शुक्रवार, 27 जनवरी 2017

करेंट अफेयर्स 2016 : 22 अक्टूबर को समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी समाचारों के शीर्षक

देशभर में विश्व आयोडीन दिवस मनाया गया (आयोडीन मानव शरीर के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है, इसकी कमी से शारीरिक और मानसिक रोग हो सकते हैं, शरीर को 150 माइक्रो आयोडीन की प्रतिदिन आवश्यकता होती है)
देशभर में पुलिस शहीद दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम (21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाक के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी सी टुकडी के जवानों पर चीनी सैनिकों ने हमला कर दिया था, उन्हीं शहीदों की याद में हर वर्ष पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है)
सरकार ने हवाई यात्रा की क्षेत्रीय संपर्क  योजना 'उड़ान' (उड़े देश का आम नागरिक) लॉन्च ('उड़ान' के तहत विमान की 50 प्रतिशत सीटों के लिए सरकार सब्सिडी देगी)



राजस्थान

राज्यपाल कल्याण सिंह ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दी
राज्य सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद सांवरलाल जाट को राज्य किसान आयोग का अध्यक्ष बनाया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें