घटना दिनांक : 17 दिसंबर, 2018
- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने 17 दिसंबर, 2018 को राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
- भूपेश बघेल ने निवर्तमान मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के रमन सिंह का स्थान लिया है।
- 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस ने 68 सीटें प्राप्त की।
- 1 नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन होने के बाद अजीत जोगी वहां पहले मुख्यमंत्री बने थे। जोगी 9 नवंबर 2000 से 6 दिसंबर 2003 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर रहे।
- भाजपा के रमन सिंह 7 दिसंबर 2003 को राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री बने और लगातार तीन बार इस पद पर बने रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं भूपेश बघेल
- भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन तहसील में हुआ।
- सन् 1985 से कांग्रेस से जुड़े। पहली बार 1993 में विधायक बने थे। मध्यप्रदेश की दिग्विजय सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2000 में अजित जोगी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे।
- भूपेश बघेल ने राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ की विधानसभा में पाटन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। बघेल पांचवी बार इस वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के आम चुनाव में पाटन क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें