गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018

करेंट अफेयर्स 2018 : बिम्सटेक चौथे शिखर सम्मेलन का घोषणा पत्र जारी : बिम्सटेक ने आतंकवाद पर भारत का समर्थन किया

घटना दिनांक : 31 अगस्त, 2018

श्रीलंका को सौंपी बिम्सटेक की अध्यक्षता

  • नेपाल के काठमांडू में चौथे शिखर सम्मेलन संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया गया।
  • घोषणा पत्र में बिना किसी देश का नाम लिए कहा गया है कि सिर्फ आतंकवादी तथा आतंकवादी संगठनों को ही नहीं आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
  • बिम्स्टेक के साथ सदस्य देशों बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, थाइलैंड, भूटान और नेपाल द्वारा स्वीकृत संयुक्त घोषणापत्र में कहा गया है कि 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आतंकवादी, आतंकवादी संगठनों तथा आतंकवादी नेटवर्क को निशाना बनाने के साथ ही उन देशों तथा गैर-सरकारी संगठनों को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए जो आतंकवाद को प्रोत्साहन, समर्थन और आर्थिक मदद प्रदान करते हैं, आतंकवादियों तथा आतंकवादी संगठनों को संरक्षण प्रदान करते हैं और उनका गुणगान करते हैं।'
  • चौथे बिम्सटेक का दो दिवसीय सम्मेलन समाप्त हो गया। अब बिम्सटेक की अध्यक्षता श्रीलंका को दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में 'नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला' का उद्घाटन किया

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित विश्व प्रसिद्ध शिवालय पशुपतिनाथ मंदिर में 'नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला' का उद्घाटन किया।  इस धर्मशाला के निर्माण के लिए भारत ने धन मुहैया कराया है।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जानकारी दी कि नेपाल सरकार ने वाजपेयी की कविताओं को नेपाली में अनुवाद कराने का फैसला किया है।

भारत और नेपाल में ब्रॉड गेज लाइन के प्रारंभिक इंजीनियङ्क्षरग कम ट्रैफिक सर्वेक्षण को लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर

  • प्रधानमंत्री की नेपाल यात्रा के दौरान भारत और नेपाल में भारत के रक्सौल और नेपाल के काठमांडू के बीच ब्रॉड गेज लाइन के प्रारंभिक इंजीनियरिंग कम ट्रैफिक सर्वेक्षण को लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।



दूरसंचार कंपनी वोडाफोन और आइडिया के विलय की प्रक्रिया पूरी, भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी

  • भारतीय दूरसंचार के क्षेत्र में नई कंपनी 'वोडाफोन आइडिया लि.' के नाम से बनाई गई है।
  • वोडाफोन और आइडिया के मर्जर के बाद अब यह 408 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। कंपनी के पास 3.4 लाख साइट्स का ब्रॉडबैंड नेटवर्क और 17 लाख रिटेल आउटलेट्स होंगे।
  • पिछले कई वर्षों से नंबर वन पर चल रही भारती एयरटेल दूसरे नंबर पर आ गई है। इस नए मर्जर के बाद अब टेलिकॉम सेक्टर में तीन मुख्य प्रतिद्विंदी मौजूद हैं जिनमें भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं।

सेंटर फॉर इक्नॉमिक पॉलिसी एंड रिसर्च के इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव 2018 का आयोजन

  • नई दिल्ली में सेंटर फॉर इक्नॉमिक पॉलिसी एंड रिसर्च (सीईपीआर) की ओर से इंडिया बैंङ्क्षकग कॉन्क्लेव 2018 का आयोजन किया गया।
  • इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव 2018 का नॉलेज पार्टनर नीति आयोग है।



सोशल मीडिया एप वॉट्सएप ने डिजिटल एम्पॉवरमेन्ट फाउंडेशन के साथ करार किया

  • सोशल मीडिया की दिग्गज एप कंपनी वॉट्सएप ने नई दिल्ली स्थित डिजिटल एम्पॉवरमेन्ट फाउंडेशन के साथ करार किया। करार के तहत वॉट्ससएप के यूजर्स के बीच सूचना के सत्यापन पर जागरुकता उत्पन्न की जाएगी।
  • वॉट्ससएप के पब्लिक पॉलिसी मैनेजर बेन सपल ने कहा कि आगामी विधानसभा और आम चुनावों के मद्देनजर डीईएफ ने देश के उन 10 राज्यों में कम्युनिटी लीडर्स के लिए 40 प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन करेंगे, जहां हिंसा के चिंताजनक मामले सामने आए है और जहां इस वर्ष के अंत से पूर्व विधानसभा चुनाव होने हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें