- केंद्र सरकार ने लोगों को खर्च बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दो अहम कदमों की घोषणा की
सरकार कर्मचारियों को एलटीसी यानी लीव ट्रेवल कंशेसन देगी। यह बिना घूमने जाए भी मिल सकेगी। लेकिन इसके लिए 12 फीसदी जीएसटी से ज्यादा वाले तीन गुना सामान की खरीदी आवश्यकत होगी।
दूसरे कदम के रूप में 10 हजार रुपए का रुपे कार्ड त्योहारी एडवांस के तौर पर दिया जाएगा। इस रकम को मार्च 2021 तक खर्च करना होगा। इसके बदले में सरकार हजार रुपएकी किस्त उनके वेतन से काटेगी।
- रक्षा मंत्री ने किया बीआरओ द्वारा बनाए 44 पुलों का उद्घाटन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन की ओर से सात राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में बनाए गए 44 पुलों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया। इन 44 पुलों में से सर्वाधिक 10 जम्मू कश्मीर में, 8-8 उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में, 7 लद्दाख में, 4-4 पंजाब और सिक्किम में और दो पुल हिमाचल प्रदेश में हैं। इनसे अधिकतर रणनीतिक तौर पर अहम इलाकों में हैं और ये तेजी से सैनिकों और हथियारों की आवाजाही सुनिश्चित करने में सैन्य बलों की मदद करेंगे।
- प्रधानमंत्री ने विजया राजे सिंधिया पर जारी किया 100 रुपए का स्मारक सिक्का
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 अक्टूबर, 2020 को ग्वालियर की राजमाता विजया राजे सिंधिया पर जारी किया 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। विजया राजे जनसंघ की नेता थीं और भाजपा के संस्थापकों में से एक थीं । सिक्के को वित्त मंत्रालय ने तैयार करवाया है। इस पर उनके जन्म का साल 1919 और जन्म शताब्दी 2019 लिखा हुआ है।
चर्चा में रहने वाली अन्य खबरें इस प्रकार हैं-
- उत्तर प्रदेश में प्रत्येक गोवंश की पहचान के लिए 12 अंकों का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर दिया जा रहा है। इसके लिए गायों एवं अन्य गोवंश को टीका लगाते समय ईयर टैगिंग अनिवार्य कर दी गई है।
- ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि कोविड-19 महामारी फैलाने वाला नया वायरस सार्स-सीओवी-2 मोबाइल, प्लास्टिक नोट व स्टील पर 28 दिन तक जीवित रह सकता है।
- ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण पर रोक के लिए 15 अक्टूबर से डीजल जनरेटर के उपयोग पर रोक लगा दी गई है
- भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच वर्षों में देश में डिजिटल भुगतान 55.1 प्रतिशत वार्षिक दर से बढ़ा है। इसमें वर्ष 2015-16 से वर्ष 2019-20 तक 15.2 प्रतिशत चक्रवृद्धि दर के साथ वृद्धि हुई है।
- प्रधानंमत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मंजूरी दी, बांग्लादेश में बलात्कार के दोषी पाए गए लोगों को अब मौत की सजा मिलेगी
- अमेरिकी सेना और निजी अंतरिक्ष एजेंसी स्पेसएक्स में समझौता, ऐसा रॉकेट बनाएंगे जिससे एक घंटे में कहीं भी हथियारों की सप्लाई की जा सकेगी
- विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के कारण स्कूलें बंद रहने से भारत को 40 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है
- नेपाल सरकार ने भारत सीमा पर दो साल में 500 पोस्ट खोलने की घोषणा की
- चीन के 'चाइनीज पीपल्स एसोसिएशन फॉर फ्रेंडशिप विद फॉरेन कंट्रीज' ने चीनी क्रांति और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चीन में सेवाएं देने वाले भारतीय चिकित्सक द्वारकानाथ कोटनीस की 110वीं जयंती मनाई
- फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने कहा- आतंक के खात्मे पर पाक के प्रयास नाकाफी, पाक की 40 सिफारिशों में से सिर्फ दो को ही प्रगति योग्य माना
- कोरोना महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 62 लाख को पार कर गई है। इसके साथ ही भारत रिकवरी में दुनिया में पहले स्थान पर आ गया है। साथ ही संक्रमण की औसत दर में भी लगातार कमी आ रही है।
- इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण भारत का मानवरहित अंतरिक्ष अभियान गगनयान प्रभावित हो सकता है और दिसंबर, 2020 की डेडलाइन में पूरा नहीं हो पाएगा।
- ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 'एक्सपोर्टिंग करप्शन 2020' रिपोर्ट जारी की, यह रिपोर्ट वर्ष 2016 से 2019 के बीच की है। रिपोर्ट के अनुसार भारत ने इन वर्षों के दौरान विदेशी रिश्वत को लेकर कोई जांच नहीं। मात्र चार देशों अमेरिका, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और इजराइल ने विदेशी रिश्वत के खिलाफ जांच की है।
- राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने गाय के गोबर से बनी चिप लॉन्च की
- नासा ने भारत के तीन छात्रों द्वारा तैयार नैनो सैटेलाइट 'इंडियन सैट' को लॉन्च करने के लिए चुना है। इस सेटेलाइट ने क्यूब्स इन स्पेस नामक प्रतियोगिता जीती थी। तमिलनाडु के एम अदनान, एम केसवन और वी अरुण ने 64 ग्राम वजनी और 3 सेंटीमीटर के आकार वाले इस सैटेलाइट को तैयार किया है।
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजधानी कोलकाता में खुली छत वाली डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की।
- इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने सन् 2021 में भारत की जीडीपी में 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।
- नवंबर, 2020 में संयुक्त अरब अमीरात में प्रस्तावित अंडर 19 एशिया कप क्रिकेट को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
13 अक्टूबर को मनाए गए दिवस
- अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस
संयुक्त राष्ट्र की ओर से यह दिवस प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को मनाया जाता है। 1989 से यह दिवस मनाया जा रहा है। - राजस्थान के जोधपुर जिले के खींचन में देश का पहला कुरजां कंजर्वेशन रिजर्व बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें