बुधवार, 14 जुलाई 2021

जीव-जंतु कल्याण एवं संरक्षण पुरस्कार 2020-21

भारतीय जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने जीव-जंतु कल्याण एवं संरक्षण 2020-21 के लिए निम्न व्यक्तियों और संगठनों को प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार प्रदान किए हैं-

  • प्राणी मित्र पुरस्कार: योगेंद्र कुमार, नई दिल्ली, मनीष सक्सेना, जयपुर, राजस्थान और श्यामलाल चौबीसा, उदयपुर, राजस्थान।
  • प्राणी मित्र पुरस्कार शौर्य: अनिल गणदास, गुरुग्राम, हरियाणा, स्वर्गीय श्रीमती कल्पना वासुदेवन, कोयम्बटूर, तमिलनाडु।
  • प्राणी मित्र पुरस्कार: ताउम्र पशु सेवा- मेजर जनरल(सेवानिवृत्त) डॉ. आर. एम. खरब, एवीएसएम, गुरुग्राम, हरियाणा, डॉ. एस. चिन्नी कृष्णा, चेन्नई, तमिलनाडु और डॉ. एस.आर. सुंदरम्, चेन्नई, तमिलनाडु।
  • प्राणी मित्र पुरस्कार: जीव-जंतु कल्याण संगठन -वल्र्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट, होडल, हरियाणा, श्री करुणा फाउंडेशन ट्रस्ट, राजकोट, गुजरात और पीपल फॉर एनीमल्स अहमदाबाद, गुजरात।
  • प्राणी मित्र पुरस्कार: कॉरपोरेट-टाटा ट्रस्ट फाउडेशन, मुंबई, महाराष्ट्र।
  • जीव दया पुरस्कार: जीव-जंतु कल्याण संगठन- ध्यान फाउंडेशन, नई दिल्ली और एनीमल एड चेरीटेबल ट्रस्ट, उदयपुर, राजस्थान।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें