शुक्रवार, 27 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 20 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

सऊदी अरब में हत्या के आरोपी शहजादे तुर्की बिन सौद अल कबीर को मौत की सजा दी गई
भारत-चीन का जम्मू-कश्मीर में पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास (सीमा रक्षा सहयोग समझौता 2013 के तहत हुआ अभ्यास, दोनों सेनाओं के बीच यह वर्ष का दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास है)
दुनिया का सबसे बड़ा जहाज 'सुपर याट ए' परीक्षण सफर पर निकला (लगभग 330 फीट ऊंचाई और 468 फीट लंबाई वाला यह जहाज उत्तरी जर्मनी में कील नामक स्थान के पास स्ट्रैंड से रवाना हुआ, करीब 2678 करोड़ रुपए (33 करोड़ पौंड) कीमत वाले इस जहाज के मालिक रूसी अरबपति इगोरविच मेलनिचेंको हैं)
भारतीय नौसेना के जहाज 'आईएनएस तिहायु' का जलावतरण (पूर्वी समुद्री तट पर गश्त के लिए तैनात होने वाले इस जहाज का नामकरण निकोबार के एक द्वीपसमूह पर किया गया है)



भारत-म्यांमार में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर (गोवा में ब्रिक्स-बिमस्टेक आउटरीच शिखर बैठक में भाग लेने आईं म्यांमार की विदेश मंत्री के दौरे के दौरान कृषि, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए ये समझौते हुए)
अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर मुक्केबाजी संघ (आईबा) ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को मान्यता दी
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के जीवन पर आधारित पुस्तक 'ड्रिवन : द विराट कोहली' का विमोचन, पुस्तक के लेखक विजय लोकपल्ली हैं
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों को गूगल मैप से जोड़ा, रेलवे के क्रीस सॉफ्टवेयर से गूगल मैप पर ट्रेन की लोकेशन व रूट नजर आएगा

राजस्थान

राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी का गठन (प्रदेश में शुरू होने वाले 8 नए मेडिकल कॉलेजों का करेगी संचालन)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें