अगस्त-2018 में घटित समसामयिक घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज
प्रश्न 1. इमर्सन मनांग्गवा किस देश के राष्ट्रपति चुने गए हैं?उत्तर : जिम्बाब्वे
प्रश्न 2. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने वाले 'संविधान (संशोधन) विधेयक, 2017' को लोकसभा ने पारित कर दिया है। यह कौनसा संशोधन विधेयक है?
उत्तर : 123वां
प्रश्न 3. क्या राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने के बाद अपनी सिफारिशों पर राज्यपाल से सुझाव लेना होगा?
उत्तर : नहीं
प्रश्न 4. हाल ही किस भारतवंशी गणितज्ञ को गणित के नोबेल 'फील्ड्स मेडल' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : अक्षय वेंकटेश
प्रश्न 5. गणित का नोबेल माने जाने वाला 'फील्ड्स मेडल' कितने वर्ष में प्रदान में किया जाता है?
उत्तर : प्रति 4 वर्ष
प्रश्न 6. हाल ही राष्ट्रपति ने किसे वर्ष 2017 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर : भर्तृहरि महताब
प्रश्न 7. हाल ही राष्ट्रपति ने किसे वर्ष 2014 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर : हुकुमदेव नारायण यादव
प्रश्न 8. हाल ही अमेरिका ने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (एसटीए- 1) देश का दर्जा दिया है। ऐसा दर्जा पाने वाला भारत एशिया का कौनसा देश है?
उत्तर : तीसरा
प्रश्न 9. रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गई सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण कहां किया गया?
उत्तर : बालासोर (ओडिशा)
प्रश्न 10. हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित स्वदेशी हल्के लडाकू विमान 'तेजस' के नौसेना संस्करण का सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण किया गया?
उत्तर : गोवा के समीप समुद्र में
प्रश्न 11. अमेरिका की 'सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1' (एसटीए- 1) सूची में कितने देश हैं?
उत्तर : 36
प्रश्न 12. न्यायमूर्ति गीता मित्तल किस उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं हैं?
उत्तर : जम्मू-कश्मीर
प्रश्न 13. न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा किस उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश बनीं?
उत्तर : जम्मू कश्मीर
प्रश्न 14. हाल ही किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने सीएसटी-100 स्टारलाइनर और स्पेस एक्स के साथ मिलकर कमर्शियल यान अंतरिक्ष में भेजने की घोषणा की है?
उत्तर : नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, अमेरिका
प्रश्न 15. अगले साल अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के पहले कमर्शियल अभियान में किस भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री को शामिल किया गया है?
उत्तर : सुनिता विलियम्स
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें