current affairs 2017 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
current affairs 2017 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 मार्च 2018

24 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

अमरजीत कौर बनीं अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस की महासचिव, ट्रेड यूनियन की प्रमुख बनने वाली पहली महिला नेता

अमरजीत कौर को अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस (एटक) का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वे किसी भी भारतीय ट्रेड यूनियन की प्रमुख बनने वाली पहली महिला नेता हैं। 56 वर्षीय अमरजीत कौर किशोरावस्था से ही अपने अधिकारों के लिए लडऩे में आगे रही हैं। उन्होंने 1969 में किशोरावस्था में दिल्ली में स्कूल में परीक्षा की तारीखें बढ़ाने के लिए पहली बार हड़ताल कराई थी। अमरजीत ने दिल्ली के रामजस कॉलेज से एमएससी की पढाई और लॉ फैकल्टी से एलएलबी किया है।
देश की सबसे पुरानी ट्रेड यूनियन अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस (एटक) की स्थापना सन् 1920 में लाला लाजपत राय ने की थी। वे इसके पहले अध्यक्ष चुने गए थे। वर्तमान में एटक के सदस्यों की संख्या लगभग 3.6 मिलियन है।


उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 'गंगा ग्राम परियोजना' लॉन्च

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा स्वच्छता मंत्री उमा भारती उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 'गंगा ग्राम परियोजना' लॉन्च की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के 250 ग्राम पंधान मौजूद थे। इस परियोजना का उद्देश्य गंगा नदी के तट पर स्थित गांव में सम्पूर्ण स्वच्छता लाना है। गंगा तट पर बसे गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने के पश्चात मंत्रालय व राज्य सरकारों ने 24 ऐसे गांवों की पहचान की है, जिन्हें गंगा ग्राम में परिवर्तित किया जाएगा। ये गांव स्वच्छता का मानदंड स्थापित करेंगे। इन गांवों को 31 दिसंबर 2018 तक गंगा ग्राम में बदलने का लक्ष्य  है। पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय ने 2017 में 5 गंगा राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के 4470 गंगा गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया था।


भारतीय क्रिकेट टीम ने तोड़ा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड, एक साल में टेस्ट, वनडे और टी-20 की 14 सीरीज जीती

भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ष 2017 में 14 सीरीज जीती हैं। इनमें 4 टेस्ट, 6 एकदिवसीय और 4 टी-20 सीरीज शामिल हैं। एक सीरीज बराबर रही थी। साल की अंतिम शृंखला में भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को हराया। इससे पूर्व सन् 2011 में पाकिस्तान ने 13 बाइलैट्रल सीरीज जीती थीं।

23 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने फिर जीता डब्ल्यूबीओ एशिया पेसेफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब

भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह पेशेवर मुक्केबाजी का डब्ल्यूबीओ एशिया पेसेफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब फिर से जीत लिया है। अपनी लगातार दसवीं जीत में विजेंदर ने घाना के अर्नेस्ट अमुजु को हराया। सुपर मिडिलवेट वर्ग का जयपुर में हुआ यह मुकाबला 10 राउंड तक चला।

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

22 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

डीपी सिंह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन नियुक्त

  • कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने डीपी सिंह की विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए।
  • शिक्षाविद् डीपी सिंह की यूजीसी अध्यक्ष पद यह नियुक्ति पांच वर्ष के लिए की गई है।
  • वर्तमान में डीपी सिंह राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के डायरेक्टर हैं। यह संस्था यूजीसी से ही जुड़ी है।
  • डीपी सिंह बीएचयू, हरीसिंह गौड़ विश्वविद्यालय सागर और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के भी कुलपति रह चुके हैं।

रोहित शर्मा ने टी-20 में 35 गेंदों में बनाया शतक, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबर की

  • भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी-20 में सबसे तेज शतक बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबर की है।
  • रोहित शर्मा ने मात्र 35 गेंदों में बनाया शतक।
  • इससे पूर्व दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में टी-20 का सबसे तेज शतक बनाया था।
  • इंदौर के होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में हासिल की उपलब्धि।
  • रोहित शर्मा ने एजेलो मैथ्यूज के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जमाकर यह रिकॉर्ड बनाया।

स्पेन के कैटेलोनिया प्रांत के मध्यावधि चुनाव में अलगाववादियों को बहुमत मिला

  • मध्यावधि चुनाव में कैटेलोनिया की आजादी के समर्थक टूगेदर फॉर कैटेलोनिया (जेएक्सकैट) पार्टी, रिपबिल्कन लेफ्ट ऑफ कैटेलोनिया (ईआरसी) और पॉपुलर यूनिटी (सीयूपी) ने 70 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है।
  • कैटेलोनिया के अपदस्थ राष्ट्रपति कार्लेस पुइडेमोंट की जेएक्सकैट पार्टी ईआरसी से आगे है।
    हालांकि स्पेन के साथ रहने की समर्थक सिटीजन्स पार्टी को चुनाव में सर्वाधिक सीटें मिली हैं।
  • कैटेलोनिया को स्पेन में गृहयुद्ध से पहले स्वायत्तता मिली थी। यह स्वायत्ता बाद में जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको खत्म कर दिया गया।
  • स्पेन सरकार ने सन् 2006 में एक अधिनियम के तहत कैटेलोनिया के अधिकार बढ़ा दिए।
  • वर्ष 2010 में स्पेन की कोर्ट ने कैटेलोनिया से सभी शक्तियां वापस ले ली।
  • इस निर्णय के बाद कैटेलोनिया में विद्रोह के स्वर मुखर हुए और 2015 के चुनाव में अलगाववादियों को जीत मिली। 
  • अलगाववादियों ने कैटेलोनिया में जनमत संग्रह भी कराया जिसमें 90 प्रतिशत लोगों ने अलग राज्य का समर्थन किया था। स्पेन सरकार ने इस जनमत संग्रह को अवैध करार दिया था।

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

24 फरवरी 2018 : केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस

केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस

(Central Excise Day)

केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) की ओर से प्रतिवर्ष 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। 24 फरवरी, 1944 को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क तथा नमक कानून बनाया गया था। केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस को मनाने का उद्देश्य आमजन को उत्पाद शुल्क और सेवा शुल्क का महत्व बताना है।
केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन है। बोर्ड का देश में कर प्रणाली में सुधार महत्वपूर्ण योगदान रहा है। केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एक अप्रत्यक्ष कर है, जो कारखानों में निर्मित सभी प्रकार के उत्पादों पर लगता है। सन् 1994 से विभिन्न प्रकार की सेवाओं को भी उत्पाद शुल्क की श्रेणी में रखा गया है। अंग्रेजी राज में 1855 में ही उत्पाद शुल्क विभाग की स्थापना हो गई थी।
केन्द्र सरकार ने अप्रत्यक्ष करों को लेकर 1 जुलाई, 2017 से वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) लागू किया है।

21 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी इंग्लैंड को मिली, बर्मिंघम में होंगे

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर का चुनाव किया है। सीजीएफ के अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने आस्ट्रेलिया, मलेशिया और कनाडा का आभार जताया, जिन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की दावेदारी पेश की थी। ये खेल बर्मिंघम में 27 जुलाई, 2022 से 7 अगस्त, 2022 तक होंगे। वर्ष 2018 के राष्ट्रमंडल खेल 4 अप्रेल से 15 अप्रेल के बीच ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में आयोजित होंगे।
भारत ने सन् 2010 में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। यह आयोजन नई दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर 2010 में किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यरुशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

हाल ही अमेरिका की ओर से यरुशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ठुकरा दिया है। यरुशलम को इजराइल की राजधानी के तौर पर मान्यता नहीं देने संबंधी तुर्की और यमन की ओर से पेश प्रस्ताव का भारत समेत 128 देशों ने समर्थन किया। जबकि अमेरिका और इजरायल समेत सिर्फ नौ देशों ने ही प्रस्ताव के विरोध में वोट दिया। इन नौ देशों में अमेरिका के अलावा ग्वाटेमाला, होंडुरास, इजरायल, मार्शल आइलैंड्स, माइक्रोनेशिया, पलाउ, टोगो और नोरू शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग निवेश संवर्द्धन प्रकोष्ठ का गठन

राजमार्ग क्षेत्र में घरेलू और विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निवेश संवर्द्धन प्रकोष्ठ (एनएचआईपीसी) का गठन किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस प्रकोष्ठ का गठन भारतमाला परियोजना को शुरू करने के बाद किया है। यह प्रकोष्ठ वैश्विक निवेश संस्थानों, निर्माण कंपनियों डेवलपरों और कोष प्रबंधकों को भारत में सड़क निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं में संलग्न करने पर ध्यान लगाएगा।

साहित्य अकादमी पुरस्कार-2017 की घोषणा

हिंदी के लिए रमेश कुंतल मेघ को साहित्य अकादमी पुरस्कार
साहित्य अकादमी के वार्षिक साहित्य पुरस्कार-2017 की घोषणा कर दी गई है। प्रतिवर्ष 24 भाषाओं में दिए जाने वाले इन सम्मानों में हिंदी के लिए वरिष्ठ साहित्यकार रमेश कुंतल मेघ को उनकी कृति 'विश्वमिथकसरित्सागर' के लिए प्रदान किया जाएगा। यह कृति साहित्यिक समीक्षा के वर्ग में चुनी गई है।
ये पुरस्कार 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2015 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों के लिए दिया जाएगा।
साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई है और साहित्य अकादमी के अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में इसे अनुमोदित किया गया।
हिंदी भाषा में साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार प्रतिभा अग्रवाल को बांग्ला में लिखित शंभु मित्र की पुस्तक 'अभिनय नाटक मंच' के अनुवाद के लिए दिया जाएगा।

भारत और स्विट्जरलैंड में समझौता : कर संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा

भारत और स्विट्जरलैंड में कर संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान करने का समझौता हुआ है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) चेयरमैन सुशील चंद्रा तथा भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत एंड्रेयास बाउम ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके अनुसार 1 जनवरी, 2018 से दोनों देशों के मध्य कर संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सकेगा।

2जी मामले में राजा और कनीमोझी सहित सभी आरोपी बरी

सीबीआई की विशेष अदालत ने 2जी मामले में आरोपी पूर्व संचार मंत्री ए. राजा और द्रमुक नेता कनीमोझी सहित सभी 35 आरोपियों को बरी कर दिया है। 2जी मामला कथित रूप से 9 साल पहले देश के सबसे बड़े घोटाले के रूप में सामने आया था। सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों के 122 लाइसेंस भी रद्द कर दिए थे।

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

साहित्य अकादमी पुरस्कार-2017 की घोषणा


हिंदी के लिए रमेश कुंतल मेघ को साहित्य अकादमी पुरस्कार

साहित्य अकादमी के वार्षिक साहित्य पुरस्कार-2017 की घोषणा कर दी गई है। प्रतिवर्ष 24 भाषाओं में दिए जाने वाले इन सम्मानों में हिंदी के लिए वरिष्ठ साहित्यकार रमेश कुंतल मेघ को उनकी कृति 'विश्वमिथकसरित्सागर' के लिए प्रदान किया जाएगा। यह कृति साहित्यिक समीक्षा के वर्ग में चुनी गई है।
ये पुरस्कार 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2015 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों के लिए दिया जाएगा।
साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई है और साहित्य अकादमी के अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में इसे अनुमोदित किया गया।
हिंदी भाषा में साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार प्रतिभा अग्रवाल को बांग्ला में लिखित शंभु मित्र की पुस्तक 'अभिनय नाटक मंच' के अनुवाद के लिए दिया जाएगा।
24 भाषाओं के पुरस्कृत साहित्यकार और उनकी कृतियां इस प्रकार हैं-
साहित्य अकादमी पुरस्कार-2017
कविता-संग्रह
भाषासाहित्यकारकृति
मैथिलीउदय नारायण सिंह 'नचिकेता'जहलक डायरी
मराठीश्रीकांत देशमुखबोलावें ते आम्ही
संथालीभुजंग टुडुताहेनाञ् ताडिरे
तमिलस्व. इंकलाबकानधल नाटकल
तेलुगुदेवीप्रियागाली रंगु
उपन्यास
असमियाजयंत माधव बरामरियाहोला
बाड्लाआफसार आमेदसेइ निखोंज मानुषटा
बोडोरीता बरथैसाम
अंग्रेजीममंग दईद ब्लैक हिल
मलयालमके.पी. रामनुन्नीदैवतिंटे पुस्तकम
संस्कृतनिरंजन मिश्रगंगापुत्रावदानम् (महाकाव्य)
पंजाबीनछत्तरस्लो डाउन
कहानी-संग्रह
डोगरीशिव मेहताबन्नां
कश्मीरीऔतार कृष्ण रहबरयेलि परदा वोथ
कोंकणीगजानन जोगखांद आनी हेर कथा
ओडिय़ागायत्री सराफइटाभाटिर शिल्पी
उर्दूबेग अहसासद$खमा
समालोचना/साहित्यिक समीक्षा
हिंदीरमेश कुंतल मेघविश्वमिथकसरित्सागर
गुजरातीउर्मि घनश्याम देसाईगुजराती व्याकरणनां बसो वर्ष
कन्नडटी.पी. अशोककथन भारती
नेपालीवीणा हाड्गखिमकृति विमर्श
राजस्थानीबिना हासलपाईनीरज दइया
नाटक
मणिपुरीराजेन तोइजाम्बाचही तरेत् खुंताकपा
निबंध
सिंधीजगदीश लछाणीआछेन्द लज मरान

रविवार, 18 फ़रवरी 2018

20 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

दिल्ली ने जीती अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी

दिल्ली क्रिकेट टीम ने प्रतिष्ठित अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी जीत ली है। मुंबई में फाइनल में दिल्ली टीम ने मुंबई को 5 विकेट से हराया। चार दिवसीय मैच में विकेटकीपर अनुज रावत ने 75 रन बनाए।

म्यांमार से समझौता, रोहिंग्या मुसलमानों के लिए म्यांमार में घर बनाएगा भारत

म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के लिए घर बनाने के लिए भारत ने म्यांमार सरकार से समझौता किया है। इसके तहत रखाइन प्रांत के सामाजिक विकास और शांति स्थापित करने के लिए वहां भारत सरकार घर बनाएगी। म्यांमार की यात्रा पर गए विदेश सचिव एस. जयशंकर और म्यांमार के समाजिक विकास मंत्री यू सो आंग ने इस आशय के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018

19 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

संसद ने पारित किया 'भारतीय प्रबंध संस्थान विधेयक 2017', आईआईएम को मिली स्वायत्ता

देश के भारतीय प्रबंध संस्थानों (आईआईएम) को स्वायत्ता देने संबंधी विधेयक 'भारतीय प्रबंध संस्थान विधेयक 2017' को संसद ने पारित कर दिया है। लोकसभा से पारित होने के बाद अब राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह पूर्ण रूप से अमल में आ जाएगा। अब आईआईएम संस्थानों को कई विशेषाधकार मिलेंगे। वर्तमान में देश में 20 आईआईएम हैं।
आईआईएम को निदेशकों, फैकल्टी सदस्यों की नियुक्ति के साथ ही छात्रों को डिग्री दे सकेंगे और पीएचडी की उपाधि भी प्रदान कर सकेंगे। सभी आईआईएम बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की नियुक्ति कर सकेंगे। इनमें विजिटर का पद समाप्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति अभी इन संस्थानों के विजिटर होते हैं। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा इन संस्थाओं का ऑडिट किया जाएगा। संसद चाहे तो इस रिपोर्ट पर चर्चा कर सकेगी।

अमेरिका ने वान्नाक्राई साइबर हमले के लिए उत्तर कोरिया को दोषी ठहराया

वर्ष 2017 की शुरुआत में हुए वान्नाक्राई साइबर हमले के लिए अमेरिका ने उत्तर कोरिया को दोषी ठहराया है। इस वायरस हमले में 150 देशों में करीब 300,000 कंप्यूटर प्रभावित हुए थे और अस्पतालों, बैंकों और अन्य कंपनियों में कामकाज ठप हो गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गृह सुरक्षा सलाहकार टॉम बोसर्ट ने एक लेख में ये आरोप लगाए। यह रैनसमवेयर का खास वायरस है। साइबर हमले के लिए इसी का इस्तेमाल किया गया। इसका पूरा नाम रैनसम:विन32.वान्नाक्रिप्ट. है।

शनिवार, 10 फ़रवरी 2018

18 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत मिला है। गुजरात में भाजपा ने फिर से सत्ता पर कब्जा किया है, वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में थी। गुजरात की 182 में से 99 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं हिमाचल की 68 में से 44 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की।

चिली में सेबैस्टियन पिनेरा ने जीता राष्ट्रपति का चुनाव

चिली में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में अरबपति व्यवसायी सेबैस्टियन पिनेरा ने जीत दर्ज की है। उन्हें 54.51 प्रतिशत मत मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी वामपंथी अलाहैंड्रो गिलियर को 45.51 प्रतिशत मत मिले।

श्री सैनी बनीं मिस इंडिया यूएसए

अमेरिका में वाशिंगटन की श्री सैनी मिस इंडिया यूएसए 2017 चुनी गई हैं। दूसरे स्थान पर कनेक्टिकट की मेडिकल छात्रा प्राची सिंह दूसरे और नॉर्थ कैरोलिना की फरीना तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं न्यू जर्सी की 17 वर्षीय स्वप्ना मन्नम मिस इंडिया टीन यूएसए बनीं। करीब 36 वर्ष पहले भारतवंशी धर्मात्मा शरण और नीलम शरण ने इस सौंदर्य प्रतियोगिता की शुरुआत की थी। वर्तमान में अमेरिका में 35 लाख से अधिक प्रवासी भारतीय रहते हैं।

एशेज शृंखला : ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत दर्ज की

प्रसिद्ध द्विपक्षीय टेस्ट क्रिकेट शृंखला 'एशेज' को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड से जीत ली है। दोनों देशों के बीच होने वाली यह विश्व प्रसिद्ध टेस्ट क्रिकेट शृंखला है। ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की यह शृंखला 3-0 से जीती है। शृंखला में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जो रूट थे।

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018

17 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स-2017)

सुशील कुमार और साक्षी मलिक ने कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

पहलवान सुशील कुमार और साक्षी मलिक ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। साक्षी ने 62 किग्रा वर्ग में और सुशील ने 74 किग्रा वर्ग में पदक जीता। सुशील कुमार लगभग 3 साल बाद खेल रहे थे।

दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज बैडमिंटन फाइनल्स की उपविजेता बनीं पीवी सिंधु

भारत की स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु दुबई वर्ल्ड सुपर सीरीज बैडमिंटन फाइनल्स की उपविजेता बनी हैं। फाइनल में उन्हें जापान की अकाने यामागुची ने 21-15, 12-21, 19-21 से हराया। इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।

भारत ने लगातार आठवीं बार एकदिवसीय द्विपक्षीय क्रिकेट शृंखला जीती

भारत ने तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को हराकर लगातार आठवीं बार एकदिवसीय द्विपक्षीय क्रिकेट शृंखला जीत ली है। यह मैच विशाखापट्टन में खेला गया। इस मैच के कप्तान रोहित शर्मा थे।

16 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

भुवनेश्वर में खुला पूर्वी भारत का पहला सीएनजी स्टेशन

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पूर्वी भारत का पहला संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) का स्टेशन स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया। अभी शहर में दो स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

बांग्लादेश ने भारत के 27 यौद्धाओं को सम्मानित किया

बांग्लादेश ने 1971 की विजय के उपलक्ष्य में 27 भारतीय यौद्धाओं को सम्मानित किया है। ढाका के नैशनल परेड स्क्वेयर में हुए समारोह में 1971 के युद्ध में भाग ले चुके 27 भारतीय पूर्व सैनिकों और 4 मौजूदा अधिकारियों का सम्मान किया गया।

कोयला घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को 3 साल की कैद

कोयला घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को शनिवार को अदालत ने उन्हें तीन साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने इसके साथ ही कोड़ा के करीबी सहयोगी विजय जोशी, पूर्व कोयला सचिव एच. सी. गुप्ता, झारखंड के तत्कालीन मुख्य सचिव ए.के.बसु को भी तीन साल जेल की सजा सुनाई है। कोडा और जोशी पर 25-25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कोड़ा, जोशी, गुप्ता, बसु और निजी कंपनी विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड (वीआईएसयूएल) को भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी के मामले में दोषी करार दिया था।

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पौत्र और राजीव गांधी के पुत्र राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाल लिया है। इस दौरान उनकी मां सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अभी तक यह पद सोनिया गांधी के पास था।

सोमवार, 5 फ़रवरी 2018

15 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

अमेरिका में नेट न्यूट्रैलिटी कानून वापस

अमेरिका में इंटरनेट की आजादी वाला 'नेट न्यूट्रैलिटी' कानून वापस ले लिया है। इस संबंध में प्रस्ताव अजित पई ने रखा था। रिपब्लिकन बहुमत वाले आयोग ने 2015 के ओबामा प्रशासन के नेट न्यूट्रैलिटी के नियमों को पलट दिया है, जिसमें यह प्रावधान था कि सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को सभी इंटरनेट सामग्री को समान रूप से उपलब्ध कराना है।
उल्लेखनीय है कि नेट न्यूट्रैलिटी के तहत इंटरनेट सामग्री बिना भेदभाव के मिलती है हर सामग्री के लिए एक समान शुल्क अदा किया जाता है। इसे समाप्त करने पर शुल्क कम-ज्यादा होता रहेगा।

मॉरीशस के रामदेव धुरंधर को श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान

मॉरीशस के वरिष्ठ हिंदी कथाकार रामदेव धुरंधर को वर्ष 2017 के श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान के लिए चुना गया है। यह सम्मान  उर्वरक क्षेत्र की प्रमुख सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। धुरंधर के 'पथरीला सोना', 'छोटी मछली बड़ी मछली', 'चेहरों का आदमी', 'बनते बिगड़ते रिश्ते', 'पूछो इस माटी से' उपन्यास और 'विष-मंथन' तथा 'जन्म की एक भूल' उनके दो कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा उनके कई व्यंग्य संग्रह और लघुकथा संग्रह भी प्रकाशित हैं।

श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान

वर्ष 2011 में शुरू किया गया श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान हिंदी के उस लेखक को प्रदान किया जाता है जिसकी रचनाओं में ग्रामीण और कृषि जीवन से जुड़ी आकांक्षाओं और समस्याओं-संघर्षों का चित्रण होता है। इससे पूर्व विद्यासागर नौटियाल, शेखर जोशी, संजीव, मिथिलेश्वर, अष्टभुजा शुक्ल एवं कमलकांत त्रिपाठी को यह सम्मान पा चुके हैं।

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप : ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान बने भारतवंशी जेसन सांघा

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान भारतवंशी जेसन सांघा को बनाया गया है। उन्होंने हाल ही एशेज सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। उस वक्त जेसन इंग्लैंड के खिलाफ फस्र्ट क्लास सेंचुर जडऩे वाले दूसरे युवा क्रिकेटर बने थे। इससे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी में अंजुम-अर्जुन ने जीता मिश्रित खिताब

नई दिल्ली में 61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी में अंजुम मुदगिल और अर्जुन बाबुता ने दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम का खिताब जीता। राजस्थान की अपूर्वी चंदेल और यशवर्धन दूसरे और महाराष्ट्र के पूजा घाटकर और शाहू माने तीसरे स्थान पर रहे।

'यूथक्वेक' बना वर्ड ऑफ द ईयर-2017

अंग्रेजी शब्दकोश ऑक्सफोर्ड ने 'यूथक्वेक' (Youthquack) शब्द को वर्ष 2017 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है। यह शब्द लोगों में राजनीतिक जागृति को दर्शाता है। ऑक्सफोर्ड शब्दकोश के अनुसार वर्ड ऑफ द ईयर एक शब्द या अभिव्यक्ति है, जिसने सालभर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और इसे अखबारों, किताबों, ब्लॉग्स में लगातार इस्तेमाल किया गया। वर्ष 2016 में यह सम्मान 'पोस्ट ट्रुथ' शब्द को मिला था। यूथक्वेक शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग 1960 के दशक में किया गया था।

'द मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स इन मैरिज एक्ट' विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

केंद्र सरकार ने 'द मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स इन मैरिज एक्ट' विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक में तीन तलाक देने पर तीन साल की सजा तक का प्रावधान है। इस कानून के बाद कोई भी मुस्लिम पति अगर पत्नी को तीन तलाक देगा तो वो गैर-कानूनी होगा। उल्लेखनीय है कि इसी साल 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को गैर कानूनी करार दिया था।

चमड़ा-फुटवियर उद्योग को 2,600 करोड़ रुपए का पैकेज

केंद्र सरकार ने चमड़ा व फुटवियर क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए 2,600 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज को मंजूरी दी है। इससे अगले तीन साल में इस क्षेत्र में 3.24 लाख रोजगार सृजन की संभावना है। इस पैकेज में केंद्रीय योजना भारतीय फुटवियर, चमड़ा व साजो सामान विकास कार्यक्रम का कार्यान्वयन तीन वित्त वर्ष 2017-18 से 2019-20 के दौरान किया जाएगा।

मंगलवार, 30 जनवरी 2018

14 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)


स्कॉर्पिन पनडुब्बी आईएनएस कलवरी राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेश निर्मित पहली स्कॉर्पिन पनडुब्बी आइएनएस कलवरी राष्ट्र को समर्पित की। कलवरी एक मलयालम शब्द है जिसका अर्थ है टाइगर शार्क। टाइगर शार्क गहरे हिंद महासागर में पाई जाती है।
आईएनएस कलवरी का निर्माण मुंबई स्थित मडगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) में फ्रांस की रक्षा एवं ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस के सहयोग से किया है। समझौते के तहत स्कॉर्पियन छह पनडुब्बियों का निर्माण होगा। यह पहली पनडुब्बी है।

लड़ाकू पनडुब्बी है आईएनएस कलवरी

  • आईएनएस कलवरी डीजल इलेक्ट्रिक लड़ाकू पनडुब्बी है।
  • इस पनडुब्बी में रेडिएटेड टेक्नोलॉजी का प्रयोग हुआ है। यह शोर और ध्वनि को कम रखने वाली तकनीक है।
  • आईएनएस कलवरी का आकार हाइड्रो-डायनामिक ऑप्टिमाइज्ड है, जिसके कारण इसका इस्तेमाल टॉरपीडो एवं ट्यूब तरीके से एंटी शिप मिसाइल के लिए किया जा सकेगा।
  • यह एंटी सरफेस वार, एंटी सबमरीन वार, बारूदी सुरंग बिछाने में भी सक्षम होगी।
  • परियोजना के फ्रांस छह पनडुब्बियों के निर्माण में भारत का सहयोग करेगा। आईएनएस कलवरी पहली पनडुब्बी है। दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंदेरी का परीक्षण चल रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की 'ग्लोबल ई-वेस्ट मॉनिटर 2017' रिपोर्ट जारी, भारत में ई-कचरे के खतरे पर चेताया

संयुक्त राष्ट्र की ओर से 'ग्लोबल ई-वेस्ट मॉनिटर 2017' जारी की गई। इसमें भारत में सुरक्षा उपायों के बिना ई-कचरे की रीसाइक्लिंग के कारण स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले गंभीर खतरों के प्रति चेतावनी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2016 में दो मिट्रिक टन ई-कचरा पैदा हुआ। प्रति व्यक्ति के लिहाज से यह करीब 1.5 किलो है।
यह रिपोर्ट इंटरनेशनल टेलीकॉम्युनिकेशंस यूनियन, यूएन यूनिवर्सिटी और इंटरनेशनल ठोस कचरा प्रबंधन एसोसिएशन के सहयोग से बनी है। रिपोर्ट के अनुसार 2016 में दुनियाभर में 4.47 करोड़ टन यानी प्रति व्यक्ति 6.1 किलोग्राम ई-कचरा पैदा हुआ था। विश्व में चीन सबसे अधिक ई-कचरा पैदा करता है। वहां 7.2 मीट्रिक टन ई-कचरा पैदा हुआ।
भारत में ई-कचरा संबंधी नियम 2011 में आए। नियमों के तहत उत्पादकों पर अपने उत्पादों से पैदा होने वाले कचरे को निपटाने की जिम्मेदारी डाली गई है।

मास्टर कार्ड के ब्रांड एंबेसडर बने फिल्म अभिनेता इरफान खान

भारतीय फिल्म अभिनेता इरफान खान को अमेरिकन कंपनी मास्टर कार्ड ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। वे कंपनी के पहले भारतीय एंबेसडर होंगे। इरफान खान बॉलीवुड फिल्मों के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले फिल्म अभिनेता हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने नरेन्द्र बत्रा, राजीव मेहता फिर महासचिव

नरेन्द्र बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष बन गए हैं। वे अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ के अध्यक्ष भी हैं। चुनाव में उनके सामने खड़े हुए अनिल खन्ना ने हालांकि नाम वापसी की तारीख के बाद नाम वापस ले लिया था, फिर वे 13 वोट ले जाने में कामयाब रहे। बत्रा को 142 वोट मिले। वहीं राजीव मेहता एक बार फिर महासचिव बन गए। आनंदेश्वर पांडे को कोषाध्यक्ष चुना गया। इन सभी का कार्यकाल 4 वर्ष रहेगा। नरेन्द्र बत्रा अब उन चुंनिदा खेल अधिकारियों में शामिल हो गए हैं, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन के साथ ही राष्ट्रीय कमेटी का भी कार्यभार है।

सोमवार, 29 जनवरी 2018

13 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने बनाया एकदिवसीय मैचों में तीसरा दोहरा शतक

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपना तीसरा दोहरा शतक बनाया। पंजाब के मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में उन्होंने यह उपलब्ध हासिल की। वे दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिनके नाम तीन दोहरे शतक हैं। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने 392 रन बनाए और 141 रन के बड़े अंतर से मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने अपने दोहरे शतक को बनाने में 153 गेंदों का सामना किया। 13 चौके और 12 छक्के लगाए।

एकदिवसीय मैचों के 7 दोहरे शतकों में 5 भारतीय बल्लेबाजों के नाम

1. रोहित शर्मा (भारत) - 3
2. मार्टिन गुप्तिल (न्यूजीलैंड) - 1
3. वीरेन्द्र सहवाग (भारत) - 1
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 1
4. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 1

ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन ने पूर्वी यशरूशलम को फलस्तीन की राजधानी घोषित किया

तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) के शिखर सम्मेलन में मुस्लिम देशों ने पूर्वी यशरूशलम को फलस्तीन की राजधानी घोषित किया। यह फैसला हाल ही अमेरिका द्वारा यरूशलम को इजराइल की राजधानी की मान्यता देने के फैसले के खिलाफ किया गया है।

पेरिस जलवायु समझौते की दूसरी वर्षगांठ पर पेरिस में 'वन प्लैनेट सम्मेलन' का आयोजन

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पेरिस जलवायु समझौते की दूसरी वर्षगांठ पर पेरिस में 'वन प्लैनेट सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग से धरती को बचाने के लिए हमें कुछ ठोस कदम उठाने ही होंगे।  सम्मेलन को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने भी सम्बोधित किया।
उल्लेखनीय है कि पेरिस समझौते पर करीब 195 देशों ने हस्ताक्षर कर जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का संकल्प लिया था। हाल ही में अमेरिका ने इस समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की है।

बिटकॉइन के लेन-देन पर देश में पहली कार्रवाई, आयकर विभाग ने बिटकॉइन एक्सचेंज पर किया सर्वे

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन के दिल्ली, बेंगलुरु, यूपी,  हैदराबाद, कोच्चि और गुरुग्राम सहित नौ एक्सचेंज परिसरों में पहली बार सर्वे का काम किया। यह कार्रवाई आयकर विभाग की धारा 133ए  के तहत की गई। अभी देश में बिटकॉइन पर प्रतिबंध को लेकर कोई प्रावधान नहीं है।
बिटकॉइन एक आभासी (वर्चुअल) मुद्रा है। भारत में  इसका विनियमन नहीं है। हाल ही रिजर्व बैंक ने इस मुद्रा के बारे में आगाह किया था। दुनियाभर के बैंक भी इस मुद्रा के चलन से चिंतित हैं।

रविवार, 28 जनवरी 2018

12 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स 2017)

देश में पहली बार उड़ा सी-प्लेन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमती रिवर फ्रंट से मेहसाणा के धरोई बांध तक किया सफर

पानी के साथ ही जमीन से उड़ान भरने और उतरने वाला सी-प्लेन पहली बार देश में उड़ा। यह उड़ान थी गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रिवर फ्रंट से मेहसाणा के धरोई बांध तक की। सी-प्लेन के पहले यात्री थे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। यह प्लेन कनाडा के कैप्टन जॉन गाउलेट ने उड़ाया। कनाडा में सी-प्लेन सेवा सबसे अधिक है।
सी-प्लेन की सबसे खास बात यह है कि यह पानी और जमीन दोनों जगह से उड़ान भर सकता है और दोनों ही जगह इसे लैंड कराया जा सकता है। इसे एम्फीबियोस एयरक्राफ्ट भी कहा जाता है। सी-प्लेन को उड़ान भरने के लिए ज्यादा लंबे रनवे की जरूरत नहीं होती। यह 300 मीटर लंबे रनवे से ही उड़ान भर सकता है। इस वजह से सी-प्लेन के जरिए नदी और तालाबों से भी उड़ान भरी जा सकती है। इसके लिए सिर्फ  फ्लोटिंग जेट्टी की आवश्यकता है।
देश में ऐसे विमान लाने के लिए निजी क्षेत्र की विमान कंपनी स्पाइसजेट ने जापानी कंपनी सेतोची होल्डिंग्स के साथ समझौता (एमओयू) किया है। पूर्वोत्तर के राज्यों और छोटे द्वीपों पर इनका परिचालन पारंपरिक विमानों की तुलना में आसान और ढांचागत सुविधा पर बहुत ज्यादा खर्च किए बिना संभव होगा।
बताया जाता है कि 1913 में दुनिया में सी-प्लेन का इस्तेमाल शुरू हुआ था। जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध में सी-प्लेन का कई बार इस्तेमाल किया था।

मैट्यूज मोराविएकी बने पोलैंड के प्रधानमंत्री

मैट्यूज मोराविएकी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे वर्तमान में वित्त मंत्री थे। उन्होंने बीआटा जीडलो का स्थान लिया। जीडलो को देश का उपप्रधानमंत्री बनाया गया है। सत्तारुढ़ लॉ एंड जस्टिस पार्टी ने विदेशों में पोलैंड की छवि सुधारने के प्रयासों और आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत गत सप्ताह जीडलो को पद से हटा दिया था।

अबू धाबी में फोरम फॉर प्रमोटिंग पीस इन मुस्लिम सोसाइटी की चौथी कॉन्फ्रेंस का आयोजन

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में फोरम फॉर प्रमोटिंग पीस इन मुस्लिम सोसाइटी की चौथी कॉन्फ्रेंस का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व के 700 से अधिक अग्रणी इस्लामिक विद्वानों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान और मुस्लिम सोसाइटी में शांति प्रचार के लिए बने इस फोरम के अध्यक्ष शेख अब्दल्लाह बिन बय्याह की अगुवाई में इस कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। उन्होंने इस्लाम के शांतिपूर्ण पक्ष को पेश करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुस्लिम वर्ल्ड लीग के ईसा ने कहा कि इस्लाम के साथ जो सबसे बुरी चीज हुई, वह है -गलत व्याख्या, जिसे चंद लोगों ने अपने लाभ के लिया किया।  इस फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व 'रामिश सिद्दीकी' कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने पहले दिवाली 'पॉवर ऑफ वन' अवार्ड से 6 राजनयिकों को किया सम्मानित

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पहले दिवाली 'पॉवर ऑफ वन' अवार्ड से 6 राजनयिकों को सम्मानित किया गया। ये अवार्ड अमेरिकी डाक सेवा द्वारा पिछले साल दिवाली स्टाम्प जारी किए जाने की पहली वर्षगांठ पर प्रदान किए गए। अवार्ड पाने वालों में संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटिश राजदूत मैथ्यू रिक्रॉफ्ट, संयुक्त राष्ट्र में लेबलॉन के राजदूत नवाफ सलाम, संयुक्त राष्ट्र में भारतीय महिला प्रमुख लक्ष्मी पुरी, संयुक्त राष्ट्र में मिस्र के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि मगेद अब्देलअजीज, संयुक्त राष्ट्र में मोल्दोवा के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि इयॉन बोत्नारू और संयुक्त राष्ट्र में उक्रेन के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि यूरी सर्गेयेव शामिल हैं।
कार्यक्रम के सह-आयोजक बेलारूस, जार्जिया और भारत के स्थायी मिशन थे, जबकि सह-प्रायोजकों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, श्रीलंका, थाईलैंड, स्पेन, कुवैत और अल्जीरिया समेत करीब दो दर्जन देश शामिल हैं।
इस अवसर पर कजाखिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि कैरात उमारोव ने कहा कि योग दिवस की तरह अंतरराष्ट्रीय दिवाली दिवस मनाई जानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला- अब अर्द्ध कुंभ को 'कुंभ' और कुंभ को 'महाकुंभ' कहा जाएगा

उत्तर प्रदेश सरकार ने हिन्दू धर्म के विशाल धार्मिक आयोजन कुंभ और अद्र्ध कुंभ का नाम परिवर्तित किया है। अब प्रति 6 वर्ष में आयोजित होने वाले अर्द्ध कुंभ को 'कुंभ' और प्रति 12 वर्ष में होने वाले 'कुंभ' को महाकुंभ कहा जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुंभ (अर्द्धकुंभ) 2019 का लोगो जारी करने के बाद कही। कुंभ 2019 की टैगलाइन है चलो, चलो, चलो, कुंभ चलो।
माना जाता है कि आदि शंकराचार्य ने इलाहाबाद, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में कुंभ की शुरूआत की थी।  हाल ही यूनेस्को ने कुंभ मेले को भारत के अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की मान्यता दी है।

राजस्थान सरकार का फैसला- अब मीसा बंदी कहे जाएंगे लोकतंत्र रक्षक

आपालकाल के दौरान आतंरिक सुरक्षा कानून (मीसा) के तहत जेल गए बंदियों को अब राजस्थान में 'लोकतंत्र रक्षक' के नाम से जाना जाएगा। वसुंधरा सरकार के मंत्रिमंडल ने इस पर मुहर लगा दी है। मीसा बंदियों को पूर्व की तरह 12000 रुपए प्रति माह की पेंशन मिलती रहेगी।


मंगलवार, 23 जनवरी 2018

11 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स-2017)


नई दिल्ली में पहली बार 'आसियान-भारत कनेक्टिविटी' पर बैठक

नई दिल्ली में आसियान-भारत कनेक्टिविटी पर बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक चीन के वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट का जवाब मानी जा रही है। आसियान के साथ कनेक्टिविटी पर पहली बार आयोजित हुए इस सम्मेलन के आयोजन में जापान भी सहयोग कर रहा है।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि सम्मेलन का विषय 'पावरिंग डिजिटल एंड फिजिकल लिंकेजेस फॉर एशिया इन द ट्वंटी वन सेंचुरी' है।
बैठक में विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने कहा कि भारत और आसियान देशों के बीच हर हफ्ते सैकड़ों फ्लाइट्स है, अगर हम सौ फ्लाइट और जोड़ दें तो भी डिमांड कम नहीं होगी। वहीं पश्चिम में हमारे पड़ोसी देश (पाकिस्तान) के लिए हफ्ते में 3 फ्लाइट भी नही भर पाती, तो हमारा पड़ोसी कौन है?

आसियान-भारत कनेक्टिविटी की जरूरत

चीन की महत्वकांक्षी योजना 'वन बैल्ट, वन रोड' (ओबीओआर) को जवाब देने के लिए भारत ने यह सम्मेलन आयोजित किया है। चीन ओबीओआर योजना के तहत आर्थिक गलियारा बना रहा है, जो कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरेगा। इस योजना के तहत बन रही सड़क चीन के शिनजिंयाग क्षेत्र को पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान से जोड़ेगी।

नई दिल्ली में 15वीं भारत-चीन-रूस त्रिपक्षीय विदेश मंत्री स्तरीय बैठक

भारत-चीन-रूस (आरआईसी) के बीच 15वीं  त्रिपक्षीय विदेश मंत्री स्तर की बैठक नई दिल्ली में हुई। भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, चीन की ओर से वांग यी और रूस की ओर से सर्गेई लावरोव ने भाग लिया। स्वराज ने बताया कि वार्ता में समान महत्व के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई। अप्रैल, 2016 में मॉस्को के बाद भारत के विदेश मंत्री के तौर पर मेरी यह तीसरी आरआईसी वार्ता है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने राहुल गांधी

राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के नामांकन कर चुके राहुल गांधी के समर्थन में 89 नामांकन प्रस्ताव आए थे और सभी वैध पाए गए। पार्टी के चुनाव प्राधिकरण के रिटर्निंग ऑफिसर मुलापल्ली रामचंद्रन ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र में सबसे ऊंची चोटी बनी 'माउंट होप'

ब्रिटेन के अंटार्कटिक क्षेत्र में अब माउंट होप को सबसे ऊंची चोटी घोषित किया गया है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे (बीएएस) के अनुसार इसकी ऊंचाई 10,626 फीट है। अब तक ऊंची चोटी रही माउंट जैक्सन की ऊंचाई इससे 160 फीट कम यानी 10,446 है। हालांकि यह सर्वे विमानों की सुरक्षा के लिए कराया गया था, क्योंकि गलत जानकारियों के कारण वे चोटियों से टकरा जाते थे।

गोल्फ : मलेशिया के गेविन ग्रीन बने एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी

मलेशिया के गेविन ग्रीन ने एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट जीत लिया है। यह उपलब्धि पाने वाले वे मलेशिया के पहले गोल्फर हैं। 2004 से जब से एशियन टूर बना गेविन इसको जीतने वाले दूसरे सबसे युवा गोल्फर भी बने हैं। उनकी उम्र 23 वर्ष है। इससे पहले भारत के अनिर्बान लाहिरी दूसरे स्थान पर थे, जिन्होंने 27 वर्ष की आयु में खिताब जीता था। दक्षिण कोरिया के सियुंगयुल नोह ये खिताब सबसे कम उम्र में जीतने वाले गोल्फर हैं। उन्होंने सन् 2010 में 19 वर्ष की उम्र में यह खिताब जीता था।

गोल्फर शुभांकर शर्मा ने जीता जोहान्सबर्ग ओपन

भारतीय गोल्फर शुभांकर शर्मा ने जोहान्सबर्ग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीत लिया है। वे भारत के ऐसे युवा गोल्फर बन गए हैं, जिन्होंने यूरोपियन टूर में जीत हासिल की है। इस जीत से शुभांकर की ऑफिशियल वल्र्ड गोल्फ रैंकिंग 462 स्थान से 226 स्थान पर आ गई है।

पनामा पेपर्स मामले में पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशहार डार 'भगोड़ा' घोषित

भ्रष्टाचार-निरोधी अदालत ने पनामा पेपर्स मामले में पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशहाक डार को 'भगोड़ा' घोषित कर दिया है। अदालत में बार-बार अनुपस्थित रहने के कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। डार अभी लंदन में उपचार करा रहे हैं। पनामा पेपर्स मामले में पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय द्वारा 28 जुलाई को नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराए जाने की पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने डार पर मामला दर्ज किया था

सऊदी अरब : सिनेमा हॉल में फिल्में दिखाने पर से रोक हटी

35 वर्ष पुराने प्रतिबंध को हटाते हुए सऊदी अरब सरकार ने सिनेमा हॉल में सार्वजनिक रूप से फिल्मों के प्रदर्शन को अनुमति दे दी है। धार्मिक कट्टरपंथ को अपनाने वाले देश ने 80 के दशक में सिनेमा के साथ सार्वजनिक मनोरंजन की सभी चीजों को प्रतिबंधित कर दिया था। अब सऊदी प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में यहां कई प्रकार के बदलाव किए जा रहे हैं। सन् 2030 तक लगभग 2000 से ज्यादा स्क्रीन वाले 300 सिनेमा हॉल बनाए जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इटली में विवाह किया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा विवाह बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने इटली के टसकनी में विवाह किया। इटली के टसकनी शहर में पहाड़ी इलाके के बीचों-बीच बोर्गो फिनोशीटो रिजॉर्ट में विरुष्का यानी विराट-अनुष्का ने शादी भारतीय परंपरा से की। विराट की डेस्टिनेशन और सीक्रेट मैरिज में सिर्फ दोनों के परिवार वाले उनके दोस्त ही यहां पहुंचे थे।

10 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स-2017)

भारत में नियुक्त 14 देशों के राजदूतों को 'मैंसेजर ऑफ पीस' पुरस्कार

गैर सरकारी संगठन 'इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पीस थ्रू टूरिज्म' ने भारत में नियुक्त 14 देशों के राजदूतों को 'मैंसेजर ऑफ पीस' पुरस्कार प्रदान किया है। 'डिप्लोमैट्स फॉर पीस' नामक आयोजन में दुनियाभर के लगभग 95 प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।  ये सम्मान पर्यटन के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने में संबंधित देशों के योगदान के लिए दिया गया।
'इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पीस थ्रू टूरिज्म' की स्थापना वर्ष 1986 में डॉ. लुई डी'अमोरे ने संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शांति वर्ष में की थी। संगठन ने अब तक विश्व में 17 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों और शिखर सम्मेलनों का आयोजन किया है।

प्रमुख सम्मानित हस्तियां

  • कनाडा के उच्चायुक्त एच.ई. नादिर पटेल
  • कोलंबिया के राजदूत मोनिका लांजेटा मुतिस
  • मेक्सिको के राजदूत मेल्बा पेरिया
  • रवांडा के उच्चायुक्त अर्नेस्ट रवाम्यूसीओ
  • स्पेन के राजदूत जोस रेमन बरानानो फर्नांडीज
  • श्रीलंका की उच्चायुक्त चित्रांगनी वागीसवारा
  • स्विट्जरलैंड के राजदूत डॉ. एंड्रियास बाउम
  • संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत डॉ अब्दुल रहमान अल्बाना
  • ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर डोमिनिक असक्विथ

10वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप : जीतू राय और हिना सिद्धू ने जीता कांस्य पदक

जापान की वाको सिटी में आयोजित 10वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के जीतू राय और हिना सिद्धू ने कांस्य पदक जीता। दोनों ने अपने-अपने ग्रुप में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। वहीं शाहजार रिज्वी और ओंकार सिंह के साथ मिलकर स्पर्धा का टीम स्वर्ण पदक भी जीता। अनमोल ने गौरव राणा और अभिषेक आर्य के साथ मिलकर टीम रजत पदक जीता।

हॉकी वर्ल्ड लीग : ऑस्ट्रेलिया ने जीता खिताब, भारत ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स का खिताब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत लिया है। वहीं भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अर्जेन्टीना को हराया। वहीं भारत ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता। भारत ने वर्ष 2015 में रायपुर में हुए इसी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था।

सोमवार, 22 जनवरी 2018

09 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार (करेंट अफेयर्स-2017)

बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-ब्रिटेन का संयुक्त युद्धाभ्यास 'अजेय वारियर-2017'

बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाके में भारत-ब्रिटेन सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अजेय वारियार 2017' 1 दिसंबर से चल रहा है। यह 15 दिसंबर तक चलेगा। युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की राजपूताना राइफल की 20वीं बटालियन के 120 जवान एवं अधिकारी तथा  ब्रिटेन सेना की बटालियन रॉयल एंग्लिकन रेजीमेंट के इतने ही अधिकारी जवान भाग ले रहे हैं।
दोनों देशों के बीच इस शृंखला का प्रथम अभ्यास वर्ष 2013 में कर्नाटक के बेलगाम में तथा दूसरा अभ्यास वर्ष 2015 में ब्रिटेन में हुआ था।

श्रीलंका ने हंबनटोटा बंदरगाह चीन को सौंपा, चीनी कंपनियां हंबनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट ग्रुप और हंबनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट सर्विसेज कामकाज संभालेंगी

श्रीलंका ने अपने हंबनटोटा बंदरगाह की 70 फीसदी हिस्सेदारी चीन की एक फर्म को 99 साल की सौंप दी है।  दो चीनी कंपनियां हंबनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट ग्रुप और हंबनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट सर्विसेज अब इस बंदरगाह का कामकाज संभालेंगी। श्रीलंका ने यह फैसला चीन के कर्ज चुकाने के लिए की है। श्रीलंका सरकार ने चीन के महत्वाकांक्षी वन बेल्ट-वन रोड परियोजना का हिस्सा बनने की भी घोषणा की है। श्रीलंका के बंदरगाह मंत्री महिंदा समरसिंघे ने बताया कि चाइना मर्चेंट पोर्ट होल्डिंग्स के साथ 1.12 अरब डॉलर में सौदा हुआ है।  चीनी कंपनी पोर्ट का संचालन करेगी, जबकि उसकी सुरक्षा श्रीलंका के हाथ में होगी।

रविवार, 21 जनवरी 2018

08 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार

भारत की कंचनमाला पांडे ने वर्ल्ड पैरा स्वीमिंग में जीता स्वर्ण पदक, पहली भारतीय बनीं

मैक्सिको सिटी में आयोजित वर्ल्ड पैरा स्वीमिंग चैंपियनशिप में भारत की कंचनमाला पांडे ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। टूर्नामेंट के 27 साल में स्वर्ण पदक जीतने वाले वे पहली भारतीय हैं। महाराष्ट्र की इस ब्लाइंड स्विमर ने 200 मीटर मिडले इवेंट की एस-11 श्रेणी में यह पदक जीता।

केके बिरला फाउंडेशन का 'व्यास सम्मान' ममता कालिया को

हिंदी की प्रसिद्ध कथाकार ममता कालिया को उनके उपन्यास 'सुक्खम दुक्खम' के लिए वर्ष 2017 का '27वां व्यास सम्मान' देने की घोषणा की गई। यह उपन्यास सन् 2009 में प्रकाशित हुआ था। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।

व्यास सम्मान

भारतीय साहित्य जगत में 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' के बाद 'व्यास सम्मान' दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। 10 वर्षों में प्रकाशित हिंदी कोई भी साहित्यिक कृति इस पुरस्कार की पात्र हो सकती है। यह केके बिरला फाउंडेशन द्वारा सन् 1991 में शुरू किया गया था। पुरस्कार के तहत सम्मान स्वरूप 3 लाख रुपए प्रदान किए जाते हैं।

वासेनार व्यवस्था का 42वां सदस्य बना भारत

भारत को बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्था 'वासेनार अरेंजमेंट' (Wassenaar Arrangement) की सदस्यता मिल गई है। भारत इस व्यवस्था का 42वां सदस्य बना है। वासेनार की इस पूर्ण बैठक की अध्यक्षता फ्रांस के राजदूत जीन लुइस फाल्कोनी ने की। जापान और फ्रांस भारत की सदस्यता के लिए सह प्रतिवेदक बने।
वासेनार व्यवस्था का उद्देश्य परंपरागत हथियारों और दोहरे उपयोग वाले वस्तु और प्रौद्योगिकी के निर्यात पर नियंत्रण करना है। इसकी सदस्यता मिलने के बाद भारत को एनएसजी (परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह) में शामिल होने की राह सुगम हो गई है।

यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में 'ब्रेक्जिट' पर ऐतिहासिक समझौता

यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने के नियम पर ब्रिटेन और ईयू के बीच समझौता हो गया है। इसके तहत ब्रिटेन ने ईयू से अलग होने के बदले डिवोर्स बिल के तहत करीब 45 (करीब 3,408 अरब रुपये) से 55 अरब यूरो (करीब 4165 अरब रुपये) देने की बात कही है। साथ ही अपने यहां रह रहे करीब 30 लाख यूरोपीय नागरिकों के हितों की रक्षा का वादा भी किया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा कि समझौते का महत्वपूर्ण हिस्सा यह सुनिश्चित करना था कि 29 मार्च, 2019 को यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के हटने के बाद ब्रिटिश-शासित उत्तरी आयरलैंड और ईयू के सदस्य आयरलैंड की सीमाओं के बीच फिर कोई चौकी (चेकप्वाइंट) नहीं बनाई जाएगी। वह बोलीं, 'हम यह विश्वास दिलाते हैं कि उत्तरी आयरलैंड में कोई हार्ड बॉर्डर (पूर्ण सीमा) नहीं होगा और ब्रिटेन 1998 के गुड फ्राइडे शांति समझौते के मुताबिक ही चलेगा।'

विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता-2018 की मेजबानी करेगा भारत

भारत में वर्ष 2018 में सीनियर विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इसकी घोषणा की। वर्ष 2021 में होने वाली सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी भी भारत को ही मिली है।

टाटा स्टील को 10वीं बार 'सर्वश्रेष्ठ इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट' के लिए प्रधानमंत्री ट्रॉफी

टाटा स्टील लिमिटेड को वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट' के लिए प्रधानमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह 10वीं बार है जब टाटा स्टील ने यह ट्रॉफी जीती है। इसके साथ ही दो बार उत्कृष्टता का प्रमाण पत्र भी जीता है। इस पुरस्कार की स्थापना सन् 1992-93 में की गई थी। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में टाटा स्टील के प्रेसीडेंट (टीक्यूएम एंड स्टील बिजनेस) आनंद सेन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद को यह पुरस्कार सौंपा।
टाटा स्टील को यह पुरस्कार आधुनिक टेक्नोलॉजी अपनाने, सुरक्षा संस्कृति को आत्मसात करने और विश्वस्तरीय संयंत्र वातावरण के सृजन के लिए प्रदान किया गया है।

दिल्ली सरकार ने रद्द किया मैक्स अस्पताल का लाइसेंस

दिल्ली सरकार ने शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई एक जीवित नवजात को मृत बताकर परिजनों को सौंपने के मामले में की गई है। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अस्पताल को आपराधिक लापरवाही बरतने का दोषा पाया गया।

शनिवार, 20 जनवरी 2018

07 दिसंबर, 2017 के समसामयिक समाचार

यूनेस्को ने कुंभ मेले को 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर' की सूची में शामिल किया

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने हिन्दुओं की धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र कुंभ मेले को 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर' की सूची में शामिल किया है। यह फैसला जेजू (दक्षिण कोरिया) में हुई बैठक में हुआ। कुंभ मेले को बोस्तवाना, कोलंबिया, वेनेजुएला, मंगोलिया, मोरक्को, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात की धरोहरों के साथ सूची में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस सूची में योग और नवरोज को पहली ही जगह मिल चुकी है।
इसी सूची में इटली के नेपल्स शहर में पिज्जा बनाने के तरीके को यूनेस्को ने विश्व की सांस्कृतिक धरोहर में शामिल किया है। इसे 'पिज्जाइउलो' कहा जाता है। इसमें पिज्जा के लिए बनाई गई रोटी पहले हवा में लहराई जाती है। फिर इसे लकड़ी के ओवन में बेक किया जाता है।

ऑस्ट्रेलियाई संसद ने समलैंगिक विवाह बिल पर मुहर लगाई

ऑस्ट्रेलियाई संसद ने समलैंगिक कानून पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दुनिया के उन चुनिंदा 20 से ज्यादा देशों में शामिल हो गया है, जहां समलैंगिक कानूनी रूप से शादी कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियन एकेडमी ऑफ सिनेमा एंड टेलीविजन आर्ट्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई 'दंगल'

पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित फिल्म 'दंगल' को सातवें ऑस्ट्रेलियन एकेडमी ऑफ सिनेमा एंड टेलीविजन आट्र्स (आक्टा) में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। फिल्म हरियाणा राज्य के महावीर सिंह द्वारा अपनी दो पुत्रियों गीता और बबीता को देश की विश्वस्तरीय महिला पहलवान बनाने पर आधारित है। फिल्म में मुख्य किरदार आमिर खान ने निभाया है।

नई दिल्ली के जनपथ पर डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबडेकर की स्मृति में नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (डीएआईसी) का उद्घाटन किया। इसका निर्माण लगभग 192 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। डीआईएसी को एक उत्कृष्ट केंद्र में विकसित करने के लिए इस भवन को एक वृहत पुस्तकालय, तीन अत्याधुनिक सभागारों, बैठने की अलग-अलग क्षमता वाले तीन सम्मेलन कक्षों और प्रदर्शनी क्षेत्रों से सुसज्जित किया गया है।
डीआईएसी की आधारशिला 20 अप्रेल साल 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। यह सेंटर अपने तय समय से दो महीने पहले ही बनकर तैयार हो गया है।

जामिया मिलिया इस्लामिया विवि को मिला ब्रिक्स प्रोजेक्ट अवार्ड

जामिया मिलिया इस्लामिया विवि के सेंटर फॉर नैनो साइंस और नैनोटेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स प्रोजेक्ट अवार्ड 2017-18 मिला है। ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के विभिन्न संस्थानों में विभिन्न क्षेत्रों में शोध और नवोन्मेषी प्रयोगों के लिए ब्रिक्स प्रोजेक्ट किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।