सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. 'नदी' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) शैलजा
(ब) तटिनी
(स) पन्नग
(द) सिंधुगामिनी
2. 'जूतियों में दाल बांटना' मुहावरे का सही अर्थ है-
(अ) अपमान करना
(ब) लड़ाई-झगड़ा हो जाना
(स) दु:खी होना
(द) चापलूसी करना
3. मुहावरे, लोकोक्ति का प्रयोग-
(अ) भाषा को अलंकृत करता है
(ब) दूसरों को प्रभावित करने का सरल तरीका है
(स) भाषा-शिक्षण का एकमात्र उद्देश्य है
(द) भाषिक अभिव्यक्ति को प्रभावी बनाता है
4. आडम्बर बहुत, किन्तु वास्तविकता कुछ नहीं के लिए सही लोकोक्ति है-
(अ) ऊँची दुकान फीका पकवान
(ब) आँख का अंधा नाम नयनसुख
(स) खोदा पहाड़ निकली चुहिया
(द) ऊँट के मुँह में जीरा
5. 'गधा' का तत्सम रूप है-
(अ) गदर्भ
(ब) गर्दभ
(स) गदहा
(द) गद्रभ
6. 'कर्पट' शब्द का तद्भव शब्द है-
(अ) कपाट
(ब) कपट
(स) कटरना
(द) कपड़ा
7. 'संकर' शब्द का अर्थ है-
(अ) दो भाषाओं के शब्दों से मिलकर बना शब्द
(ब) तत्सम शब्द
(स) तद्भव शब्द
(द) विदेशी शब्द
8. कौनसा शब्द तुर्की भाषा का नहीं है?
(अ) बेगम
(ब) बारूद
(स) पैगम्बर
(द) चेचक
9. 'लोटा' शब्द है-
(अ) तद्भव
(ब) तत्सम
(स) विदेशज
(द) देशज
10. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी का शब्द है-
(अ) वांगमय
(ब) बाँगमय
(स) वाँङ्मय
(द) वाङ्मय
11. निम्नलिखित में से 'दंतव्य' वर्ण है-
(अ) त्
(ब) च्
(स) य
(द) उ
12. 'द्वावपि' का संधि-विच्छेद होगा-
(अ) दव + अयापि
(ब) द्वौ + अपि
(स) द्व + आवपि
(द) इनमें से कोई नहीं
13. 'यण् संधि' का सम्बन्ध किस संधि विशेष से है-
(अ) विसर्ग संधि
(ब) व्यंजन संधि
(स) दीर्घ संधि
(द) स्वर संधि
14. निम्नलिखित शब्दों में से कौनसा शब्द बहुव्रीहि समास का उदाहरण है?
(अ) यथाक्रम
(ब) शूलपाणि
(स) हथकड़ी
(द) हँसमुख
15. धीरे-धीरे का समास है-
(अ) द्विगु समास
(ब) द्वन्द्व
(स) कर्मधारय
(द) अव्ययीभाव
उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-63
1. (स), 2. (ब), 3. (द), 4. (अ), 5. (ब), 6. (द), 7. (अ), 8. (स), 9. (द), 10. (द), 11. (अ), 12. (ब), 13. (द), 14. (ब), 15. (द)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें