Current Affairs 2020
1. 88वें वायुसेना दिवस मनाया, मिंटी अग्रवाल युद्ध सेवा पदक हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं
- 88वें वायुसेना दिवस पर 8 अक्टूबर, 2020 को मुख्य कार्यक्रम गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर हुआ। इस समारोह में हाल ही वायुसेना में शामिल हुए राफेल सहित अनेक लडाकू विमानों व हेलीकॉप्टर्स ने हवाई परेड में भाग लिया। इस अवसर पर तीन अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक प्रदान किए गए। ये हैं- फाइटर कंट्रोलर स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल, ग्रुप कैप्टन हंसल सीक्वेरा और ग्रुप कैप्टन हेमंत कुमार वडसेरा
- फाइटर कंट्रोलर स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल उस टीम का हिस्सा थी जिसने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन के नेतृत्व में पाकिस्तान का एफ-16 विमान मार गिराया था।
- युद्ध सेवा मेडल देने की शुरुआत 26 जून 1980 को हुई थी। यह मेडल युद्ध, संघर्ष या विषम परिस्थितियों में असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए दिया जाता है।
2. साहित्य का नोबेल पुरस्कार
- नोबेल पुरस्कार कमेटी ने वर्ष 2020 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार घोषणा कर दी है। वर्ष 2020 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार लुईस ग्लूक को बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए देने की घोषणा की गई है।
- लुईस ग्लूक का जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था। वे यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं।
- वर्ष 2019 में आस्ट्रियाई के लेखक पीटर हैंडका को यह पुरस्कार दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार इनोवेटिव लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था।
- वर्ष 1901 से शुरू हुए नोबेल पुरस्कार के 119 साल के इतिहास में साहित्य के नोबेल पुरस्कार को दो बार स्थगित किया जा चुका है। पहली बार 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान और दूसरी बार वर्ष 2018 में इस स्वीडिश एकेडमी की ज्यूरी मेंबर कटरीना के पति और फ्रांसीसी फोटोग्राफर जेन क्लोड अरनॉल्टपर यौन शोषण के आरोप लगने के कारण स्थगित किया गया था।
3. फोर्ब्स इंडिया ने जारी की वर्ष 2020 के 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची
- पिछले 13 साल से मुकेश अंबानी फोर्ब्स इंडिया द्वारा जारी की जा रही सबसे धनी भारतीयों की सूची में टॉप पर हैं। सबे युवा बायजूस के बायजू रविंद्रन की साथी दिव्या गोकुलनाथ हैं। वे मात्र 34 साल की हैं। इसके साथ ही इस बार लिस्ट में 12 नए नाम भी शामिल हुए हैं।
- ये हैं- संजीव विखचंदानी, रमेश कुमार एंड मुकुंद लाल दुआ, नीतिन और निखिल कामथ, जी. राजेंद्रन, विनोद सर्राफ , चंद्रकांत एंड राजेंद्र गोगरी, प्रेमचंद, अरुण भरत राम, आरजी चंद्रमोगन। महिलाओं में किरण मजूमदार, सावित्री जिंदल, मल्लिका श्रीनिवासन आदि भी सूची में बरकरार हैं।
4. 10 हजार मीटर दौड़ में युगांडा के जोशुआ चेपतेगेई ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया
- लंबी दूरी के धावक युगांडा के जोशुआ चेपतेगेई ने 10 हजार मीटर दौड़ में 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वेलेंसिया में आयोजित प्रतियोगिता में जोशुआ ने 10 हजार मीटर की दौड़ पूरी करने के लिए 26 मिनट 11 सैकंड का समय लिया। सन् 2005 में यह रिकॉर्ड इथोपिया के केनेनिसा बेकेले ने बनाया था, तब उन्होंने 26 मिनट 17.53 सेकंड का समय लिया था। यह भी जानने योग्य है कि जोशुआ ने इस साल मात्र चार रेस दौड़ी हैं और इनमें से तीन में विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।
5. इथोपिया की लेटेसेनबेट गिडे ने 5000 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाया
- वेलेंसिया में आयोजित प्रतियोगिता में इथोपिया की लेटेसेनबेट गिडे ने 5000 मीटर दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपनी दौड़ पूरी करने के लिए 14 मिनट 06.62 सेकंड का समय लिया। पिछला रिकॉर्ड इथोपिया की ही तिरुनेश डिबाबा ने बनाया था। गिडे ने डिबाबा से 4 सेकंड कम लेते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।
6. कोरोना के खिलाफ एक और लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री ने शुरू किया 'जन-आंदोलन' अभियान
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए एक और लड़ाई का आगाज किया है। जन आंदोलन के माध्यम से कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने नया नारा दिया है- जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।
7. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन
- केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान का दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे और पिछले बीमार चल रहे थे। अब उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार पीयूष गोयल को सौंपा गया है।
8. कनाडा में इन्वेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन, प्रधानमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधन
- कनाडा में इन्वेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वर्चुअली संबोधन में कहा कि भारत में निवेश के लिए सर्वाधिक अनुकूल वातावरण है। देश में राजनीतिक स्थिरता, निवेश के लिए अनुकूल नीतियां, पारदर्शिता, कौशल से परिपूर्ण प्रतिभाशाली समूह हैं।
सुर्खियों में रही घटनाएं
साथियो चर्चा में रहने वाली अन्य खबरें इस प्रकार हैं-
डॉ. सचिन नायक के नाम की जर्सी पहनकर उतरेंगे युजवेन्द्र चहल: आईपीएल में कोविड-19 योद्धाओं को सम्मानित करने का क्रम जारी है। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू यानी आरसीबी के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल भोपाल के कोरोना वारियर्स डॉ. सचिन नायक के नाम की जर्सी पहनकर खेलने उतरेंगे। डॉ. सचिन नायक ने कोरोना काल में कोविड-19 रोगियों के इलाज के दौरान घर के बाहर कार में अपना समय गुजारा था। आज भी वे लोगों का इलाज कर रहे हैं। जीके न्यूज टीम की ओर से डॉ. सचिन नायक और युजवेन्द्र चहल को सलाम।
इंदौर का खासगी ट्रस्ट : हाल ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने पूर्व होलकर राजघराने से जुड़ी संपत्तियों को पुरानी स्थिति में वापस लाने का आदेश दिया था। इसी से जुड़ा है खासगी ट्रस्ट। खासगी ट्रस्ट इन संपत्तियों का बेचान कर रहा था, हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। इतिहास में जाएं तो पेशवा छत्रपति साहू ने पत्र जारी कर खजाने को खासगी खजाने का नाम दिया। पत्र के अनुसार इस खजाने का संचालन होलकर राजवंश की कुटुंब प्रमुख महिला करेगी, वही इसकी मालकिन होगी। इस खजाने से होलकर राजवंश की महिलाओं ने देशभर में मंदिर, नदियों पर घाट, धर्मशालाओं और अन्य लोक उपयोगी साधनों का निर्माण करवाया था।
फिनलैंड में एक दिन की पीएम बनी 16 वर्षीय एवा मुर्टो: मानवतावादी संगठन प्लान इंटरनेशनल की 'गर्ल्स टेकओवर' पहल में भागीदारी करते हुए फिनलैंड में जलवायु और मानवाधिकार के मुद्दों पर सक्रिय अभियान चलाने वाली 16 एवा मुर्टो को एक दिन का प्रधानमंत्री बनाया गया। प्रधानमंत्री सना मारिन ने लिंगभेद मिटाने के लिए एक दिन लिए अपना पद इस किशोरी को सौंपा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें