रविवार, 10 फ़रवरी 2019

करेंट अफेयर्स 2019 : विदर्भ ने सौराष्ट्र को हराकर लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

घटना दिनांक : 7 फरवरी, 2019
  • विदर्भ क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 का खिताब जीत लिया है।
  • विदर्भ टीम का यह लगातार दूसरा रणजी खिताब है।
  • नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में विदर्भ की टीम ने सौराष्ट्र को 78 रनों से हराया।
  • विदर्भ के आदित्य सरवटे ने फाइनल मैच की पहली पारी 5 और दूसरी पारी  में 6 विकेट लिए। इस तरहकुल 11 विकेट लेने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
  • विदर्भ ने पहली पारी में 312 और दूसरी पारी में 200 रन बनाए थे। जवाब में सौराष्ट्र की टीम 307 और 127 रन ही बना पाई। 
  • सौराष्ट्र की टीम  सौराष्ट्र 2012-13 और 2015-16 में भी उपविजेता रह चुकी है। 
  • विदर्भ के कप्तान फजल फैजल लगातार दो बार खिताब जीतने वाले रणजी ट्रॉफी इतिहास के 11वें कप्तान बन गए हैं।
  • लगातार तीन रणजी खिताब जीतने वाले कप्तान का रिकॉर्ड बापू नादकर्णी के नाम हैं, जिनकी कप्तानी में मुंबई के लिए लगातार तीन बार खिताब जीता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें