current affairs 2018 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
current affairs 2018 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 जनवरी 2019

करेंट अफेयर्स 2018 : विनोद कुमार यादव रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन नियुक्त

घटना दिनांक : 31 दिसंबर, 2018
  • भारतीय रेलवे की इलेक्ट्रिकल सर्विस के 1980 बैच के अधिकारी विनोद कुमार यादव रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।
  • वी.के. यादव निवर्तमान चेयरमैन अश्विनी लोहानी का स्थान लेंगे।
  • विनोद कुमार यादव वर्तमान में दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक हैं।
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के मूल निवासी यादव ने आस्ट्रेलिया की ला ट्रोबे यूनिवर्सिटी से एमबीए तथा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
  • वी.के. यादव को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, जनरल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल पॉलिसी फाम्र्यूलेशन, विदेशी सहयोग तथा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का अच्छा-खासा अनुभव है।
  • वी.के. यादव ने संयुक्त राष्ट्र में इंटरनेशनल सेंटर फार एडवांसमेंट आफ मैन्युफैक्चरिंग टेक्नालॉजी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर तथा तुर्की में इरकॉन के डिप्टी मैनेजर के तौर पर भी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।

करेंट अफेयर्स 2018 : सुधीर भार्गव देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त

घटना दिनांक : 31 दिसंबर, 2018
  • केंद्र सरकार ने केंद्रीय सूचना आयोग में सुधीर भार्गव को केन्द्रीय सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया है।
  • इसके अलावा केंद्रीय सूचना आयोग में चार नए सदस्यों को भी नियुक्त किया गया है। इनमें पूर्व आइएफएस अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा, पूर्व आइआरएस अधिकारी वनजा एन सरना, पूर्व आइएएस अधिकारी नीरज कुमार गुप्ता और पूर्व विधि मामलों के सचिव सुरेश चंद्र शामिल हैं।
  • केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त समेत 11 पद स्वीकृत हैं। नई नियुक्तियों के बाद आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त सहित सदस्यों की संख्या 7 हो गई है।
  • वर्तमान में केंद्रीय सूचना आयोग में वनजा एन सरना एकमात्र महिला सदस्य हैं।

मंगलवार, 18 दिसंबर 2018

करेंट अफेयर्स 2018 : वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल बने छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री

घटना दिनांक : 17 दिसंबर, 2018
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने 17 दिसंबर, 2018 को राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • भूपेश बघेल ने निवर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह का स्थान लिया है।
  • 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस ने 68 सीटें प्राप्त की।
  • 1 नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन होने के बाद अजीत जोगी वहां पहले मुख्यमंत्री बने थे। जोगी 9 नवंबर 2000 से 6 दिसंबर 2003 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर रहे।
  • भाजपा के रमन सिंह 7 दिसंबर 2003 को राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री बने और लगातार तीन बार इस पद पर बने रहे।



छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं भूपेश बघेल

  • भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन तहसील में हुआ।
  • सन् 1985 से कांग्रेस से जुड़े। पहली बार 1993 में विधायक बने थे। मध्यप्रदेश की दिग्विजय सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2000 में अजित जोगी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे।
  • भूपेश बघेल ने राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ की विधानसभा में पाटन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। बघेल पांचवी बार इस वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के आम चुनाव में पाटन क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए।

करेंट अफेयर्स 2018 : कमलनाथ बने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री

घटना दिनांक : 17 दिसंबर, 2018

  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शिवराज सिंह चौहान का स्थान लिया है।
  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस 15 साल बाद सत्ता में लौटी है।
  • भोपाल के जंबूरी मैदान में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • विधानसभा चुनाव-2018 में 230 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को 114 और भाजपा को 109 सीटें प्राप्त हुई हैं।



कमलनाथ का परिचय

  •  कमलनाथ का जन्म 18 नवम्बर 1946 को कानपुर, उत्तरप्रदेश में हुआ। कमलनाथ ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता से बी.कॉम. तक शिक्षा प्राप्त की
  • वर्ष 1980 में पहली बार मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद वे वर्ष 1985 में दूसरी बार आठवीं लोकसभा के लिये, वर्ष 1989 में नवीं लोकसभा के लिये तीसरी बार और वर्ष 1991 में दसवीं लोकसभा के लिये छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से ही चौथी बार निर्वाचित हुए।
  • कमलनाथ वर्ष 1991 से 1995 की अवधि में केन्द्रीय पर्यावरण और वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वर्ष 1995-96 में केन्द्रीय वस्त्र राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे।
  • वर्ष 1998 में कमलनाथ पुन: छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार 12वीं लोकसभा के लिये निर्वाचित हुए।
  • कमलनाथ वर्ष 1998 से 1999 के दौरान पेट्रोलियम और रसायन संबंधी स्थाई समिति, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना संबंधी समिति और विद्युत मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे।
  • कमलनाथ वर्ष 1999 में छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से ही 13वीं लोकसभा के लिये छठवीं बार निर्वाचित हुए। वे वर्ष 1999 से वर्ष 2000 की अवधि में वित्त संबंधी स्थाई समिति के सदस्य और वर्ष 2002-2004 की अवधि में खान और खनिज मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे।
  • कमलनाथ वर्ष 2001 से 2004 की अवधि में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रहे।
  • कमलनाथ वर्ष 2004 में सातवीं बार 14वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। उन्होंने 23 मई, 2004 से वर्ष 2009 की अवधि में केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री का दायित्व सम्भाला।
  • कमलनाथ वर्ष 2009 में छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से ही आठवीं बार 15वीं लोकसभा के लिये पुन: निर्वाचित हुए और वर्ष 2009 से 18 जनवरी, 2011 की अवधि में केन्द्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री रहे। इसके बाद वे 19 जनवरी, 2011 से 26 मई, 2014 की अवधि में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री और 28 अक्टूबर, 2012 से 26 मई, 2014 की अवधि के लिये केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री भी रहे।
  • नाथ मई, 2014 में छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से ही नवमीं बार 16वीं लोकसभा के लिये पुन: निर्वाचित हुए। नाथ को 4 से 6 जून, 2014 की अवधि में लोकसभा का अस्थाई अध्यक्ष बनाया गया।
  • कमलनाथ ने कई पुस्तकें भी लिखी हैं। जिनमें  'इण्डियाज एनवायरनमेंटल कंसर्न्स', 'इण्डियाज सेंचुरी' और 'भारत की शताब्दी' प्रमुख हैं।

करेंट अफेयर्स 2018 : राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत

घटना दिनांक : 17 दिसंबर, 2018

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में 17 दिसंबर, 2018 को शपथ ली। राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
  • अशोक गहलोत ने निवर्तमान मुख्यमंत्री भाजपा की वसुंधरा राजे का स्थान लिया है।
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।
  • 15वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है। राज्य में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। एक सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव नहीं हुए।



मारवाड़ का गांधी के नाम से प्रसिद्ध हैं अशोक गहलोत

  • तीन मई 1951 को जन्मे गहलोत ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1974 में एनएसयूआई के अध्यक्ष के रूप में की थी। वह 1979 तक इस पद पर रहे।
  • गहलोत 1979 से 1982 तक कांग्रेस पार्टी के जोधपुर जिला अध्यक्ष रहे और 1982 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने। उसी दौरान 1980 में गहलोत सांसद बने
  • अशोक गहलोत 1980 से 1999 तक पांच बार 7वीं, 8वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं लोकसभा के लिए भी चुने गए।
  • गहलोत 1999 से जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह 11वीं, 12वीं,13वीं और 14वीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।
  • वर्तमान में कांग्रेस के महासचिव (संगठन) का पदभार संभाल रहे गहलोत को जमीनी नेता और अच्छा संगठनकर्ता माना जाता है।
  • मूल रूप से जोधपुर के रहने वाले गहलोत 1998 से 2003 और 2008 से 2013 तक राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2018 में उनका मुख्यमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल शुरू हो रहा है।



सचिन पायलट राजस्थान के पांचवें उपमुख्यमंत्री बने

  • राज्य की टोंक विधानसभा सीट से विधायक चुने गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट राज्य के पांचवें उपमुख्यमंत्री बने हैं।
  • सचिन पायलट ने पहली बार 14वीं लोकसभा में दौसा से जीत हासिल की थी। तब वह सबसे कम उम्र के सांसद थे, उस वक्त सचिन की उम्र मात्र 26 वर्ष थी, इसके बाद वह 2009 में अजमेर से लोकसभा सांसद चुने गए और इस बार टोंक से विधायक चुने गए हैं। 
  • टीकाराम पालीवाल को प्रदेश में पहली बार उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। एक नवम्बर 1952 से वे दो वर्ष तक इस पद पर रहे। 
  • सन् 1993 में भाजपा सरकार में हरिशंकर भाभड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया। उस समय भैरोंसिंह शेखावत मुख्यमंत्री थे। 
  • वर्ष 2002 में बनवाली लाल बैरवा को अशोक गहलोत का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इसके छह माह पश्चात जाटों को साधने के लिए कांग्रेस ने कमला बेनीवाल को भी उपमुख्यमंत्री बनाया। बैरवा व कमला एक साथ उप मुख्यमंत्री रहे।
    अब सचिन पायलट पांचवे उप मुख्यमंत्री बने है। करीब पांच साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हैं।

सोमवार, 17 दिसंबर 2018

करेंट अफेयर्स 2018 : मिजो नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष जोरामथंगा बने मिजोरम के मुख्यमंत्री

घटना दिनांक : 15 दिसंबर, 2018

  • मिजोरम विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत जीत के बाद मिजो नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष जोरामथंगा मिजोरम ने 15 दिसंबर, 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने कांग्रेस के ललथनहवला का स्थान लिया है।
  • जोरामथंगा तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। वे 1998 से 2003 और 2003 से 2008 तक राज्य की कमान संभाल चुके हैं।
  • मिजोरम राज्य विधानसभा की 40 में से 26 सीटें मिजो नेशनल फ्रंट ने जीतीं हैं। जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 8 और पिछले पांच वर्ष से सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को 5 सीटें मिली हैं।
  • मिजो नेशनल फ्रंट यानी एमएनएफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस में सहयोगी है।



जोरामथंगा का परिचय

  • जोरामथंगा 1966 से मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) से जुड़े। एमएनएफ की स्थापना लालडेंगा ने की थी और यह भारत से आजादी की मांग कर रही थी।
  • एनएमएफ की बगावत पूर्वोत्तर में नगा विरोध के बाद दूसरा सबसे बड़ा विद्रोह था। आखिरकार 1986 में सरकार और एमएनएफ के बीच मिजोरम पीस एकॉर्ड पर हस्ताक्षर हुए और इस समस्या का हल निकाल लिया गया।
  • एमएनएफ में रहते हुए 1966 से 1986 तक करीब 20 साल तक जोरामथंगा अंडर ग्राउंड रहे।
  • जोरामथंगा ने मणिपुर के डीएम कॉलेज से अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया है। जब वह एमएनएफ में शामिल हुए तब वह अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. जब उन्हें ग्रेजुएट होने की खबर मिली तब वह जंगल में छिपे हुए थे।
  • जोरामथंगा को 1969 में एमएनएफ अध्यक्ष लालडेंगा का सचिव नियुक्त किया गया था और वह एमएनएफ पार्टी के उपाध्यक्ष भी रहे। वह एमएनएफ  नेता लालडेंगा के करीबी सहयोगी रहे हैं।
  • एमएनएफ के झंडे तले निर्दलीय उम्मीदवारों के एक समूह ने पहली बार 1987 में 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा, जिनमें से जोरामथंगा समेत 24 उम्मीदवार निर्वाचित हुए।
  • वह 1989 में हुए विधानसभा चुनावों में चम्फाई सीट से फिर से निर्वाचित हुए। लालडेंगा की 7 जुलाई,1990 को मृत्यु होने के बाद जोरामथंगा को एमएनएफ का अध्यक्ष बनाया गया और वह आज तक इस पद पर बने हुए है।

शनिवार, 15 दिसंबर 2018

करेंट अफेयर्स 2018 : अंग्रेजी लेखक अमिताव घोष को मिलेगा 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

घटना दिनांक : 14 दिसंबर, 2018

ज्ञानपीठ सम्मान पाने वाले अंग्रेजी के पहले लेखक

  • भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की ओर से देश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार-2018 अंग्रेजी लेखक अमिताव घोष को देने की घोषणा की गई है। यह ज्ञानपीठ का 54वां पुरस्कार है।
  • अमिताव घोष ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अंग्रेजी के पहले लेखक हैं। घोष को पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र, वाग्देवी (सरस्वती) की कांस्य प्रतिमा और शॉल प्रदान किया जाएगा।
  • 1956 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्में अमिताव घोष को लीक से हटकर काम करने वाले साहित्यकार के तौर पर जाना जाता है।
  • अमिताव घोष साहित्य अकादमी और पद्मश्री सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।
  • अमिताव घोष की प्रमुख रचनाओं में 'द सर्किल ऑफ रीजन', 'दे शेडो लाइन', 'द कलकत्ता क्रोमोसोम', 'द ग्लास पैलेस', 'द हंगरी टाइड', 'रिवर ऑफ स्मोक' और 'फ्लड ऑफ फायर' शामिल हैं।



ज्ञानपीठ पुरस्कार : साहित्य जगत का सर्वोच्च पुरस्कार

  • ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य जगत के सर्वोच्च साहित्य पुरस्कारों में शामिल है। टाइम्स ऑफ इंडिया समूह द्वारा संचालित भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की ओर से प्रदान किए जाने वाले इस पुरस्कार की स्थापना 1961 में की गई।
  • प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 1965 में प्रदान किया गया। ट्रस्ट के गठन के बाद साहित्य मनीषियों ने इस पुरस्कार के स्वरूप का निर्धारण करने के लिए कई गोष्ठियां की, तब जाकर वर्ष 1965 में पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार का निर्णय लिया गया।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता मलयालम भाषा के लेखक जी. शंकर कुरुप (1965) थे। वहीं वर्ष 2018 (54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार) के लिए यह पुरस्कार अंग्रेजी लेखक अमिताव घोष को प्रदान किया गया है।
  • अमिताव इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले अंग्रेजी लेखक हैं।
  • वर्तमान में ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता को 11 लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र, वाग्देवी (सरस्वती) की कांस्य प्रतिमा और शॉल प्रदान किया जाता है। शुरुआत में इसकी धनराशि एक लाख रुपए थी। पूर्व में यह पुरस्कार लेखक-साहित्यकार की एकल कृति के लिए प्रदान किया जाता था। बाद में भारतीय साहित्य में संपूर्ण योगदान (लाइफ टाइम अचीवमेंट) के लिए भी प्रदान किया जाने लगा।
  • हिन्दी भाषा के लेखकों ने इस पुरस्कार को सर्वाधिक 10 बार जीता है। वहीं कन्नड़ भाषा के साहित्यकारों ने इसे 8 बार प्राप्त किया है।

वाग्देवी (सरस्वती) की कांस्य प्रतिमा

  • भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की ओर से ज्ञानपीठ पुरस्कार में प्रतीक स्वरूप दी जाने वाली वाग्देवी का कांस्य प्रतिमा मूलत: धार, मालवा के सरस्वती मंदिर में स्थित प्रतिमा की अनुकृति है। इस मंदिर की स्थापना 1035 ईस्वी में राजा भोज ने की थी। वर्तमान में यह प्रतिमा ब्रिटिश म्यूजियम लंदन में है।  

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार


नामवर्षभाषा
1जी. शंकर कुरुप1965मलयालम
2ताराशंकर बंद्योपाध्याय1966बांग्ला
3डॉ. के.वी.पुतप्पा1967कन्नड़
 उमाशंकर जोशी1967गुजराती
4.सुमित्रानंदन पंत1968हिन्दी
5.फिराक गोरखपुरी1969उर्दू
6.विश्वनाथ सत्यनारायण1970तेलुगू
7.विष्णु डे1971बंगाली
8.रामधारीसिंह दिनकर1972हिन्दी
9.दत्तात्रेय रामचंद्र बेन्द्रे1973कन्नड़
 गोपीनाथ मोहंती1973उडिय़ा
10.विष्णु सखाराम खाण्डेकर1974मराठी
11.पी.वी.अकिलंदम1975तमिल
12.आशापूर्णा देवी1976बांग्ला
13.के.शिवराम कारंत1977कन्नड़
14.स.ही.वात्सायन 'अज्ञेय'1978हिन्दी
15.वीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य1979असमी
16.एस.के.पोटाकट1980मलयालम
17.अमृता प्रीतम1981पंजाबी
18.महादेवी वर्मा1982हिन्दी
19.मास्ती वेंकटेश आयंगर1983कन्नड़
20.थाकाझी शिवशंकर पिल्लई1984मलयालम
21.पन्नालाल पटेल1985गुजराती
22. सच्चिदानंद राउत राय1986उडिय़ा
23. विष्णुवामन शिरवाडकर1987मराठी
24. डॉ. सी. नारायण रेड्डी 1988तेलुगू
25.कर्तुल एन. हैदर1989उर्दू
26. वी.के. गोकाक1990कन्नड़
27. सुभाष मुखोपाध्याय1991बांग्ला
28. नरेश मेहता1992हिन्दी
29. सीताकांत महापात्र1993उडिय़ा
30. यू.आर.अनंतमूर्ति1994कन्नड़
31. एम.टी. वासुदेवन अय्यर1995मलयालम
32. महाश्वेता देवी1996बांग्ला
33. अली सरदार जाफरी1997उर्दू
34. गिरीश कर्नाड1998कन्नड़
35. निर्मल वर्मा1999हिन्दी
गुरुदयाल सिंह 1999पंजाबी
36. इंदिरा गोस्वामी2000असमी
37. राजेन्द्र केशवलाल शाह2001गुजराती
38. डी. जयकांतन2002तमिल
39. विन्दा करांदीकर2003मराठी
40. रहमान राही2004कश्मीरी
41.कवि कुंवर नारायण2005हिंदी
42.रवीन्द्र केलकर2006कोंकणी
 सत्यव्रत शास्त्री2006संस्कृत
43ओ. एन. वी. कुरुप2007मलयालम
44अखलाक मोहम्मद खान 'शहरयार'2008उर्दू
45अमरकांत व श्रीलाल शुक्ल2009हिंदी
46चन्द्रशेखर कंबर2010कन्नड़
47डॉ. प्रतिभा राय2011उडिय़ा
48.डॉ. रावुरी भारद्वाज2012तेलुगू
49केदारनाथ सिंह2013हिंदी
50.भालचन्द्र नेमाड़े2014मराठी
51.रघुवीर चौधरी2015गुजराती
52.शंख घोष2016बांग्ला
53.कृष्णा सोबती2017हिन्दी
54.अमिताव घोष2018अंग्रेजी
 

13 दिसंबर, 2018 : करेंट अफेयर्स 2018 : के. चंद्रशेखर राव बने तेलंगाना के मुख्यमंत्री

घटना दिनांक : 13 दिसंबर, 2018

  • तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता के. चंद्रशेखर राव लगातार दूसरी बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने 13 दिसंबर, 2018 को तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • तेलंगाना भारत का सबसे नया 29वां राज्य है। इसका गठन 2 जून, 2014 को किया गया।
  • केसीआर के नाम से प्रसिद्ध चंद्रशेखर राव की पार्टी को 119 में से 88 सीटें मिली हैं।
  • केसीआर का पूरा नाम कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव है।
  • केसीआर ने अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया था।
  • राव ने 1983 में तेलुगू देशम पार्टी का दामन थामा। लेकिन अपने पहले ही चुनाव में सिद्दीपेट सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार से हार गए।
  • केसीआर 1985 में सिद्दीपेट विधानसभा सीट पर चुनाव जीत गए और उसके बाद से उनका सफर सफलता के पथ पर आगे बढ़ता रहा।
  • 1987 से 1988 तक केसीआर आंध्र प्रदेश में राज्यमंत्री रहे, इसके अलावा 1997-99 के बीच वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे।
  • केसीआर 1999 से 2001 तक आंध्र प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे। हालांकि इसके बाद उन्होंने अलग तेलंगाना राज्य की मांग के साथ टीडीपी से किनारा कर लिया और अपनी पार्टी टीआरएस का गठन कर लिया।
  • 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया और पांच सीटों पर जीत हासिल की।
  • चंद्रशेखर राव ने 2009 के लोकसभा चुनाव टीडीपी के साथ मिलकर लड़े। विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रम से गुजरते हुए राव ने अलग तेलंगाना राज्य के लिए आमरण अनशन शुरू कर दिया।
  • तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने नौ दिसंबर, 2009 को घोषणा की कि तेलंगाना के गठन के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद राव ने 11 दिन तक चले अपने अनशन को समाप्त कर दिया।
  • लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार वह अलग तेलंगाना राज्य बनवाने में सफल रहे और राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने।

मंगलवार, 11 दिसंबर 2018

करेंट अफेयर्स 2018 : चार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला पहला राज्य बना केरल

घटना दिनांक : 9 दिसंबर, 2018
  • कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 9 दिसंबर, 2018 को किया गया। यह केरल का चौथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
  • कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान अबू धाबी के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही केरल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जहां चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित हो रहे हैं।
  • कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अलावा केरल के अन्य तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं- तिरुवंतपुरम, कोच्चि और कोझिकोड।
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया। उन्होंने एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को हरी झंडी दिखाई।
  • कन्नूर एयरपोर्ट से संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरू और मुंबई के लिए भी घरेलू उड़ानें संचालित होंगी।
  • कन्नूर एयरपोर्ट 2300 एकड़ में फैला हुआ है और इसके रनवे की लंबाई 3050 मीटर है, जिसे 4000 मीटर तक बढ़ाया जाएगा।

रविवार, 9 दिसंबर 2018

करेंट अफेयर्स 2018 : मैक्सिको की वनेसा बनीं मिस वर्ल्ड-2018

घटना दिनांक : 8 दिसंबर, 2018
  • मैक्सिको की वनेसा पॉन्स डि लियोन ने मिस वर्ल्ड 2018 का खिताब जीता है। वनेसा को मिस वर्ल्ड-2017 भारत की मानुषी छिल्लर ने ताज पहनाया।
  • पिछली बार की तरह इस बार भी मिल वर्ल्ड प्रतियोगिता चीन के सान्या शहर में आयोजित हुई।
  • फस्र्ट रनर अप मिस थाईलैंड निकोलीन लिम्सनुकान रहीं।
  • भारत की ओर से अनुकृति वास टॉप 30 में जगह बनाने में कामयाब रहीं, लेकिन टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। वे तमिलनाडु की रहने वाली हैं। अनुकृति अच्छी डांसर तो हैं ही साथी ही वो राज्य स्तर की एथलीट भी हैं।
  • वनेसा पहली मैक्सिकन हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड खिताब जीता है।
  • भारत की ओर से सबसे पहले 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसके बाद वर्ष 1994 में ऐश्वर्या राय, वर्ष 1997 में डायना हेडन, वर्ष 1999 में युक्ता मुखी और वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। सन् 2017 में मानुषी छिल्लर ने यह प्रतियोगिता जीती।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2018

करेंट अफेयर्स 2018 : साहित्य अकादमी के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा, चित्रा मुद्गल को हिंदी में वर्ष 2018 का साहित्य अकादमी पुरस्कार

घटना दिनांक : 5 दिसंबर, 2018

  • साहित्य अकादमी ने वर्ष 2018 के लिए 24 भारतीय भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है। 29 जनवरी 2019 को विशेष समारोह में लेखकों को ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • इसके साथ ही साहित्य अकादमी ने वर्ष 2017-18 के लिए साहित्य अकादमी भाषा सम्मान की भी घोषणा की है। इसके तहत नौ लेखकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2018


भाषापुस्तक शीर्षकविधालेखक
हिंदीपोस्ट बाक्स नं 203-नाला सोपाराउपन्यासचित्रा मुदगल
उर्दूराहजिनउपन्यासरहमान अब्बास
पंजाबीकोने दा सूरजकवितामोहनजीत
राजस्थानीकविता देवै दीठकविताराजेश कुमार व्यास
संस्कृतमम जननीकवितारमाकांत शुक्ल
असमियाकाइलेर दिनटो आमार हबकवितासनंत तांती
बांग्लाश्रीकृष्णेर शेष कटा दिनकहानीसंजीव चट्टोपाध्याय
बोडोदोंसे लामाकहानीरितुराज बसुमतारी
डोगरीभागीरथउपन्यासइंदरजीत केसर
अंग्रेजीद ब्लाइंड लेडीज डीसेंडेंटसउपन्यासअनीस सलीम
गुजरातीविभाजननी व्यथानिबंधशरीफा विजलीवाला
कन्नड़अनुश्रेणी-यजामणिकेआलोचनाके.जी. नागराजप्पा
कश्मीरीआखलघु कथामुश्ताक अहमद मुश्ताक
कोंकणीचित्रलिपिकवितापरेश नरेंद्र कामत
मैथिलीपरिणीतालघु कथाबीना ठाकुर
मलयालमगुरुपउर्णमीकविताएस. रमेशन नायर
मणिपुरीनगमखैगी वांङमदालघु कथाबुधिचंद्र हैस्नाम्बा
मराठीसर्जनप्रेरणा आणि कवित्वशोधआलोचनाएमए.एसयू. पाटील
नेपालीकिन रोयौ उपमालघु कथालोकनाथ उपाध्याय चापागाई
ओडिय़ाप्रसंग पुरुणा भावना नूआआलोचनादशरथि दास
संतालीमारोमउपन्यासश्याम बेसरा
सिंधीजिया में टांडाकविताखीमण यू मुलाणी
तमिलसंचारमउपन्यासएस रामकृष्णन
तेलुगुविमर्शिनीनिबंधकोलकलुरी इनोक





साहित्य अकादमी भाषा सम्मान 2017-18
उत्तरी क्षेत्र से डॉ. योगेन्द्र नाथ शर्मा अरुण (2017), दक्षिणी क्षेत्र (2017) से जी वेंकटसुबैय्या, पूर्वी क्षेत्र (2018) डॉ गगनेंद्र नाथ दास, पश्चिमी क्षेत्र से डॉ. शैलजा बापट को सम्मानित किया जाएगा। गैर मान्यता प्राप्त भाषाओं की श्रेणी में कोशली-संबलपुरी के लिए डॉ. हलधर नाग, डॉ. प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी एवं पाइते के लिए श्री एच नेडसाड, हरियाणवी के लिए हरिकृष्ण द्विवेदी, डॉ. शमीम शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।

शुक्रवार, 30 नवंबर 2018

करेंट अफेयर्स 2018 : इसरो ने पीएसएलवी सी-43 से लॉन्च किए 31 सैटेलाइट

घटना दिनांक : 29 नवम्बर, 2018


  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 29 नवंबर, 2018 को 31 सैटेलाइट लॉन्च किए।
  • इसरो ने 31 सैटेलाइट को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) सी-43 द्वारा लॉन्च किया।
  • पीएसएलवी सी-43 को आन्ध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 29 नवंबर को 9 बजकर 58 मिनट में छोड़ा गया।
  • लॉन्च किए गए 31 सैटेलाइट में एक भारत का हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट (HySIS) और 8 देशों के 30 दूसरे सैटेलाइट शामिल हैं।
  • हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट को प्रक्षेपण के 17 मिनट 27 सेकंड बाद कक्षा में स्थापित कर दिया गया।
  • भारत के अलावा अमेरिका के 23 सैटेलाइट और ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, कोलंबिया, फिनलैंड, मलेशिया, नीदरलैंड और स्पेन (प्रत्येक का एक उपग्रह) शामिल हैं। इनमें एक माइक्रो और 29 नैनो सैटेलाइट हैं।
  • इसरो द्वारा नवंबर माह में यह दूसरा प्रक्षेपण है। अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने 14 नवंबर को अपने अत्याधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-29 को जीएसएलवी एमके 3-डी 2 के साथ प्रक्षेपित किया था।
  • यह पीएसएलवी की 45वीं उड़ान रही। पीएसएलवी इसरो का तीसरी पीढ़ी का प्रक्षेपण यान है। इस मिशन के डायरेक्टर आर हटन हैं।



भारत का हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट

  • इसरो द्वारा लॉन्च किए गए हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट (HySIS) इस मिशन का प्राथमिक सैटेलाइट रहा। इसरो ने इस इमेजिंग सैटेलाइट को पृथ्वी की निगरानी के लिए विकसित किया है।
  • इसके अलावा इस उपग्रह का उद्देश्य इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पैक्ट्रम में इंफ्रारेड और शॉर्ट वेव इंफ्रारेड फील्ड का अध्ययन करना है। HySIS एक विशेष चिप की मदद से तैयार किया जाता है जिसे तकनीकी भाषा में 'ऑप्टिकल इमेजिंग डिटेक्टर ऐरे' कहते हैं।
  • हाइपर स्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट की मदद से पृथ्वी से 630 किमी दूर अंतरिक्ष से पृथ्वी पर मौजूद वस्तुओं के 55 विभिन्न रंगों की पहचान आसानी से की जा सकेगी। इसके साथ ही हाइस्पेक्स इमेजिंग अंतरिक्ष से एक दृश्य के हर पिक्सल के स्पेक्ट्रम को पढऩे के अलावा पृथ्वी पर वस्तुओं, सामग्री या प्रक्रियाओं की अलग पहचान भी करती है। इससे पर्यावरण सर्वेक्षण, फसलों के लिए उपयोगी जमीन का आकलन, तेल और खनिज पदार्थों की खानों की खोज आसान होगी।

मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018

करेंट अफेयर्स क्विज 2018 : अगस्त-07

अगस्त-2018 में घटित समसामयिक घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज


प्रश्न 1. वर्ष 2018 में कौनसा विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया?
उत्तर : 11वां
प्रश्न 2.
हाल ही सिलिकन वैली एशिया का शिलान्यास कहां हुआ है?
उत्तर : न्यूटाउन-राजारहाट (पश्चिम बंगाल)
प्रश्न 3.
राफेल नडाल ने टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2018 का खिताब जीतने के साथ ही कौनसा खिताब अपने नाम किया?
उत्तर : 80वां
प्रश्न 4.
72वें स्वतंत्रता दिवस पर सेना के किस वीर को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया?
उत्तर : सिपाही ब्रह्मा पाल सिंह
प्रश्न 5.
72वें स्वतंत्रता दिवस पर कितने सेना वीरों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया?
उत्तर : 20
प्रश्न 6.
राष्ट्रपति ने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय वायु सेना (गरुड़) के किस वीर को वायु सेना पुरस्कार (वीरता) प्रदान किया?
उत्तर : सार्जेंट शशिधर पी प्रसाद
प्रश्न 7.
हाल ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने किसे सड़क सुरक्षा का ब्रांड एंबेसडर बनाया है?
उत्तर : अक्षय कुमार



प्रश्न 8.
हाल ही बलरामजी दास टंडन का निधन हो गया, वे किस राज्य के राज्यपाल थे?
उत्तर : छत्तीसगढ़
प्रश्न 9.
हाल ही किस देश ने हेग संधि की व्यवस्थाओं के तहत भारत से बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया 8 साल बाद फिर से बहाल करने का फैसला किया है।
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न 10.
72वें स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे में किसे विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : डॉ.एस.एन. पाण्डेय, महानिरीक्षक, रेलवे बोर्ड
प्रश्न 11.
72वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से किस योजना की घोषणा की?
उत्तर : आयुष्मान भारत
प्रश्न 12.
रेलवे ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किस स्टेशन पर डिजिटल संग्रहालय शुरू किया है।
उत्तर : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
प्रश्न 13.
किस देश ने भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने यहां आयोजित कार्यक्रम में गौतम बुद्ध की 12वीं सदी की कांस्य प्रतिमा हमारे देश को लौटाई है?
उत्तर : ब्रिटेन
प्रश्न 14.
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की सुरक्षा संभालने वाले देश के पहले महिला 'स्वात' दस्ते को औपचारिक रूप से दिल्ली पुलिस सेवा में शामिल किया गया?
उत्तर : 10 अगस्त, 2018
प्रश्न 15.
72वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत ने किस पड़ोसी देश को 30 एंबुलेंस प्रदान की?
उत्तर : नेपाल

सोमवार, 29 अक्टूबर 2018

करेंट अफेयर्स क्विज 2018 : अगस्त-06

अगस्त-2018 में घटित समसामयिक घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज

प्रश्न 1. केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी जीवन सुगमता सूचकांक यानी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स के अनुसार कौनसा शहर प्रथम स्थान पर है?
उत्तर : पुणे (महाराष्ट्र)
प्रश्न 2.
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी जीवन सुगमता सूचकांक यानी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में कितने शहर शामिल रहे?
उत्तर : 111
प्रश्न 3.
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने शहरों को योजनाबद्ध प्रबंधन और विकास के माध्यम से लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2018 में जारी जीवन सुगमता सूचकांक कौनसा था?
उत्तर : पहला
प्रश्न 4.
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय रहने योग्य शहरों की प्रतिस्पर्धा में चार प्रमुख क्षेत्रों संस्थागत, सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी आधार बनाया गया है। इनमें संस्थागत श्रेणी में कौनसा शहर प्रथम रहा?
उत्तर : नवी मुंबई
प्रश्न 5.
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय रहने योग्य शहरों की प्रतिस्पर्धा में चार प्रमुख क्षेत्रों संस्थागत, सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी आधार बनाया गया है। इनमें सामाजिक श्रेणी में कौनसा शहर प्रथम रहा?
उत्तर : तिरुपति
प्रश्न 6.
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय रहने योग्य शहरों की प्रतिस्पर्धा में चार प्रमुख क्षेत्रों संस्थागत, सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी आधार बनाया गया है। इनमें आर्थिक श्रेणी में कौनसा शहर प्रथम रहा?
उत्तर : चंडीगढ़
प्रश्न 7.
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय रहने योग्य शहरों की प्रतिस्पर्धा में चार प्रमुख क्षेत्रों संस्थागत, सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी आधार बनाया गया है। इनमें बुनियादी श्रेणी में कौनसा शहर प्रथम रहा?
उत्तर : ग्रेटर मुंबई



प्रश्न 8.
रेलवे के तीसरे स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में ए श्रेणी में किस स्टेशन को प्रथम स्थान मिला है?
उत्तर : मारवाड़
प्रश्न 9.
रेलवे के तीसरे स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में ए1 श्रेणी में किस स्टेशन को प्रथम स्थान मिला है?
उत्तर : जोधपुर
प्रश्न 10.
रेलवे के तीसरे स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में ए श्रेणी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे स्टेशन हैं-
उत्तर : मारवाड़, तेलंगाना, वारंगल
प्रश्न 11.
रेलवे के तीसरे स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में ए1 श्रेणी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे स्टेशन हैं-
उत्तर : जोधपुर, जयपुर, तिरुपति
प्रश्न 12.
रेलवे के तीसरे स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में क्षेत्रीय रेलवे रैंकिंग में प्रथम स्थान पर रहा-
उत्तर : उत्तर-पश्चिम रेलवे
प्रश्न 13.
रेलवे के तीसरे स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में क्षेत्रीय रेलवे रैंकिंग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे-
उत्तर : उत्तर-पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, पूर्वी तट रेलवे
प्रश्न 14.
रेलवे की ओर से अगला स्वच्छता सर्वेक्षण कितने अंतराल पर किए जाने की घोषणा की गई है?
उत्तर : छमाही
प्रश्न 15.
रेलवे की ओर से आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में कितने स्टेशनों को शामिल करने की योजना है?
उत्तर : 600

मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018

करेंट अफेयर्स क्विज 2018 : अगस्त-05

अगस्त-2018 में घटित समसामयिक घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज

प्रश्न 1. संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव उन्मूलन समिति ने चीन के किस प्रांत में रहने वाले 20 लाख उइगर मुसलमानों पर अत्याचारों की बात कही है?
उत्तर : शिनजियांग प्रांत
प्रश्न 2.
नागरिक विमानन मंत्रालय ने किस झील को पहले चरण में सी-प्लेन के लिए वाटर एरोड्रोम बनाने के लिए चुना है?
उत्तर : चिल्का झील (ओडिशा)
प्रश्न 3.
नागरिक विमानन मंत्रालय ने किस नदी को पहले चरण में सी-प्लेन के लिए वाटर एरोड्रोम बनाने के लिए चुना है?
उत्तर : साबरमती
प्रश्न 4.
नागरिक विमानन मंत्रालय ने किस बांध को पहले चरण में सी-प्लेन के लिए वाटर एरोड्रोम बनाने के लिए चुना है?
उत्तर : सरदार सरोवर बांध
प्रश्न 5.
देश के किस राज्य के मुख्यमंत्री लगातार तीन साल तक हर महीने रेडियो पर प्रदेशवासियों को संबोधित करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने हैं?
उत्तर : डॉ. रमन सिंह (छत्तीसगढ़)
प्रश्न 6.
सूरज पर अपना पहला मिशन 'पार्कर सोलर प्रोब' किस अंतरिक्ष एजेंसी ने रवाना किया है?
उत्तर : नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, अमेरिका
प्रश्न 7.
कौनसा भारतीय खिलाड़ी वियतनाम ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट-2018 का उपविजेता बना?
उत्तर : अजय जयराम



प्रश्न 8.
टेक सॉल्यूश मास्टर्स खिताब, एशिया टूर खिताब जीतने वाले सबसे युवा भारतीय गोल्फर कौन बने हैं?
उत्तर : विराज मदाप्पा
प्रश्न 9.
हाल ही मध्य एशिया के देशों अजरबैजान, ईरान, कजाखिस्तान, रूस और तुर्कमेनिस्तान ने कैस्पियन सागर पर ऐतिहासिक समझौता किस स्थान पर किया?
उत्तर : अकताउ (कजाखिस्तान)
प्रश्न 10.
हाल ही रवींद्रनाथ टैगोर के दादा और भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में शामिल द्वारकानाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किस शहर में हुआ है?
उत्तर : लंदन (ब्रिटेन)
प्रश्न 11.
भारत ने किस देश में चाय बागानों में काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों के लिए बनाए गए 404 मकानों की पहली खेप सौंपी?
उत्तर : श्रीलंका
प्रश्न 12.
हाल ही दिवंगत हुए नोबेल पुरस्कार विजेता सर विद्याधर सूरज प्रसाद नायपॉल को किस क्षेत्र में नोबेल प्रदान किया गया था?
उत्तर : साहित्य
प्रश्न 13.
रेलवे के तीसरे स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में ए1 श्रेणी के कितने स्टेशनों को शामिल किया गया?
उत्तर : 75
प्रश्न 14.
रेलवे के तीसरे स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में ए श्रेणी के कितने स्टेशनों को शामिल किया गया?
उत्तर : 332
प्रश्न 15.
हाल ही दिवंगत हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी किस लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे?
उत्तर : 14वीं लोकसभा

सोमवार, 22 अक्टूबर 2018

करेंट अफेयर्स क्विज 2018 : अगस्त-04

अगस्त-2018 में घटित समसामयिक घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज

प्रश्न 1. हाल ही चर्चा में रहा संविधान का अनुच्छेद 35ए जिसके अनुसार उस राज्य से बाहर का व्यक्ति वहां जमीन नहीं खरीद सकता, किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर : जम्मू-कश्मीर
प्रश्न 2.
हाल ही दिवंगत हुए एम. करुणानिधि तमिलनाडु के कितने बार मुख्यमंत्री रहे थे?
उत्तर : पांच
प्रश्न 3.
फुटबॉल विश्व कप के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी एस्साम अल हैदरी ने संन्यास ले लिया है। वे किस देश से खेलते थे?
उत्तर : मिस्र
प्रश्न 4.
हाल ही अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी वालमार्ट ने भारत की किस ई-कॉमर्स कंपनी की 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है?
उत्तर : फ्लिपकार्ट
प्रश्न 5.
हाल ही जनता दल (यू) के हरिवंश नारायण सिंह किस कारण चर्चा में रहे?
उत्तर : राज्यसभा के उपसभापति बनने के कारण
प्रश्न 6.
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : रेखा शर्मा
प्रश्न 7.
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष राम सेवक शर्मा को केंद्र सरकार ने कितने साल का सेवा विस्तार दिया है?
उत्तर : दो साल



प्रश्न 8.
लोकसभा में पारित जनप्रतिनिधि कानून (संशोधन) विधेयक, 2017 के तहत किसे प्रॉक्सी वोटिंग का अधिकार मिला है?
उत्तर : अप्रवासी भारतीय (एनआरआई)
प्रश्न 9.
हाल ही 'एक जनपद-एक उत्पाद' समिट तीन दिन तक किस शहर में आयोजित हुई?
उत्तर : लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
प्रश्न 10.
हाल ही किस अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने रेडियो और सोशल मीडिया पर हिंदी का उपयोग शुरू किया है?
उत्तर : संयुक्त राष्ट्र
प्रश्न 11.
हाल ही भारत के किस पड़ोसी देश के एक राज्य ने विधेयक पारित कर विधवा और तलाकशुदा हिंदू महिलाओं को दूसरी शादी करने की इजाजत दी है?
उत्तर : पाकिस्तान
प्रश्न 12.
हाल ही राज्यसभा में पारित 'कॉमर्शियल कोर्ट्स, कॉमर्शियल डिवीजन एंड कॉमर्शियल अपीलेट डिवीजन ऑफ हाईकोर्ट (अमेंडमेंट) बिल-2018' के अनुसार  कॉमर्शियल कोर्ट में मामले ले जाने के लिए विवादित रकम को एक करोड़ से घटाकर कितना कर दिया गया है?
उत्तर : 3 लाख
प्रश्न 13.
हाल ही संसद ने मकान खरीदारों को वित्तीय लेनदेन बनाने और छोटे उद्योगों के दिवालिया मामलों के लिए अलग तंत्र बनाने के लिए कौनसे विधेयक में संशोधन कर पारित किया है?
उत्तर : इंसॉल्वेंसी एंड बैंक्रप्सी कोड (आइबीसी) 2016
प्रश्न 14.
मॉरिशस में आयोजित 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन के लोगो का डिजाइन कर प्रतियोगिता में किसने जीती है?
उत्तर : रुचित यादव
प्रश्न 15.
नागरिक विमानन मंत्रालय ने सी-प्लेन के लिए सर्वप्रथम किन राज्यों में वाटर एरोड्रोम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
उत्तर : ओडिशा एवं गुजरात

शनिवार, 20 अक्टूबर 2018

करेंट अफेयर्स क्विज 2018 : अगस्त-03

अगस्त-2018 में घटित समसामयिक घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज

प्रश्न 1. किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप-2018 में रजत पदक जीता?
उत्तर : पी.वी. सिंधू
प्रश्न 2.
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप-2018 के महिला एकल वर्ग की विजेता बनी हैं?
उत्तर : कैरोलिना मारिन
प्रश्न 3.
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप-2018 के पुरुष एकल वर्ग के विजेता बने हैं?
उत्तर : केंटो मोमोता
प्रश्न 4.
इंग्लैंड में आयोजित महिला हॉकी विश्वकप-2018 का खिताब किसने जीता?
उत्तर : नीदरलैंड
प्रश्न 5.
हाल ही भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने अपना पहला यूरोपीय टूर खिताब जीता। यह कहां आयोजित हुआ था?
उत्तर : फिजी
प्रश्न 6.
हाल ही सरकार ने मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रखा है। यह स्टेशन स्थित है?
उत्तर : चंदौली (उत्तर प्रदेश)
प्रश्न 7.
हाल ही किस पड़ोसी देश ने अपने यहां स्थित हंबनटोटा एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) के साथ मिलकर चलाने की घोषणा की है?
उत्तर : श्रीलंका
प्रश्न 8.
नक्सलियों/आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन मानसून किस राज्य में चलाया था?
उत्तर : छत्तीसगढ़



प्रश्न 9.
123वें संविधान संशोधन विधेयक से अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला है। इसमें उपाध्यक्ष के कितने पद होंगे?
उत्तर : 1
प्रश्न 10.
बीते वर्षों में फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल रहीं इंद्रा नूयी ने किस कंपनी के सीईओ पद से त्यागपत्र दिया है?
उत्तर : पेप्सीको
प्रश्न 11.
वाशिंगटन ओपन टेनिस 2018 का पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?
उत्तर : एलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)
प्रश्न 12.
वाशिंगटन ओपन टेनिस 2018 का महिला एकल का खिताब किसने जीता?
उत्तर : स्वेतलाना कुज्नेतसोवा (रूस)
प्रश्न 13.
हाल ही अमेरिका ने ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाए हैं। ये प्रतिबंध कब से लागू होंगे?
उत्तर : 5 नवंबर, 2018
प्रश्न 14.
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) ने हेलीकॉप्टर सेवा देने वाले पीएसयू पवन हंस के निजीकरण के लिए अपनी कितनी प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव पर मोहर लगाई है?
उत्तर : 49 प्रतिशत
प्रश्न 15.
भारतीय सेनाओं ने हाल ही किस देश की सेना के साथ 'मिशन मैत्री-2018' युद्धाभ्यास में भाग लिया?
उत्तर : थाईलैंड

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018

करेंट अफेयर्स क्विज 2018 : अगस्त-02

अगस्त-2018 में घटित समसामयिक घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज

प्रश्न 1. इमर्सन मनांग्गवा किस देश के राष्ट्रपति चुने गए हैं?
उत्तर : जिम्बाब्वे
प्रश्न 2. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाले 'संविधान (संशोधन) विधेयक, 2017' को लोकसभा ने पारित कर दिया है। यह कौनसा संशोधन विधेयक है?
उत्तर : 123वां
प्रश्न 3.
क्या राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने के बाद अपनी सिफारिशों पर राज्यपाल से सुझाव लेना होगा?
उत्तर : नहीं
प्रश्न 4.
हाल ही किस भारतवंशी गणितज्ञ को गणित के नोबेल 'फील्ड्स मेडल' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : अक्षय वेंकटेश
प्रश्न 5.
गणित का नोबेल माने जाने वाला 'फील्ड्स मेडल' कितने वर्ष में प्रदान में किया जाता है?
उत्तर : प्रति 4 वर्ष
प्रश्न 6.
हाल ही राष्ट्रपति ने किसे वर्ष 2017 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर : भर्तृहरि महताब
प्रश्न 7.
हाल ही राष्ट्रपति ने किसे वर्ष 2014 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर : हुकुमदेव नारायण यादव
प्रश्न 8.
हाल ही अमेरिका ने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (एसटीए- 1) देश का दर्जा दिया है। ऐसा दर्जा पाने वाला भारत एशिया का कौनसा देश है?
उत्तर : तीसरा



प्रश्न 9.
रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गई सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण कहां किया गया?
उत्तर : बालासोर (ओडिशा)
प्रश्न 10.
हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित स्वदेशी हल्के लडाकू विमान 'तेजस' के नौसेना संस्करण का सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण किया गया?
उत्तर : गोवा के समीप समुद्र में
प्रश्न 11.
अमेरिका की 'सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1' (एसटीए- 1) सूची में कितने देश हैं?
उत्तर : 36
प्रश्न 12.
न्यायमूर्ति गीता मित्तल किस उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं हैं?
उत्तर : जम्मू-कश्मीर
प्रश्न 13.
न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा किस उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश बनीं?
उत्तर : जम्मू कश्मीर
प्रश्न 14.
हाल ही किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने सीएसटी-100 स्टारलाइनर और स्पेस एक्स के साथ मिलकर कमर्शियल यान अंतरिक्ष में भेजने की घोषणा की है?
उत्तर : नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, अमेरिका
प्रश्न 15.
अगले साल अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के पहले कमर्शियल अभियान में किस भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री को शामिल किया गया है?
उत्तर : सुनिता विलियम्स

गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018

करेंट अफेयर्स क्विज 2018 : अगस्त-01

अगस्त-2018 में घटित समसामयिक घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज


प्रश्न 1. देश का वह एकमात्र राज्य कौनसा है, जिसने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (आनआरसी) बनाया है?
उत्तर : असम
प्रश्न 2. किस देश ने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 देश का दर्जा दिया है?
उत्तर : अमेरिका
प्रश्न 3. हाल ही राष्ट्रपति ने किसे वर्ष 2013 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर : नजमा हेपतुल्ला
प्रश्न 4. हाल ही भारतीय नागरिक रेशमा के शव को भारत लाने के लिए पाकिस्तान से लगते किस स्थान का उपयोग हुआ?
उत्तर : मुनाबाव बॉर्डर
प्रश्न 5. 24वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार किसे प्रदान करने की घोषणा की गई?
उत्तर : गोपालकृष्ण गांधी
प्रश्न 6. हाल ही राष्ट्रपति ने किसे वर्ष 2016 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर : दिनेश त्रिवेदी
प्रश्न 7. हाल ही लोकसभा द्वारा पारित 'दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2018' में शोधन अक्षमता विधि समिति की सिफारिश पर ऋणदाताओं की समिति में निर्णय प्रक्रिया आसान बनाने के उद्देश्य से सामान्य फैसलों के लिए जरूरी मत 75 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत किया गया है?
उत्तर : 51
प्रश्न 8. चीन ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव' (बीआरआई) की निगरानी के लिए ऑप्टिकल सेंसिंग सेटेलाइट .................... लॉन्च किया है।
उत्तर : गाओफेन-11



प्रश्न 9. हाल ही किस देश ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अब्दुल रहमान उल-दाखिल को वैश्विक आतंकी घोषित किया है?
उत्तर : अमेरिका
प्रश्न 10. हाल ही राष्ट्रपति ने किसे वर्ष 2015 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर : गुलाम नबी आजाद
प्रश्न 11. हाल ही नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की ओर से जारी निवेश की सबसे ज्यादा क्षमता वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सूचकांक-2018 में कौनसा राज्य प्रथम स्थान पर रहा?
उत्तर : दिल्ली
प्रश्न 12. नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की ओर से वर्ष 2018 में जारी निवेश की सबसे ज्यादा क्षमता वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश का यह कौनसा संस्करण है?
उत्तर : तृतीय
प्रश्न 13. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 5 करोड़ कनेक्शन गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य समय से कितने महीने पहले ही पूरा कर लिया गया?
उत्तर : 8 महीने
प्रश्न 14. 3 अगस्त, 2018 को संसद भवन परिसर में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पांच करोड़वां एलपीजी कनेक्शन दिल्ली निवासी ................... को सौंपा।
उत्तर : तकदीरन
प्रश्न 15. एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशन (आसियान) ने किस देश के साथ पहली बार सिंगापुर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया?
उत्तर : चीन

करेंट अफेयर्स 2018 : बिम्सटेक चौथे शिखर सम्मेलन का घोषणा पत्र जारी : बिम्सटेक ने आतंकवाद पर भारत का समर्थन किया

घटना दिनांक : 31 अगस्त, 2018

श्रीलंका को सौंपी बिम्सटेक की अध्यक्षता

  • नेपाल के काठमांडू में चौथे शिखर सम्मेलन संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया गया।
  • घोषणा पत्र में बिना किसी देश का नाम लिए कहा गया है कि सिर्फ आतंकवादी तथा आतंकवादी संगठनों को ही नहीं आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
  • बिम्स्टेक के साथ सदस्य देशों बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाइलैंड, भूटान और नेपाल द्वारा स्वीकृत संयुक्त घोषणापत्र में कहा गया है कि 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आतंकवादी, आतंकवादी संगठनों तथा आतंकवादी नेटवर्क को निशाना बनाने के साथ ही उन देशों तथा गैर-सरकारी संगठनों को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जो आतंकवाद को प्रोत्साहन, समर्थन और आर्थिक मदद प्रदान करते हैं, आतंकवादियों तथा आतंकवादी संगठनों को संरक्षण प्रदान करते हैं और उनका गुणगान करते हैं।'
  • चौथे बिम्सटेक का दो दिवसीय सम्मेलन समाप्त हो गया। अब बिम्सटेक की अध्यक्षता श्रीलंका को दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में 'नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला' का उद्घाटन किया

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित विश्व प्रसिद्ध शिवालय पशुपतिनाथ मंदिर में 'नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला' का उद्घाटन किया।  इस धर्मशाला के निर्माण के लिए भारत ने धन मुहैया कराया है।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जानकारी दी कि नेपाल सरकार ने वाजपेयी की कविताओं को नेपाली में अनुवाद कराने का फैसला किया है।

भारत और नेपाल में ब्रॉड गेज लाइन के प्रारंभिक इंजीनियङ्क्षरग कम ट्रैफिक सर्वेक्षण को लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर

  • प्रधानमंत्री की नेपाल यात्रा के दौरान भारत और नेपाल में भारत के रक्सौल और नेपाल के काठमांडू के बीच ब्रॉड गेज लाइन के प्रारंभिक इंजीनियरिंग कम ट्रैफिक सर्वेक्षण को लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।



दूरसंचार कंपनी वोडाफोन और आइडिया के विलय की प्रक्रिया पूरी, भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी

  • भारतीय दूरसंचार के क्षेत्र में नई कंपनी 'वोडाफोन आइडिया लि.' के नाम से बनाई गई है।
  • वोडाफोन और आइडिया के मर्जर के बाद अब यह 408 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। कंपनी के पास 3.4 लाख साइट्स का ब्रॉडबैंड नेटवर्क और 17 लाख रिटेल आउटलेट्स होंगे।
  • पिछले कई वर्षों से नंबर वन पर चल रही भारती एयरटेल दूसरे नंबर पर आ गई है। इस नए मर्जर के बाद अब टेलिकॉम सेक्टर में तीन मुख्य प्रतिद्विंदी मौजूद हैं जिनमें भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं।

सेंटर फॉर इक्नॉमिक पॉलिसी एंड रिसर्च के इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव 2018 का आयोजन

  • नई दिल्ली में सेंटर फॉर इक्नॉमिक पॉलिसी एंड रिसर्च (सीईपीआर) की ओर से इंडिया बैंङ्क्षकग कॉन्क्लेव 2018 का आयोजन किया गया।
  • इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव 2018 का नॉलेज पार्टनर नीति आयोग है।



सोशल मीडिया एप वॉट्सएप ने डिजिटल एम्पॉवरमेन्ट फाउंडेशन के साथ करार किया

  • सोशल मीडिया की दिग्गज एप कंपनी वॉट्सएप ने नई दिल्ली स्थित डिजिटल एम्पॉवरमेन्ट फाउंडेशन के साथ करार किया। करार के तहत वॉट्ससएप के यूजर्स के बीच सूचना के सत्यापन पर जागरुकता उत्पन्न की जाएगी।
  • वॉट्ससएप के पब्लिक पॉलिसी मैनेजर बेन सपल ने कहा कि आगामी विधानसभा और आम चुनावों के मद्देनजर डीईएफ ने देश के उन 10 राज्यों में कम्युनिटी लीडर्स के लिए 40 प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन करेंगे, जहां हिंसा के चिंताजनक मामले सामने आए है और जहां इस वर्ष के अंत से पूर्व विधानसभा चुनाव होने हैं।