घटना दिनांक : 27 जनवरी, 2019
- भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन-2019 का खिताब जीत लिया है।
- साइना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।
- विश्व रैंकिंग में 9वें नंबर की साइना का फाइनल में मुकाबला स्पेन की कैरोलिना मारिन के साथ था। लेकिन घुटने की चोट के कारण मारिन बीच में ही मैदान हट गई और साइना विजेता बनी।
- साइना ने सेमीफाइनल में चीन की हे बिंग जियाओ को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
- साइना ने वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।
- इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन-2019 के पुरुष एकल का खिताब डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन ने जीता। वे भी अपने देश के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह खिताब जीता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें