1 से 29 फरवरी, 2020 तक घटित घटनाक्रम पर आधारित
1. हाल ही 34वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला हरियाणा के किस स्थान पर आयोजित किया गया?
(अ) फरीदाबाद
(ब) पानीपत
(स) रोहतक
(द) हिसार
2. हरियाणा में आयोजित 34वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का थीम राज्य किस प्रदेश को चुना गया?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) हिमाचल प्रदेश
(स) पंजाब
(द) गुजरात
3. हरियाणा में आयोजित 34वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का भागीदार देश कौनसा था?
(अ) अमेरिका
(ब) उज्बेकिस्तान
(स) संयुक्त अरब अमीरात
(द) दक्षिण अफ्रीका
4. हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट की ओर से एक लाख साधकों की क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?
(अ) लखनऊ
(ब) हरिद्वार
(स) हैदराबाद
(द) जयपुर
5. भारत ने हाल ही किस देश के साथ वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास 'संप्रीति-9' में भाग लिया?
(अ) श्रीलंका
(ब) इंडोनेशिया
(स) बांग्लादेश
(द) नेपाल
6. हाल ही भारत और बांग्लादेश के मध्य वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास 'संप्रीति-9' का आयोजन कहां किया गया?
(अ) मेघालय
(ब) उत्तराखंड
(स) राजस्थान
(द) पश्चिम बंगाल
7. डोप टेस्ट में फेल होने पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की ओर से चार साल के लिए प्रतिबंधित रविन्द्र कुमार किस खेल से संबंधित हैं?
(अ) बॉस्केटबॉल
(ब) एथलेटिक्स
(स) कुश्ती
(द) वेट लिफ्टिंग
8. ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2020 का महिला एकल खिताब जीतने वाली सोफिया केनिन किस देश की खिलाड़ी हैं?
(अ) जर्मनी
(ब) अमेरिका
(स) ऑस्ट्रेलिया
(द) रूस
9. सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2020 का पुरुष एकल खिताब किसे हराकर जीता है?
(अ) डॉमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया)
(ब) निक किर्गियोस (ऑस्ट्रेलिया)
(स) राफेल नडाल (स्पेन)
(द) रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)
10. फाइनेंशियल मैग्जीन 'द बैंकर' द्वारा किसे 'एशिया पेसिफिक सेंट्रल बैंकर ऑफ द ईयर-2020' चुना गया है?
(अ) शक्तिकांत दास
(ब) अंशुला कांत
(स) राना कपूर
(द) आदित्य पुरी
11. हाल ही मुहम्मद तौफीक अल्लावी किस देश के प्रधानमंत्री बने हैं?
(अ) ईरान
(ब) अफगानिस्तान
(स) बांग्लादेश
(द) इराक
12. गोवा में होने वाले आगामी 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर किसे बनाया गया है?
(अ) बुलबुल रूबिगुला
(ब) काली गर्दन का सारस
(स) मूषक मृग
(द) सांभर
13. 20 अक्टूबर से 4 नवम्बर, 2020 तक प्रस्तावित 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी किस राज्य को दी गई है?
(अ) महाराष्ट्र
(ब) राजस्थान
(स) गोवा
(द) पंजाब
14. केन्द्र सरकार ने पीपीपी मोड के तहत किस राज्य में स्थित वधावन में प्रमुख बंदरगाह (पोर्ट) की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दी है?
(अ) गुजरात
(ब) केरल
(स) महाराष्ट्र
(द) पश्चिम बंगाल
15. हाल ही किसने क्रिकेट एसोसिएशन बंगाल (कैब) के 18वें अध्यक्ष का पद संभाला है?
(अ) सौरव गांगुली
(ब) अभिषेक रमन
(स) अभिषेक डालमिया
(द) वीवीएस लक्ष्मण
16. हाल ही 54वें सदस्य के रूप में किस देश को राष्ट्रमंडल में शामिल किया गया है?
(अ) युगांडा
(ब) माली
(स) मालदीव
(द) यमन
17. वह कौनसा देश है जिसने सन् 2016 में राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस) की सदस्यता छोड़ी और सन् 2020 में फिर से सदस्य बना?
(अ) सिंगापुर
(ब) मालदीव
(स) कैमरून
(द) माल्टा
18. किस प्रदेश को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लागू करने के लिए प्रथम स्थान से पुरस्कृत किया गया है?
(अ) हरियाणा
(ब) मध्य प्रदेश
(स) कर्नाटक
(द) असम
19. केरल के मीडिया समूह मातृभूमि की ओर से पहला 'मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर' अवार्ड 'ब्लू इज लाइक ब्लू' के लिए किसे प्रदान किया गया है?
(अ) विनोद कुमार शुक्ल
(ब) चेतन भगत
(स) अरुंधति राय
(द) विकास स्वरूप
20. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 'राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान-2018' किस अभिनेत्री को प्रदान किया गया है?
(अ) शबाना आजमी
(ब) वहीदा रहमान
(स) हेमामालिनी
(द) रेखा
उत्तर - 1. (अ), 2. (ब), 3. (ब), 4. (स), 5. (स), 6. (अ), 7. (स), 8. (ब), 9. (अ), 10. (अ), 11. (द), 12. (अ), 13. (स), 14. (स), 15. (स), 16. (स), 17. (ब), 18. (ब), 19. (अ), 20. (ब)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें