सोमवार, 21 जनवरी 2019

करेंट अफेयर्स 2019 : सूरत में देश के पहले निजी आर्मर्ड सिस्टम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

घटना दिनांक : 19 जनवरी, 2019
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 जनवरी, 2019 को गुजरात के सूरत के हजीरा में लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) के आर्मर्ड सिस्टम्स काम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
  • देश में निजी क्षेत्र की यह पहली इकाई है जहां सेल्फ प्रोपेल्ड होवित्जर के9 वज्र तोप का निर्माण किया जाएगा।
  • एल एंड टी ने 2017 में रक्षा मंत्रालय से भारतीय सेना को 100 के9 वज्र टी 155 एमएम/52 केलिबर ट्रैक्ड सेल्फ प्रोपेल्ड तोप प्रणाली की आपूर्ति का 4500 करोड़ का ठेका हासिल किया था। यह ठेका भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के तहत दिया गया है।
  • कंपनी 42 महीनों में 100 तोपों की आपूर्ति करेगी। रक्षा मंत्रालय द्वारा किसी निजी कंपनी को दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा ठेका है।
  • एल एंड टी ने तोप के लिए दक्षिण कोरियाई कंपनी हानवहा कॉरपोरेशन के साथ तकनीक हस्तांतरण समझौता किया है।
  • एल एंड टी कंपनी ने सूरत से करीब 30 किलोमीटर दूर हजीरा में आर्मर्ड सिस्टम्स काम्प्लेक्स स्थापित किया है। यहां सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी होवित्जर, इन्फैंट्री लड़ाकू वाहन, फ्यूचर-रेडी कंबैट वाहन और मुख्य लड़ाकू टैंक बनाए जाएंगे।



के-9 व्रज की विशेषताएं

  • 52 किमी तक मारक क्षमता
  • 3 मिनट में लगातार 15 फायर
  • 155 मिमी/ 52 कैलिबर
  • 47 किलो का गोला प्रयोग
  • फुल ऑटो लोडर टैंक
  • सड़क और रेगिस्तान में चलने की क्षमता
  • के-9 वज्र के बैरल की ज्यादा लंबाई इसकी मारक क्षमता बढ़ाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें