शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

10 अक्टूबर, 2020 : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

World Mental Health Day


आज का दिन : 10 अक्टूबर, 2020


world-mental-health-day-2020

  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ की ओर से वर्ष 1992 से प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है।
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है।
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ की स्थापना 1948 में की गई थी। इसकी स्थापना के पीछे उद्देश्य था- सभी लोगों और राष्ट्रों के बीच मानसिक और भावनात्मक विकारों की रोकथाम, ऐसे विकारों का उचित इलाज और देखभाल और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने को प्रोत्साहन देना।
  • वर्ष 2020 का विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कोरोना काल में आया है, जब मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना बड़ी चुनौती है। पिछले कुछ महीने चिकित्साकर्मियों, छात्रों, कामगारों, बुजुर्गों सभी के लिए चुनौतीपूर्ण गुजरे हैं। इन सभी को मानसिक रूप से बेहद कठिन दौर से गुजरना पड़ा है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ 9 से 11 अक्टूबर 2020 तक वर्चुअली इस दिवस को मना रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वर्तमान में युवाओं में मात्र 14 वर्ष की उम्र में ही मानसिक बीमारियां होने लगी हैं। लेकिन पहचान न होने के कारण इनका इलाज नहीं हो पाता है। बदलते विश्व में आत्महत्या करने वालों में सर्वाधिक प्रतिशत 15-29 वर्ष की आयु के लोगों का है।
  • भारत में सन् 1982 में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) की शुरुआत की गई। इसी के तहत सन् 1996 में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (डीएमएचपी) शुरू किया। चार जिलों के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। आज यह अनेक जिलों में चल रहा है।



*विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस-2020 का विषय/थीम*

Mental Health for All
Greater Investment – Greater Access

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें