current affairs 2024 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
current affairs 2024 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 1 अगस्त 2024

प्रीति सूदन बनीं संघ लोक सेवा आयोग अध्यक्ष

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की अध्यक्ष बन गई हैं।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उनसे जुड़े प्रश्न पूछे जाने की पूरी संभावना है, इसलिए यहां बिंदुओं में उनसे जुड़ी जानकारी दी जा रही है।


  • यूपीएससी की नई अध्यक्ष प्रीति सूदन आंध्र प्रदेश कैडर के 1983 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं।
  • 29 जुलाई, 2024 को जारी आदेश के अनुसार प्रीति सूदन का यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 1 अगस्त, 2024 से अगले आदेश तक या 29 अप्रेल, 2025 तक होगा।
  • जुलाई, 2020 में प्रीति सूदन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुईं।
  • प्रीति सूदन 29 नवंबर, 2022 से अब तक यूपीएससी में बतौर सदस्य शामिल रही हैं।
  • प्रीति सूदन ने डॉ. मनोज सोनी की जगह यूपीएससी के अध्यक्ष का पद संभाला है। डॉ. मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 तक का था, लेकिन उन्होंने त्याग पत्र दे दिया।
  • शिक्षा बात करें प्रीति सूदन ने अर्थशास्त्र में एम.फिल किया। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से सामाजिक नीति और योजना में एम.एससी. की है।
  • प्रीति सूदन का जन्म 30 अप्रेल, 1960 को हुआ था। उनके पिता का नाम ओपीएस राव है।
  • नई यूपीएससी अध्यक्ष प्रीति सूदन के परिवार का संबंध हरियाणा के चरखी दादरी से है।
  • प्रीति सूदन ने अपने 37 वर्ष के सेवा काल में कार्य पालिका के प्राय: सभी क्षेत्रों में काम किया है।
  • कोविड-19 महामारी के दौरान प्रीति सूदन (अक्टूबर 2017 से जुलाई 2020 तक) केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव थीं और उन्होंने कोरोना के नियंत्रण से संबंधति कार्य का नेतृत्व किया।
  • प्रीति सूदन ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' और 'आयुष्मान भारत' राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की शुरुआत में उल्लेखनीय योगदान दिया।
  • नई यूपीएससी अध्यक्ष ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, संबंद्ध स्वास्थ्य पेशेवर आयोग पर विधायी कार्य और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने जैसी महत्वपूर्ण पहल की थी।
  • प्रीति सूदन ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
  • राज्य प्रशासन की बात करें तो प्रीति सूदन ने वित्त एवं योजना, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और कृषि विभागों का कार्य बखूबी संभाला है।


यूपीएससी चेयरमैन प्रीति सूदन ने विश्व स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है-

  • विश्व बैंक की सलाहकार
  • सीओपी-8 में तंबाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन की अध्यक्षता
  • मातृत्व, नवजात और बाल स्वास्थ्य के लिए साझेदारी की उपाध्यक्षता
  • ग्लोबल डिजिटल हेल्थ पार्टनरशिप की अध्यक्ष
  • महामारी तत्परता और प्रतिक्रिया के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वतंत्र पैनल की सदस्य

सोमवार, 29 जुलाई 2024

पेरिस ओलंपिक-2024 अपडेट

पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक शूटिंग में

  • महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 
  • हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु भाकर ने यह कांस्य पदक 28 जुलाई, 2024 को जीता।
  • यह भारत का पेरिस ओलंपिक-2024 में पहला पदक रहा।
  • मनु भाकर ओलंपिक में शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • निशानेबाजी में मनु भाकर का यह कांस्य पदक भारत का पांचवां ओलंपिक पदक था।
  • रिपब्लिक ऑफ कोरिया की ओह ये जिन और येजी किम ने क्रमश: स्वर्ण व रजत पदक जीता।

निशानेबाजी में ओलंपिक के अब तक के पदक-

  1. अभिनव बिंद्रा स्वर्ण पदक (बीजिंग 2008 में 10 मीटर एयर राइफल)
  2. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रजत पदक (एथेंस 2024 में डबल ट्रैप)
  3. गगन नारंग रजत पदक (लंदन 2012 में 10 मीटर एयर राइफल)
  4. विजय कुमार कांस्य पदक (लंदन 2012 में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल)
  5. मनु भाकर कांस्य पदक (पेरिस 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल)

शनिवार, 1 जून 2024

भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया विश्व का पहला 3डी रॉकेट

  • भारत में विश्व के पहले 3डी रॉकेट को लॉन्च किया गया। इससे जुड़ी मुख्य बातें बिंदुवार इस प्रकार हैं-
  • 30 मई, 2024 को भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप 'अग्निकुल कॉसमॉस' (Agnikul Cosmos) ने विश्व के पहले 3डी रॉकेट को लॉन्च किया।
  • आईआईटी मद्रास से जुड़े अग्निकुल कॉसमॉस के इस 3डी रॉकेट का नाम 'अग्निबाण' है। इसका पूरा नाम Agnibaan SOrTeD यानी ((Agnibaan SubOrbital Technological Demonstrator- SOrTeD) है।
  • अग्निबाण भारत का पहला सेमी क्रायोजेनिक इंजन वाला रॉकेट है। यह पूरी तरह स्वदेशी है।
  • अग्निकुल कॉसमॉस का परीक्षण केंद्र निजी लॉन्चपैड 'धनुष' है, जो आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में है।
  • अग्निबाण रॉकेट के इंजन का नाम 'अग्निलेट' है। अग्निकुल को अपने पांचवें प्रयास में यह सफलता मिली।
  • अग्निबाण रॉकेट का यह उप-कक्षीय परीक्षण सफल होने से अब छोटे अपग्रहों को अंतरिक्ष कक्षा में प्रक्षेपित करने में और आसानी रहेगी।
  • अग्निकुल कॉसमॉस यह सफलता पाने वाली भारत की दूसरी निजी अंतरिक्ष कंपनी है। इससे पहले हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस ने उप-कक्षीय रॉकेट विक्रम-एस लॉन्च किया था।
  • अग्निकुल कॉसमॉस प्राइवेट लि. के संस्थापक हैं- श्रीनाथ रविंद्रचरण, मोइन एसपीएम, सत्यनारायण चक्रवर्ती और जनार्दन राजू।

गुरुवार, 23 मई 2024

चर्चा में करेंट अफेयर्स-2024

गोपीचंद थोटाकुरा भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री, देश के पहले अंतरिक्ष पर्यटक

19 मई 2024 को अंतरिक्ष यात्रा कर आंध्र प्रदेश में जन्मे गोपीचंद थोटाकुरा देश के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। थोटाकुरा ने जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन की कमर्शियल अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 19 मई, 2024 को उड़ान भरी। 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद ऐसी उपलब्धि पाने वाले वे दूसरे भारतीय हैं। गोपीचंद को भारत के पहले अंतरिक्ष पर्यटक के रूप में भी जाना जाएगा। उनके साथ ब्लू ओरिजिन के  न्यू शेपर्ड रॉकेट में 6 यात्री अंतरिक्ष में गए। कैप्सूल एनएस-25 का उपयोग किया गया। इस यात्रा में सर्वाधिक उम्र के अंतरिक्ष यात्री 90 वर्षीय अमेरिकी एड ड्विट भी शामिल थे। वे अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री हैं। कैप्सूल पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में 10 मिनट तक रहा। इस दौरान कर्मन रेखा को पार किया। इसके बाद सुरक्षित जमीन पर उतर आया। गोपीचंद आज भी भारतीय नागरिक हैं। इससे पहले कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स, राजा चारी और सिरिशा बंदला अंतरिक्ष में जा चुके हैं, लेकिन वे भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक थे।  इस तरह गोपीचंद थोटाकुरा भारतीय मूल के छठे अंतरिक्ष यात्री बने हैं।


सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता थाईलैंड ओपन, दुनिया की नंबर वन जोड़ी बनीं

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन बैडमिंटन-2024 का पुरुष युगल का खिताब जीता। बैंकॉक में भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीन की जोड़ी को हराया। सात्विक और चिराग की जोड़ी का यह वर्ष 2024 का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने फ्रेंच सुपर खिताब जीता है। इस जीत के बाद सात्विक-चिराग की जोड़ी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गई है। बीडब्लूयएफ की ताजा रैंकिंग में इस जोड़ी को 99670 अंक मिले हैं।


मद्रास हाईकोर्ट ने अंगप्रदक्षिणम प्रथा पर रोक हटाई

हाल ही मद्रास हाईकोर्ट ने दक्षिण भारत की अंगप्रदक्षिणम प्रथा पर वर्ष 2015 से लगी रोक हटाई है। हाईकोर्ट ने इसे राइट टू प्राइवेसी में मानते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को धार्मिक प्रथा मनाने का मौलिक अधिकार है। न्यायालय ने अंगप्रदक्षिणम को संविधान के अनुच्छेद 19(5) के तहत रखा है, जिसमें लोगों को चलने-फिरने और वाहन परिवहन का अधिकार दिया गया है। अंगप्रदक्षिणम प्रथा में अन्य समुदायों के लोग ब्राह्मणों द्वारा इस्तेमाल कर छोड़े गए केले के पत्तों पर लेटते हैं। इस प्रथा में भक्त चाहे किसी भी समुदाय के हों, वे अंगप्रदक्षिणम प्रथा में भाग लेते हैं।


सीआईएसएफ को संसद की सुरक्षा का जिम्मा

20 मई, 2024 से संसद की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ को सौंपा गया है। पिछले दस वर्षों से संसद की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के पास था। अब 3300 से ज्यादा सीआईएसएफ कर्मी संसद की सुरक्षा संभालेंगे।

शनिवार, 18 मई 2024

The 20 successfully inscribed items to the MOWCAP Regional Register for Asia-Pacific

 

Australia and Tuvalu - Funafuti: The Edgeworth David 1897 Expedition Documents
Bangladesh - "Sultana's Dream" by Rokeya S. Hossain
China - Archives Relating to the Chengdu Traditional Teahouses
China - Huizhou Genealogy Archives
China - Printing Blocks Housed at the Derge Printing House
India - The Illustrated Manuscripts of Ramacaritamanasa of Tulasidasa
India - The Manuscript of the Sah?dayaloka-Locana: Seminal Text of Indian Poetics
India - The 15th Century Manuscript of the Pañcatantra Fables
Indonesia - Indarung I, The First Cement Plant in Southeast Asia (1910-1972)
Indonesia - Indonesian Sugar Research Institute's Archives 1887-1986: The Role of ISRI's Research Activities to the World Sugar Industry
Indonesia - The Tambo Tuanku Imam Bonjol Manuscript
Malaysia - Al-Tarikh Salasilah Negeri Kedah: Genealogical History of Kedah State
Malaysia - The Royal Correspondence of Baginda Omar (Surat Persendirian Baginda Omar)
Mongolia - Family Chart of Hereditary Lords of the Khalkha Mongols, the House of Genghis Khan
Mongolia - Mongolia's First Postage Stamps 'Eldev Ochir'
Philippines - Doctrina Christiana en Lengua Española y Tagala (Christian Doctrine in Spanish and Tagalog), Manila, 1593
Philippines - Hinilawod Epic Chant Recordings
Uzbekistan - Images of Khorezm Oasis by Khudaibergan Devanov (1879-1937)
Uzbekistan - "Turkestan Album" 1871-1872
Viet Nam - Bas-reliefs on the Nine Bronze Urns in Hu? Imperial Palace

गुरुवार, 21 मार्च 2024

महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स-2024 | important current affairs 2024

वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स-2024 (important current affairs 2024)

पंकज आडवाणी बिलियर्ड्स हॉल ऑफ फेम में शामिल

चीन के शंगराओ सिटी में स्थित विश्व बिलियर्ड्स संग्रहालय में भारत के महान क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी को 'हॉल ऑफ फेम' शामिल किया गया है। पंकज अब तक 18 बिलियर्ड्स विश्व खिताब और 8 स्नूकर वल्र्ड टाइटल जीत चुके हैं। 1999 से बिलियर्ड्स खेल रहे पंकज ने पहला विश्व खिताब वर्ष 2005 में जीता था। पंकज ने नवंबर 2023 में विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती थी। (करेंट अफेयर्स मार्च 2024)

विनय कुमार रूस में भारतीय राजदूत नियुक्त

विदेश मंत्रालय ने भारतीय विदेश सेवा के 1992 बैच के अधिकारी विनय कुमार को रूस में देश का अगला राजदूत नियुक्त किया है। विनय कुमार अभी म्यांमार में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त हैं। (करेंट अफेयर्स मार्च 2024)

नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ का आयोजन

बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन की ओर से 18 से 20 मार्च 2024 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ का आयोजन किया गया।  यह आयोजन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग की ओर से समर्थित है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, यह स्टार्टअप महाकुंभ देश का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। स्टार्टअप महाकुंभ में देशभर से 2,000 से ज्यादा स्टार्टअप, 1,000 से अधिक निवेशक, 100 से अधिक यूनिकॉर्न, 300 इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर, 3,000 प्रतिनिधि, 3,000 भावी उद्यमी और 50,000 से अधिक भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश स्टार्टअप महाकुंभ में स्टेट पार्टनर है। (करेंट अफेयर्स मार्च 2024)

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के बीच एमओयू

छोटी भूमि जोत वाले किसानों को कृषि उत्पादन का प्रशिक्षण देने के लिए 19 मार्च 2024 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। देश में 14.5 करोड़ से अधिक किसान हैं, इनमें से अधिकतर के पास छोटी भूमि जोत है।  (करेंट अफेयर्स मार्च 2024)