1 से 29 फरवरी, 2020 तक घटित घटनाक्रम पर आधारित
1. ऑस्कर अवॉर्ड 2020 में रेले जेलवेगर ने किस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है?
(अ) पैरासाइट
(ब) जूडी
(स) जोकर
(द) मैरिज स्टोरी
2. अकादमी पुरस्कार-2020 (92वें ऑस्कर) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली 'पैरासाइट' पहली विदेशी भाषा की फिल्म है। यह किस भाषा की फिल्म है?
(अ) कोरियन
(ब) जापानी
(स) थाई
(द) हिंदी
3. दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स-2020 में किस अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(अ) ऋतिक रोशन
(ब) आमिर खान
(स) अक्षय कुमार
(द) रणवीर सिंह
4. अमेरिका-भारत व्यवसाय परिषद (यूएसआईबीसी) ने किसे अपने वैश्विक निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया है?
(अ) एमवी श्रीराम
(ब) विजय आडवाणी
(स) डी. मुकेश
(द) पी. रघुराम
5. ईएसपीएन इंडिया एनुअल मल्टी-स्पोर्ट अवार्ड्स 2019 में किसने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब जीता है?
(अ) पीवी सिंधु
(ब) मौमा दास
(स) गीता फोगाट
(द) अंजू बॉबी जॉर्ज
6. ईएसपीएन इंडिया एनुअल मल्टी-स्पोर्ट अवार्ड्स 2019 में स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड का खिताब जीतने वाले सौरभ चौधरी किस खेल संबंधित हैं?
(अ) कुश्ती
(ब) बैडमिंटन
(स) निशानेबाजी
(द) हॉकी
7. ईएसपीएन इंडिया एनुअल मल्टी-स्पोर्ट अवार्ड्स 2019 में 'डिफरेंटली-एबल्ड एथलीट ऑफ द ईयर/पैरा-एथलीट ऑफ द ईयर' का खिताब जीतनी वाली मानसी जोशी किस खेल से संबंधित हैं?
(अ) टेबल टेनिस
(ब) टेनिस
(स) बैडमिंटन
(द) निशानेबाजी
8. हाल ही किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने 34वां कांस ओपन शतरंज टूर्नामेंट-2020 जीता है?
(अ) डी. गुकेश
(ब) पी. हरिकृष्णा
(स) वैभव सूरी
(द) अभिजीत कुंटे
9. किस देश के रिक्स बैंक ने डिजिटल मुद्रा ई-क्रोना (e-krona) का परीक्षण किया है?
(अ) अमेरिका
(ब) जापान
(स) रूस
(द) स्वीडन
10. किस वर्ष होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत को मिली है?
(अ) सन् 2021
(ब) सन् 2022
(स) सन् 2023
(द) सन् 2024
11. भारतीय नौसेना ने कौनसे मिशन के तहत आईएनएस केसरी से खाद्य सामग्री मालदीव पहुंचाई?
(अ) मिशन केसरी
(ब) मिशन समुद्र
(स) मिशन सागर
(द) मिशन पड़ोसी
12. हाल ही भारत के किस एयरपोर्ट को दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में शामिल किया गया है?
(अ) छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मुंबई)
(ब) इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (दिल्ली)
(स) कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट (कोलकाता)
(द) अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अहमदाबाद)
13. 65वें फिल्मफेयर अवार्ड्स-2020 में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है?
(अ) करीना कपूर (गुड न्यूज)
(ब) आलिया भट्ट (गली बॉय)
(स) विद्या बालन (मिशन मंगल)
(द) कियारा आडवाणी (कबीर सिंह)
14. 65वें फिल्मफेयर अवार्ड्स-2020 में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है?
(अ) टाइगर श्राफ (वॉर)
(ब) रणवीर सिंह (गली बॉय)
(स) आयुष्मान खुराना (आर्टिकल 15)
(द) विक्की कौशल (उरी)
15. किस राज्य सरकार ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू को अपनी 'भ्रष्टाचार विरोधी हैल्पलाइन' का ब्रांड एंबेसडर बनाया है?
(अ) राजस्थान
(ब) गुजरात
(स) आंध्र प्रदेश
(द) कर्नाटक
16. अपटतीय निगरानी पोत आईसीजीएस वरद को भारतीय तटरक्षक बल में किस बंदरगाह पर शामिल किया गया?
(अ) चेन्नई बंदरगाह
(ब) मुंबई
(स) कोलकाता
(द) कोचीन
17. अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर हीथर नाईट किस देश से खेलती हैं?
(अ) ऑस्ट्रेलिया
(ब) इंग्लैंड
(स) न्यूजीलैंड
(द) वेस्ट इंडीज
18. हाल ही 'प्रौद्योगिकी आधारित खेती हेतु युवाओं का सशक्तीकरण' थीम पर 11वें राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र सम्मेलन किस शहर में किया गया?
(अ) जयपुर
(ब) भुवनेश्वर
(स) नई दिल्ली
(द) लखनऊ
19. हाल ही भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक सिंह को कहां का राजदूत नियुक्त किया गया है?
(अ) वेनेजुएला
(ब) नेपाल
(स) अमेरिका
(द) चीन
20. माय होम इंडिया संस्था द्वारा छठे 'स्वामी विवेकानंद कर्मयोगी पुरस्कार-2020' से किसे सम्मानित किया जाएगा?
(अ) सुदीप मुखर्जी
(ब) जादव पायेंग
(स) जयदीप तमांग
(द) राजकुमार सरमा
21. हाल ही किस राज्य के मुख्यमंत्री को राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 'श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुरस्कार 2020' से सम्मानित किया गया है।
(अ) पेमा खांडू (अरूणाचल प्रदेश)
(ब) एन. बीरेन सिंह (मणिपुर)
(स) बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा)
(द) सर्बानंद सोनोवाल (असम)
22. सुमंत कठपालिया किस बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त हुए हैं?
(अ) एसबीआई
(ब) इलाहाबाद बैंक
(स) इंडसइंड बैंक
(द) एचडीएफसी
उत्तर - 1. (ब), 2. (अ), 3. (अ), 4. (ब), 5. (अ), 6. (स), 7. (स), 8. (अ), 9. (द), 10. (अ), 11. (स), 12. (ब), 13. (ब), 14. (ब), 15. (स), 16. (अ), 17. (ब), 18. (ब), 19. (अ), 20. (ब), 21. (द), 22. (स)