भारत में नियुक्त 14 देशों के राजदूतों को 'मैंसेजर ऑफ पीस' पुरस्कार
गैर सरकारी संगठन 'इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पीस थ्रू टूरिज्म' ने भारत में नियुक्त 14 देशों के राजदूतों को 'मैंसेजर ऑफ पीस' पुरस्कार प्रदान किया है। 'डिप्लोमैट्स फॉर पीस' नामक आयोजन में दुनियाभर के लगभग 95 प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। ये सम्मान पर्यटन के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने में संबंधित देशों के योगदान के लिए दिया गया।
'इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पीस थ्रू टूरिज्म' की स्थापना वर्ष 1986 में डॉ. लुई डी'अमोरे ने संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शांति वर्ष में की थी। संगठन ने अब तक विश्व में 17 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों और शिखर सम्मेलनों का आयोजन किया है।
प्रमुख सम्मानित हस्तियां
- कनाडा के उच्चायुक्त एच.ई. नादिर पटेल
- कोलंबिया के राजदूत मोनिका लांजेटा मुतिस
- मेक्सिको के राजदूत मेल्बा पेरिया
- रवांडा के उच्चायुक्त अर्नेस्ट रवाम्यूसीओ
- स्पेन के राजदूत जोस रेमन बरानानो फर्नांडीज
- श्रीलंका की उच्चायुक्त चित्रांगनी वागीसवारा
- स्विट्जरलैंड के राजदूत डॉ. एंड्रियास बाउम
- संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत डॉ अब्दुल रहमान अल्बाना
- ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर डोमिनिक असक्विथ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें