मंगलवार, 24 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 11 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

ब्रिटिश अमेरिकी अर्थशास्त्री ओलिवर हार्ट और फिनलैंड के बेनग्ट हॉल्मस्ट्राम को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (दोनों अर्थशास्त्रियों को अनुबंध सिद्धांत पर उनके कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा)
रूस ओपन बैडमिंटन ग्रां प्री : भारतीय महिला खिलाड़ी ऋत्विका शिवानी ने महिला एकल और एन सिक्की रेड्डी और प्रणव जैरी चोपड़ा की जोड़ी ने मिश्रित युगल का खिताब



भारत के पिस्टल किंग जीतू राय ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) चैंपियंस ट्रॉफी जीती (जीतू ने 10 मीटर एयर पिस्टल फॉर्मेट के फाइनल में 29.9 का स्कोर किया)
ब्रिटेन के एंडी मरे ने चाइना ओपन किंग टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता (फाइनल में एंडी ने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को हराया, यह एंडी मरे का 40वां एकल खिताब है)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें