बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

14 अक्टूबर 2020 : विश्व मानक दिवस

विश्व मानक दिवस

World Standards Day

आज का दिन : 14 अक्टूबर 2020

on-this-day-world-standards-day

  • सन् 1970 से प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जा रहा है।   विश्व मानक दिवस मनाने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मानकों के रूप में प्रकाशित स्वैच्छिक तकनीकी सहमतियां बनाने वाले अनेकानेक विशेषज्ञों के पारस्परिक तथा सहयोगपूर्ण प्रयासों को सम्मान देना है। इसके साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के लिए मानकीकरण की आवश्यकता के प्रति जागरूकता फैलाना है।
  • अंतरराष्ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग (आईईसी), अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की ओर से विश्व मानक दिवस मनाया जाता है।
  • आईएसओ का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में है।
  • वल्र्ड स्टैंडर्ड कॉरपोरेशन की स्थापना सन् 2001 में की गई।
  • मानक की परिभाषा के अनुसार, किसी मानक का तात्पर्य ऐसे दस्तावेज से है जो अपेक्षताओं, विशिष्टताओं, मार्ग-निर्देशों अथवा विशेषताओं की जानकारी उपलब्ध कराता है जिसे निरंतर यह सुनिश्चित करने के उपयोग किया जा सकता है कि कोई सामग्री, उत्पाद, प्रक्रिया अथवा सेवा अपने उद्देश्य के लिए परिपूर्ण है।
  • मानकीकरण द्वारा वस्तुओं का एक मानक स्तर स्थापित किया जाता है, जो शोषण, मूल्य एवं वस्तुओं की गुणवत्ता आदि पर अंकुश लगाता है।
  • भारत में 'भारतीय मानक ब्यूरो' की स्थापना सन् 1947 में हुई। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। पूर्व में इसका नाम 'भारतीय मानक संस्थान' था। यह संस्था भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करती है।
  • भारतीय मानक ब्यूरो एगमार्क तथा आईएसआई चिह्नों द्वारा उपभोक्ताओं को वस्तुओं के उपयोग एवं सुरक्षा का आश्वासन देती है। एगमार्क कृषि उत्पादों पर मानक स्थापित करता है और आई.आई.एस. औद्योगिक एवं उपभोक्ता वस्तुओं पर मानक स्थापित करता है। हॉलमार्क सोने के आभूषणों की शुद्धता निर्धारित करता है।


अंतरराष्ट्रीय मानक संस्थाओं के अंग्रेजी नाम

  • आईईसी : अंतरराष्ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग (IEC -International Electrotechnical Commission)
  • आईएसओ : अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO-International Organization for Standardization)
  • आईटीयू : अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU-International Telecommunication Union)


*विश्व मानक दिवस-2020 का विषय/थीम*

Protecting the planet with standards



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें