Current affairs 2021 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Current affairs 2021 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 अगस्त 2021

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में निम्न प्रकार पुरस्कार प्रदान किए गए-
कर्नाटक को आधार प्रमाणीकरण लाभभोगियों का सर्वोच्च प्रतिशत प्राप्त करने संबंधी श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। महाराष्ट्र को फिजिकल सत्यापन एवं शिकायत निवारण के क्षेत्र में बेहतर कार्यनिष्पादन की श्रेणी में तथा उत्तर प्रदेश को तीव्र गति से कार्यान्वयन करने संबंधी श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। पूर्वोत्तर राज्यों एवं पर्वतीय राज्यों में अरूणाचल प्रदेश को आधार प्रमाणीकरण लाभभोगियों का सर्वोच्च प्रतिशत प्राप्त करने संबंधी श्रेणी में पुरस्कृत किया गया तथा हिमाचल प्रदेश को फिजिकल सत्यापन एवं शिकायत निवारण के क्षेत्र में बेहतर कार्यनिष्पादन की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। विभिन्न श्रेणियों में राज्यों में बेहतर कार्यनिष्पादन वाले जिलों को भी आधार प्रमाणीकरण की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया तथा पीएम-किसान स्कीम के अंतर्गत किसानों को भी पुरस्कृत किया गया। पंजाब के रूपनगर जिले, हरियाणा में कुरूक्षेत्र व छत्तीसगढ़ में बिलासपुर एवं पूर्वोत्तर/पर्वतीय क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश में लाहौल एवं स्पीति तथा उत्तराखंड में उधमसिंह नगर को भी पुरस्कृत किया गया। शिकायत निवारण की श्रेणी में महाराष्ट्र में पुणे, गुजरात में दाहोद तथा आंध्र प्रदेश में एसपीएसआर नैल्लोर जिले को पुरस्कृत किया गया, जबकि पूर्वोत्तर/पर्वतीय क्षेत्रों में उत्तराखंड के नैनीताल जिले तथा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले को पुरस्कृत किया गया। फिजिकल सत्यापन की श्रेणी में महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले, आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले एवं बिहार में औरंगाबाद जिले को पुरस्कृत किया गया, वहींपूर्वोत्तर/पर्वतीय क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले एवं उत्तराखंड में देहरादून जिले को इस श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।

1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में तीव्र गति से कार्यान्वयन करने संबंधी श्रेणी में किस राज्य को पुरस्कृत किया गया?
(अ) महाराष्ट्र
(ब) गुजरात
(स) उत्तर प्रदेश
(द) हिमाचल प्रदेश
(स)

2. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आधार प्रमाणीकरण लाभभोगियों का सर्वोच्च प्रतिशत प्राप्त करने संबंधी श्रेणी में किस राज्य को पुरस्कृत किया गया?
(अ) गुजरात
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) कर्नाटक
(द) महाराष्ट्र
(स)

3. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में फिजिकल सत्यापन एवं शिकायत निवारण के क्षेत्र में बेहतर कार्यनिष्पादन की श्रेणी में किस राज्य को पुरस्कृत किया गया?
(अ) मध्य प्रदेश
(ब) गुजरात
(स) राजस्थान
(द) महाराष्ट्र
(द)

बुधवार, 14 जुलाई 2021

जीव-जंतु कल्याण एवं संरक्षण पुरस्कार 2020-21

भारतीय जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने जीव-जंतु कल्याण एवं संरक्षण 2020-21 के लिए निम्न व्यक्तियों और संगठनों को प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार प्रदान किए हैं-

  • प्राणी मित्र पुरस्कार: योगेंद्र कुमार, नई दिल्ली, मनीष सक्सेना, जयपुर, राजस्थान और श्यामलाल चौबीसा, उदयपुर, राजस्थान।
  • प्राणी मित्र पुरस्कार शौर्य: अनिल गणदास, गुरुग्राम, हरियाणा, स्वर्गीय श्रीमती कल्पना वासुदेवन, कोयम्बटूर, तमिलनाडु।
  • प्राणी मित्र पुरस्कार: ताउम्र पशु सेवा- मेजर जनरल(सेवानिवृत्त) डॉ. आर. एम. खरब, एवीएसएम, गुरुग्राम, हरियाणा, डॉ. एस. चिन्नी कृष्णा, चेन्नई, तमिलनाडु और डॉ. एस.आर. सुंदरम्, चेन्नई, तमिलनाडु।
  • प्राणी मित्र पुरस्कार: जीव-जंतु कल्याण संगठन -वल्र्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट, होडल, हरियाणा, श्री करुणा फाउंडेशन ट्रस्ट, राजकोट, गुजरात और पीपल फॉर एनीमल्स अहमदाबाद, गुजरात।
  • प्राणी मित्र पुरस्कार: कॉरपोरेट-टाटा ट्रस्ट फाउडेशन, मुंबई, महाराष्ट्र।
  • जीव दया पुरस्कार: जीव-जंतु कल्याण संगठन- ध्यान फाउंडेशन, नई दिल्ली और एनीमल एड चेरीटेबल ट्रस्ट, उदयपुर, राजस्थान।

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

पद्म पुरस्कार 2021 : 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार

पद्म पुरस्कार 2021 - Padma Awards 2021

केन्द्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2021 का ऐलान कर दिया है। इसके तहत किसी खास क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है। घोषणा के अनुसार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा।


7 हस्तियों को पद्म विभूषण-2021

क्रमांकनामक्षेत्रराज्य/ देश
1.शिंजो आबेजनसेवाजापान
2.एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)कलातमिलनाडु
3.डॉ. बेल्ले मोनाप्पा हेगड़ेचिकित्साकर्नाटक
4.नरिंदर सिंह कपानी (मरणोपरांत)विज्ञान व इंजीनियरिंगअमेरिका
5.मौलाना वहिदुद्दीन खानअन्य - अध्यात्मदिल्ली
6.प्रो. बी.बी. लालअन्य - पुरातत्वदिल्ली
7.सुदर्शन साहूकलाओडिशा

 

पद्म विभूषण-2021 से सम्मानित होने वाली हस्तियों का परिचय

1. शिंजो आबे (जनसेवा, जापान)

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। आबे ने साल 2007 में जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता शुरू की थी। अगस्त 2007 में भारत की तीन दिवसीय यात्रा ने भारत और जापान के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के लंबे इतिहास पर एक नए द्विपक्षीय एशियाई गठबंधन के लिए सहमति दी थी।

2. एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) (कला, तमिलनाडु)

देश के प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने 50 साल के गायकी करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में 40,000 से ज्यादा गाने गाए थे। बाला ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में संगीत निर्देशक का काम भी किया। उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। उनका निधन 25 सितंबर 2020 को हुआ।

3. डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े (चिकित्सा, कर्नाटक)

डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे शिक्षाविद, प्रेरक वक्ता और लेखक भी हैं। उन्होंने चिकित्सा पद्धति और नैतिकता पर कई किताबें लिखी हैं। उन्हें 2010 में पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया था।

4. नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और प्रौद्योगिकी, यूएसए)

भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक हैं। उन्हें फोब्र्स मैगजीन ने बिजनेसमैन ऑफ द सेंचुरी एडिशन में अनसंग हीरोज के तौर पर नामित किया था। उन्होंने ही 1956 में फाइबर ऑप्टिक्स शब्द ईजाद किया था। कपानी के शोध और आविष्कारों में फाइबर-ऑप्टिक्स संचार, लेजर, बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, सौर ऊर्जा और प्रदूषण निगरानी शामिल हैं। उनके पास सौ से अधिक पेटेंट हैं और नेशनल इन्वेंटर्स काउंसिल के सदस्य थे।

5. मौलाना वहीदुद्दीन खान (अध्यात्म, दिल्ली)

दिल्ली में रहने वाले मौलाना वहीदुद्दीन खान का जन्म 1 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। वे प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता हैं। उन्हें सोवियत संघ के दौर में राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने डेमिर्गुस पीस इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उन्हें 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इन्होंने कुरान को सरल और समकालीन अंग्रेजी में अनुवाद किया है और कुरान पर एक टिप्पणी भी लिखा है और ये कई टेलीविजन चैनलों पर व्याख्यान देते रहते हैं।

6. बीबी लाल (पुरातत्व, दिल्ली)

दिल्ली के प्रसिद्ध पुरातत्वविद बीबी लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक रह चुके हैं। उनकी किताब 'राम, उनकी ऐतिहासिकता, मंदिर और सेतु: साहित्य, पुरातत्व और अन्य विज्ञान' को लेकर खासी बहस हुई थी। इसमें विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने की बात कही गई थी। उन्हें पहले पद्म भूषण दिया जा चुका है।

7. सुदर्शन साहू (कला, ओडिशा)

ओडिशा के सुदर्शन साहू प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। वे पौराणिक कथाओं को रेत की मूर्तियों में ढालने में माहिर हैं। उनकी बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। उन्हें पहले पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। वे अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान खिलाडिय़ों के भी चित्र उकेरते थे।

पद्म भूषण-2021 (10)





क्रमांकनामक्षेत्रराज्य/ देश
1कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्राकलाकेरल
2तरुण गोगोई (मरणोपरांत)जनसेवाअसम
3चंद्रशेखर कंबारासाहित्य और शिक्षाकर्नाटक
4सुमित्रा महाजनजनसेवामध्य प्रदेश
5नृपेंद्र मिश्रसिविल सर्विसउत्तर प्रदेश
6राम विलास पासवान (मरणोपरांत)जनसेवाबिहार
7केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)जनसेवागुजरात
8कल्बे सादिक (मरणोपरांत)अन्य - अध्यात्मउत्तर प्रदेश
9रजनीकांत देवीदास श्रॉफव्यापार व उद्योगमहाराष्ट्र
10तरलोचन सिंहजनसेवाहरियाणा

पद्म श्री-2021 (102)

क्रमांकनामक्षेत्रराज्य/ देश
1गुलफाम अहमदकलाउत्तर प्रदेश
2पी. अनिताखेलतमिलनाडु
3रामा स्वामी अन्नावरापूकलाआंध्र प्रदेश
4सुब्बु अरुमुगमकलातमिलनाडु
5प्रकाशराव असावडीसाहित्य व शिक्षाआंध्र प्रदेश
6भूरि बाईकलामध्य प्रदेश
7राधे श्याम बारलेकलाछत्तीसगढ़
8धर्म नारायण बर्मासाहित्य व शिक्षाबंगाल
9लक्ष्मी बरुआसामाजिक कार्यअसम
10बीरेन कुमार बसाककलाबंगाल
11रजनी बेक्टरव्यापार व उद्योगपंजाब
12पीटर ब्रूककलाब्रिटेन
13संगखुमि बुआलछुआकसामाजिक कार्यमिजोरम
14गोपीराम बरग्याम बुराभक्तकलाअसम
15बिजॉय चक्रवर्तीजनसेवाअसम
16सुजीत चट्टोपाध्यायसाहित्य व शिक्षाबंगाल
17जगदीश चौधरी (मरणोपरांत)सामाजिक कार्यउत्तर प्रदेश
18सुल्तरिम चोनजोरसामाजिक कार्यलद्दाख
19मौउमा दासखेलबंगाल
20श्रीकांत दातारसाहित्य व शिक्षाअमेरिका
21नारायण देबनाथकलाबंगाल
22चुटनी देवीसामाजिक कार्यझारखंड
23दुलारी देवीकलाबिहार
24राधे देवीकलामणिपुर
25शांति देवीसामाजिक कार्यओडिशा
26वायन दिबियाकलाइंडोनेशिया
27दादुदन गढवीसाहित्य व शिक्षागुजरात
28परशुराम आत्माराम गंगवणेकलामहाराष्ट्र
29जय भगवान गोयलसाहित्य व शिक्षाहरियाणा
30जगदीश चंद्र हलदरसाहित्य व शिक्षाबंगाल
31मंगल सिंह हाजोवरीसाहित्य व शिक्षाअसम
32अंशु जमसेनपाखेलअ्ररुणाचल प्रदेश
33पुरनमासी जानीकलाओडिशा
34मथा बी. मनजम्मा जोगातीकलाकर्नाटक
35दामोदरन कैथाप्रमकलाकेरल
36नामदेव सी. कांबलेसाहित्य व शिक्षामहाराष्ट्र
37महेशभाई और नरेशभाई कनोडिया (जोड़ी)* (मरणोपरांत)कलागुजरात
38रजत कुमार करसाहित्य व शिक्षाओडिशा
39रंगासामी लक्ष्मीनारायण कश्यपसाहित्य व शिक्षाकर्नाटक
40प्रकाश कौरसामाजिक कार्यपंजाब
41निकोलस कजानाससाहित्य व शिक्षायूनान
42के. केशवसामीकलापुड्डुचेरी
43गुलाम रसूल खानकलाजम्मू
44लाखा खानकलाराजस्थान
45संजीदा खातूनकलाबांग्लादेश
46विनायक विष्णु खेड़करकलागोवा
47नीरू कुमारसामाजिक कार्यदिल्ली
48लाजवंतीकलापंजाब
49रत्तन लालविज्ञान व इंजीनियरिंगअमेरिका
50अली मानिकफनअन्य - नवाचारलक्षद्वीप
51रामचंद्र मांझीकलाबिहार
52दुलाल मानकीकलाअसम
53नानाद्रो बी.मारकअन्य - कृषिमेघालय
54रेवबेन माशंग्वाकलामणिपुर
55चंद्रकांत मेहतासाहित्य व शिक्षागुजरात
56डॉ. रत्तनलाल मित्तलचिकित्सापंजाब
57माधवन नांबियारखेलकेरल
58श्याम सुंदर पालीवालसामाजिक कार्यराजस्थान
59चंद्रकांत संभाजी पांडवचिकित्सादिल्ली
60जेएन पांडे (मरणोपरांत)चिकित्सादिल्ली
61सोलोमन पाप्पैयासाहित्य व शिक्षातमिलनाडु
62पाप्पाम्मलअन्य - कृषितमिलनाडु
63डॉ. कृष्ण मोहन पाथीचिकित्साओडिशा
64जसवंतीबेन जमनादास पोपटव्यापार व उद्योगमहाराष्ट्र
65गिरीश प्रभुनेसामाजिक कार्यमहाराष्ट्र
66नंदा प्रुस्टीसाहित्य व शिक्षाओडिशा
67केके रामचंद्र पुलावरकलाकेरल
68बालन पुथेरीसाहित्य व शिक्षाकेरल
69बिरुबाला राभासामाजिक कार्यअसम
70कनक राजूकलातेलंगाना
71बांबे जयश्री रामनाथकलातमिलनाडु
72सत्यराम रेयांगकलात्रिपुरा
73डॉ. धनंजय दिवाकर सागदेवचिकित्साकेरल
74अशोक कुमार साहूचिकित्साउत्तर प्रदेश
75डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजयचिकित्साउत्तराखंड
76सिंधुताई सपकालसामाजिक कार्यमहाराष्ट्र
77चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत)साहित्य व शिक्षाजम्मू
78रोमन सरमाहसाहित्य व शिक्षापत्रकारिता
79इमरान शाहसाहित्य व शिक्षाअसम
80प्रेम चंद शर्माअन्य - कृषिउत्तराखंड
81अर्जुन सिंह शेखावतसाहित्य व शिक्षाराजस्थान
82श्री राम यत्न शुक्लसाहित्य व शिक्षाउत्तर प्रदेश
83जितेंद्र सिंह शंटीसामाजिक कार्यदिल्ली
84करतार पारस राम सिंहकलाहिमाचल प्रदेश
85करतार सिंहकलापंजाब
86डॉ. दिलीप कुमार सिंहचिकित्साबिहार
87चंद्र शेखर सिंहअन्य - कृषिउत्तर प्रदेश
88सुधा हरि नारायण सिंहखेलउत्तर प्रदेश
89वीरेंद्र सिंहखेलहरियाणा
90मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत)साहित्य व शिक्षाबिहार
91केसी शिवशंकर (मरणोपरांत)कलातमिलनाडु
92गुरु मां कमली सोरेनसामाजिक कार्यबंगाल
93मराची सुब्बुरमणसामाजिक कार्यतमिलनाडु
94पी.सुब्रमण्यन (मरणोपरांत)व्यापार व उद्योगतमिलनाडु 
95निदुमोलु सुमतिकलाआंध्र प्रदेश
96कपिल तिवारीसाहित्य व शिक्षामध्य प्रदेश
97फादर वल्लेस (मरणोपरांत)साहित्य व शिक्षास्पेन
98डॉ. थिरुवेंगडम वीराराघवन (मरणोपरांत)चिकित्सातमिलनाडु
99श्रीधर वेम्बूव्यापार व उद्योगतमिलनाडु
100केवाई वेंकटेशखेलकर्नाटक
101उषा यादवसाहित्य व शिक्षाउत्तर प्रदेश
102कर्नल काजी सज्जाद अली जहीरजनसेवाबांग्लादेश