घटना दिनांक : 19 जनवरी, 2019
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में 19 जनवरी, 2019 को नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा का उद्घाटन किया।
- नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा यानी एनएमआइसी का निर्माण दक्षिण मुंबई स्थित ऐतिहासिक गुलशन महल में करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
- यहां भारतीय सिनेमा के 100 वर्षों का इतिहास संजोया गया है। यह संग्रहालय मुंबई आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन सकता है।
- संग्रहालय में द्वितीय विश्वयुद्ध की 30 घंटे की डिजिटल फुटेज भी है। इसके जरिये उस युद्ध में जान न्योछावर करने वाले 1.5 लाख भारतीय सैनिकों की वीरता से दुनिया परिचित हो सकेगी।
- इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, सीबीएफसी प्रमुख प्रसून जोशी, आशा भोसले, एआर रहमान, जीतेंद्र, रणधीर कपूर, आमिर खान व अन्य सितारे मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें