Daily Current Affairs 2020 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Daily Current Affairs 2020 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

15 -16 नवम्बर, 2020 को प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स

15 नवम्बर, 2020 को प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री ने लोंगेवाला पोस्ट पर बीएसएफ जवानों के साथ मनाई दिवाली
 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार की दिवाली राजस्थान के जैसलमेर बॉर्डर की लोंगेवाला पोस्ट पर बीएसएफ जवानों के साथ मनाई। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत की गवाह रही इस पोस्ट पर भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। मात्र 120 जवानों ने पाकिस्तान फौज की कई टैंक टुकडिय़ों की रेगिस्तान में कब्र खोद दी थी।


8वीं ब्रिक्स विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्रीस्तरीय बैठक-2020 का आयोजन
 

  • 13 नवम्बर, 2020 को 8वीं ब्रिक्स विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्रीस्तरीय बैठक-2020 का वर्चुअली आयोजन किया गया। ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने ब्रिक्स एसटीआई घोषणा-पत्र 2020 को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। भारत की ओर से केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भाग लिया।


चर्चा में रहने वाली अन्य खबरें इस प्रकार हैं-
 

  • रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी की पहली खेप भारत पहुंच गई है। हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लैबोरेटरीज ने भारत में स्पूतनिक-वी के ट्रायल और वितरण के लिए समझौता किया है। इसका अंतिम चरण का ट्रायल अभी बाकी है। इसे दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बताया जा रहा है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इंडोनेशिया की बायो फार्मा पीटी द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए बनाई गई पोलियो वैक्सीन को हरी झंडी दी है। यह पहली बार है कि डब्ल्यूएचओ ने आपाताकाल के लिए किसी दवा की सिफारिश की है। इस वैक्सीन से पोलियो वायरस को शुरुआत में ही मारने का दावा किया जा रहा है।
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की चेन्नई स्थित घटक प्रयोगशाला स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर (एसईआरसी) ने ट्रांसमिशन लाइन टॉवरों की विफलता की स्थिति में बिजली संचरण की त्वरित पुनप्र्राप्ति के लिए एक स्वदेशी तकनीक, इमरजेंसी रिट्रीवल सिस्टम (ईआरएस) विकसित किया है। सीएसआईआर-एसईआरसी ने इसके लिए मेसर्स अद्वैत इन्फ्राटेक, अहमदाबाद के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।


14 नवंबर को मनाए गए दिवस
 

  • प्रतिवर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है, लेकिन 27 मई, 1964 को प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।


विश्व मधुमेह दिवस

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ की ओर से सन् 1991 से विश्व मधुमेह दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को इस खतरनाक बीमारी के बारे में जागरूक करना है। वर्ल्ड डायबिटीज डे 2020 की थीम 'नर्सेज : मेक द डिफरेंस फॉर डायबिटीज' रखी गई है।

 

16 नवम्बर, 2020 को प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स


विश्व का सबसे बड़ा व्यापार समझौता 'आरसीईपी' पर 15 देशों ने हस्ताक्षर किए
 

  • क्षेत्रीय समग्र आर्थिक साझेदारी (Regional Comprehensive Economic Partnership) यानी आरसीईपी का गठन हो गया है। चीन, जापान और दक्षिण एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) समेत कुल 15 देशों ने अपनी सहमति देते हुए आरसीईपी के गठन के लिए डिजिटल माध्यम से हस्ताक्षर किए। भारत भी आरसीईपी के प्रस्ताव में शामिल था, लेकिन बाद में वह इसमें शामिल नहीं हुआ। भारत के आरसीईपी में शामिल न होने की मुख्य वजह यह है कि भारत नहीं चाहता कि उसके बाजार में चीनी वस्तुओं की हिस्सेदारी और बढ़े। हालांकि जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि भारत कभी भी आरसीईपी में शामिल हो सकता है।
  • आरसीईपी को यूं समझें : मुक्त व्यापार समझौता यानी दो या दो से अधिक देशों के बीच ऐसा समझौता है जिसमें आयात-निर्यात बिना किसी रुकावट के बढ़ाया जाए। साथ ही सदस्य देशों के बीच पारस्परिक व्यापार में टैक्स में कटौती के अलावा कई तरीके की आर्थिक छूट देना है। इसमें निम्न देश शामिल हैं- चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, और कम्बोडिया। इस समझौते में शामिल देशों की जनसंख्या दुनिया की 2.1 आबादी है। इन देशों की जीडीपी पूरी दुनिया जीडीपी की की 30 प्रतिशत है।


चर्चा में रहने वाली अन्य खबरें इस प्रकार हैं-
 

  • देश का पहला चंदन म्यूजियम कर्नाटक के मैसूर में अशोकपुरम् स्थित अरण्य भवन में स्थापित किया गया है। किसानों को चंदन की खेती सिखाने के लिए इस संग्रहालय की स्थापना की गई है।
  • अमेरिकी कांग्रेस की प्रतिनिधि सभा के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने सदन में दीपावली के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करने वाला एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया।


15 नवंबर को मनाए गए दिवस

  • 15 नवंबर, 2020 को झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया। 15 नवंबर, 2020 को दक्षिण बिहार के 18 जिलों को मिलाकर झारखंड राज्य का निर्माण किया गया था। इसी दिन यानी 15 नवंबर 1875 को आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। उन्हें रांची और सिंहभूमि के आदिवासी 'बिरसा भगवान' का दर्जा देते हैं।


जनजाति गौरव दिवस

  • मध्य प्रदेश सरकार की ओर से स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर, 2020 को पहला जनजाति गौरव दिवस मनाया गया।

बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

13 व 14 अक्टूबर, 2020 को प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स

  • केंद्र सरकार ने लोगों को खर्च बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दो अहम कदमों की घोषणा की 

सरकार कर्मचारियों को एलटीसी यानी लीव ट्रेवल कंशेसन देगी। यह बिना घूमने जाए भी मिल सकेगी। लेकिन इसके लिए 12 फीसदी जीएसटी से ज्यादा वाले तीन गुना सामान की खरीदी आवश्यकत होगी।

दूसरे कदम के रूप में 10 हजार रुपए का रुपे कार्ड त्योहारी एडवांस के तौर पर दिया जाएगा। इस रकम को मार्च 2021 तक खर्च करना होगा। इसके बदले में सरकार हजार रुपएकी किस्त उनके वेतन से काटेगी।

  • रक्षा मंत्री ने किया बीआरओ द्वारा बनाए 44 पुलों का उद्घाटन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन की ओर से सात राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में बनाए गए 44 पुलों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया। इन 44 पुलों में से सर्वाधिक 10 जम्मू कश्मीर में, 8-8 उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में, 7 लद्दाख में, 4-4 पंजाब और सिक्किम में और दो पुल हिमाचल प्रदेश में हैं।  इनसे अधिकतर रणनीतिक तौर पर अहम इलाकों में हैं और ये तेजी से सैनिकों और हथियारों की आवाजाही सुनिश्चित करने में सैन्य बलों की मदद करेंगे।

  • प्रधानमंत्री ने विजया राजे सिंधिया पर जारी किया 100 रुपए का स्मारक सिक्का

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 अक्टूबर, 2020 को ग्वालियर की राजमाता विजया राजे सिंधिया पर जारी किया 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। विजया राजे जनसंघ की नेता थीं और भाजपा के संस्थापकों में से एक थीं । सिक्के को वित्त मंत्रालय ने तैयार करवाया है। इस पर उनके जन्म का साल 1919 और जन्म शताब्दी 2019 लिखा हुआ है।

 

चर्चा में रहने वाली अन्य खबरें इस प्रकार हैं-


  • उत्तर प्रदेश में प्रत्येक गोवंश की पहचान के लिए 12 अंकों का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर दिया जा रहा है। इसके लिए गायों एवं अन्य गोवंश को टीका लगाते समय ईयर टैगिंग अनिवार्य कर दी गई है।
  • ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि कोविड-19 महामारी फैलाने वाला नया वायरस सार्स-सीओवी-2 मोबाइल, प्लास्टिक नोट व स्टील पर 28 दिन तक जीवित रह सकता है।
  • ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण पर रोक के लिए 15 अक्टूबर से डीजल जनरेटर के उपयोग पर रोक लगा दी गई है
  • भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच वर्षों में देश में डिजिटल भुगतान 55.1 प्रतिशत वार्षिक दर से बढ़ा है। इसमें वर्ष 2015-16 से वर्ष 2019-20 तक 15.2 प्रतिशत चक्रवृद्धि दर के साथ वृद्धि हुई है।
  • प्रधानंमत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मंजूरी दी, बांग्लादेश में बलात्कार के दोषी पाए गए लोगों को अब मौत की सजा मिलेगी
  • अमेरिकी सेना और निजी अंतरिक्ष एजेंसी स्पेसएक्स में समझौता, ऐसा रॉकेट बनाएंगे जिससे एक घंटे में कहीं भी हथियारों की सप्लाई की जा सकेगी
  • विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के कारण स्कूलें बंद रहने से भारत को 40 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है
  • नेपाल सरकार ने भारत सीमा पर दो साल में 500 पोस्ट खोलने की घोषणा की
  • चीन के 'चाइनीज पीपल्स एसोसिएशन फॉर फ्रेंडशिप विद फॉरेन कंट्रीज' ने चीनी क्रांति और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चीन में सेवाएं देने वाले भारतीय चिकित्सक द्वारकानाथ कोटनीस की 110वीं जयंती मनाई
  • फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने कहा- आतंक के खात्मे पर पाक के प्रयास नाकाफी, पाक की 40 सिफारिशों में से सिर्फ दो को ही प्रगति योग्य माना
  • कोरोना महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 62 लाख को पार कर गई है। इसके साथ ही भारत रिकवरी में दुनिया में पहले स्थान पर आ गया है।  साथ ही संक्रमण की औसत दर में भी लगातार कमी आ रही है।
  • इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण भारत का मानवरहित अंतरिक्ष अभियान गगनयान प्रभावित हो सकता है और दिसंबर, 2020 की डेडलाइन में पूरा नहीं हो पाएगा।
  • ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 'एक्सपोर्टिंग करप्शन 2020' रिपोर्ट जारी की, यह रिपोर्ट वर्ष 2016 से 2019 के बीच की है। रिपोर्ट के अनुसार भारत ने इन वर्षों के दौरान विदेशी रिश्वत को लेकर कोई जांच नहीं।  मात्र चार देशों अमेरिका, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और इजराइल ने विदेशी रिश्वत के खिलाफ जांच की है।
  • राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने गाय के गोबर से बनी चिप लॉन्च की
  • नासा ने भारत के तीन छात्रों द्वारा तैयार नैनो सैटेलाइट 'इंडियन सैट' को लॉन्च करने के लिए चुना है। इस सेटेलाइट ने क्यूब्स इन स्पेस नामक प्रतियोगिता जीती थी। तमिलनाडु के एम अदनान, एम केसवन और वी अरुण ने 64 ग्राम वजनी और 3 सेंटीमीटर के आकार वाले इस सैटेलाइट को तैयार किया है।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजधानी कोलकाता में खुली छत वाली डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की।
  • इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने सन् 2021 में भारत की जीडीपी में 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।
  • नवंबर, 2020 में संयुक्त अरब अमीरात में प्रस्तावित अंडर 19 एशिया कप क्रिकेट को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।


13 अक्टूबर को मनाए गए दिवस

  • अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस
    संयुक्त राष्ट्र की ओर से यह दिवस प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को मनाया जाता है। 1989 से यह दिवस मनाया जा रहा है।
  • राजस्थान के जोधपुर जिले के खींचन में देश का पहला कुरजां कंजर्वेशन रिजर्व बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

10 अक्टूबर, 2020 को प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स

Current Affairs 2020


1. सुखोई-30 विमान से एंटी रेडिएशन मिसाइल 'रुद्रम' का सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने लड़ाकू विमान सुखोई-30 से पहली स्वदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइल 'रुद्रम-1' का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के बालासोर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) से किया गया। यह मिसाइल दुश्मन के किसी भी तरह के सिग्नल और रेडिएशन को पकड़ कर उसे नष्ट कर सकती है। इसके शामिल होने के बाद वायुसेना की ताकत में बहुत ज्याद इजाफा होगा। अपनी तरह की यह पहली स्वदेशी मिसाइल है जो लॉन्च के हिसाब से अलग-अलग दूरी तक मार करने में सक्षम है। रुद्रम में आइएनएस-जीपीएस नेविगेशन के साथ पैसिव होमिंग हेड मौजूद है। पैसिव होमिंग हेड अलग-अलग फ्रिक्वेंसी पर लक्ष्यों की पहचान और उन्हें वर्गीकृत कर निशाना साध सकता है।

2. शांति का नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार समीति ने वर्ष 2020 के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है। वर्ष 2020 का शांति का नोबेल पुरस्कार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को देने की घोषणा की है। दुनिया में बड़े पैमाने पर जरूरतमंदों को खाना खिलाने और मदद करने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम को शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

3. रिजर्व बैंक ने जारी की नई मौद्रिक नीति

भारतीय रिजर्व बैंक की नवगठित मौद्रिक नीति समिति की पहली बैठक में मौद्रिक नीति की समीक्षा की गई। यह इस साल की पांचवीं बैठक थी। मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक हर दूसरे माह होती है।  समिति ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। सरकार ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति में तीन नए सदस्यों आशिमा गोयल, जयंत आर वर्मा और शशांक भिड़े की नियुक्ति की है।

4. गार्जियन की अगली पीढ़ी के फुटबॉलरों की सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय हैं बिकास यमनाम

प्रतिष्ठित समाचार पत्र गार्जियन की ओर से जारी की गई अगली पीढ़ी के फुटबॉलरों की सूची में भारत की ओर पहली बार किसी खिलाड़ी को शामिल किया गया है। ये नाम है डिफेंडर बिकास यमनाम का। ये इकलौते भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो 2020 की सूची में दुनिया के 60 युवा प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हुए हैं।

चर्चा में रहने वाली अन्य खबरें इस प्रकार हैं-


वेनेजुएला में 7 साल से जारी मंदी और गहराई, सरकार जारी करेगी एक लाख बोलिवर का नोट, लेकिन इससे केवल 2 किलो आलू ही खरीदा जा सकेगा

किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सोरोनबो जेनेबकोव ने देश में इमरजेंसी लगा दी है, इससे पहले राजधानी बिश्केक में जारी प्रदर्शनों के बाद केन्द्रीय चुनाव आयोग ने संसदीय चुनाव निरस्त कर दिए थे

स्विट्जरलैंड के संघीय कर प्रशासन (एफटीए) ने स्विस खाताधारकों की सूची भारत सरकार को सौंपी है। एफटीए ने 86 देशों को लगभग 31 लाख वित्तीय खातों की जानकारी दी है। इससे पहले सितंबर, 2019 में स्विस बैंक के भारतीय खाताधारकों की सूची मिली थी।

चीन के सबसे करीबी मित्र देश पाकिस्तान में भी चीनी वीडियो एप टिकटॉक बैन कर दिया गया है। भारत और अमेरिका पहले ही इस ऐप पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।

फेमस पर्यटन पत्रिका 'कोन्डे नास्ट' ने रीडर्स च्वाइस सर्वे के आधार पर राजस्थान की शाही ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' को दुनिया की दूसरी सबसे लग्जरी ट्रैवल ट्रेन का सम्मान दिया है। पहले पायदान यूरोप की ओरिएंट एक्सप्रेस रही।


9 अक्टूबर को मनाए गए दिवस

विश्व डाक दिवस
और
प्रादेशिक सेना दिवस

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

9 अक्टूबर, 2020 को प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स

Current Affairs 2020


1. 88वें वायुसेना दिवस मनाया, मिंटी अग्रवाल युद्ध सेवा पदक हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं

  • 88वें वायुसेना दिवस पर 8 अक्टूबर, 2020 को मुख्य कार्यक्रम गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर हुआ। इस समारोह में हाल ही वायुसेना में शामिल हुए राफेल सहित अनेक लडाकू विमानों व हेलीकॉप्टर्स ने हवाई परेड में भाग लिया। इस अवसर पर तीन अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक प्रदान किए गए। ये हैं- फाइटर कंट्रोलर स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल, ग्रुप कैप्टन हंसल सीक्वेरा और ग्रुप कैप्टन हेमंत कुमार वडसेरा
  • फाइटर कंट्रोलर स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल उस टीम का हिस्सा थी जिसने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन के नेतृत्व में पाकिस्तान का एफ-16 विमान मार गिराया था।
  • युद्ध सेवा मेडल देने की शुरुआत 26 जून 1980 को हुई थी। यह मेडल युद्ध, संघर्ष या विषम परिस्थितियों में असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए दिया जाता है।

2. साहित्य का नोबेल पुरस्कार

  • नोबेल पुरस्कार कमेटी ने वर्ष 2020 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार घोषणा कर दी है। वर्ष 2020 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार लुईस ग्लूक को बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए देने की घोषणा की गई है।
  • लुईस ग्लूक का जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था। वे यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं।
  • वर्ष 2019 में आस्ट्रियाई के लेखक पीटर हैंडका को यह पुरस्कार दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार इनोवेटिव लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था।
  • वर्ष 1901 से शुरू हुए नोबेल पुरस्कार के 119 साल के इतिहास में साहित्य के नोबेल पुरस्कार को दो बार स्थगित किया जा चुका है। पहली बार 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान और दूसरी बार वर्ष 2018 में इस स्वीडिश एकेडमी की ज्यूरी मेंबर कटरीना के पति और फ्रांसीसी फोटोग्राफर जेन क्लोड अरनॉल्टपर यौन शोषण के आरोप लगने के कारण स्थगित किया गया था।

3. फोर्ब्स इंडिया ने जारी की वर्ष 2020 के 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची

  • पिछले 13 साल से मुकेश अंबानी फोर्ब्स इंडिया द्वारा जारी की जा रही सबसे धनी भारतीयों की सूची में टॉप पर हैं। सबे युवा बायजूस के बायजू रविंद्रन की साथी दिव्या गोकुलनाथ हैं। वे मात्र 34 साल की हैं। इसके साथ ही इस बार लिस्ट में 12 नए नाम भी शामिल हुए हैं। 
  • ये हैं- संजीव विखचंदानी, रमेश कुमार एंड मुकुंद लाल दुआ, नीतिन और निखिल कामथ, जी. राजेंद्रन, विनोद सर्राफ , चंद्रकांत एंड राजेंद्र गोगरी, प्रेमचंद, अरुण भरत राम, आरजी चंद्रमोगन। महिलाओं में किरण मजूमदार, सावित्री जिंदल, मल्लिका श्रीनिवासन आदि भी सूची में बरकरार हैं।

4. 10 हजार मीटर दौड़ में युगांडा के जोशुआ चेपतेगेई ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया

  • लंबी दूरी के धावक युगांडा के जोशुआ चेपतेगेई ने 10 हजार मीटर दौड़ में 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वेलेंसिया में आयोजित प्रतियोगिता में जोशुआ ने 10 हजार मीटर की दौड़ पूरी करने के लिए 26 मिनट 11 सैकंड का समय लिया। सन् 2005 में यह रिकॉर्ड इथोपिया के केनेनिसा बेकेले ने बनाया था, तब उन्होंने 26 मिनट 17.53 सेकंड का समय लिया था। यह भी जानने योग्य है कि जोशुआ ने इस साल मात्र चार रेस दौड़ी हैं और इनमें से तीन में विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

5. इथोपिया की लेटेसेनबेट गिडे ने 5000 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाया

  • वेलेंसिया में आयोजित प्रतियोगिता में इथोपिया की लेटेसेनबेट गिडे ने 5000 मीटर दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपनी दौड़ पूरी करने के लिए 14 मिनट 06.62 सेकंड का समय लिया। पिछला रिकॉर्ड इथोपिया की ही तिरुनेश डिबाबा ने बनाया था। गिडे ने डिबाबा से 4 सेकंड कम लेते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।

6. कोरोना के खिलाफ एक और लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री ने शुरू किया 'जन-आंदोलन' अभियान

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए एक और लड़ाई का आगाज किया है। जन आंदोलन के माध्यम से कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने नया नारा दिया है- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।

7. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

  • केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान का दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे और पिछले बीमार चल रहे थे। अब उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार पीयूष गोयल को सौंपा गया है।

8. कनाडा में इन्वेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन, प्रधानमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधन

  • कनाडा में इन्वेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वर्चुअली संबोधन में कहा कि भारत में निवेश के लिए सर्वाधिक अनुकूल वातावरण है। देश में राजनीतिक स्थिरता, निवेश के लिए अनुकूल नीतियां, पारदर्शिता, कौशल से परिपूर्ण प्रतिभाशाली समूह हैं।

सुर्खियों में रही घटनाएं

साथियो चर्चा में रहने वाली अन्य खबरें इस प्रकार हैं-


डॉ. सचिन नायक के नाम की जर्सी पहनकर उतरेंगे युजवेन्द्र चहल: आईपीएल में कोविड-19 योद्धाओं को सम्मानित करने का क्रम जारी है। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू यानी आरसीबी के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल भोपाल के कोरोना वारियर्स डॉ. सचिन नायक के नाम की जर्सी पहनकर खेलने उतरेंगे। डॉ. सचिन नायक ने कोरोना काल में कोविड-19 रोगियों के इलाज के दौरान घर के बाहर कार में अपना समय गुजारा था। आज भी वे लोगों का इलाज कर रहे हैं। जीके न्यूज टीम की ओर से डॉ. सचिन नायक और युजवेन्द्र चहल को सलाम।

इंदौर का खासगी ट्रस्ट : हाल ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने पूर्व होलकर राजघराने से जुड़ी संपत्तियों को पुरानी स्थिति में वापस लाने का आदेश दिया था। इसी से जुड़ा है खासगी ट्रस्ट। खासगी ट्रस्ट इन संपत्तियों का बेचान कर रहा था, हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। इतिहास में जाएं तो पेशवा छत्रपति साहू ने पत्र जारी कर खजाने को खासगी खजाने का नाम दिया। पत्र के अनुसार इस खजाने का संचालन होलकर राजवंश की कुटुंब प्रमुख महिला करेगी, वही इसकी मालकिन होगी। इस खजाने से होलकर राजवंश की महिलाओं ने देशभर में मंदिर, नदियों पर घाट, धर्मशालाओं और अन्य लोक उपयोगी साधनों का निर्माण करवाया था।

फिनलैंड में एक दिन की पीएम बनी 16 वर्षीय एवा मुर्टो: मानवतावादी संगठन प्लान इंटरनेशनल की 'गर्ल्स टेकओवर' पहल में भागीदारी करते हुए फिनलैंड में जलवायु और मानवाधिकार के मुद्दों पर सक्रिय अभियान चलाने वाली 16 एवा मुर्टो को एक दिन का प्रधानमंत्री बनाया गया। प्रधानमंत्री सना मारिन ने लिंगभेद मिटाने के लिए एक दिन लिए अपना पद इस किशोरी को सौंपा।

बाबाकाढाबा

दिल्ली के मालवीय नगर में बुजुर्ग दंपती ढाबा चलाता है, जिसका नाम 'बाबा का ढाबा' है। लेकिन लॉकडाउन के बाद उनके ढाबे पर कोई खाना खाने नहीं आ रहा था। एक यूट्यूबर उनके ढाबे पर पहुंचा तो वो पूरी कहानी सुनाते हुए रो पड़े। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया और देश से कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए. इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद उनकी दुकान में खाना खाने के लिए लाइन लग गई। इतनी भीड़ को देख बुजुर्ग कपल के चेहरे पर मुस्कान आ गई. ट्विटर पर #BabaKaDhaba टॉप ट्रेंड कर रहा है।

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

8 अक्टूबर, 2020 को प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2020


1. केमेस्ट्री का नोबेल

नोबेल पुरस्कार कमेटी ने वर्ष 2020 के केमिस्ट्री (रसायन) के नोबेल पुरस्कार घोषणा कर दी है। वर्ष 2020 के लिए केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार जीनोम एडिटिंग का तरीका विकसित करने के लिए इमैनुएल कारपेंटियर और जेनिफर ए डूडना को देने की घोषणा की गई है।
जेनिफर ए डूडना अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ  कैलिफोर्निया, में प्रोफेसर हैं और इमैनुएल कारपेंटियर जर्मनी के बर्लिन में मैक्स प्लांक यूनिट फॉर दि साइंस ऑफ पैथोजेन्स की निदेशक हैं।

2. ज्यूरिख इंटरनेशनल से समझौता, ग्रेटर नोएडा के जेवर में होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) और ज्यूरिख इंटरनेशनल के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। नोएडा एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी से करार के बाद अब ग्रेटर नोएडा के जेवर में देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से वर्ष 2023 में उड़ान शुरू होने की उम्मीद दोगुनी हो गई हैं। कई बड़ी कंपनियों के बीच ज्यूरिख इंटरनेशनल ने सबसे ज्यादा राजस्व देने की बोली लगाकर करीब 29,500 करोड़ रुपये के नोएडा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को हासिल कर लिया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) में नियाल में चार संस्थाएं हिस्सेदार हैं। राज्य सरकार व नोएडा प्राधिकरण की 37.5-37.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण की 12.5-12.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

3. अब नेपाल ने सिक्किम त्रिकोण पर बनाई बॉर्डर आउट पोस्ट

नेपाल ने सिक्किम इलाके से भारत-नेपाल-चीन सीमा पर एक नई बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बनाई है। नेपाल ने यह बीओपी तापलेजुंग जिले के ओलांगचुंगोला गांव में बनाई है। इस टेंपरेरी बीओपी पर नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। चीन के साथ नेपाल के ट्रेड के अलावा भी यह बीओपी सिक्योरिटी के लिए अहम मानी जा रही है।

4. रूस ने किया दुनिया की सबसे घातक हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण

रूस ने बैरंट सागर में दुनिया की सबसे घातक हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल ने आवाज की तुलना में 8 गुना ज्यादा स्पीड से 4.5 मिनट में 450 किमी की दूरी तय कर लक्ष्य को भेदा।

5. 14 देशों में हुआ सर्वेक्षण, विकसित देशों में बढ़ी चीन के लिए नाराजगी

अंतरराष्ट्रीय एजेंसी 'प्यू रिसर्च सेंटर' के सर्वेक्षण में चीन के प्रति लोगों में गुस्सा में सामने आया है। जून और अगस्त महीने में 14 देशों में यह सर्वेक्षण किया गया। लोगों में कोरोना महामारी और भारत जैसे पड़ोसी देशों के साथ बेवजह सीमा विवाद को हवा देने के कारण चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है।

6. दूसरे विश्व कपास दिवस पर भारतीय कपास को मिला पहला ब्रांड एवं लोगो, कस्तूरी कॉटन के नाम से जाना जाएगा भारतीय कपास

7 अक्टूबर, 2020 को आयोजित दूसरे विश्व कपास दिवस के मौके पर केंद्रीय कपड़ा और महिला बाल विकास मंत्री स्मृति जुबानी ईरानी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय कपास के लिए पहली बार ब्रांड और लोगो लॉन्च किया। अब भारत के प्रीमियम कपास को विश्व कपास ट्रेड में कस्तूरी कॉटन के नाम से जाना जाएगा। यह कस्तूरी कॉटन ब्रांड सफेदी, चमक, कोमलता, शुद्धता, सुंदरता, विशिष्टता और भारतीयता का प्रतिनिधित्व करेगा।

7. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग समझौते को मंजूरी दी

8. कैबिनेट ने जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और कनाडा के एक नॉट फॉर प्रोफिट कॉरपोरेशन, इंटरनेशनल बारकोड ऑफ लाइफ  के बीच समझौते को मंजूरी प्रदान की

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

7 अक्टूबर, 2020 को प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2020

1. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार-2020 घोषित

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 2020 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी है। 2020 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से रोजर पेनरोसे, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज को देने का फैसला किया गया है।

2. एसबीआई के नए चेयरमैन दिनेश कुमार

केंद्र सरकार ने दिनेश कुमार खारा को देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई के चेयरमैन के चयन को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। खारा एसबीआई के वर्तमान चेयरमैन रजनीश कुमार की जगह लेंगे।

3. टोकयो में क्वाड की मंत्रीस्तरीय बैठक

चतुष्कोणीय गठबंधन देश (Quadrilateral Security Dialogue - Quad) के विदेश मंत्री स्तर की बैठक जापान के टोकियो में आयोजित हुई। क्वाड में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर भाग लिया।

4. यूनिसेफ का अध्ययन - कोरोना से देश के 32 करोड़ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यानी यूनीसेफ और सेफ द चिल्ड्रेन के अध्ययन में सामने आया है कि कोरोनाकाल में देश के 32 करोड़ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। वहीं दुनिया के 1.2 अरब बच्चे गरीबी रेखा में शामिल हो गए। यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरिटा फोरे कहते हैं कि यह संकट का अंत नहीं, बल्कि शुरुआत है।

5. कोरोना काल में फेस्टिव सीजन के लिए केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन

केन्द्र सरकार ने त्योहारी सीजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों व 10 से कम के बच्चों को घर में ही त्योहार मनाने की सलाह दी है। साथ ही मेला, पूजा पंडाल, रामलीला पंडाल और सांस्कृतिक समारोह के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इसके साथ ही 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों को केवल 50 प्रतिशत लोगों की बैठने की क्षमता के साथ खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।

6. कोरोना के इलाज में आयुर्वेद दवाओं के उपयोग को मंजूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना मरीजों के इलाज में आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग का प्रोटोकॉल जारी किया। इसके तहत आयुर्वेद से माइल्ड और मोडेरेट केसों का ही इलाज किया जा सकेगा। गंभीर रोगियों को एलोपैथिक इलाज के लिए कोविड अस्पातल में भेजना अनिवार्य होगा। नीति आयोग के सदस्य और कोरोना पर बनी टास्क फोर्स के प्रमुख डॉक्टर वीके पॉल के अनुसार प्रोटोकॉल तैयार हो जाने के बाद देश के सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों में कोरोना मरीजों को एक समान प्रामाणिक इलाज सुलभ हो सकेगा। आयुर्वेदिक डॉक्टर किसी माइल्ड या मोडरेट मरीज को होम आइसोलेशन के दौरान इन दवाओं को दे सकते हैं।

7. कंपनियों के दिवालिया होने का खतरा

बीमा कंपनी यूलर हेमीज की एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 महामारी के कारण बड़ी संख्या में कंपनियां दिवालिया होंगी। यह असर अगले पूरी दुनिया में नजर आएगा। सबसे ज्यादा अमेरिकी कंपनियां दिवालिया होंगी, वहीं भारत इस मामले में दूसरे नंबर पर रह सकता है।

8 . अफगान क्रिकेटर नजीबुल्लाह का निधन

अफगानिस्तान के 29 वर्षीय बल्लेबाज का नजीबुल्लाह ताराकई का दुर्घटना में घायल होने के बाद निधन हो गया।

9. फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2020 : क्वालीफायर नाडिया पोद्रोस्का ने सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

फ्रेंच ओपन में भाग ले रही विश्व नंबर की 131 नंबर की खिलाड़ी अर्जेन्टीना की नाडिया पोद्रोस्का टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को शिकस्त दी।


10. हैदराबाद की सिविल कोर्ट ने पेप्सिको का ट्रेडमार्क उल्लंघन केस खारिज किया

हैदराबाद की एक सिविल कोर्ट ने बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको कंपनी का ट्रेडमार्क उल्लंघन का केस खारिज कर दिया। कोर्ट ने 'माउंटेन ड्यू' ब्रांड हैदराबाद की कंपनी मेगफास्ट बेवरेजेस का मानते हुए पेप्सिको पर हर्जाना भी लगाया है।

11. हाल ही किर्गिस्तान में हुए चुनाव के बाद वहां भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने संसदीय चुनाव के नतीजे अमान्य घोषित कर दिए।

12. इफको और प्रसार भारती में हुआ समझौता, डीडी किसान पर खेती की नई तकनीकों का करेंगे प्रसार

13. आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम-2014 द्वारा गठित शीर्ष परिषद की दूसरी बैठक में अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने और सदस्यों के रूप में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया

14. मूक-बधिर छात्रों के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों का भारतीय सांकेतिक भाषा में रूपांतरण करने के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र और एनसीईआरटी के बीच हुआ समझौता