शनिवार, 28 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 23 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

कबड्डी विश्व कप-2017 : भारत लगातार तीसरी बार चैंपियन बना, अहमदाबाद में हुए फाइनल में ईरानी टीम को हराया (भारतीय जीत के हीरो अजय ठाकुर रहे, जिन्होंने कुल 12 अंक बटोरे, भारतीय टीम कबड्डी ईरान को विश्वकप के फाइनल में लगातार तीन बार हरा चुकी है)



रूस में वर्ष 2018 में होने वाले फीफा फुटबॉल विश्वकप का शुभंकर होगा 'भेडिय़ा', इसका नाम जाबीवाका होगा, इसका रूसी भाषा में अर्थ होता है जो स्कोर कर सके (कई महीनों की ऑनलाइन वोटिंग में लोगों ने बिल्ली और शेर पर भेडिए को तरजीह दी, भेडिए को 53 प्रतिशत वोट मिले)
भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के चेयरमैन बने कुमार मंगलम बिड़ला (कुमार आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें