शनिवार, 13 अगस्त 2022

सामान्य ज्ञान क्विज : 173

सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'डंक शॉट' किस खेल से संबंधित है?
(अ) हॉकी
(ब) फुटबॉल
(स) सॉफ्टबाल
(द) बास्केटबाल
2. ड्यूस, सिंगल स्टिक्स, फुट फाल्ट, एस, डबल फाल्ट शब्दावली किस खेल से जुड़ी हुई है?
(अ) फुटबॉल
(ब) हॉकी
(स) टेनिस
(द) कबड्डी
3. भारत में जैव विविधता हॉटस्पॉट पाये जाते हैं?
(अ) पश्चिमी घाट
(ब) उत्तर-पूर्वी भारत
(स) हिमालय
(द) सभी सही हैं।
4. संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव ट्रिग्बेली (ट्रिग्वली) किस देश के थे?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ब) नॉर्वे
(स) इटली
(द) फ्रांस
5. प्रथम विश्व जलवायु सम्मेलन का आयोजन कहां हुआ था-
(अ) जिनेवा
(ब) टोकियो
(स) न्यूयॉर्क
(द) दिल्ली
6. सन् 1784 में आसिफउद्दौला ने किस शहर में इमामबाड़ा, जिसे भूलभुलैया कहा जाता है, बनवाया था?
(अ) भोपाल (मध्य प्रदेश)
(ब) लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
(स) आगरा (उत्तर प्रदेश)
(द) ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
7. 'द कोएलिशन ईयर्स' आत्मकथा है-
(अ) लालकृष्ण आडवाणी
(ब) सोनिया गांधी
(स) डॉ. मनमोहन सिंह
(द) प्रणव मुखर्जी
8. जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में किसने 'नाइटहुड' यानी 'सर' की उपाधि वापस कर दी थी?
(अ) रासबिहारी घोष
(ब) चेत्तूर संकरन नायर
(स) गुरुवर रवीन्द्रनाथ टैगोर
(द) फिरोजशाह मेहता
9. अभी हाल ही श्रीलंका द्वारा कौनसा बंदरगाह चीन को दिया गया?
(अ) चाबहरा
(ब) कोलम्बो
(स) गाले
(द) हम्बनटोटा
10. भारत-पाकिस्तान में जल बंटवारे को लेकर किस सन् में सिंधु जल समझौता हुआ था?
(अ) सन् 1980
(ब) सन् 1958
(स) सन् 1960
(द) सन् 1968
11. निम्नलिखित में से कौनसी प्राकृतिक आपदा नहीं है?
(अ) चक्रवात
(ब) बाढ़
(स) ज्वालामुखी
(द) औद्योगिक दुर्घटना
12. पुडुचेरी में 1954 से पूर्व किस देश का औपनिवेशिक शासन था?
(अ) इंग्लैंड
(ब) पुर्तगाल
(स) फ्रांस
(द) इनमें से कोई नहीं
13. निम्नलिखित पर्यावरणविदों में से किसने चिपको आंदोलन की शुरुआत हिमालय से की थी?
(अ) सुंदरलाल बहुगुणा
(ब) राजेन्द्र सिंह
(स) श्रीमती राधा बेन
(द) मेघा पाटकर
14. सिंधु नदी भारत और पाकिस्तान के अलावा किस देश में बहती है?
(अ) अफगानिस्तान
(ब) चीन
(स) श्रीलंका
(द) बांग्लादेश
15. निम्नलिखित से किस जिले से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की?
(अ) झाबुआ
(ब) जालंधर
(स) झुंझुनूं
(द) जबलपुर


उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 173

1. (द), 2. (स), 3. (द), 4. (ब), 5. (अ), 6. (ब), 7. (द), 8. (स), 9. (द), 10. (स), 11. (द), 12. (स), 13. (अ), 14. (ब), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें