current affairs-2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
current affairs-2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 28 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

भारत सरकार ने जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी मोहम्मद अख्तर को देश छोडऩे का आदेश दिया
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सिंह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक नियुक्त (वे इस पद पर 31 अगस्त 2017 तक रहेंगे, यह पद अगस्त 2015 से ही खाली था)



अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बीजिंग ओलंपिक (वर्ष 2008) के छह खिलाडिय़ों से पदक छीने (आईओसी ने इन खिलाडिय़ों के नमूनों की पुन: जांच में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया है, इनमें उज्बेकिस्तान के पहलवान सोसलान तिगिएव, यूक्रेन के भारोत्तोलक ओल्हा कोरोब्का, बेलारूस की भारोत्तोलक आंद्रेई रिबाकू, कजाकिस्तान के पहलवान तैमूराज तिगिएव, बेलारूस की भारोत्तोलक नतासिया नोविकावा व एकातेरिना शामिल हैं)

राजस्थान

प्रदेश के वेटलिफ्टर अजय सिंह ने 77  किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता (उन्होंने मलेशिया में आयोजित जूनियर और सीनियर कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में यह उपलब्धि पाई, वे इस उपलब्धि को पाने वाले पहले राजस्थानी खिलाड़ी हैं)

सोमवार, 6 फ़रवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 27 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

न्यूजीलैण्ड के प्रधानमंत्री जॉन की ने भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत के दावे का समर्थन किया
जयपुर में 19वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप : पुरुष वर्ग में साई विजेता और राजस्थान उपविजेता बना, राजस्थान टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी, साई ने महिला वर्ग में गुजरात को हरा खिताब जीता, केरल दोनों वर्गों में तीसरे स्थान पर रहा



पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल : जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय ने पुणे के सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय को हरा खिताब जीता

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 26 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

जेनेवा में अंतर संसदीय यूनियन की 135वीं बैठक, सांसद आरके सिंह ने कश्मीर को बताया भारत का अविभाज्य अंग
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने रूस के दिवंगत पहलवान बेसिक कुडुखोव के खिलाफ जांच हटाने का फैसला किया (लंदन ओलंपिक (2010) में कुडुखोव ने रजत पदक जीता था, इसी स्पर्धा का कांस्य पदक भारत के योगेश्वर दत्त ने जीता था)



वर्ल्ड बैंक की 'डूइंग बिजनस' सूची जारी, व्यापार सुगमता के मामले में भारत 130वें नंबर पर, न्यूजीलैंड पहले और पाकिस्तान 144वें नंबर पर
टाटा सन्य के अध्यक्ष पद से हटाए गए सायरस मिस्त्री ने उच्चतम न्यायालय, बम्बई उच्च न्यायालय और राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण में कैविएट दायर की

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 25 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

देश के अग्रणी उद्योग घराने टाटा संस के अध्यक्ष सायरस पी. मिस्त्री को उनके पद से हटाया गया, रतन एन. टाटा अंतरिम अध्यक्ष बने (निदेशक मंडल में 8 में से 6 मेंबर्स ने यह फैसला किया, 148 साल पहले वर्ष 1868 में जमशेदजी टाटा ने यह ग्रुप बनाया था। तब से अब तक पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी चेयरमैन को ही हटा दिया गया हो।)



50 प्लस फॉर्मूला-1 रेस जीतने वाले तीसरे ड्राइवर बने लुईस हैमिल्टन (ब्रिटेन के हैमिल्टन ने यह उपलब्धि यूनाइटेड स्टेट्स ग्रां प्री का खिताब जीतकर पाई, हेमिल्टन की यह 50वीं जीत रहीं, वहीं माइकल शूमाकर 91 रेस और एलेन प्रॉस्ट 51 रेस जीत चुके हैं)

सोमवार, 30 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 24 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला जुन्को तोबेई का निधन (जापान की जुन्को तोबेई 35 वर्ष की उम्र में 16 मई, 1975 में माउंट एवरेस्ट पर पहुंची थीं)
भारतीय नौसेना से विदा हुआ विमानवाहक पोत आईएनएस विराट (दुनिया के इस सबसे पुराने विमानवाहक पोत को 55 वर्ष की सेवा के बाद कोचीन पोर्ट ट्रस्ट एर्नाकुलम वार्फ से विदाई दी गई)



क्रेमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट : रूसी खिलाड़ी स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने जीता महिला एकल का खिताब (फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की दारिया गैवरिलोवा को हराया)
अंडर-17 फुटबॉल विश्वकप-2018 के मैच दिल्ली में भी होंगे, फीफा से मिली हरी झंडी (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) कोच्चि, नवी मुंबई और गोवा को पहले ही विश्वकप मैच कराने के लिए अनुमति दे चुका है)


शनिवार, 28 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 23 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

कबड्डी विश्व कप-2017 : भारत लगातार तीसरी बार चैंपियन बना, अहमदाबाद में हुए फाइनल में ईरानी टीम को हराया (भारतीय जीत के हीरो अजय ठाकुर रहे, जिन्होंने कुल 12 अंक बटोरे, भारतीय टीम कबड्डी ईरान को विश्वकप के फाइनल में लगातार तीन बार हरा चुकी है)



रूस में वर्ष 2018 में होने वाले फीफा फुटबॉल विश्वकप का शुभंकर होगा 'भेडिय़ा', इसका नाम जाबीवाका होगा, इसका रूसी भाषा में अर्थ होता है जो स्कोर कर सके (कई महीनों की ऑनलाइन वोटिंग में लोगों ने बिल्ली और शेर पर भेडिए को तरजीह दी, भेडिए को 53 प्रतिशत वोट मिले)
भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के चेयरमैन बने कुमार मंगलम बिड़ला (कुमार आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं)

शुक्रवार, 27 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 22 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

देशभर में विश्व आयोडीन दिवस मनाया गया (आयोडीन मानव शरीर के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है, इसकी कमी से शारीरिक और मानसिक रोग हो सकते हैं, शरीर को 150 माइक्रो आयोडीन की प्रतिदिन आवश्यकता होती है)
देशभर में पुलिस शहीद दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम (21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाक के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी सी टुकडी के जवानों पर चीनी सैनिकों ने हमला कर दिया था, उन्हीं शहीदों की याद में हर वर्ष पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है)
सरकार ने हवाई यात्रा की क्षेत्रीय संपर्क  योजना 'उड़ान' (उड़े देश का आम नागरिक) लॉन्च ('उड़ान' के तहत विमान की 50 प्रतिशत सीटों के लिए सरकार सब्सिडी देगी)



राजस्थान

राज्यपाल कल्याण सिंह ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दी
राज्य सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद सांवरलाल जाट को राज्य किसान आयोग का अध्यक्ष बनाया

करेंट अफेयर्स 2016 : 21 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

मलेशिया के कुआंटन में एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2017 के अपने पहले मैच में भारत ने जापान को 10-2 से रौंदा
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : अंतिम प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन ने हाथ नहीं मिलाया



रक्षा खरीद परिषद ने अमेरिका से अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर तोपों की खरीद को मंजूरी दी, 7000 करोड़ की इस डील के तहत भारत को 145 नई तोपें मिलेंगी (इस समिति के अध्यक्ष रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर हैं, इस सौदे से वर्ष 1986 में बोफोर्स तोप के बाद अब सेना को एक कारगर तोप मिलने का रास्ता साफ हो गया है)
राजस्थान के जयपुर में वस्त्र एवं परिधान के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 'वस्त्र 2016' के पांचवें संस्करण का उद्घाटन

करेंट अफेयर्स 2016 : 20 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

सऊदी अरब में हत्या के आरोपी शहजादे तुर्की बिन सौद अल कबीर को मौत की सजा दी गई
भारत-चीन का जम्मू-कश्मीर में पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास (सीमा रक्षा सहयोग समझौता 2013 के तहत हुआ अभ्यास, दोनों सेनाओं के बीच यह वर्ष का दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास है)
दुनिया का सबसे बड़ा जहाज 'सुपर याट ए' परीक्षण सफर पर निकला (लगभग 330 फीट ऊंचाई और 468 फीट लंबाई वाला यह जहाज उत्तरी जर्मनी में कील नामक स्थान के पास स्ट्रैंड से रवाना हुआ, करीब 2678 करोड़ रुपए (33 करोड़ पौंड) कीमत वाले इस जहाज के मालिक रूसी अरबपति इगोरविच मेलनिचेंको हैं)
भारतीय नौसेना के जहाज 'आईएनएस तिहायु' का जलावतरण (पूर्वी समुद्री तट पर गश्त के लिए तैनात होने वाले इस जहाज का नामकरण निकोबार के एक द्वीपसमूह पर किया गया है)



भारत-म्यांमार में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर (गोवा में ब्रिक्स-बिमस्टेक आउटरीच शिखर बैठक में भाग लेने आईं म्यांमार की विदेश मंत्री के दौरे के दौरान कृषि, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए ये समझौते हुए)
अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर मुक्केबाजी संघ (आईबा) ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को मान्यता दी
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के जीवन पर आधारित पुस्तक 'ड्रिवन : द विराट कोहली' का विमोचन, पुस्तक के लेखक विजय लोकपल्ली हैं
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों को गूगल मैप से जोड़ा, रेलवे के क्रीस सॉफ्टवेयर से गूगल मैप पर ट्रेन की लोकेशन व रूट नजर आएगा

राजस्थान

राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी का गठन (प्रदेश में शुरू होने वाले 8 नए मेडिकल कॉलेजों का करेगी संचालन)

करेंट अफेयर्स 2016 : 19 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए रसद और विभिन्न वैज्ञानिक उपकरण लेकर मानव रहित एंटेयर्स रॉकेट रवाना (रूस निर्मित इंजनों से संचालित इस 14 मंजिल लंबे रॉकेट का प्रक्षेपण अंतरिक्ष एवं रक्षा उपकरण निर्माता कंपनी कंपनी ऑर्बिटल एटीके ने किया है)
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नई दिल्ली में ब्रिक्स मीडिया फोरम का उद्घाटन किया



अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) एथलीट आयोग ने भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को अपना सदस्य नियुक्त किया
जयपुर में आयोजित 29वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के बालक और बालिका वर्ग का खिताब जीता, राजस्थान दोनों वर्गों में उपविजेता रहा (बालक वर्ग में चंडीगढ़ और बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक)


गुरुवार, 26 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 18 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

गोवा में बिम्सटेक सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' से मुलाकात की (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एवं इकोनॉमिक कोऑपरेशन (बिम्सटेक) के देशों में भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका शामिल हैं)



चीन ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 'शेनझोउ-11' लॉन्च किया, इसमें गए दो अंतरिक्ष यात्री जिंग हैपेंग और चेन डोंग चीन की अंतरिक्ष प्रयोगशाला 'तियांगॉन्ग-2' पर तीस दिन तक रहेंगे
टफिसा खेल : भारत ने कुश्ती में जीते चार पदक, पहलवान डालमिया ने स्वर्ण, लव सिंह ने रजत और नवीन कुमार और जोसिल ने कांस्य पदक जीता (ये छठे छठे टफिसा खेल इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) से मान्यता प्राप्त टफिसा खेलों में सभी तरह के खेलों की स्पर्धाएं हुईं)

बुधवार, 25 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 17 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

गोवा में 8वां ब्रिक्स सम्मेलन : घोषणा पत्र में आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, कर चोरी तथा मनी लॉन्ड्रिंग रोकने कर सूचनाएं साझा करने पर सहमति जताई (सम्मेलन में तीन सहमति पत्रों [ब्रिक्स देशों के कृषि अनुसंधान मंच का गठन, राजनयिक अकादमियों के बीच आपसी सहयोग तथा ब्रिक्स की सीमा शुल्क सहयोग समिति पर नियमन का प्रावधान] भी हस्ताक्षर किए गए, इसके साथ ही सुरक्षा परिषद के पुनर्गठन पर बल दिया गया, ब्रिक्स देशों में शामिल हैं-ब्राजील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका, नौवां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अगले साल चीन में होगा)
भारतीय क्रिकेट टीम बनी 900 एक दिवसीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली टीम, धर्मशाला में खेले गए 900वें मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया (सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे (888) और पाकिस्तान (866) तीसरे स्थान पर है)



भारतीय शटलर सौरभ वर्मा ने जीता चीनी ताइपे ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट, मलेशियाई खिलाड़ी डैरेन लियू फाइनल में तीसरे सेट में चोट के कारण हटे, हालांकि लियू पहले दो सेट हार चुके थे
ब्रिटेन के एंडी मरे ने जीता शंघाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट, फाइनल में स्पेन के राबर्टो बतिस्ता अगुत को हराया




करेंट अफेयर्स 2016 : 16 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

भारत-रूस में 16 समझौते (भारत यात्रा पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शिखर वार्ता के बाद 3 रक्षा सौदों सहित 16 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, इनमें एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल रोधी प्रणाली की खरीद का समझौता भी शामिल है, चार उन्नत घातक युद्धपोतों की खरीद और उत्पादन के लिए करार, लगभग 200 कामोव हेलिकॉप्टर बनाए जाएंगे)
रवांडा के किगाली में सभी देश ग्रीन हाउस गैस की कटौती के लिए राजी, बनाई पेरिस करार पर अमल की कार्ययोजना, भारत ने भी हाइड्रोफ्लूरोकार्बन (एचएफसी) गैसों के उत्सर्जन को चरणबद्ध तरीके से कम करने पर सहमति दी (विश्व के लगभग सभी देश रेफरिजरेटरों तथा एयरकंडीशनरों में इस्तेमाल की जाने वाली ग्रीन हाउस गैस में कटौती पर सहमत हुए, पूरे विश्व को तीन भागों में बांटा गया है)
29वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप का जयपुर में उद्घाटन
ताशकंद एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के उपविजेता बने भारत के लिएंडर पेस और उनके जोडीदार जर्मनी के आंद्रे बेगेमान (पुरुष युगल के फाइनल में रूस के मिखाइल एलगिन और उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन की जोड़ी ने दी मात)



पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 85वीं देशभर में विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाई गई

राजस्थान

जयपुर के कमल लोचन को अंहिसा इंटरनेशनल भगवान दास शोभालाल डालचंद जैन शाकाहार जीवदया पुरस्कार


करेंट अफेयर्स 2016 : 15 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

क्रिकेट : स्वप्निल गुगाले और अंकित बावने ने 594 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की (रणजी ट्रॉफी ग्रु बी के मैच में महाराष्ट्र के कप्तान स्वप्निल गुगाले ने नाबाद (351) और अंकित बावने ने नाबाद (258) रन की पारी खेलते हुए विजय हजारे और गुल मोहम्मद के 1946-47 में बनाए 577 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, यह भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है, यह साझेदारी दिल्ली के खिलाफ की, सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने के नाम है, जिन्होंने वर्ष 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 624 रन बनाए थे)
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजहर अली ने दिन-रात्रि टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद से पहला तिहरा शतक (नाबाद 302) बनाया (अजहर ने यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की, अजहर इसके साथ ही गुलाबी गेंद से दिन-रात्रि टेस्ट में शतक, दोहरा शतक और तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं)
सिनेमा ऑनर्स एंड एग्जिबिटर्स एसोसिएशन ऑफ  इंडिया ने पाकिस्तानी कलाकार अभिनीत फिल्मों को बैन करने का निर्णय लिया



दिल्ली के उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को पुलिस ने गिरफ्तार किया (बालियान पर मारपीट का आरोप है) 
भाजपा नेता एल. गणेशन और अभिनेत्री रूपा गांगुली ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

राजस्थान

ग्राम पंचायतों में लगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण शिविर (इसके तहत प्रदेश की 295 पंचायत समितियों के दो-दो गांवों में शिविर आयोजित किए गए, इनमें अफसर व मंत्री मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान के प्रयास किए, जिलों में प्रत्येक पंचायत समिति के 2 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर कार्य समाप्ति तक आयोजित होंगे)

मंगलवार, 24 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 14 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के ग्लोबल ट्रैवल एंड टूरिजम रिपोर्ट : पाकिस्तान दुनिया का चौथा 'असुरक्षित' देश, पहले तीन स्थानों पर नाइजीरिया, कोलंबिया और यमन हैं (सूची में भारत 13वें नंबर पर) 
पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री अंतोनियो गुतेरेस संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव नियुक्त  (गुतेरेस का कार्यकाल 1 जनवरी, 2017 से शुरू होगा, वे बान की मून का स्थान लेंगे)



अमेरिका के कवि एवं गायक बॉब डिलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार ( स्वीडिश अकादमी ने 115 साल में किसी गायक व गीतकार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की है)

करेंट अफेयर्स 2016 : 13 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

क्रिकेट : भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट रैंकिंग में पहुंचे नंबर 1 पर (अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 900 की जादुई रेटिंग पाने वाले पहले गेंदबाज हैं, इससे पहले पूर्व कप्तान कपिल देव 877 की रेटिंग के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज थे)



भारत में चार देशों ने नियुक्त किए नए राजदूत (ये हैं- लुओ झाओहुई (चीन), मोहम्मद खातिर इब्राहिम अल खातिर (कतर), रादू ओक्टावियां दोबरे (रोमानिया) तथा एस मोहम्मद हानेने (मौरितानिया))



करेंट अफेयर्स 2016 : 12 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

तेलंगाना सरकार ने बनाए 21 नए जिले (तेलंगाना का गठन आंध्र प्रदेश से कटकर हुआ था और यह दो जून 2014 को अस्तित्व में आया था। यह भारत का 29वां राज्य है। अब इस राज्य में कुल 31 जिले हो गए हैं)



भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम बनी नंबर एक (भारत ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड को तीसरे क्रिकेट टेस्ट में 321 रन से हराकर पाई है, कप्तान विराट कोहली को पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने नंबर वन टीम की गदा सौंपी)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गणवेश में परिवर्तन, विजयादशमी पर खाकी निकर की जगह खाकी पैंट में निकला पथ संचलन

करेंट अफेयर्स 2016 : 11 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

ब्रिटिश अमेरिकी अर्थशास्त्री ओलिवर हार्ट और फिनलैंड के बेनग्ट हॉल्मस्ट्राम को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (दोनों अर्थशास्त्रियों को अनुबंध सिद्धांत पर उनके कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा)
रूस ओपन बैडमिंटन ग्रां प्री : भारतीय महिला खिलाड़ी ऋत्विका शिवानी ने महिला एकल और एन सिक्की रेड्डी और प्रणव जैरी चोपड़ा की जोड़ी ने मिश्रित युगल का खिताब



भारत के पिस्टल किंग जीतू राय ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) चैंपियंस ट्रॉफी जीती (जीतू ने 10 मीटर एयर पिस्टल फॉर्मेट के फाइनल में 29.9 का स्कोर किया)
ब्रिटेन के एंडी मरे ने चाइना ओपन किंग टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता (फाइनल में एंडी ने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को हराया, यह एंडी मरे का 40वां एकल खिताब है)

करेंट अफेयर्स 2016 : 10 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

अमेरिका के 400 धनकुबेरों की सूची में पांच भारतवंशी भी (वर्ष 2016 के इन धनी हस्तियों में रोमेश वाधवानी (222वां), नीरज देसाई (274वां), राकेश गंगवाल (321वां), जॉन कपूर (335वां) और कवितार्क राम श्रीराम (361वां) शामिल हैं)
भारत ने मोजाम्बिक से दलहन उत्पादन के क्षेत्र में समझौता (इसके अनुसार भारत वर्ष 2016 से 2021 के बीच के पांच वर्षों में 6,90,000 टन दालों के उत्पादन में मोजाम्बिक का सहयोग करेगा)



विराट कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में जमाया दोहरा शतक (भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 84 साल के इतिहास में वे पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने दो टेस्ट शतक बनाए हैं, कोहली ने यह शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया)
दक्षिण भारतीय शब्द 'अइयो' और 'अइया' ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल (डिक्शनरी में इन शब्दों को दु:ख में, हैरानी में, परेशानी में इस्तेमाल होने वाले भाव के तौर पर परिभाषित किया गया है)

करेंट अफेयर्स 2016 : 9 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

भारतीय वायुसेना ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, दुनिया को दिखाई ताकत, वायु सेना प्रमुख अरूप राहा ने जवानों को किया संबोधित
रूस के निचले सदन 'ड्यूमा' ने सीरिया में वायुसेना की तैनाती संबंधी समझौते वाले विधेयक को दी मंजूरी (इस समझौते पर दमिश्क में 26 अगस्त, 2015 को हस्ताक्षर हुए थे)



पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नए सैन्य स्टेशन (छावनी) का उद्घाटन किया ( मुखर्जी ने ही 2014 में इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी)