मंगलवार, 24 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 10 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

अमेरिका के 400 धनकुबेरों की सूची में पांच भारतवंशी भी (वर्ष 2016 के इन धनी हस्तियों में रोमेश वाधवानी (222वां), नीरज देसाई (274वां), राकेश गंगवाल (321वां), जॉन कपूर (335वां) और कवितार्क राम श्रीराम (361वां) शामिल हैं)
भारत ने मोजाम्बिक से दलहन उत्पादन के क्षेत्र में समझौता (इसके अनुसार भारत वर्ष 2016 से 2021 के बीच के पांच वर्षों में 6,90,000 टन दालों के उत्पादन में मोजाम्बिक का सहयोग करेगा)



विराट कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में जमाया दोहरा शतक (भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 84 साल के इतिहास में वे पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने दो टेस्ट शतक बनाए हैं, कोहली ने यह शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया)
दक्षिण भारतीय शब्द 'अइयो' और 'अइया' ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल (डिक्शनरी में इन शब्दों को दु:ख में, हैरानी में, परेशानी में इस्तेमाल होने वाले भाव के तौर पर परिभाषित किया गया है)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें