सामान्य हिन्दी क्विज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामान्य हिन्दी क्विज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 8 जुलाई 2024

सामान्य हिन्दी क्विज-73

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'श' ध्वनि का उच्चारण स्थान है-
(अ) तालव्य
(ब) दन्त्य
(स) ओष्ठ्य
(द) मूर्धन्य
2. हिन्दी शब्दकोश में 'क्ष' का क्रम किस वर्ण के बाद आता है?
(अ) ज्ञ
(ब) त्र
(स) छ
(द) क
3. हिन्दी की स्पर्श घोष, महाप्राण, ओष्ठय व्यंजन ध्वनि है-
(अ) द्
(ब) भ्
(स) ह्
(द) थ्
4. प्रणाम का सन्धि विच्छेद है-
(अ) प्र + नाम
(ब) प्रो + णाम
(स) प्रणा + म
(द) प्र + मान
5. 'नरभक्षी' शब्द में समास है-
(अ) कर्मधारय
(ब) बहुब्रीहि
(स) द्विगु
(द) तत्पुरुष
6. हिन्दी भाषा में मूलत: वर्णों की संख्या कितनी मानी गई है?
(अ) 50
(ब) 51
(स) 52
(द) 53
7. हिन्दी की 'ब' ध्वनि है-
(अ) ओष्ठ्य ध्वनि
(ब) दंत्य ध्वनि
(स) तालव्य ध्वनि
(द) वर्त्स्य ध्वनि
8. 'अन्ततोगत्वा' में सन्धि है-
(अ) अन्ततो + गत्वा
(ब) अनत: + तोगत्वा
(स) अन्तत: + गत्वा
(द) कोई नहीं
9. 'मधुर' का विलोम है-
(अ) कटु
(ब) तीक्ष्ण
(स) क्षरित
(द) आम्ल
10. 'रुख' का पर्यायवाची शब्द है-
(अ) प्रसून
(ब) विटप
(स) हेरम्ब
(द) तड़का
11. 'आये थे हरि भजन को ओटन लगे कपास' लोकोक्ति का सही अर्थ है-
(अ) वांछित कार्य को छोड़कर अन्य कार्य में लग जाना
(ब) भक्ति को छोड़कर व्यापार करने लगना
(स) गृहस्थी के झंझटों में फंस जाना
(द) साधुओं की संगति छोड़ देना
12. युद्ध में मृत्यु पाना के लिए सही मुहावरा है-
(अ) काम तमाम करना
(ब) डेरा उठ जाना
(स) देर हो जाना
(द) काम आना
13. 'गेहूँ' शब्द का तत्सम है-
(अ) गोहूँ
(ब) गोहुन
(स) गोधूम
(द) गोधुम
14. 'उन्मेख' किस प्रकार का शब्द है?
(अ) तत्सम
(ब) तद्भव
(स) आगत
(द) देशज
15. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) द्वन्द
(ब) द्वन्द्व
(स) द्वंद
(द) दुअन्द


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-72
1. (अ), 2. (द), 3. (ब), 4. (अ), 5. (द), 6. (स), 7. (अ), 8. (स), 9. (अ), 10. (ब), 11. (अ), 12. (द), 13. (स), 14. (ब), 15. (ब)

शनिवार, 4 मई 2024

सामान्य हिन्दी क्विज-72

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. हिन्दी की स्पर्श, घोष, महाप्राण, दन्त्य, व्यंजन ध्वनि है-
(अ) द्
(ब) थ्
(स) ह्
(द) भ्
2. संस्कृति का सन्धि विच्छेद है-
(अ) सम् + कृति
(ब) सं + स्कृति
(स) सस् + कृति
(द) सं + कृति
3. 'लड़की चौलड़ी पहने है' - रेखांकित में समास है-
(अ) अव्ययीभाव समास
(ब) बहुव्रीहि समास
(स) द्वन्द्व समास
(द) द्विगु समास
4. 'निर्दय' का विलोम शब्द है-
(अ) सदय
(ब) सहृदय
(स) सह्य
(द) सभय
5. 'आविर्भाव' का सही विपरीतार्थक शब्द चुनिए-
(अ) सम्भाव
(ब) तिरोभाव
(स) प्रादुर्भाव
(द) अभाव
6. निम्नलिखित विकल्पों में से एक शब्द 'नदी' का पर्यायवाची नहीं है, उसे चयनित कीजिए-
(अ) तटिनी
(ब) सरिता
(स) तरिणी
(द) तरंगिणी
7. 'गोद में लड़का शहर भर में ढिंढोरा' मुहावरा का सही अर्थ है-
(अ) अत्यधिक शरारती बालक
(ब) छोटे शिशु को तलाशना
(स) छोटे बालक की प्रशंसा करना
(द) पास में वस्तु रहते हुए चारों ओर खोजना
8. 'गड़े मुर्दे उखाडऩा' का अभिप्राय है-
(अ) पुरानी बातों को दुहराना
(ब) व्यर्थ श्रम करना
(स) कब्रिस्तान में शरार करना
(द) अंतिम संस्कार करना
9. 'सिंगार' शब्द का तत्सम है-
(अ) श्रंगार
(ब) श्रृंगार
(स) शिंगार
(द) शृंगार
10. 'ईख' तद्भव शब्द का तत्सम रूप कौनसी है?
(अ) ईक्ख
(ब) इक्षु
(स) गन्ना
(द) इक्क्षु
11. 'तद्भव' से 'तत्सम' बने सही शब्द-युग्म को चिह्नित कीजिए-
(अ) रत्ता > रात
(ब) नच्चा > नाँच
(स) हता > हाथ
(द) पत्ता > पत्र
12. एक तद्भव शब्द है-
(अ) आतुर
(ब) अजिर
(स) अटल
(द) अतिथि
13. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) अस्पृश्यता
(ब) अस्प्रस्यता
(स) अस्पृष्यता
(द) अस्प्रश्यता
14. क्ष, त्र और ज्ञ की गणना स्वतंत्र वर्णों में नहीं होती, क्योंकि
(अ) ये पूर्णत: स्वतंत्र व्यंजन हैं
(ब) ये व्यंजन 'अद्र्धस्वर' माने गए हैं
(स) ये संयुक्त व्यंजन हैं
(द) इनका प्रयोग केवल तत्सम शब्दों में ही होता है
15. यदि नीचे का होंठ पूरी तरह काट दिया जाए, तो किस ध्वनि के उच्चारण में कठिनाई होगी?
(अ) ध
(ब) ल
(स) ख
(द) ब


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-72
1. (ब), 2. (अ), 3. (द), 4. (अ), 5. (ब), 6. (स), 7. (द), 8. (अ), 9. (द), 10. (ब), 11. (द), 12. (स), 13. (अ), 14. (स), 15. (द)

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024

सामान्य हिन्दी क्विज-71

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. किस क्रम में नीरज-नीरुज शब्दों का सही अर्थभेद है?
(अ) जलज-भारती
(ब) अंबुज-सीप
(स) पंकज-पावन
(द) कमल-रोगरहित
2. 'यशोदा' में सन्धि है-
(अ) यश + दा
(ब) यश: + दा
(स) य + शोदा
(द) यशो + दा
3. 'उसने चाकू से फल काटे' में कौनसा कारक है?
(अ) संप्रदान कारक
(ब) करण कारक
(स) अपादान कारक
(द) संबंध कारक
4. 'कोशकार' शब्द में कौनसा समास है?
(अ) कर्मधारय
(ब) तत्पुरुष
(स) द्विगु
(द) अव्ययीभाव
5. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द कृष्ण का पर्यायवाची नहीं है?
(अ) मोहन
(ब) केशव
(स) माधव
(द) राजीव
6. 'अवर' का विलोम शब्द है-
(अ) कनिष्ठ
(ब) प्रवर
(स) सुवर
(द) लघु
7. 'सुलभ' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है-
(अ) दुर्लभ
(ब) दुष्प्राप्य
(स) अलब्ध
(द) अप्राप्य
8. 'आँख' का पर्यायवाची है-
(अ) अभ्र
(ब) वय
(स) चश्म
(द) विभु
9. 'कलई खुलना' मुहावरे का सही अर्थ है-
(अ) सच्चाई का पता लगाना
(ब) चमक का गायब होना
(स) रंग उतर जाना
(द) भेद प्रकट होना
10. 'भीगी बिल्ली होना' का अभिप्राय है-
(अ) बिल्ली की आवाज निकालना
(ब) सर्दी लग जाना
(स) भीग जाना
(द) डर जाना
11. 'जस दूलह तस बनी बराता' कहावत का अर्थ है-
(अ) अच्छे-बुरे को एक समझना
(ब) जैसे, खुद, वैसे साथी
(स) अपनी योग्यता से अधिक बातें करना
(द) किसी की चाल को अच्छी तरह जानना
12. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द 'अटारी' का तत्सम रूप होगा-
(अ) अटालिका
(ब) अट्टालिका
(स) अटारिक
(द) अटाल्लिका
13. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द तद्भव है-
(अ) वृक्ष
(ब) रूक्ष
(स) खजूर
(द) पल्लव
14. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) उत्सव
(ब) उतसव
(स) उस्तव
(द) ऊत्सव
15. तानसेन महान संगितज्ञ था।
(अ) संगीतय
(ब) संगीतग्य
(स) संगीतज्ञ
(द) संगीतज्ञ्य


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-71
1. (द), 2. (ब), 3. (ब), 4. (ब), 5. (द), 6. (ब), 7. (अ), 8. (स), 9. (द), 10. (द), 11. (अ), 12. (ब), 13. (स), 14. (अ), 15. (स)

सोमवार, 20 नवंबर 2023

सामान्य हिन्दी क्विज-70

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. जिसमें पहला शब्द विशेषण हो और दूसरा शब्द विशेष्य तो उसे कौनसा समास कहेंगे?
(अ) द्वन्द्व
(ब) द्विगु
(स) तत्पुरुष
(द) कर्मधारय
2. 'निंदा' का विलोम है-
(अ) संस्तुति
(ब) स्तवन
(स) संवेदना
(द) स्तुति
3. 'यमुना' का पर्यायवाची है-
(अ) भागीरथी
(ब) कालिन्दी
(स) कालिन्दिनी
(द) यामिनी
4. 'पृथ्वी' का पर्यायवाची नहीं है-
(अ) मेदिनी
(ब) इला
(स) लोकमाता
(द) अवनी
5. 'कागजी घोड़े दौड़ाना' मुहावरे का अर्थ होगा-
(अ) बहुत परिश्रम करना
(ब) जांच-पड़ताल करना
(स) नकली घोड़े दौड़ाना
(द) व्यर्थ की लिखा-पढ़ी करना
6. कौन मुहावरा नहीं है-
(अ) सब्ज बाग दिखाना
(ब) पीला मुँह करना
(स) हरा ही हरा सूझना
(द) लाल पीला होना
7. 'तिक्त' शब्द का तद्भव है-
(अ) तीखा
(ब) तिखन
(स) तिक्ता
(द) तीता
8. 'कन्धा' का तत्सम है-
(अ) स्कन्ध
(ब) कन्धु
(स) इस्कन्ध
(द) कक्षु
9. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है-
(अ) ईशा
(ब) ईर्ष्या
(स) ईर्षा
(द) इर्षा
10. 'मैं तुम सबको खूब समझता हूँ, तुम सब एक जैसे हो' के लिए उपयुक्त है-
(अ) जैसे नागनाथ वैसे साँपनाथ
(ब) केर-बेर का संग
(स) एक ही थैली के चट्टे-बट्टे
(द) चोर-चोर मौसेरे भाई
11. 'सूर्य' का पर्यायवाची है-
(अ) तेज
(ब) प्रकाश
(स) भास्वर
(द) मार्तण्ड
12. निम्ननलिखित में से कौन वर्ण अन्त:स्थ नहीं है?
(अ) ह
(ब) व
(स) य
(द) र
13. किस क्रमांक में अंतस्थ व्यंजन है?
(अ) द, ध
(ब) ग, ध
(स) य, व
(द) ड, ढ
14. ‘Grant’ के लिए हिन्दी पारिभाषिक शब्द है-
(अ) अनुदान
(ब) अधिकृत राशि
(स) अनुग्रह राशि
(द) उपादान
15. कौनसा शब्द विदेशी है-
(अ) घी
(ब) सुई
(स) कैंची
(द) खाट


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-70
1. (द), 2. (द), 3. (ब), 4. (स), 5. (द), 6. (ब), 7. (द), 8. (अ), 9. (ब), 10. (स), 11. (द), 12. (अ), 13. (स) , 14. (अ), 15. (स)

शुक्रवार, 22 सितंबर 2023

सामान्य हिन्दी क्विज-69

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. इनमें से कौनसा शब्द तत्सम नहीं है?
(अ) घोटक
(ब) मोती
(स) घट
(द) अग्नि
2. निम्नलिखित में तद्भव शब्द है-
(अ) धर्म
(ब) विष्णु
(स) पर्ण
(द) चाम
3. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) नछत्र
(ब) नच्छत्र
(स) नक्षत्तर
(द) नक्षत्र
4. 'सम-शम' शब्द युग्म का सही अर्थ वाला युग्म है-
(अ) शान्ति-मोक्ष
(ब) समान-मोक्ष
(स) शान्ति-चावल
(द) चावल-शान्ति
5. 'अच्छाई और बुराई को पहचानने का गुण' कहलाता है?
(अ) परिज्ञान
(ब) विद्वता
(स) विवेक
(द) ज्ञान
6. हिन्दी में कौनसा शब्द हमेशा बहुवचन में ही रहता है?
(अ) पेड़
(ब) वर्षा
(स) कथा
(द) हस्ताक्षर
7. निम्नलिखित में से कौनसी भाववाचक संज्ञा है?
(अ) लड़का
(ब) मित्रता
(स) पेड़
(द) भारत
8. सदा एकवचन में प्रयुक्त होने वाला शब्द है।
(अ) सहायता
(ब) पुस्तक
(स) लड़का
(द) पौधा
9. 'वाचस्पति' किस समास का समस्तपद है?
(अ) नञ् तत्पुरुष
(ब) बहुव्रीहि
(स) अलुक तत्पुरुष
(द) सम्बन्ध तत्पुरुष
10. अल्पप्राण ध्वनियों का समूह कौन है?
(अ) च, ज, ञ
(ब) क, ख, ग
(स) ट, ठ, ण
(द) त, थ, न
11. रिक्शा किस भाषा का शब्द है-
(अ) फ्रांसीसी
(ब) जापानी
(स) तुर्की
(द) पुर्तगाली
12. 'हिमालय' कैसा शब्द है?
(अ) योगरूढ़ शब्द
(ब) रूढ़ शब्द
(स) यौगिक शब्द
(द) इनमें से कोई नहीं
13. सीमा कुत्ते से डरती है। इस वाक्य में कौनसा कारक है?
(अ) करण कारक
(ब) सम्बोधन कारक
(स) कर्म कारक
(द) अपादान कारक
14. संविधान का संधि विच्छेद है-
(अ) संवि + धान
(ब) सम् + विधान
(स) सं + विधान
(द) इनमें से कोई नहीं
15. 'इत्यादि' शब्द में कौन सी सन्धि
(अ) वृद्धि सन्धि
(ब) यण् सन्धि
(स) दीर्घ सन्धि
(द) गुण सन्धि


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-69
1. (ब), 2. (द), 3. (द), 4. (ब), 5. (स), 6. (द), 7. (ब), 8. (अ), 9. (स), 10. (अ), 11. (ब), 12. (स), 13. (द), 14. (स), 15. (ब)

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

सामान्य हिन्दी क्विज-68

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. इनमें से तद्भव है-
(अ) पर्यंक
(ब) बन्दर
(स) पवन
(द) वानर
2. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) निदशर्न
(ब) र्निदशन
(स) निर्दशन
(द) निदर्शन
3. साहित्यिक अपभ्रंश को पुरानी हिन्दी किसने कहा था?
(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ब) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(स) राहुल सांकृत्यायन
(द) शिवसिंह सेंगर
4. भाषा की सबसे छोटी इकाई है-
(अ) वर्ण
(ब) व्यंजन
(स) शब्द
(द) स्वर
5. 'क्ष' वर्ण किसके योग से बना है?
(अ) क् + च
(ब) क् + श
(स) क् + ष
(द) क् + छ
6. अन्तरात्मा में सन्धि है-
(अ) आन्तर + आत्मा
(ब) अन्तर + आत्मा
(स) अन्त: + आत्मा
(द) अन्त + रात्मा
7. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द शब्दकोश में सबसे पहले आएगा?
(अ) अनिरुद्ध
(ब) आँकना
(स) आकार
(द) अंकुर
8. अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द चुनिए-
(अ) भामनी
(ब) भारोत्तोलन
(स) भावना
(द) भाग्याधीन
9. 'परमानन्द' शब्द में कौनसा समास है?
(अ) द्वन्द्व
(ब) कर्मधारय
(स) तत्पुरुष
(द) अव्ययीभाव
10. निम्न में से कौनसा शब्द 'फ़ारसी' भाषा का है?
(अ) हज़म
(ब) लिफ़ाफ़ा
(स) ज़िंदगी
(द) फ़िक्र
11. 'कृत्रिम' का विलोमार्थी शब्द है-
(अ) स्वनिर्मित
(ब) स्वचालित
(स) स्वाभाविक
(द) प्राकृतिक
12. 'स्त्री' का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) ललना
(ब) ललाम
(स) तरुणी
(द) प्रमदा
13. 'घड़ी में तोला घड़ी में माशा' का अर्थ है-
(अ) जरा सी बात पर खुश और नाराज होना
(ब) बहुत ही नाजुक मिजाज
(स) डण्डी मारने में कुशल व्यापारी
(द) ऐसा व्यापार जिसमें एक पल मुनाफा हो तो दूसरे पल नुकसान
14. 'ऊँट के मुँह में जीरा' का अर्थ है-
(अ) बड़े प्राणी को सान्त्वना देना
(ब) बहुत बड़े प्राणी का भोजन बनना
(स) बहुत अधिक खाने वालो को बहुत कम देना
(द) जानवर को दवाई देना
15. चादर के बाहर पैर पसारना का अर्थ है-
(अ) क्षमता से अधिक व्यय करना
(ब) आराम की नींद सोना
(स) आत्मप्रशंसा करना
(द) बढ़ा-चढ़ाकर बातें करना


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-68
1. (ब), 2. (द), 3. (ब), 4. (अ), 5. (स), 6. (स), 7. (द), 8. (द), 9. (ब), 10. (स), 11. (द), 12. (ब), 13. (अ), 14. (स), 15. (अ)

शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

सामान्य हिन्दी क्विज-67

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'प्रिय' का तद्भव शब्द है-
(अ) पिया
(ब) प्रिया
(स) प्यार
(द) प्रेम
2. 'अँगीठी' का तत्सम शब्द है-
(अ) अंनिष्ठका
(ब) अग्रिष्ठिकी
(स) अग्निका
(द) अग्निष्ठिका
3. निम्न में से कौनसा शब्द तुर्की भाषा का है?
(अ) कमरा
(ब) चाय
(स) कैंची
(द) रिक्शा
4. निम्न शब्दों में से देशज भाषा का चयन करें-
(अ) विभाजन
(ब) प्रतिकूल
(स) पुस्तक
(द) खिड़की
5. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) बर्तन
(ब) बरतन
(स) ब्रतन
(द) वरतन
6. वाक्य के अशुद्ध भाग (त्रुटिपूर्ण भाग) का चयन कीजिए। यदि कोई त्रुटि न हो, तो भाग (द) को चिह्नित कीजिए।
(अ) धनवान को व्यर्थ
(ब) बेकार में/सहायता
(स) देकर कोई लाभ न होगा
(द) कोई त्रुटि नहीं
7. निम्न में से महाप्राण वर्ण है-
(अ) क
(ब) व
(स) च
(द) थ
8. राजा सेवक को कम्बल देता है, वाक्य में रेखांकित पद में कौनसा कारक है?
(अ) सम्बन्ध कारक
(ब) सम्पादन कारक
(स) कर्त्ता कारक
(द) कर्म कारक
9. 'बुढ़ापा एक प्रकार का अभिशाप है।' रेखांकित शब्द की संज्ञा-
(अ) भाववाचक
(ब) व्यक्तिवाचक
(स) समूहवाचक
(द) जातिवाचक
10. उन्नति का सन्धि विच्छेद है-
(अ) उत् + नति
(ब) उन् + नति
(स) उन्न + ति
(द) उ + नति
11. 'नीलोत्पलम्' में कौनसा समास है-
(अ) बहुव्रीहि
(ब) तत्पुरुष
(स) अव्ययीभाव
(द) कर्मधारय
12. 'साधु' का विलोम शब्द है-
(अ) असाधु
(ब) साधुनी
(स) सन्यासिनी
(द) साधवी
13. 'कमल' शब्द का पर्यायवाची होगा-
(अ) अनंग
(ब) इन्दीवर
(स) धनेश
(द) कन्दर्प
14. 'तू डाल-डाल, मैं पात-पात' का अर्थ है-
(अ) आगे-आगे दौडऩा
(ब) खतरा उठाना
(स) चालाकी का जवाब चालाकी से देना
(द) पेड़ पर चढ़कर खेलना
15. 'हल्दी' शब्द का तत्सम है-
(अ) हरिद्रा
(ब) हरद्रिका
(स) हरदी
(द) हल्दिका


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-67
1. (अ), 2. (द), 3. (स), 4. (द), 5. (ब), 6. (द), 7. (द), 8. (ब), 9. (अ), 10. (अ), 11. (द), 12. (अ), 13. (ब), 14. (स), 15. (अ)

रविवार, 28 मई 2023

सामान्य हिन्दी क्विज-66

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'मजिस्ट्रेट' शब्द है-
(अ) तद्भव
(ब) तत्सम
(स) विदेशज
(द) देशज
2. दिन-ब-दिन रसायनों के आप्रत्याशीत प्रभाव सामने आ रही हैं।
(अ) अप्रत्याशीत
(ब) अप्रत्याशित
(स) आप्रत्याशीत
(द) आप्रत्याशित
3. निम्न में से कौनसा व्यंजन स्पर्श-संघर्षी है?
(अ) र
(ब) ष
(स) ह
(द) ज
4. जो करेगा सो भरेगा। रेखांकित शब्द क्या हैं?
(अ) संकेत-वाचक सर्वनाम
(ब) संबंध वाचक सर्वनाम
(स) गुण वाचक सर्वनाम
(द) क्रिया विशेषण
5. 'व्याप्त' में संधि है-
(अ) दीर्घ संधि
(ब) अयादि संधि
(स) गुण संधि
(द) यण संधि
6. 'सद्भावना' का सन्धि विच्छेद है-
(अ) स + द्भावना
(ब) सत् + भावना
(स) स + भावना
(द) सद् + भावना
7. दीर्घ संधि, गुण संधि, वृद्धि संधि, यण् संधि व अयादि संध, संधि के किस मूल भेद के अन्तर्गत सन्निहित है?
(अ) स्वर संधि
(ब) व्यंजन संधि
(स) विसर्ग संधि
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
8. 'तिरंगा' शब्द में समास है-
(अ) अव्ययीभाव समास
(ब) कर्मधारय समास
(स) द्विगु समास
(द) द्वन्द्व समास
9. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द बहुव्रीहि समास का उदाहरण है?
(अ) दशानन
(ब) त्रिभुज
(स) त्रिलोक
(द) नवरात्र
10. दैवज्ञ का अर्थ है-
(अ) गंधर्व
(ब) देवता
(स) किन्नर
(द) ज्योतिषी
11. 'यथार्थ' का विलोम है-
(अ) अनुचित
(ब) कृत्रिम
(स) आदर्श
(द) उचित
12. 'शिक्षक' का पर्यायवाची है-
(अ) धन
(ब) नाग
(स) निशा
(द) आचार्य
13. 'पक्षी' संबंधित पर्यायवाची कौन नहीं है-
(अ) पखेरु
(ब) द्विज
(स) प्राणेश
(द) शकुंत
14. 'खुदा गंजे को नाखून न दें' लोकोक्ति का अभिप्राय है-
(अ) अत्याचारी को शक्ति नहीं मिलनी चाहिए
(ब) छोटे आदमी का प्रेम अस्थिर होता है
(स) एक दोष पहले से था, दूसरा और आ गया
(द) लज्जित होकर दूसरे पर क्रोध न निकाले
15. 'कीचड़ उछालना' मुहावरा का सही अर्थ है-
(अ) दूसरे के कपड़े गन्धे करना
(ब) मल फेंकना
(स) दलदल में फँसना
(द) बदनाम करना


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-66
1. (स), 2. (ब), 3. (द), 4. (ब), 5. (द), 6. (ब), 7. (अ), 8. (स), 9. (अ), 10. (द), 11. (स), 12. (द), 13. (स), 14. (अ), 15. (द)

सोमवार, 17 अप्रैल 2023

सामान्य हिन्दी क्विज-65

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. निम्न में से शुद्ध रूप कौनसा है?
(अ) प्रर्दिशनी
(ब) प्रदर्शनी
(स) प्रर्दशिनी
(द) प्रदर्शिनी
2. आजकल आयुवैदिक औषधियों की विश्वसनीयता बढ़ रही है।
(अ) आयुवेदिक
(ब) आयुवैर्दिक
(स) आयुवैदीक
(द) आयुर्वेदिक
3. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) कुमुदनी
(ब) कुमदुनी
(स) कुमुदनी
(द) कुमुदिनी
4. इनमें से कौनसा वर्ण स्पर्श व्यंजन नहीं है?
(अ) य
(ब) क
(स) च
(द) ट
5. 'ट' वर्ग में किस प्रकार के व्यंजन हैं?
(अ) तालव्य
(ब) मूर्धन्य
(स) दन्त्य
(द) कंठ्य
6. 'व्याप्त' में सन्धि है-
(अ) दीर्घ संधि
(ब) अयादि संधि
(स) गुण संधि
(द) यण संधि
7. 'पुनर्जन्म' शब्द का सही सन्धि-विच्छेद है?
(अ) पुन: + आजम
(ब) पुर्न + जन्म
(स) पुन: + जन्म
(द) पुन् + जन्म
8. पीताम्बर में कौनसा समास है?
(अ) बहुव्रीहि
(ब) द्विगु
(स) तत्पुरुष
(द) अव्ययीभाव
9. 'ऋजु' शब्द का विलोम है-
(अ) तक्र
(ब) विरल
(स) वक्र
(द) सीधा
10. 'पुत्र' को यह नहीं कहते हैं-
(अ) तनय
(ब) अपर्णा
(स) तनुज
(द) आत्मज
11. इनमें से कौनसा शब्द 'पार्थ' का पर्यायवाची है?
(अ) श्रीकृष्ण
(ब) युधिष्ठिर
(स) भीष्म
(द) अर्जुन
12. 'कान भरना' मुहावरे का अर्थ है-
(अ) चाणक्य होना
(ब) असर न होना
(स) धोखा देना
(द) चुगली करना
13. 'आँख एक नहीं कजरौटा दस-दस' लोकोक्ति का क्या अर्थ है?
(अ) आँख में काजल लगाना
(ब) लाइलाज बीमारी
(स) व्यर्थ आडंबर
(द) आँख की देखभाल करना
14. 'देवर' का तत्सम रूप है-
(अ) द्वितीयवर
(ब) दुर्बह
(स) दूभर
(द) द्विवर
15. 'पर्ण' का तद्भव शब्द है-
(अ) पण
(ब) पत्रा
(स) पत्र
(द) पन्ना


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-65
1. (ब), 2. (द), 3. (द), 4. (अ), 5. (ब), 6. (द), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (ब), 11. (द), 12. (द), 13. (स), 14. (द), 15. (स)

बुधवार, 15 फ़रवरी 2023

सामान्य हिन्दी क्विज-64

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'स्वर्ग', 'पृथ्वी', 'सूर्य' किस शब्द के अनेकार्थी हैं-
(अ) गो
(ब) गोचर
(स) सचराचर
(द) खेचर
2. 'संयोग' का विलोम शब्द है-
(अ) योगहीन
(ब) अयोग
(स) वियोग
(द) विरह
3. 'ईप्सित' शब्द का विलोम है-
(अ) अभीप्सित
(ब) कुप्सित
(स) अधीप्सित
(द) अनीप्सित
4. 'आकलन' शब्द का विलोम है-
(अ) संकलन
(ब) समाकलन
(स) विकलन
(द) प्राक्कलन
5. 'जीभ' का पर्याय है-
(अ) जीव
(ब) रसना
(स) वचन
(द) ध्वनि
6. 'इंद्र' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) देवेश
(ब) शक्र
(स) अमरपति
(द) स्पृहा
7. दिए हुए शब्दों में भिन्न अर्थ वाला शब्द है-
(अ) नन्दिनी
(ब) कन्या
(स) आत्मजा
(द) भार्या
8. 'बाँझ क्या जाने प्रसव की पीड़ा' का अर्थ है-
(अ) दूसरों का दु:ख-दर्द नहीं समझना
(ब) सहानुभूति नहीं दिखाना
(स) जिस पर बीतती है, वही जानता है
(द) सन्तानहीन होना
9. 'आँख का अंधा गाँठ का पूरा' लोकोक्ति का सही अर्थ है-
(अ) आँखों का रोना
(ब) अंधे के पास धन होना
(स) मूर्ख धनी
(द) अंधा परन्तु विवेकशील होना
10. 'सिर उठाना' मुहावरे का सही अर्थ है-
(अ) विद्रोह करना
(ब) रंग उतर जाना
(स) बहुत पछताना
(द) भेद प्रकट करना
11. 'बैल न कूदे, कूदे तंगी' - कहावत का अर्थ है-
(अ) साहसिक कार्य करना
(ब) वीरता का विश्वास होना
(स) गड्डे में कूदना
(द) स्वामी के बल पर सेवक का साहस
12. 'मुदरी' का तत्सम रूप है-
(अ) मुन्दरी
(ब) मुद्री
(स) मुद्रिका
(द) मुदरिका
13. निम्नलिखित में से तद्भव शब्द है-
(अ) मनई
(ब) मानो
(स) मानव
(द) मनुष्य
14. कौनसा शब्द तुर्की भाषा का नहीं है?
(अ) बेगम
(ब) बारूद
(स) पैगम्बर
(द) चेचक
15. कौनसा शब्द 'देशज' नहीं है?
(अ) पुष्कर
(ब) ढोर
(स) ढिबरी
(द) पगड़ी


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-64
1. (अ), 2. (स), 3. (द), 4. (स), 5. (ब), 6. (द), 7. (द), 8. (स), 9. (स), 10. (अ), 11. (द), 12. (स), 13. (अ), 14. (स), 15. (अ)

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

सामान्य हिन्दी क्विज-63

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'नदी' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) शैलजा
(ब) तटिनी
(स) पन्नग
(द) सिंधुगामिनी
2. 'जूतियों में दाल बांटना' मुहावरे का सही अर्थ है-
(अ) अपमान करना
(ब) लड़ाई-झगड़ा हो जाना
(स) दु:खी होना
(द) चापलूसी करना
3. मुहावरे, लोकोक्ति का प्रयोग-
(अ) भाषा को अलंकृत करता है
(ब) दूसरों को प्रभावित करने का सरल तरीका है
(स) भाषा-शिक्षण का एकमात्र उद्देश्य है
(द) भाषिक अभिव्यक्ति को प्रभावी बनाता है
4. आडम्बर बहुत, किन्तु वास्तविकता कुछ नहीं के लिए सही लोकोक्ति है-
(अ) ऊँची दुकान फीका पकवान
(ब) आँख का अंधा नाम नयनसुख
(स) खोदा पहाड़ निकली चुहिया
(द) ऊँट के मुँह में जीरा
5. 'गधा' का तत्सम रूप है-
(अ) गदर्भ
(ब) गर्दभ
(स) गदहा
(द) गद्रभ
6. 'कर्पट' शब्द का तद्भव शब्द है-
(अ) कपाट
(ब) कपट
(स) कटरना
(द) कपड़ा
7. 'संकर' शब्द का अर्थ है-
(अ) दो भाषाओं के शब्दों से मिलकर बना शब्द
(ब) तत्सम शब्द
(स) तद्भव शब्द
(द) विदेशी शब्द
8. कौनसा शब्द तुर्की भाषा का नहीं है?
(अ) बेगम
(ब) बारूद
(स) पैगम्बर
(द) चेचक
9. 'लोटा' शब्द है-
(अ) तद्भव
(ब) तत्सम
(स) विदेशज
(द) देशज
10. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी का शब्द है-
(अ) वांगमय
(ब) बाँगमय
(स) वाँङ्मय
(द) वाङ्मय
11. निम्नलिखित में से 'दंतव्य' वर्ण है-
(अ) त्
(ब) च्
(स) य
(द) उ
12. 'द्वावपि' का संधि-विच्छेद होगा-
(अ) दव + अयापि
(ब) द्वौ + अपि
(स) द्व + आवपि
(द) इनमें से कोई नहीं
13. 'यण् संधि' का सम्बन्ध किस संधि विशेष से है-
(अ) विसर्ग संधि
(ब) व्यंजन संधि
(स) दीर्घ संधि
(द) स्वर संधि
14. निम्नलिखित शब्दों में से कौनसा शब्द बहुव्रीहि समास का उदाहरण है?
(अ) यथाक्रम
(ब) शूलपाणि
(स) हथकड़ी
(द) हँसमुख
15. धीरे-धीरे का समास है-
(अ) द्विगु समास
(ब) द्वन्द्व
(स) कर्मधारय
(द) अव्ययीभाव


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-63
1. (स), 2. (ब), 3. (द), 4. (अ), 5. (ब), 6. (द), 7. (अ), 8. (स), 9. (द), 10. (द), 11. (अ), 12. (ब), 13. (द), 14. (ब), 15. (द)

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-62

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. कौनसा शब्द 'दैत्य' का पर्यायवाची नहीं है?
(अ) दानव
(ब) निशाचर
(स) राक्षस
(द) भूसुर
2. 'अंडे सेना' मुहावरे का अर्थ है-
(अ) मुर्गी का चूजों के ऊपर बैठना
(ब) स्वावलम्बी होना
(स) घर में बेकार बैठना
(द) स्वार्थ सिद्ध करना
3. निम्नलिखित में से लोकोक्ति चुनिए-
(अ) तूती बोलना
(ब) आस्तीन का सांप
(स) अंक भरना
(द) कहां राजा भोज, कहां गंगू तेली
4. 'गोबर' का तत्सम रूप है-
(अ) गुब्बार
(ब) गुर्बर
(स) गइवर
(द) गोमय
5. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द 'देशज' है?
(अ) लोटा
(ब) प्रार्थना
(स) खेत
(द) अग्नि
6. कौनसी वर्तनी शुद्ध है?
(अ) विशेश
(ब) विसेष
(स) विशेष
(द) विषेश
7. कौन वर्ण घोष नहीं है?
(अ) ड
(ब) त
(स) र
(द) स
8. 'ठीक समय पर आ जाना' में कौनसा कारक है?
(अ) अधिकरण
(ब) कर्म
(स) करण
(द) सम्प्रदान
9. वाक्य में प्रयुक्त शब्द क्या कहलाता है?
(अ) ध्वनि रूप
(ब) संज्ञा
(स) स्वर
(द) शब्द रूप
10. 'उज्ज्वल' में प्रयुक्त संधि है-
(अ) व्यंजन संधि
(ब) दीर्घ संधि
(स) विसर्ग संधि
(द) गुण संधि
11. 'घनश्याम' में कौनसा समास है?
(अ) कर्मधारय
(ब) अव्ययीभाव
(स) तत्पुरुष
(द) बहुव्रीहि
12. अनेकार्थी शब्द 'नाग' का निम्नलिखित में से एक अर्थ है-
(अ) पारा
(ब) मोक्ष
(स) रथ
(द) हाथी
13. 'ईप्सित' का विलोम शब्द है-
(अ) सुनीप्सित
(ब) अभिप्सित
(स) अनीप्सित
(द) परोप्सित
14. 'सन्धि' शब्द का सही विलोम है-
(अ) ह्रास
(ब) व्यष्टि
(स) सृष्टि
(द) विग्रह
15. इनमें से एक शब्द 'वात' का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) हुताशन
(ब) अनिल
(स) मारुति
(द) प्रकम्पन


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-62
1. (द), 2. (स), 3. (द), 4. (द), 5. (अ), 6. (स), 7. (ब), 8. (अ), 9. (द), 10. (अ), 11. (अ), 12. (द), 13. (स), 14. (द), 15. (अ)

बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-61

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. निम्नलिखित में से अघोष वर्ण कौनसा है?
(अ) ब
(ब) ज
(स) स
(द) ह
2. निम्नलिखित में से अर्द्ध स्वर कौनसा है?
(अ) प
(ब) ज्ञ
(स) य
(द) क्ष
3. 'महोत्सव' का सही संधि-विच्छेद क्या है?
(अ) महो + उत्सव
(ब) महा + उत्सव
(स) महे + उत्सव
(द) महोत् + सव
4. तत्सम-तद्भव की दृष्टि से कौनसा युग्म सही नहीं है?
(अ) पाषाण - पाहन
(ब) गोधूम - गाहक
(स) बधिर - बहरा
(द) दंष्ट्रिका - दाढ़ी
5. प्रत्यय की दृष्टि से असुमेलित विकल्प बताइए-
(अ) दृश् + तव्य = द्रष्टव्य
(ब) वल्मीक + इ = वाल्मीकि
(स) विचारण + ईय = विचारणीय
(द) वृष्णि + एय = वार्ष्णेय
6. 'तबेले की बला बन्दर के सिर' उक्त लोकोक्ति का उचित भावार्थ है-
(अ) चालाकी में मात देना
(ब) बेइज्जत होकर कुछ पाना
(स) अपराधी कोई और दण्ड किसी और को
(द) कम सामग्री से काम पूरा करना
7. 'क्ष' वर्ण किसके योग से बनता है?
(अ) क् + च
(ब) क् + श
(स) क् + ष
(द) क् + छ
8. कौन वर्ण घोष नहीं है?
(अ) त
(ब) ल
(स) ड
(द) र
9. हिन्दी-वर्णमाला में व्यंजनों की संख्या कितनी है?
(अ) 35
(ब) 33
(स) 32
(द) 34
10. निम्न में से कौन पदबंध का भेद नहीं है?
(अ) विशेषण पदबंध
(ब) संज्ञा पदबंध
(स) क्रिया पदबंध
(द) अव्यय पदबंध
11. 'यण् संधि' का सम्बन्ध किस संधि विशेष से है?
(अ) विसर्ग संधि
(ब) स्वर संधि
(स) व्यंजन संधि
(द) दीर्घ संधि
12. निम्नलिखित शब्दों में से किसमें स्वर संधि है?
(अ) रामायण
(ब) तपोगुण
(स) सज्जन
(द) अतएव
13. "सुनीता के बच्चे घास-फूस की तरह बढ़ रहे हैं?" उपर्युक्त वाक्य में प्रयुक्त 'घास-फूस' शब्द में समास होगा-
(अ) अव्ययीभाव
(ब) कर्मधारय
(स) द्विगु
(द) द्वन्द्व
14. अनेकार्थी शब्द 'अब्ज' के गलत विकल्प का चयन कीजिए-
(अ) चन्द्रमा
(ब) कपूर
(स) मेघ
(द) शंख
15. 'अन्तर्मुखी' का विलोम लिखिए-
(अ) वाचाल
(ब) बर्हिमुखी
(स) जगत्मुखी
(द) चतुर्मुखी


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-61
1. (स), 2. (स), 3. (ब), 4. (ब), 5. (स), 6. (स), 7. (स), 8. (अ), 9. (ब), 10. (अ), 11. (ब), 12. (अ), 13. (द), 14. (स), 15. (ब)

गुरुवार, 29 सितंबर 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-60

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. जिस समास में दूसरा शब्द प्रधान रहता है, उसे कहते हैं-
(अ) तत्पुरुष समास
(ब) अव्ययीभाव समास
(स) बहुव्रीहि समास
(द) द्वन्द्व समास
2. निम्न में से कौनसा कर्मधारय समास है?
(अ) त्रिफला
(ब) गाँव-शहर
(स) नीलगगन
(द) पतझड़
3. 'अनुरोध आग्रह' शब्द युग्म में अनुरोध का अर्थ होता है विनयपूर्वक याचना करना तो 'आग्रह' को आशय होगा-
(अ) अधिकार-भावना की कदापि उपेक्षा न करना
(ब) अधिकार-भावना को स्वीकार करना
(स) अधिकार-भावना से उद्भूत याचना
(द) अधिकार-भावना से सहृदय याचना करना
4. 'उन्मूलन' का विलोम क्या है?
(अ) उत्कर्ष
(ब) रोपण
(स) उत्थान
(द) अवनति
5. 'अनिवार्य' का विपरीतार्थक शब्द है-
(अ) आवश्यक
(ब) निवारणीय
(स) अनावश्यक
(द) ऐच्छिक
6. इनमें एक 'लहर' का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) हिलोर
(ब) तरंग
(स) दुकूल
(द) वीचि
7. 'हवा' के लिए पर्यायवाची शब्द है-
(अ) अनल
(ब) अनिल
(स) अनूप
(द) अनंग
8. इनमें एक लोकोक्ति है-
(अ) इधर-उधर की हाँकना
(ब) अंधा होना
(स) अंगूठा दिखाना
(द) ऊंट के मुँह में जीरा
9. 'औंधी खोपड़ी' मुहावरे का अर्थ है-
(अ) कुछ निर्णय न कर पाना
(ब) मूर्ख होना
(स) झगड़ालू होना
(द) किंकर्तव्यविमूढ़ होना
10. 'तद्भव' शब्द निर्दिष्ट कीजिए-
(अ) आधा
(ब) व्योम
(स) कूप
(द) विद्या
11. निम्नलिखित में 'तत्सम' शब्द है-
(अ) दाँत
(ब) जीभ
(स) कान
(द) मुख
12. 'कर्पट' का तद्भव रूप कौनसा है?
(अ) कारपेट
(ब) कपड़ा
(स) कपट
(द) कपूर
13. वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्द का चयन कीजिए-
(अ) पुजनीय
(ब) पूज्यनीय
(स) पूजनीय
(द) पुज्यनीय
14. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) व्यावहारिक
(ब) वैवाहरिक
(स) व्यवाहारिक
(द) वैवहारिक
15. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द शुद्ध है-
(अ) मैथली
(ब) कवियित्री
(स) अनधिकार
(द) वाहनी


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-60
1. (अ), 2. (स), 3. (अ), 4. (ब), 5. (द), 6. (स), 7. (ब), 8. (द), 9. (ब), 10. (अ), 11. (द), 12. (ब), 13. (स), 14. (अ), 15. (स)

शनिवार, 10 सितंबर 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-59

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'सुई' का तत्सम रूप है-
(अ) सूजी
(ब) शूचक
(स) सूची
(द) सूई
2. 'घोटक' का तद्भव रूप क्या है?
(अ) हय
(ब) घोड़ा
(स) तुरंग
(द) अश्व
3. 'धरित्री' का तद्भव रूप है-
(अ) धारिती
(ब) धरती
(स) धरिता
(द) धरितरी
4. 'तिलक' किस प्रकार का शब्द है?
(अ) तद्भव
(ब) तत्सम
(स) देशज
(द) संकर
5. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) अधियेता
(ब) अध्ययेता
(स) अध्येता
(द) अध्यात
6. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) अन्त:ध्यान
(ब) अन्तर्धान
(स) अन्तर्ध्यान
(द) अन्तरध्यान
7. चातक सुवाति की बूँद का प्यासा होता है।
(अ) सुवाति
(ब) स्वाती
(स) स्वाति
(द) सवाति
8. कौनसा वर्ण ओष्ठ्य नहीं है?
(अ) आ
(ब) ऊ
(स) ब
(द) म
9. हिन्दी शब्दकोश में अं व अ: किस वर्ण के साथ आता है?
(अ) औ
(ब) आ
(स) अ
(द) अ:
10. अर्थ के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं?
(अ) 6
(ब) 5
(स) 4
(द) 3
11. जिन शब्दों में कोई बदलाव नहीं आता, वह है-
(अ) अनेकार्थी
(ब) एकार्थी
(स) अविकारी शब्द
(द) विकारी शब्द
12. जातिवाचक संज्ञा शब्द है-
(अ) वकील
(ब) रसीला
(स) कामायनी
(द) आम
13. 'मैं तीन मिनट में आ रहा हूँ' में कौनसा कारक है?
(अ) सम्बन्ध कारक
(ब) सम्प्रदान कारक
(स) कर्त्ता कारक
(द) अधिकरण कारक
14. निम्नलिखित में से कौनसा व्यंजन संधि का उदाहरण है?
(अ) सदाचार
(ब) सदैव
(स) मनोरथ
(द) निर्गुण
15. निम्नलिखित शब्द का सन्धि-विच्छेद क्या होगा?
(अ) भानू + उदय
(ब) भानु + ऊदय
(स) भानु + उदय
(द) भानू + ऊदय


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-59
1. (स), 2. (ब), 3. (ब), 4. (ब), 5. (स), 6. (ब), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (स), 11. (स), 12. (अ), 13. (ब), 14. (अ), 15. (स)

सोमवार, 29 अगस्त 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-58

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. "वह लाचार है, क्योंकि वह अन्धा है।" इस वाक्य में कौनसा अव्यय है?
(अ) कारणवाचक
(ब) परिणामवाचक
(स) संकेतवाचक
(द) सम्बन्धवाचक
2. 'वाग्जाल' का संधि विच्छेद होगा-
(अ) वाक + जाल
(ब) वाक् + जाल
(स) वाग: + जाल
(द) वाग् + जाल
3. 'प्रत्यक्ष' में संधि हैं-
(अ) गुण
(ब) यण
(स) दीर्घ
(द) अयादि
4. निम्न में तत्पुरुष समास का उदाहरण है-
(अ) आत्मनिर्भर
(ब) वक्रतुण्ड
(स) एकतरफा
(द) धनंजय
5. वे अविकारी शब्द, जो दो शब्दों, वाक्यों अथवा वाक्य खण्डों को जोड़ते हैं, कहलाते हैं-
(अ) विस्मयादिबोधक शब्द
(ब) समुच्चयबोधक शब्द
(स) सम्बन्धबोधक शब्द
(द) क्रियाविशेषण शब्द
6. 'अनुरक्ति' का विलोम है-
(अ) संसक्ति
(ब) तिरोभाव
(स) विराय
(द) विरक्ति
7. 'ग्रस्त' का विपरीतार्थक शब्द है-
(अ) सुप्त
(ब) ग्राह्य
(स) मुक्त
(द) लुप्त
8. 'उदात्त' का विलोमार्थी शब्द है-
(अ) अनुदात्त
(ब) दानशील
(स) क्षमावान्
(द) उद्धत
9. 'बगीचा' का पर्यायवाची शब्द है-
(अ) निर्जन
(ब) आराम
(स) कल्पशाल
(द) व्यजन
10. 'मार' शब्द पर्यायवाची है-
(अ) 'स्वर्ण' का
(ब) 'जादू' का
(स) 'अनंग' का
(द) 'अधम' का
11. 'मछली' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) अम्बर
(ब) अण्डभव
(स) मत्स्य
(द) मीन
12. 'चिकना घड़ा होना' मुहावरा का सही अर्थ है-
(अ) समृद्ध होना
(ब) निर्लज्ज होना
(स) मधुरभाषी होना
(द) चिकना चुपड़ा होना
13. 'भारत के अतुलित धन वैभव पर अंग्रेजों ने दाँत गड़ा दिये'- वाक्य में प्रयुक्त 'दाँत गड़ा दिये' का अर्थ है-
(अ) दूसरे की वस्तु देखकर ललचा जाना।
(ब) दूसरे की वस्तु चुराने की चेष्टा करना
(स) धोखे से दूसरी की वस्तु लेना
(द) किसी वस्तु को गलत ढंग से पाने की गहरी चाह
14. 'नौ दो ग्यारह होना' का अर्थ है-
(अ) अधिक हो जाना
(ब) साथ-साथ रहना
(स) भाग जाना
(द) गणित में निष्णात होना
15. निम्नलिखित में से लोकोक्ति कौन है?
(अ) गूलर का फूल होना
(ब) कोढ़ में खाज होना
(स) उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे
(द) आसमान पर थूकना


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-58
1. (अ), 2. (ब), 3. (ब), 4. (अ), 5. (ब), 6. (द), 7. (स), 8. (अ), 9. (ब), 10. (स), 11. (अ), 12. (ब), 13. (अ), 14. (स), 15. (स)

बुधवार, 17 अगस्त 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-57

 सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द 'बादल' का पर्यायवाची नहीं है?
(अ) वारिधि
(ब) जलद
(स) नीरद
(द) मेघ
2. 'नीम हकीम खतरे जान' का अर्थ है-
(अ) नीम का प्रयोग हकीम द्वारा करना
(ब) अल्प ज्ञान हानिकारक होता है
(स) नीम के कड़वेपन का ज्ञान होना
(द) उक्त में से कोई नहीं
3. 'पर उपदेश कुशल बहुतेरे' का अर्थ है-
(अ) बिन मांगे सलाह देना
(ब) बिना सोचे दूसरों की सलाह पर काम करना
(स) दूसरों की बात को शीघ्र मान लेना
(द) दूसरों को उपदेश देने को आसान समझना
4. 'सिंगार' शब्द का तत्सम है-
(अ) श्रंगार
(ब) श्रृंगार
(स) शृंगार
(द) शिंगार
5. निम्नलिखित में तद्भव शब्द का चयन कीजिए-
(अ) हीरक
(ब) हींग
(स) हस्त
(द) हस्ती
6. युधिस्ठिर सबसे बड़े पाण्डव थे।
(अ) युधिष्ठिर
(ब) युधिश्ठिर
(स) युधष्ठिर
(द) युधिस्थिर
7. निम्नलिखित में से कौनसा स्वर संवृत है?
(अ) आ
(ब) इ
(स) ऐ
(द) औ
8. किस वर्ग का उच्चारण-स्थान कण्ठ-तालु है?
(अ) ऐ
(ब) ह
(स) ओ
(द) छ
9. रचना के आधार पर वाक्य के भेद हैं-
(अ) 4
(ब) 6
(स) 3
(द) 8
10. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द पुल्लिंग है?
(अ) भक्ति
(ब) प्राण
(स) पुस्तक
(द) शिशु
11. निम्नलिखित में से कौनसा पश्च स्वर है?
(अ) ब
(ब) ढ
(स) ज
(द) आ
12. भाषा-विज्ञान की दृष्टि से 'ऊ' किस प्रकार स्वर है?
(अ) पश्च विवृत
(ब) पश्च संयुत
(स) अग्र विवृत
(द) अग्र संवृत
13. 'उच्चारण' शब्द में उपसर्ग है-
(अ) उच्
(ब) उत्
(स) उच्च
(द) उ
14. कारक के कितने भेद होते हैं?
(अ) 7
(ब) 8
(स) 9
(द) 10
15. निम्न शब्द में अधिकरण-कारक का प्रयोग हुआ?
(अ) सत्ताधीश
(ब) रेखाचित्र
(स) वाहनारूढ़
(द) गंगाजल


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-57
1. (अ), 2. (ब), 3. (द), 4. (स), 5. (ब), 6. (अ), 7. (ब), 8. (अ), 9. (स), 10. (ब), 11. (द), 12. (ब), 13. (ब), 14. (ब), 15. (स)

रविवार, 7 अगस्त 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-56

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'गड़बड़ घोटाला' कौनसा शब्द है?
(अ) देशज
(ब) संकर
(स) तद्भव
(द) तत्सम
2. 'स्टेशन' किस भाषा का शब्द है?
(अ) चीनी
(ब) अंग्रेजी
(स) फ्रेंच
(द) डच
3. निम्नलिखित में एक की वर्तनी अशुद्ध है-
(अ) मनीषा
(ब) शुश्रूषा
(स) सुश्रूषा
(द) वेशभूषा
4. इनमें से कौनसा शब्द शुद्ध है-
(अ) वाल्मिकी
(ब) द्वन्द
(स) उज्वल
(द) यानी
5. 'हे राम! तुम कहाँ हो' वाक्य में कौनसा कारक है?
(अ) सम्बोधन
(ब) संबंध
(स) अधिकरम
(द) अपादान
6. निम्नलिखित विकल्पों में से किस विकल्प में सभी शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ हैं?
(अ) ममता, वकील, पुस्तक
(ब) लखनऊ, आम, बुड़ापा
(स) राम, राचरितमानस, गंगा
(द) कृष्ण, कामायनी, मिठास
7. 'भवानी' शब्द को पुलिंग में बदलें-
(अ) भव
(ब) भवानी
(स) भवा
(द) सभी गलत
8. 'इति + आदि' = इत्यादि में कौनसी संधि है?
(अ) दीर्घ संधि
(ब) यण संधि
(स) गुण संधि
(द) अयादि संधि
9. 'जय-पराजय' में कौनसा समास है?
(अ) द्विगु
(ब) बहुब्रीहि
(स) अव्ययी-भाव
(द) द्वन्द्व
10. निम्न में से कौनसा अविकारी होता है?
(अ) संज्ञा
(ब) सर्वनाम
(स) विशेषण
(द) अव्यय
11. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द 'गो' का अर्थ नहीं है?
(अ) गज
(ब) नदी
(स) इन्द्रिय
(द) गाय
12. निम्नलिखित शब्दों में से एक का अर्थ 'स्त्री' है-
(अ) अंगार
(ब) अंगजा
(स) अंगना
(द) आँगन
13. 'उक्त' शब्द का विलोम है-
(अ) उपयुक्त
(ब) उपर्युक्त
(स) अनुपयुक्त
(द) अनुक्त
14. 'विग्रह' का विलोम है-
(अ) अविग्रह
(ब) सन्धि
(स) ग्रहण
(द) आग्रह
15. इनमें से एक 'रसा' का पर्यायवाची शब्द है-
(अ) अचला
(ब) रत्नगर्भा
(स) अचला
(द) तमिस्रा


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-56
1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (द), 5. (अ), 6. (स), 7. (अ), 8. (ब), 9. (द), 10. (द), 11. (अ), 12. (स), 13. (द), 14. (ब), 15. (द)

शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-55

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. निम्न में से कौनसा शब्द 'पानी' का भी अर्थ देता है?
(अ) वन
(ब) कानन
(स) जंगल
(द) अरण्य
2. निम्नलिखित शब्दों में एक 'वर' का अनेकार्थी नहीं है-
(अ) श्रेष्ठ
(ब) सुवर्ण
(स) पति
(द) वरदान
3. 'आकाश' शब्द का विलोम है-
(अ) नागलोक
(ब) पाताल
(स) धरती
(द) समुद्र
4. 'अमर' शब्द का विलोम है-
(अ) मृत्यु
(ब) मृतक
(स) मर्त्य
(द) मरण
5. 'अनुलोम' शब्द का विलोम है-
(अ) सुलोम
(ब) प्रतिलोम
(स) अवलोम
(द) अनलोम
6. कौनसा शब्द 'नाग' का पर्यायवाची नहीं है?
(अ) अहि
(ब) विषधर
(स) तुरंग
(द) सर्प
7. 'अक्ल पर पत्थर पडऩा' मुहावरे का अर्थ है-
(अ) अपमानजनक बात कहना
(ब) बेफ्रिक होना
(स) मूर्ख बन जाना
(द) बुद्धि भ्रष्ट होना
8. इस वाक्यांश में 'निर्मम' अर्थ समाहित है-
(अ) ममताशून्य हृदय वाला व्यक्ति
(ब) संवेदनशून्य व्यक्ति
(स) क्रूर हृदय वाला शक्ति
(द) दया रहित शक्ति
9. 'तन पर नहीं लत्ता, पान खाये अलबत्ता' का सही अर्थ होगा-
(अ) रोब डालना
(ब) झूठा दिखावा करना
(स) बुरी आदत का शिकार होना
(द) बहुत गरीब होना
10. 'अवांछित संवाद' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है-
(अ) सिर खाना
(ब) सिर खपाना
(स) सिर पडऩा
(द) सिर नीचा होना
11. 'कार्य करने के बाद उसके बारे में जाँच करना' अर्थ वाली कहावत है-
(अ) पानी पीकर जाति पूछना
(ब) अब पछताए होत क्या जब चिडिय़ा चुग गई खेत
(स) साँप निकलने पर लकीर पीटते जाना
(द) उपर्युक्त सभी
12. समुद्र मंथन करना का अर्थ है-
(अ) दृढ़ प्रतिज्ञा करना
(ब) घोर तप करना
(स) कठोर परिश्रम करना
(द) उद्देश्य को प्राप्त करना
13. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द तद्भव नहीं है?
(अ) सायं
(ब) दुआर
(स) गिरिस्ती
(द) पौंव
14. 'तत्सम' शब्द का चयन कीजिए-
(अ) बबर शेर
(ब) बाघ
(स) शेर
(द) व्याघ्र
15. 'दाहिना' का तत्सम रूप है-
(अ) दायाँ
(ब) दाक्षिण्य
(स) दक्षिण
(द) दाहिणा


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-55
1. (अ), 2. (ब), 3. (ब), 4. (स), 5. (ब), 6. (अ), 7. (द), 8. (अ), 9. (ब), 10. (अ), 11. (अ), 12. (स), 13. (अ), 14. (द), 15. (स)

मंगलवार, 12 जुलाई 2022

सामान्य हिन्दी क्विज-54

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है-
(अ) मानवीयकरण
(ब) मानकीकरण
(स) मानविकरण
(द) मानवीकरण
2. 'ज्ञ' वर्ण किन वर्णों के संयोग से बना है?
(अ) ज + ञ
(ब) ज् + ञ
(स) ज + ध
(द) ज + न्य
3. आधुनिक व्याकरण की दृष्टि से 'ब्' वर्ण का वैशिष्ट्य है-
(अ) द्वयोष्ठ्य, स्पर्श, अल्पप्राण, घोष, निरनुनासिक
(ब) ओष्ठ्य, स्पर्श, अल्पप्राण, अघोष, निरनुनासिक
(स) ओष्ठ्य, स्पर्श, महाप्राण, सघोष, निरनुनासिक
(द) द्वयोष्ठ्य, स्पर्श-संघर्षी, अल्पप्राण, अघोष, निरनुनासिक
4. हिन्दी वर्णमाला में 'अं' और 'अ:' क्या हैं?
(अ) व्यंजन
(ब) संयुक्त व्यंजन
(स) अयोगवाह
(द) स्वर
5. 'आचार्यों ने कहा है कि अहिंसा ही परम धर्म है' संरचना के आधार पर वाक्य भेद बताएं-
(अ) मिश्र वाक्य
(ब) संयुक्त वाक्य
(स) सरल वाक्य
(द) उपवाक्य
6. किसी बड़े अंश का संक्षिप्त रूप दर्शाने के लिए किस चिह्न का प्रयोग किया जाता है?
(अ) कोष्ठक
(ब) अर्द्ध विराम
(स) अल्प विराम
(द) लाघव चिह्न का संक्षेप सूचक चिह्न
7. 'पिता ने समझाया कि सदा सत्य बोलना चाहिए।' यह वाक्य उदाहरण है-
(अ) इच्छावाचक वाक्य का
(ब) सरल वाक्य का
(स) आज्ञावाचक वाक्य का
(द) मिश्र वाक्य का
8. 'वह अगले साल आएगा' इस वाक्य में कौनसा कारक है?
(अ) अधिकरण कारक
(ब) सम्बन्ध कारक
(स) कर्म कारक
(द) अपादान कारक
9. 'शिक्षिका' शब्द क्या स्त्रीलिंग है? इसमें निहित प्रत्यय की पहचान करें?
(अ) अक
(ब) अनी
(स) इका
(द) आ
10. 'तल्लीन' शब्द का संधि विच्छेद होगा-
(अ) तव + लीन
(ब) तत् + लीन
(स) तत: + लीन
(द) तल + लीन
11. 'अनधिकृत' शब्द का संधि-विग्रह होगा-
(अ) अन्नधि + कृतं
(ब) अन + अधिकृत
(स) अन्य + अधिकृत
(द) अन् + अधिकृत
12. निम्न में संधि है- 'एतन्मुरारी'
(अ) स्वर संधि
(ब) व्यंजन संधि
(स) अयादि संधि
(द) विसर्ग संधि
13. 'परमानन्द' में समास है-
(अ) बहुव्रीहि समास
(ब) अव्ययीभाव समास
(स) कर्मधारय समास
(द) द्वन्द्व समास
14. जिन समस्त पदों में पहला शब्द संख्यावाची हो और उससे समुदाय का बोध होता हो तो उसे कहते हैं-
(अ) द्वन्द्व समास
(ब) द्विगु समास
(स) कर्मधारय समास
(द) अव्ययीभाव समास
15. 'चूड़ी अच्छी थी' में 'थी' कौनसी क्रिया है?
(अ) अधिकारद्योतक क्रिया
(ब) अप्रत्यक्ष क्रिया
(स) औचित्यबोधक क्रिया
(द) योजक क्रिया


उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-54
1. (द), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (अ), 6. (द), 7. (द), 8. (अ), 9. (स), 10. (ब), 11. (द), 12. (अ), 13. (स), 14. (ब), 15. (द)