घटना दिनांक : 7 फरवरी, 2019
- विदर्भ क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 का खिताब जीत लिया है।
- विदर्भ टीम का यह लगातार दूसरा रणजी खिताब है।
- नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में विदर्भ की टीम ने सौराष्ट्र को 78 रनों से हराया।
- विदर्भ के आदित्य सरवटे ने फाइनल मैच की पहली पारी 5 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। इस तरहकुल 11 विकेट लेने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- विदर्भ ने पहली पारी में 312 और दूसरी पारी में 200 रन बनाए थे। जवाब में सौराष्ट्र की टीम 307 और 127 रन ही बना पाई।
- सौराष्ट्र की टीम सौराष्ट्र 2012-13 और 2015-16 में भी उपविजेता रह चुकी है।
- विदर्भ के कप्तान फजल फैजल लगातार दो बार खिताब जीतने वाले रणजी ट्रॉफी इतिहास के 11वें कप्तान बन गए हैं।
- लगातार तीन रणजी खिताब जीतने वाले कप्तान का रिकॉर्ड बापू नादकर्णी के नाम हैं, जिनकी कप्तानी में मुंबई के लिए लगातार तीन बार खिताब जीता।