गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

8 अक्टूबर, 2020 को प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2020


1. केमेस्ट्री का नोबेल

नोबेल पुरस्कार कमेटी ने वर्ष 2020 के केमिस्ट्री (रसायन) के नोबेल पुरस्कार घोषणा कर दी है। वर्ष 2020 के लिए केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार जीनोम एडिटिंग का तरीका विकसित करने के लिए इमैनुएल कारपेंटियर और जेनिफर ए डूडना को देने की घोषणा की गई है।
जेनिफर ए डूडना अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ  कैलिफोर्निया, में प्रोफेसर हैं और इमैनुएल कारपेंटियर जर्मनी के बर्लिन में मैक्स प्लांक यूनिट फॉर दि साइंस ऑफ पैथोजेन्स की निदेशक हैं।

2. ज्यूरिख इंटरनेशनल से समझौता, ग्रेटर नोएडा के जेवर में होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) और ज्यूरिख इंटरनेशनल के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। नोएडा एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी से करार के बाद अब ग्रेटर नोएडा के जेवर में देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से वर्ष 2023 में उड़ान शुरू होने की उम्मीद दोगुनी हो गई हैं। कई बड़ी कंपनियों के बीच ज्यूरिख इंटरनेशनल ने सबसे ज्यादा राजस्व देने की बोली लगाकर करीब 29,500 करोड़ रुपये के नोएडा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को हासिल कर लिया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) में नियाल में चार संस्थाएं हिस्सेदार हैं। राज्य सरकार व नोएडा प्राधिकरण की 37.5-37.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण की 12.5-12.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

3. अब नेपाल ने सिक्किम त्रिकोण पर बनाई बॉर्डर आउट पोस्ट

नेपाल ने सिक्किम इलाके से भारत-नेपाल-चीन सीमा पर एक नई बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बनाई है। नेपाल ने यह बीओपी तापलेजुंग जिले के ओलांगचुंगोला गांव में बनाई है। इस टेंपरेरी बीओपी पर नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। चीन के साथ नेपाल के ट्रेड के अलावा भी यह बीओपी सिक्योरिटी के लिए अहम मानी जा रही है।

4. रूस ने किया दुनिया की सबसे घातक हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण

रूस ने बैरंट सागर में दुनिया की सबसे घातक हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल ने आवाज की तुलना में 8 गुना ज्यादा स्पीड से 4.5 मिनट में 450 किमी की दूरी तय कर लक्ष्य को भेदा।

5. 14 देशों में हुआ सर्वेक्षण, विकसित देशों में बढ़ी चीन के लिए नाराजगी

अंतरराष्ट्रीय एजेंसी 'प्यू रिसर्च सेंटर' के सर्वेक्षण में चीन के प्रति लोगों में गुस्सा में सामने आया है। जून और अगस्त महीने में 14 देशों में यह सर्वेक्षण किया गया। लोगों में कोरोना महामारी और भारत जैसे पड़ोसी देशों के साथ बेवजह सीमा विवाद को हवा देने के कारण चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है।

6. दूसरे विश्व कपास दिवस पर भारतीय कपास को मिला पहला ब्रांड एवं लोगो, कस्तूरी कॉटन के नाम से जाना जाएगा भारतीय कपास

7 अक्टूबर, 2020 को आयोजित दूसरे विश्व कपास दिवस के मौके पर केंद्रीय कपड़ा और महिला बाल विकास मंत्री स्मृति जुबानी ईरानी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय कपास के लिए पहली बार ब्रांड और लोगो लॉन्च किया। अब भारत के प्रीमियम कपास को विश्व कपास ट्रेड में कस्तूरी कॉटन के नाम से जाना जाएगा। यह कस्तूरी कॉटन ब्रांड सफेदी, चमक, कोमलता, शुद्धता, सुंदरता, विशिष्टता और भारतीयता का प्रतिनिधित्व करेगा।

7. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग समझौते को मंजूरी दी

8. कैबिनेट ने जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और कनाडा के एक नॉट फॉर प्रोफिट कॉरपोरेशन, इंटरनेशनल बारकोड ऑफ लाइफ  के बीच समझौते को मंजूरी प्रदान की

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें