13. सदन में प्रश्न काल के बाद मौखिक रूप से पूछे जाने वाले प्रश्न कहलाते हैं-
(अ) अनुपूरक प्रश्न
(ब) अल्पावधि प्रश्न
(स) तारांकित प्रश्न
(द) अतारांकित प्रश्न
14. किस केंद्रशासित प्रदेश का परिक्षेत्र तीन राज्यों में फैला है?
(अ) लद्दाख
(ब) चंडीगढ़
(स) पुड्डुचेरी
(द) लक्षद्वीप
15. निम्न में से किस विटामिन में एंटीऑक्सीडेंट की विशेषता नहीं है?
(अ) बीटा कैरोटिन
(ब) विटामिन ए
(स) विटामिन बी1
(द) विटामिन सी


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 177

1. (द), 2. (ब), 3. (स), 4. (ब), 5. (ब), 6. (द), 7. (द), 8. (स), 9. (ब), 10. (अ), 11. (स), 12. (द), 13. (अ), 14. (स), 15. (स)

मंगलवार, 13 दिसंबर 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 176

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. कनिष्क के दरबार में वैदान्तिक एवं वैज्ञानिक कौन थे?
(अ) वसुमित्र
(ब) अश्वमित्र
(स) नागार्जुन
(द) अश्वघोष
2. भारत में पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम किस वर्ष बनाया गया?
(अ) 1975
(ब) 1986
(स) 1985
(द) 1976
3. कलकत्ता में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना के समय बंगाल का गवर्नर जनरल कौन था?
(अ) लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स
(ब) लॉर्ड कॉर्नवालिस
(स) सर जॉन शोर
(द) सर जॉर्ज बारलो
4. छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मध्य जल विवाद किस नदी से संबंधित है?
(अ) महानदी
(ब) गोदावरी
(स) सुबर्णरेखा
(द) बैतरणी
5. यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल 'कब्रिस्तान टीले' किस देश में स्थित हैं?
(अ) ईरान
(ब) इराक
(स) पाकिस्तान
(द) बहरीन
6. मौर्य काल के दौरान पाटिलपुत्र शहर की नगर प्रशासनिक व्यवस्था को समझने का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्रोत है-
(अ) मुद्राराक्षस
(ब) इंडिका
(स) अशोक के अभिलेख
(द) अर्थशास्त्र
7. महरौली (दिल्ली) अभिलेख से मुख्यत: किस सम्राट के विषय में जानकारी प्राप्त होती है?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य
(ब) हर्षवर्द्धन
(स) अशोक
(द) चन्द्रगुप्त द्वितीय
8. ब्रिटिश रूढि़वादी नेता, जिसने 1857 की क्रांति को 'राष्ट्रीय विद्रोह' कहा-
(अ) लॉर्ड कैनिंग
(ब) ग्लेडस्टोन
(स) बेंजामिन डिजराइली
(द) विन्सटन चर्चिल
9. सीस्मोलॉजी किसके अध्ययन को कहते हैं?
(अ) सुनामी
(ब) बाढ़
(स) भूकम्प
(द) बर्फानी तूफान
10. निम्नलिखित में से किस दिनांक को ऑस्ट्रेलिया में सबसे छोटा दिन होता है?
(अ) जून 21
(ब) सितम्बर 23
(स) दिसम्बर 22
(द) मार्च 21
11. किस वित्तीय संस्था का मुख्यालय फिलीपींस के मनीला में है?
(अ) एशियाई विकास बैंक
(ब) विश्व बैंक
(स) अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण
(द) अंतरराष्ट्रीय वित्तीय निगम
12. निम्नलिखित में से किस नहर के निर्माण के कारण सन् 1869 के बाद लंदन-मुंबई के बीच की जहाजी दूरी बहुत घट गई?
(अ) कील नहर
(ब) पनामा नहर
(स) ग्रैण्ड नहर
(द) स्वेज नहर
13. सन् 1943 में आजाद हिन्द फौज की स्थापना कहां की गई थी?
(अ) जापान
(ब) जर्मनी
(स) सिंगापुर
(द) रूस
14. भारत के कौनसे राज्य में कोलार सोने की खान स्थित है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) कर्नाटक
(स) झारखंड
(द) ओडिशा
15. किस महाद्वीप की संरचना अंग्रेजी के 'एस' (स्) अक्षर की जैसी है?
(अ) अंटार्कटिका
(ब) एशिया
(स) यूरोप
(द) अफ्रीका


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 176

1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (द), 6. (ब), 7. (द), 8. (स), 9. (स), 10. (अ), 11. (अ), 12. (द), 13. (स), 14. (ब), 15. (अ)

शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 175

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. भारत के संविधान के अनुच्छेद 280 का संबंध है-
(अ) वित्त आयोग से
(ब) सूचना आयोग से
(स) निर्वाचन आयोग से
(द) लोक सेवा आयोग से
2. कुंडनलवन-विहार (कश्मीर) किस बौद्ध संगीति का आयोजन स्थल था?
(अ) प्रथम बौद्ध संगीति
(ब) द्वितीय बौद्ध संगीति
(स) तृतीय बौद्ध संगीति
(द) चतुर्थ बौद्ध संगीति
3. किस वर्ष भारत में सिविल सेवा दिवस मनाना प्रारंभ किया गया?
(अ) 2004
(ब) 2006
(स) 2008
(द) 2012
4. नीति कथाओं के प्रसिद्ध ग्रंथ 'पंचतंत्र' का फारसी भाषा में 'अनवर-ए-सुहैली' के नाम से अनुवाद किसने किया था?
(अ) बदायूंनी
(ब) निजामुद्दीन अहमद
(स) अबुल फजल
(द) अहमद यादगार
5. निम्नलिखित में से कौनसा देश पेट्रोलियम निर्यातक देशों (ओपेक) का सदस्य नहीं है?
(अ) ईरान
(ब) इराक
(स) संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.)
(द) मलेशिया
6. भारत में डंकन पैसेज (जलसंधि) कहां स्थित है?
(अ) अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
(ब) भरूच (गुजरात)
(स) हावड़ा (पश्चिम बंगाल)
(द) उडुपी (कर्नाटक)
7. ओलम्पिक खेलों में सर्वप्रथम भारत को किस खेल में व्यक्तिगत खेल में कांस्य पदक मिला?
(अ) तीरन्दाजी
(ब) कुश्ती
(स) बैडमिंटन
(द) शूटिंग
8. अप्रेल 1930 में नमक कानून तोडऩे के लिए दक्षिण भारत में हुए वेदारण्यम मार्च (वेदारण्यम सत्याग्रह) का नेतृत्व किसने किया था?
(अ) तिरुपुर कुमारन
(ब) भोगराजू पट्टाभि सीतारमैया
(स) नारायण स्वामी
(द) सी. राजगोपालाचारी
9. सती प्रथा का सर्वप्रथम अभिलेखीय साक्ष्य मिलता है-
(अ) प्रयाग प्रशस्ति में
(ब) उदयगिरी अभिलेख में
(स) देवपारा अभिलेख में
(द) ऐरण अभिलेख में
10. जनवरी, 1950 में किसने 'सर्वोदय योजना' बनाई थी?
(अ) लोकनायक जयप्रकाश नारायण
(ब) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(स) लाल बहादुर शास्त्री
(द) आचार्य विनोबा भावे
11. किताब-उल-हिन्द रचित है-
(अ) उर्दू भाषा में
(ब) फारसी भाषा में
(स) अरबी भाषा में
(द) तुर्की भाषा
12. औरंगजेब को लिखा वह पत्र जो इतिहास में 'जफरनामा' के नाम से विख्यात हुआ, किसने लिखा था?
(अ) छत्रपति शिवाजी
(ब) मिर्जा राजा जयसिंह
(स) गुरु गोविंद सिंह जी
(द) जसवंत सिंह
13. विजयनगर साम्राज्य के सैन्य कमांडर जो कि सामंती प्रमुख भी होते थे, कहलाते थे-
(अ) बोदिगई
(ब) अमर नायक
(स) मंत्रिण
(द) प्रधान
14. 1917 में एनीबेसेन्ट ने कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
(अ) बनारस
(ब) मुंबई
(स) पटना
(द) कोलकाता
15. निम्नलिखित में से कौनसा सगुण परंपरा का संत है?
(अ) दादूदयाल
(ब) सुंदरदास
(स) शंकरदेव
(द) नानक


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 175
1. (अ), 2. (द). 3. (द), 4. (स), 5. (द), 6. (अ), 7. (ब), 8. (द), 9. (द), 10. (अ), 11. (स), 12. (स), 13. (ब), 14. (द), 15. (स)

गुरुवार, 25 अगस्त 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 174

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. किस शासक ने अबीसीनियाई हब्शी जलालुद्दीन याकूत को 'अमीर-ए-आखूर' (अश्वशाला का प्रधान) नियुक्त किया था?
(अ) मुहम्मद बिन तुगलक
(ब) अलाउद्दीन खिलजी
(स) सिकंदर लोदी
(द) रजिया सुल्तान
2. बुशमेन साधारणत: पाए जाते हैं?
(अ) कालाहारी मरुस्थल
(ब) ऑस्ट्रेलिया का मरुस्थल
(स) थार मरुस्थल
(द) मध्य एशिया का मरुस्थल
3. भारत आने वाला प्रथम चीनी यात्री कौन था?
(अ) इत्सिंग
(ब) फाह्यान
(स) ह्वेनसांग
(द) चाऊ-जू-कुआ
4. प्रथम शरद ऋतु ओलंपिक खेल किस वर्ष हुए?
(अ) 1924
(ब) 1928
(स) 1920
(द) 1916
5. आजादी के किस दीवाने ने क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए 'पंडित हरिशंकर ब्रह्मचारी' का छद्म नाम धारण किया था?
(अ) भगत सिंह
(ब) सुभाषचन्द्र बोस
(स) चन्द्रशेखर आजाद
(द) ऊधम सिंह
6. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की स्थापना कब हुई?
(अ) 1990
(ब) 1995
(स) 2000
(द) 2005
7. एलीफेंट वाटरफाल यानी हाथी जलप्रपात किस प्रदेश में है?
(अ) मणिपुर
(ब) असम
(स) मेघालय
(द) अरुणाचल प्रदेश
8. स्वतंत्र भारत में पहली बार संसदीय सचिव का पद किस वर्ष सृजित किया गया?
(अ) 1951
(ब) 1952
(स) 1957
(द) 1962
9. 'अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी' का मुख्यालय कहां है?
(अ) बर्लिन (जर्मनी)
(ब) सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
(स) न्यूयॉर्क (अमेरिका)
(द) वियना (ऑस्ट्रिया)
10. 'सारगैसो सागर' कहां पर स्थित है?
(अ) उत्तरी प्रशांत महासागर
(ब) हिन्द महासागर
(स) उत्तरी अटलांटिक महासागर
(द) एशिया महाद्वीप
11. प्रथम महायुद्ध के दौरान सन् 1915 में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह ने भारत की अंतरिम सरकार का गठन कहां किया था?
(अ) बर्मा (म्यांमार)
(ब) अफगानिस्तान
(स) श्रीलंका
(द) जापान
12. सिंधु स्थल, जो कच्छ क्षेत्र में अवस्थित नहीं है-
(अ) धौलावीरा
(ब) लोथल
(स) देसलपुर
(द) सुरकोटडा
13. यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल भगवान शिव को समर्पित 'प्रीह विहार मंदिर' किस देश में है?
(अ) थाईलैंड
(ब) इंडोनेशिया
(स) कम्बोडिया
(द) लाओस
14. भारत में प्रथम नवीन औद्योगिक नीति कि वर्ष घोषित की गई?
(अ) अप्रैल 1948
(ब) अप्रैल 1949
(स) अप्रैल 1955
(द) अप्रैल 1980
15. अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से दुनिया की सबसे बड़ी नदी कौनसी है?
(अ) गंगा नदी
(ब) नील नदी
(स) मिसीसिपी नदी
(द) अमेजन नदी


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 174

1. (द), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (स), 6. (अ), 7. (स), 8. (अ), 9. (द), 10. (स), 11. (ब), 12. (ब), 13. (स), 14. (अ), 15. (द)

शनिवार, 13 अगस्त 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 173

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'डंक शॉट' किस खेल से संबंधित है?
(अ) हॉकी
(ब) फुटबॉल
(स) सॉफ्टबाल
(द) बास्केटबाल
2. ड्यूस, सिंगल स्टिक्स, फुट फाल्ट, एस, डबल फाल्ट शब्दावली किस खेल से जुड़ी हुई है?
(अ) फुटबॉल
(ब) हॉकी
(स) टेनिस
(द) कबड्डी
3. भारत में जैव विविधता हॉटस्पॉट पाये जाते हैं?
(अ) पश्चिमी घाट
(ब) उत्तर-पूर्वी भारत
(स) हिमालय
(द) सभी सही हैं।
4. संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव ट्रिग्बेली (ट्रिग्वली) किस देश के थे?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ब) नॉर्वे
(स) इटली
(द) फ्रांस
5. प्रथम विश्व जलवायु सम्मेलन का आयोजन कहां हुआ था-
(अ) जिनेवा
(ब) टोकियो
(स) न्यूयॉर्क
(द) दिल्ली
6. सन् 1784 में आसिफउद्दौला ने किस शहर में इमामबाड़ा, जिसे भूलभुलैया कहा जाता है, बनवाया था?
(अ) भोपाल (मध्य प्रदेश)
(ब) लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
(स) आगरा (उत्तर प्रदेश)
(द) ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
7. 'द कोएलिशन ईयर्स' आत्मकथा है-
(अ) लालकृष्ण आडवाणी
(ब) सोनिया गांधी
(स) डॉ. मनमोहन सिंह
(द) प्रणव मुखर्जी
8. जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में किसने 'नाइटहुड' यानी 'सर' की उपाधि वापस कर दी थी?
(अ) रासबिहारी घोष
(ब) चेत्तूर संकरन नायर
(स) गुरुवर रवीन्द्रनाथ टैगोर
(द) फिरोजशाह मेहता
9. अभी हाल ही श्रीलंका द्वारा कौनसा बंदरगाह चीन को दिया गया?
(अ) चाबहरा
(ब) कोलम्बो
(स) गाले
(द) हम्बनटोटा
10. भारत-पाकिस्तान में जल बंटवारे को लेकर किस सन् में सिंधु जल समझौता हुआ था?
(अ) सन् 1980
(ब) सन् 1958
(स) सन् 1960
(द) सन् 1968
11. निम्नलिखित में से कौनसी प्राकृतिक आपदा नहीं है?
(अ) चक्रवात
(ब) बाढ़
(स) ज्वालामुखी
(द) औद्योगिक दुर्घटना
12. पुडुचेरी में 1954 से पूर्व किस देश का औपनिवेशिक शासन था?
(अ) इंग्लैंड
(ब) पुर्तगाल
(स) फ्रांस
(द) इनमें से कोई नहीं
13. निम्नलिखित पर्यावरणविदों में से किसने चिपको आंदोलन की शुरुआत हिमालय से की थी?
(अ) सुंदरलाल बहुगुणा
(ब) राजेन्द्र सिंह
(स) श्रीमती राधा बेन
(द) मेघा पाटकर
14. सिंधु नदी भारत और पाकिस्तान के अलावा किस देश में बहती है?
(अ) अफगानिस्तान
(ब) चीन
(स) श्रीलंका
(द) बांग्लादेश
15. निम्नलिखित से किस जिले से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की?
(अ) झाबुआ
(ब) जालंधर
(स) झुंझुनूं
(द) जबलपुर


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 173

1. (द), 2. (स), 3. (द), 4. (ब), 5. (अ), 6. (ब), 7. (द), 8. (स), 9. (द), 10. (स), 11. (द), 12. (स), 13. (अ), 14. (ब), 15. (स)

मंगलवार, 2 अगस्त 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 172

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'भारतीय असंतोष का जनक' किसे कहा गया था?
(अ) बाल गंगाधर तिलक
(ब) लाला लाजपत राय
(स) विपिनचंद्र पाल
(द) भगत सिंह
2. मानसून की उत्पत्ति के प्रमुख कारण-
(अ) पूर्वी तथा पश्चिमी जेट
(ब) आईटीसीजेड
(स) अलनीनो
(द) इनमें से सभी
3. पुराणों के अनुसार कौनसी नदी ब्रह्मर्षि वशिष्ठ की पुत्री है?
(अ) यमुना
(ब) गंगा नदी
(स) गोमती नदी
(द) कावेरी नदी
4. हीराकुण्ड बांध परियोजना अवस्थित है-
(अ) कावेरी
(ब) गोदावरी
(स) महानदी
(द) चम्बल
5. किस शासक ने पड़ोसी राज्यों पर भूमिकर के रूप में 'चौथ' नामक कर लगाया था?
(अ) पेशवा बालाजी बाजीराव
(ब) सवाई जयसिंह
(स) महाराजा सूरजमल
(द) छत्रपति शिवाजी महाराज
6. भारतीय रुपया व्यापार किस देश के साथ होता है-
(अ) अमेरिका
(ब) रूस
(स) चीन
(द) जापान
7. प्राचीन काकतीय वंश का शासन प्रमुख रूप से वर्तमान के किस राज्य में था?
(अ) छत्तीसगढ़
(ब) झारखंड
(स) तेलंगाना
(द) कर्नाटक
8. नर्मदा घाटी किन पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित है?
(अ) विन्ध्याचल एवं अरावली
(ब) विन्ध्याचल एवं सतपुड़ा
(स) विन्ध्याचल एवं पूर्वीघाट
(द) विन्ध्याचल एवं पश्चिमी घाट
9. ओडिशा में सन् 1954 में राउरकेला हिंदुस्तान आयरन एंड स्टील कंपनी किस देश के सहयोग से स्थापित की गई थी?
(अ) जर्मनी
(ब) जापान
(स) रूस
(द) फ्रांस
10. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा अनुच्छेद 352 में 'आंतरिक अशांति' के स्थान पर 'सशस्त्र विद्रोह' शब्दावली लाई गई?
(अ) 42वाँ संशोधन
(ब) 44वाँ संशोधन
(स) 48वाँ संशोधन
(द) 52वाँ संशोधन
11. शुक्र किस ग्रह के सबसे निकट का ग्रह है?
(अ) मंगल
(ब) बुध
(स) शनि
(द) पृथ्वी
12. पंचायत के वार्षिक लेखों एवं वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा मुख्य कार्य है-
(अ) ग्राम पंचायत का
(ब) ग्राम सभा का
(स) जिला पंचायत का
(द) कलेक्टर का
13. कौनसा रेगिस्तान दक्षिण में 'ओरेंज नदी' तथा उत्तर में 'जाम्बेजी नदी' के बीच स्थित है?
(अ) गोबी मरुस्थल
(ब) अटाकामा मरुस्थल
(स) थार मरुस्थल
(द) कालाहारी मरुस्थल
14. संविधान के अनुच्छेद 323 के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग का कर्तव्य है कि वह आयोग द्वारा वर्षभर में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यह रिपोर्ट किसके समक्ष प्रस्तुत की जाती है?
(अ) मुख्यमंत्री
(ब) विधानसभा
(स) मंत्रिमंडल
(द) राज्यपाल
15. कौनसी रेखा पृथ्वी की दक्षिणतम अक्षांश रेखा है, जिस पर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत चमकता है?
(अ) कर्क रेखा
(ब) भूमध्य रेखा
(स) मकर रेखा
(द) इनमें से कोई नहीं


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 172

1. (अ), 2. (द), 3. (स), 4. (स), 5. (द), 6. (ब), 7. (स), 8. (ब), 9. (अ), 10. (ब), 11. (द), 12. (ब), 13. (द), 14. (द), 15. (स)

शुक्रवार, 15 जुलाई 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 171

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. एस्कार्बिक एसिड (Ascorbic Acid) किसका रासायनिक नाम है?
(अ) विटामिन सी
(ब) विटामिन डी
(स) विटामिन ए
(द) विटामिन बी
2. शिवाजी के अष्टप्रधान में किन्हें सामान्यत: युद्धक्षेत्र की जिम्मेदारी नहीं दी जाती थी?
(अ) मंत्री एवं सचिव
(ब) मंत्री एवं सुमन्त
(स) पंडितराव एवं न्यायाधीश
(द) सचिव एवं सुमन्त
3. गणेश वासुदेव मावलंकर स्वतंत्र भारत के प्रथम .................. थे।
(अ) उपराष्ट्रपति
(ब) लोकसभा अध्यक्ष
(स) राज्यसभा उपाध्यक्ष
(द) वित्त मंत्री
4. भारत में श्वेत क्रांति की शुरुआत राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की स्थापना के साथ हुई। इस बोर्ड की स्थापना किस वर्ष में हुई?
(अ) 1962 ई.
(ब) 1970 ई.
(स) 1975 ई.
(द) 1980 ई.
5. 17 अक्टूबर, 1940 को सर्वप्रथम व्यक्तिगत सत्याग्रह करने वाले कौन थे?
(अ) फिरोजशाह मेहता
(ब) जवाहर लाल नेहरू
(स) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(द) आचार्य विनोबा भावे
6. प्रो. महालनोबिस प्रारूप को भारत की किस पंचवर्षीय योजना में शामिल किया गया-
(अ) प्रथम
(ब) द्वितीय
(स) तृतीय
(द) चतुर्थ
7. मैटूर बांध किस नदी पर बनाया गया है?
(अ) महानदी
(ब) कृष्णा
(स) कावेरी
(द) गोदावरी
8. चिपको आन्दोलन किस स्थान से प्रारम्भ हुआ?
(अ) पटना
(ब) त्रिशूर
(स) गढ़वाल हिमालय
(द) जम्मू
9. सर्वप्रथम किस शासक के द्वारा चलाए गए सिक्कों पर बुद्ध की मूर्ति के बने होने के संकेत मिलते हैं?
(अ) अशोक
(ब) महापद्मनंद
(स) अजात शत्रु
(द) कनिष्क
10. वर्ष 2022 के राष्ट्रमण्डल खेल किस शहर में आयोजित होंगे?
(अ) मेलबोर्न
(ब) ग्लास्गो
(स) बर्मिंघम
(द) विक्टोरिया
11. 'कंडीशन ऑफ इकॉनोमिक प्रोग्रेस' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(अ) डॉ. गौरव दत्त
(ब) कॉलिन क्लार्क
(स) आई.जी. पटेल
(द) हेक्स्चर ओलिन
12. जीवाश्म ईंधन की तुलना में नाभिकीय ऊर्जा है-
(अ) महंगी
(ब) सस्ती
(स) विनाशकारी
(द) परेशानी रहित
13. प्रतिजैविक पेनिसिलिन निम्न जीव से प्राप्त होता है-
(अ) जीवाणु
(ब) विषाणु
(स) पौधा
(द) जन्तु
14. कौनसा पौधा जल में उपस्थित प्रदूषक को सर्वाधिक अवशोषित करता है?
(अ) आम
(ब) नारियल
(स) हाइड्रिला
(द) इकोरनिया
15. भारत का सर्वाधिक वर्षा का क्षेत्र है-
(अ) मॉसिनराम
(ब) चेरापूंजी
(स) महाबलेश्वर
(द) अमरकण्टक


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 171

1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (ब), 5. (द), 6. (ब), 7. (स), 8. (स), 9. (द), 10. (स), 11. (ब), 12. (स), 13. (स), 14. (द), 15. (अ)

सोमवार, 27 जून 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 170

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. भारत के विधि आयोग ने, निम्नांकित में से अपने किस प्रतिवेदन में, निर्वाचन में 'संदत्त समाचार' को निर्वाचकीय अपराध और भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में मानने की अनुशंसा की थी?
(अ) 252वां प्रतिवेदन
(ब) 255वां प्रतिवेदन
(स) 258वां प्रतिवेदन
(द) 260वां प्रतिवेदन
2. 'प्रयाग प्रशस्ति' किस शासक के सैन्य अभियान के बारे में जानकारी देती है?
(अ) समुद्रगुप्त
(ब) चन्द्रगुप्त मौर्य
(स) सम्राट अशोक
(द) हर्षवर्धन
3. कौन-सी नदी कर्क रेखा को दो बार पार करती है?
(अ) नर्मदा
(ब) ताप्ती
(स) चम्बल
(द) माही
4. खारे पानी की चिल्का झील किस प्रदेश में है?
(अ) पश्चिम बंगाल
(ब) असम
(स) ओडिशा
(द) राजस्थान
5. संसद में एक सदस्य द्वारा मौखिक उत्तर चाहने वाले प्रश्न को कहा जाता है-
(अ) तारांकित प्रश्न
(ब) अतारांकित प्रश्न
(स) अल्पसूचना प्रश्न
(द) इनमें से कोई नहीं
6. हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल कौनसा है?
(अ) हॉकी
(ब) बॉस्केटबॉल
(द) क्रिकेट
(द) कबड्डी
7. ऋग्वेद में वर्णित अयस् है-
(अ) धातु
(ब) बर्तन
(स) अनाज
(द) पशु
8. मरणोपरान्त सर्वप्रथम भारत रत्न से किसे सम्मानित किया गया?
(अ) नेल्सन मंडेला
(ब) लालबहादुर शास्त्री
(स) के. कामराज
(द) डॉ. जाकिर हुसैन
9. भारत की पंचवर्षीय योजना का प्रारूप किस देश से लिया गया है?
(अ) यू.एस.ए.
(ब) यू.एस.एस.आर.
(स) यू.के.
(द) यू.ए.ई.
10. 'ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' के नाम से कौन प्रसिद्ध थे?
(अ) मोतीलाल नेहरू
(ब) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(स) दादाभाई नौरोजी
(द) जमशेद जी टाटा
11. 2011 के अनुसार भारत में सर्वाधिक जनसंख्या का राज्य है-
(अ) पश्चिमी बंगाल
(ब) बिहार
(स) उत्तर प्रदेश
(द) महाराष्ट्र
12. झारखंड के छोटा नागपुर स्थित पलामू के पास किस नदी का उद्गम स्थल है?
(अ) दामोदर नदी
(ब) तापी नदी
(स) रामगंगा नदी
(द) वैतरणी नदी
13. गिरफ्तारी के आधारों को सूचित करने का अधिकार संविधान का कौनसा अनुच्छेद प्रदान करता है-
(अ) अनुच्छेद 20
(ब) अनुच्छेद 21
(स) अनुच्छेद 22
(द) अनुच्छेद 23
14. पारादीप किस राज्य का प्रमुख बंदरगाह है?
(अ) ओडिशा
(ब) पश्चिम बंगाल
(स) गुजरात
(द) केरल
15. उच्च न्यायालय के अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) वरिष्ठ न्यायाधीश
(ब) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(स) राज्यपाल
(द) मुख्यमंत्री


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 170

1. (ब), 2. (अ), 3. (द), 4. (स), 5. (अ), 6. (द), 7. (अ), 8. (ब), 9. (ब), 10. (स), 11. (स), 12. (अ) , 13. (स), 14. (अ), 15. (स)

मंगलवार, 14 जून 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 169

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. रक्तचाप ........................ द्वारा मापा जाता है।
(अ) बैरोमीटर
(ब) स्फायग्मोमैनो मीटर
(स) हाइड्रोमीटर
(द) थर्मामीटर
2. कौनसा अंग वसा में घुलनशील विटामिनों का भंडारण करता है?
(अ) रक्त
(ब) त्वचा
(स) यकृत
(द) अग्न्याशय
3. निम्नलिखित जिलों में से राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का पहला चरण कहाँ से शुरू हुआ था?
(अ) रायपुर
(ब) इंदौर
(स) बीकानेर
(द) बीदर
4. नागरिकों के आधारभूत प्रयासों से बनाई गई वेबसाइट को कहा जाता है
(अ) लर्किंग
(ब) ट्रोलिंग
(स) फिशिंग
(द) एस्ट्रोटर्फिंग
5. वेब आविष्कारक कौन हैं?
(अ) टिम बर्नर्स-ली
(ब) बिल गेट्स
(स) स्टॉलमैन
(द) चार्ल्स बैबेज
6. ट्विटर किस प्रकार के कार्य का उदाहरण है?
(अ) ब्लॉगिंग
(ब) प्रोग्रामिंग
(स) गेमिंग
(द) माइक्रोब्लॉगिंग
7. वैश्विक गाँव (ग्लोबल विलेज) अवधारणा को किसके द्वारा रखा गया?
(अ) रॉबर्ट मर्टन
(ब) सीन मैकब्राइड
(स) मार्शल मैक्लुहान
(द) विल्बर श्रेम
8. वैवेल योजना (1945) पर विमर्श के लिए सम्मेलन कहाँ बुलाया गया था?
(अ) नई दिल्ली
(ब) कलकत्ता
(स) शिमला
(द) नैनीताल
9. बॉम्बे समाचार किसने शुरू किया?
(अ) फरदोनजी मुरजबान
(ब) राजा राममोहन राय
(स) जेम्स सिल्क बकिंघम
(द) शिशिर कुमार घोष
10. भारत में पहली इंटरनेट सेवा कौनसी थी?
(अ) एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी नेटवर्क
(ब) एज्यूकेशन एण्ड रिसर्च नेटवर्क
(स) इण्डनेट
(द) हिंदनेट
11. किस समाचार-पत्र ने भारत में सबसे पहले इंटरनेट संस्करण प्रारंभ किया?
(अ) द टाइम्स ऑफ इंडिया
(ब) द हिन्दू
(स) द टेलीग्राफ
(द) हिन्दुस्तान टाइम्स
12. प्रिंटिंग प्रेस के आविष्कारक थे
(अ) मार्शल मैक्लुहान
(ब) त्सई लुन
(स) जोहॉन गुटेनबर्ग
(द) फ्रेडरिक बार्बियर
13. केंद्र सरकार की विज्ञापन और प्रचार एजेंसी का नाम बताइए।
(अ) पत्र सूचना कार्यालय
(ब) विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय
(स) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
(द) सूचना एवं प्रसारण माध्यम
14. कुतुबमीनार की मरम्मत किस शासक द्वारा नहीं कराई गई?
(अ) मुहम्मद तुगलक
(ब) फिरोजशाह तुगलक
(स) सिकंदर लोदी
(द) इब्राहीम लोदी
15. निम्नांकित में से किस आयोग/समिति ने अपने प्रतिवेदन में भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 क में मूल कर्त्तव्यों के रूप में अपने कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए औद्योगिक संगठनों के कर्त्तव्य को शामिल करने की अनुशंसा की थी?
(अ) राष्ट्रीय संविधान कार्यकरण समीक्षा आयोग
(ब) देश के नागरिकों को मूल कर्त्तव्यों को सिखाने के लिये सुझावों के संचालन के लिये समिति
(स) भारत के विधि आयोग का 259वां प्रतिवेदन
(द) सरदार स्वर्ण सिंह समिति


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 169

1. (ब), 2. (स), 3. (द), 4. (द), 5. (अ), 6. (द), 7. (स), 8. (स), 9. (अ), 10. (ब), 11. (ब), 12. (स), 13. (ब), 14. (द), 15. (अ)

रविवार, 5 जून 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 168

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर


1. छायांकन का आविष्कार किसने किया?
(अ) विलियम फ्रीज-ग्रीन
(ब) आर्थर फ्राय
(स) गॉर्डन गोल्ड
(द) ओटो वॉन ग्यूरिक
2. दजोंगखा .................... की शासकीय भाषा है।
(अ) इंडोनेशिया
(ब) कंबोडिया
(स) भूटान
(द) म्यांमार
3. ज्ञानेश्वर तेरहवीं शताब्दी के एक मराठी संत थे जिन्होंने ज्ञानेश्वरी लिखी थी, जो ................ पर एक कमेंटी थी।
(अ) रामायण
(ब) भगवद् गीता
(स) वेद
(द) उपनिषद
4. क्वांटम सिद्धांत के नींव की स्थापना किसने की थी?
(अ) मैक्स प्लैंक
(ब) मार्क निकोलस
(स) अल्बर्ट आइन्स्टाइन
(द) अल्फ्रेड हिचकॉक
5. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 32 'इस भाग द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रवर्तन के लिए उपचार' किससे संबंधित है?
(अ) केन्द्र सरकार
(ब) राज्य सरकार
(स) भारतीय नागरिक के मौलिक अधिकार
(द) राज्य नीति के निर्देशित सिद्धांत
6. मकडिय़ाँ प्राणी वर्गीकरण के किस वर्ग में आती हैं?
(अ) एरेकनिड्स
(ब) एविस
(स) गैस्ट्रोपोड्स
(द) एंथोजुआ
7. कम्प्यूटर विज्ञान में ROM का विस्तारित रूप क्या है?
(अ) रैंडम ओनली मेमोरी
(ब) रीड आउट मेमोरी
(स) रीड ओनली मेमोरी
(द) रोटेशन ओनली मेमोरी
8. भीमबेटका के रॉक शेल्टर्स किसकी तलहटी में स्थित है?
(अ) पश्चिमी घाट
(ब) अरावली रेंज
(स) विंध्य रेंज
(द) पूर्वी घाट
9. किस प्रकार का रोगजनक जल जनित रोग हैजा का कारण बनता है?
(अ) शैवालीय
(ब) बैक्टीरियल
(स) प्रोटोजुअन
(द) वायरल
10. न्यूजीलैंड की राजधानी क्या है?
(अ) ब्रसेल्स
(ब) केनबरा
(स) वेलिंगटन
(द) अंकारा
11. प्राचीन भारत में निम्नलिखित में से कौनसा खेल बहुत लोकप्रिय था?
(अ) शतरंज
(ब) क्रिकेट
(स) हॉकी
(द) फुटबॉल
12. महान अशोक (273-232 ई.पू.) किस वंश के शासक थे?
(अ) मेवाड़
(ब) मुगल
(स) मौर्य
(द) पेश्वास
13. एलईडी का आविष्कार किसने किया?
(अ) निक होलो न्याक
(ब) एलियास होवे
(स) चक हल
(द) क्रिस्टियान हुईजेंस
14. नीति आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
(अ) राष्ट्रपति
(ब) आरबीआई गवर्नर
(स) वित्त सचिव
(द) प्रधानमंत्री
15. राज्यसभा के सभापति कौन हैं?
(अ) भारत के राष्ट्रपति
(ब) भारत के प्रधानमंत्री
(स) भारत के उप-राष्ट्रपति
(द) लोकसभा के स्पीकर


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 168
1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (अ), 5. (स), 6. (अ), 7. (स), 8. (स), 9. (ब), 10. (स), 11. (अ), 12. (स), 13. (अ), 14. (द), 15. (स)

गुरुवार, 19 मई 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 167

सामान्य ज्ञान क्विज

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. वह कौन है, जिसने सबसे पहले पृथ्वी की परिधि को मापा था?
(अ) इरेकथियस
(ब) एगियस
(स) एरैटोस्थीनेस
(द) एफीडास
1. (स)
2. मायोपिया निम्नलिखित में से किसे प्रभावित करता है?
(अ) हृदय
(ब) त्वचा
(स) आंखें
(द) मुंह
2. (स)
3. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा को ................... कहा जाता है।
(अ) मेकमोहन रेखा
(ब) मैगिनोट रेखा
(स) रेडक्लिफ रेखा
(द) सर क्रीक
3. (स)
4. महानदी के तट पर कौनसा शहर स्थित है?
(अ) बंगलौर
(ब) कटक
(स) बद्रीनाथ
(द) कोटा
4. (ब)
5. बीरबल किसकी अदालत में एक सलाहकार था?
(अ) बाबर
(ब) अकबर
(स) औरंगजेब
(द) जहांगीर
5. (ब)
6. वेस्टमिंस्टर संसदीय प्रणाली को .............. में विकसित किया गया था।
(अ) स्पेन
(ब) ऑस्ट्रेलिया
(स) यूके
(द) यूएसए
6. (स)
7. डब्ल्यूबीए हैवीवेट चैम्पियनशिप के लिए 1997 की व्यावसायिक मुक्केबाजी के मैच में माइक टायसन ने किसका कान चबाया था?
(अ) जेम्स डगलस
(ब) इवांडर होलीफील्ड
(स) रिद्दिक बोव
(द) मायकल मूरर
7. (ब)
8. रुधिर को पतला करने के रूप में किस दवा का प्रयोग किया जाता है?
(अ) वाफ्रैन
(ब) ट्रेमाडोल
(स) एजिथ्रोमायसिन
(द) हाइड्रोलेजिन
8. (अ)
9. कितने गीगाबाइट 1 पेटाबाइट के बराबर है?
(अ) 256
(ब) 512
(स) 1024
(द) 1024 X 1024
9. (द)
10. अजादिराचता इंडिका निम्नलिखित में से किसका वानस्पतिक नाम है?
(अ) गुलाब का पौधा
(ब) सेब का पेड़
(स) नीम
(द) आम
10. (स)
11. निम्नलिखित में कौनसा कार्बोहाइड्रेट के पचन का प्रमुख अंत उत्पाद होता है?
(अ) वसा
(ब) लिपिड्स
(स) ग्लूकोज
(द) सेल्युलोज
11. (स)
12. घूमते दरवाजे का आविष्कार .......... ने किया था।
(अ) ल्यूसियेन विदि
(ब) जॉन वेन
(स) थियोफिलस वान केनल
(द) लुईस उरी
12. (स)
13. गौतम बुद्ध की मृत्यु के तत्काल बाद किस बौद्ध परिषद को आयोजित किया गया था?
(अ) चौथी
(ब) तीसरी
(स) दूसरी
(द) पहली
13. (द)
14. एक बाघ और बंदर के बीच निम्नलिखित में से कौनसी बात अलग है?
(अ) राज्य
(ब) जाति
(स) क्रम
(द) वर्ग
14. (स)
15. एलिफेंटा की गुफाएं किस देवता को समर्पित हैं?
(अ) शिव
(ब) कृष्ण
(स) इंद्र
(द) हनुमान
15. (अ)

सोमवार, 18 अप्रैल 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 166

सामान्य ज्ञान क्विज

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. भीमबेटका के रॉक शेल्टर्स किस की तलहटी में स्थित है?
(अ) पश्चिमी घाट
(ब) अरावली रेंज
(स) विंध्य रेंज
(द) पूर्वी घाट
1. (स)
2. इंडियन सुपर लीग किस खेल के साथ जुड़ा हुआ है?
(अ) घुड़दौड़
(ब) फुटबॉल
(स) साइक्लिंग
(द) गोल्फ
2. (ब)
3. सख्त कोयला, जो थोड़ा वाष्पशील पदार्थ युक्त है, उसे ............... कहा जाता है।
(अ) लोएस
(ब) एन्थ्रेसाइट
(स) एटोल
(द) लावा
3. (ब)
4. कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार किसके लिए मिला था?
(अ) साहित्य
(ब) भौतिकी
(स) शांति
(द) आर्थिक अध्ययन
4. (स)
5. निओन लैम्प का आविष्कार किसने किया?
(अ) विंट सर्फ
(ब) डेविड कौम
(स) जॉर्ज क्लॉड
(द) जोसेफिन कोचरेन
5. (स)
6. ................ एक ब्रह्मांडीय नर्तक के रूप में हिंदू भगवान शिव का चित्रण है, जो तांडवम नामक अपने दिव्य नृत्य का प्रदर्शन करते हैं।
(अ) मुरुगन
(ब) नटराज
(स) विष्णु
(द) वेंकटेश्वर
6. (ब)
7. इनमें से कौनसा एक नेशनल पार्क नहीं है?
(अ) कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(ब) कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
(स) सतारा राष्ट्रीय उद्यान
(द) बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान
7. (स)
8. 'द ओथ ऑफ द वायुपुत्रास (शिवा ट्राइलॉजी)' का लेखक कौन है?
(अ) अमीश त्रिपाठी
(ब) चित्रा बनर्जी दिवकरुनी
(स) रसकिन बांड
(द) आश्विन सांघी
8. (अ)
9. पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा के लिए लगने वाले समय की गणना करने वाले प्रथम भारतीय भूगोल शास्त्री कौन थे?
(अ) आर्यभट्ट
(ब) वेद भटनागर
(स) भास्कराचार्य
(द) बिशु देवतामापी
9. (स)
10. संविधान सभा के पहले अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?
(अ) बी.आर. अम्बेडकर
(ब) जवाहरलाल नेहरू
(स) राजेन्द्र प्रसाद
(द) डॉ. सच्चीदानंद सिन्हा
10. (द)
11. महाबलीपुरम ................ द्वारा स्थापित किया गया था।
(अ) राजाराज चोल
(ब) नरसिंह वर्मन
(स) चंद्रगुप्त मौर्य
(द) विवस्वान
11. (ब)
12. कान्हा टाइगर रिजर्व किस राज्य में है?
(अ) महाराष्ट्र
(ब) आन्ध्र प्रदेश
(स) छत्तीसगढ़
(द) मध्य प्रदेश
12. (स)
13. भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में कितने सदस्यों को नामित किया जा सकता है?
(अ) 4
(ब) 8
(स) 12
(द) 16
13. (स)
14. प्रथम विश्व युद्ध किस वर्ष में शुरू हुआ?
(अ) 1914
(ब) 1919
(स) 1939
(द) 1945
14. (अ)
15. भारतीय संविधान कितने शब्दों का बना है?
(अ) 40000
(ब) 60000
(स) 80000
(द) 120000
15. (स)

शनिवार, 19 मार्च 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 165

सामान्य ज्ञान क्विज

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. महान् स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई की समाधि कहां है?
(अ) झांसी
(ब) इंदौर
(स) ग्वालियर
(द) वाराणसी
1. (स)
2. गांधीजी ने कानून की पढ़ाई .................... में की थी।
(अ) भारत
(ब) यूनाइटेड किंगडम
(स) दक्षिण अफ्रीका
(द) भूटान
2. (ब)
3. सन् 1930 में वीर विक्रम किशोर की ओर से  झील के बीचोंबीच निर्मित नीर महल किस राज्य में है?
(अ) त्रिपुरा
(ब) मेघालय
(स) मिजोरम
(द) असम
3. (अ)
4. ...................... मौलिक अधिकार भारतीय संविधान में उल्लिखित है।
(अ) पाँच
(ब) छह
(स) सात
(द) आठ
4. (स)
5. 'ड्यूस' इस शब्द का उपयोग निम्नलिखित में से किस खेल में किया जाता है?
(अ) कबड्डी
(ब) फुटबॉल
(स) क्रिकेट
(द) बैडमिंटन
5. (द)
6. भारत में 1617 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार करने की ................. द्वारा अनुमति दी गई थी।
(अ) बाबर
(ब) अकबर
(स) औरंगजेब
(द) जहांगीर
6. (द)
7. चींटी के काटने पर कौनसा रासायनिक पदार्थ व्यक्ति के शरीर के भीतर जाता है?
(अ) फॉर्मिक अम्ल
(ब) एसिटिक अम्ल
(स) टार्टरिक अम्ल
(द) साइट्रिक अम्ल
7. (अ)
8. सांची में स्थित बौद्ध स्मारकों का निर्माण किसने किया था?
(अ) मुगल राजवंश
(ब) मौर्य राजवंश
(स) गुप्त राजवंश
(द) चोल राजवंश
8. (ब)
9. चप्चार कूट किस राज्य का त्योहार है?
(अ) मणिपुर
(ब) नागालैंड
(स) मिजोरम
(द) मेघालय
9. (स)
10. इनमें से कौन मुगल वंश का नहीं था?
(अ) हुमायूँ
(ब) अकबर
(स) शेरशाह सूरी
(द) कामरान मिर्जा
10. (स)
11. निम्नलिखित में से किसका कमोडिटी बाजार में व्यापार नहीं किया जायेगा?
(अ) कच्चा तेल
(ब) चांदी
(स) मुद्रा
(द) सोना
11. (स)
12. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सुभाषचंद्र बोस ने भारतीय राष्ट्रीय .......... का पुनरोत्थान किया था।
(अ) नौसेना
(ब) थलसेना
(स) सुरक्षा
(द) वायुसेना
12. (ब)
13. वर्ल्ड वाइड वेब का ............ द्वारा आविष्कार किया गया था।
(अ) जॉन बार्बर
(ब) टिम बर्नर्स-ली
(स) ऐलन ब्लूमलीन
(द) डेविड ब्युस्टर
13. (ब)
14. 'वाकिंग विद लॉयंस' पुस्तक को किसने लिखा था?
(अ) के. नटवर सिंह
(ब) कपिल देव
(स) किरण बेदी
(द) सरोजिनी नायडू
14. (अ)
15. नक्शों के एक बंधे हुए संग्रह को .................. कहा जाता है।
(अ) हिमांकमंडल
(ब) भूआकृति विज्ञान
(स) एटलस
(द) कंटूर लाइंस
15. (स)

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 164

सामान्य ज्ञान क्विज

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'द डॉटर ऑफ ईस्ट' के लेखक कौन हैं?
(अ) तस्लीमा नसरीन
(ब) बेनजीर भुट्टो
(स) चंद्रिका भूटानी
(द) शर्मिला टैगोर
1. (ब)
2. बौद्ध कथाओं के ग्रंथ 'दिव्यावदान' में किस शासक का साम्राज्य सांग्ला (वर्तमान सियालकोट) तक विस्तृत बताया गया?
(अ) पुष्यमित्र शुंग
(ब) समुद्रगुप्त
(स) चन्द्रगुप्त मौर्य
(द) अजातशत्रु
2. (अ)
3. किसी राज्यसभा सदस्य के लिए भारत का प्रधानमंत्री बनने की न्यूनतम उम्र क्या है?
(अ) 18
(ब) 25
(स) 30
(द) 35
3. (ब)
4. किस देश में चलने वाली गर्म एवं आर्द्र पवनों को 'नारवेस्टर' कहा जाता है?
(अ) न्यूजीलैंड
(ब) कनाडा
(स) चिली
(द) मैक्सिको
4. (अ)
5. किसने गुरिल्ला युद्ध के तरीकों की शुरुआत की थी?
(अ) बाबर
(ब) अकबर
(स) शिवाजी
(द) बाजीराव पेशवा
5. (स)
6. प्राक् सैंधव संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्ध एक जुते हुए खेत का साक्ष्य कहां मिला है?
(अ) कालीबंगा
(ब) धोलावीरा
(स) राखीगढ़ी
(द) भिरड़ाणा
6. (अ)
7. नहरों का देश किसे कहते हैं?
(अ) भारत
(ब) पाकिस्तान
(स) जापान
(द) म्यांमार
7. (ब)
8. 'एंटी स्ट्रेस विटामिन' के रूप में कौनसा विटामिन जाना जाता है?
(अ) विटामिन ई
(ब) विटामिन डी
(स) विटामिन बी-12
(द) विटामिन सी
8. (स)
9. ओजोन की परत वायुमंडल की किस परत में होती है?
(अ) लिथोस्फीयर
(ब) आयनोस्फीयर
(स) स्ट्रेटोस्फीयर
(द) बायोस्फीयर
9. (स)
10. वैदिक साहित्य में किस वेद को 'ब्रह्मदेव' कहा गया है?
(अ) ऋग्वेद
(ब) सामवेद
(स) अथर्ववेद
(द) यजुर्वेद
10. (स)
11. कौनसी संस्था भारत में 'अंतिम उधारदाता के उपाय' (लेंडर ऑफ द लास्ट रिजोर्ट) के रूप में कार्य करती है?
(अ) वित्त मंत्रालय
(ब) भारतीय रिजर्व बैंक
(स) राज्य-कोष
(द) मुद्रा प्रिंटिंग प्रेस
11. (ब)
12. किस मुगल शासक के शासनकाल में मुगल शैली की स्थापत्य कला चरम सीमा पर थी?
(अ) अकबर
(ब) जहांगीर
(स) शाहजहां
(द) औरंगजेब
12. (स)
13. मूत्र का फीका पीला रंग किस रंगद्रव्य की उपस्थिति के कारण होता है?
(अ) युरोक्रोम
(ब) युरोफिल
(स) क्लोरोफिल
(द) क्लोरोप्लास्ट
13. (अ)
14. प्राचीन साम्राज्य अवन्ति की राजधानी कौनसा नगर था?
(अ) श्रावस्ती
(ब) उज्जैन
(स) चम्पा
(द) विराटनगर
14. (ब)
15. भागीरथी नदी पर कौनसा बांध बनाया गया है?
(अ) सरदार सरोवर
(ब) श्रीशैल
(स) कोयना
(द) टिहरी
15. (द)