बुधवार, 25 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 15 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

क्रिकेट : स्वप्निल गुगाले और अंकित बावने ने 594 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की (रणजी ट्रॉफी ग्रु बी के मैच में महाराष्ट्र के कप्तान स्वप्निल गुगाले ने नाबाद (351) और अंकित बावने ने नाबाद (258) रन की पारी खेलते हुए विजय हजारे और गुल मोहम्मद के 1946-47 में बनाए 577 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, यह भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है, यह साझेदारी दिल्ली के खिलाफ की, सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने के नाम है, जिन्होंने वर्ष 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 624 रन बनाए थे)
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजहर अली ने दिन-रात्रि टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद से पहला तिहरा शतक (नाबाद 302) बनाया (अजहर ने यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की, अजहर इसके साथ ही गुलाबी गेंद से दिन-रात्रि टेस्ट में शतक, दोहरा शतक और तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं)
सिनेमा ऑनर्स एंड एग्जिबिटर्स एसोसिएशन ऑफ  इंडिया ने पाकिस्तानी कलाकार अभिनीत फिल्मों को बैन करने का निर्णय लिया



दिल्ली के उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को पुलिस ने गिरफ्तार किया (बालियान पर मारपीट का आरोप है) 
भाजपा नेता एल. गणेशन और अभिनेत्री रूपा गांगुली ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

राजस्थान

ग्राम पंचायतों में लगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण शिविर (इसके तहत प्रदेश की 295 पंचायत समितियों के दो-दो गांवों में शिविर आयोजित किए गए, इनमें अफसर व मंत्री मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान के प्रयास किए, जिलों में प्रत्येक पंचायत समिति के 2 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण शिविर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर कार्य समाप्ति तक आयोजित होंगे)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें