गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

8 अक्टूबर, 2020 : वायु सेना दिवस

वायु सेना दिवस

Air Force Day


आज का दिन : 8 अक्टूबर, 2020
air-force-day

  • 8 अक्टूबर, 1932 को भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई थी। 8 अक्टूबर, 1932 को विधायिका ने भारतीय वायु सेना विधेयक पारित किया था।
  • द्वितीय विश्व युद्ध में अद्भुत पराक्रम के प्रदर्शन पर सम्मानस्वरूप मार्च, 1945 में वायु सेना को 'रॉयल' उपसर्ग दिया गया। इसके बाद भारतीय वायु सेना का नाम 'रॉयल इंडियन एयर फोर्स' हो गया।
  • सन् 1950 में हमारे गणतंत्र की स्थापना के बाद 'रॉयल इंडियन एयर फोर्स' से 'रॉयल' शब्द हटा दिया गया और पुन: इसका नाम 'भारतीय वायु सेना' हो गया।
  • वर्तमान में यानी वर्ष 2020 में एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (राकेश कुमार सिंह भदौरिया) वायुसेनाध्यक्ष हैं।
  • 8 अक्टूबर, 2020 को वायुसेना के 88वें स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर होगा। इस कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के साथ ही थलसेना और नौसेना अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। हवाई परेड में 56 लडाकू विमान उड़ान भरेंगे। इनमें हाल ही सेना में शामिल हुए रफाल, सुखोई-30, जगुआर, मिराज 2000, मिग-29, मिग-21 बाइसन व तेजस शामिल है। परिवहन विमानों में सी-17 हैली लिफ्टर और सी-130 शामिल है। वहीं चिनूक व अपाचे हेलीकॉप्टर भी परेड का आकर्षण होंगे।


1 अप्रेल, 1933 को हुआ था पहले हवाई दस्ते का गठन

  • भारतीय वायु सेना के पहले हवाई दस्ते का गठन 1 अप्रेल, 1933 को हुआ।
  • वर्तमान में भारतीय वायु सेना की पांच कमान हैं-
  • 1. पश्चिमी कमान, दिल्ली
  • 2. केंद्रीय कमान, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश)
  • 3. पूर्वी कमान, शिलांग (मेघालय)
  • 4. दक्षिण-पश्चिमी कमान, जोधपुर (राजस्थान)
  • 5. दक्षिणी कमान, तिरुवनंतपुरम (केरल)
  • भारतीय वायु सेना में सर्वोच्च पद एयर चीफ मार्शल है। अब तक परंपरा रही है कि एक समय में एक ही एयर चीफ मार्शल सेवा में होता है।
  • भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य 'नभ:स्पृशं दीप्तम्' है। यह श्रीमद्भगवद् गीता से लिया गया है। इसका अर्थ है- आकाश को चमक के साथ स्पर्श करना।
  • सन् 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान वायु सेना ने 'सफेद सागर' नाम से रक्षा अभियान चलाकर शत्रु सेना की धज्जियां उड़ाई थीं।
  • भारतीय वायु सेना के इतिहास में अब तक 'मार्शल' के पद से सम्मानित अर्जन सिंह एकमात्र पांच-सितारा रैंक के अधिकारी हैं। यह पद थल सेना के 'फील्ड मार्शल' के समकक्ष है।


भारतीय वायु सेना की कमीशंड रैंक

  • एयर चीफ मार्शल
  • एयर मार्शल
  • एयर वाइस मार्शल
  • एयर कमोडोर
  • ग्रुप कैप्टन
  • विंग कमांडर
  • स्क्वॉड्रन लीडर
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट
  • फ्लाइंग ऑफिसर


भारतीय वायु सेना से जुड़े प्रमुख सैन्य अभ्यास

  • आयरन फिस्ट : भारतीय वायु सेना का राजस्थान में आयोजित युद्धाभ्यास।
  • प्रलय : उत्तर-पूर्व में भारतीय वायु सेना व थल सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास।
  • रेडफ्लैग : भारत और अमेरिका की वायु सेना का अमेरिका के नवादा में आयोजित संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें