बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-ब्रिटेन का संयुक्त युद्धाभ्यास 'अजेय वारियर-2017'
बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाके में भारत-ब्रिटेन सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अजेय वारियार 2017' 1 दिसंबर से चल रहा है। यह 15 दिसंबर तक चलेगा। युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की राजपूताना राइफल की 20वीं बटालियन के 120 जवान एवं अधिकारी तथा ब्रिटेन सेना की बटालियन रॉयल एंग्लिकन रेजीमेंट के इतने ही अधिकारी जवान भाग ले रहे हैं।
दोनों देशों के बीच इस शृंखला का प्रथम अभ्यास वर्ष 2013 में कर्नाटक के बेलगाम में तथा दूसरा अभ्यास वर्ष 2015 में ब्रिटेन में हुआ था।
श्रीलंका ने हंबनटोटा बंदरगाह चीन को सौंपा, चीनी कंपनियां हंबनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट ग्रुप और हंबनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट सर्विसेज कामकाज संभालेंगी
श्रीलंका ने अपने हंबनटोटा बंदरगाह की 70 फीसदी हिस्सेदारी चीन की एक फर्म को 99 साल की सौंप दी है। दो चीनी कंपनियां हंबनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट ग्रुप और हंबनटोटा इंटरनेशनल पोर्ट सर्विसेज अब इस बंदरगाह का कामकाज संभालेंगी। श्रीलंका ने यह फैसला चीन के कर्ज चुकाने के लिए की है। श्रीलंका सरकार ने चीन के महत्वाकांक्षी वन बेल्ट-वन रोड परियोजना का हिस्सा बनने की भी घोषणा की है। श्रीलंका के बंदरगाह मंत्री महिंदा समरसिंघे ने बताया कि चाइना मर्चेंट पोर्ट होल्डिंग्स के साथ 1.12 अरब डॉलर में सौदा हुआ है। चीनी कंपनी पोर्ट का संचालन करेगी, जबकि उसकी सुरक्षा श्रीलंका के हाथ में होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें