गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018

करेंट अफेयर्स क्विज 2018 : अगस्त-01

अगस्त-2018 में घटित समसामयिक घटनाओं पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज


प्रश्न 1. देश का वह एकमात्र राज्य कौनसा है, जिसने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (आनआरसी) बनाया है?
उत्तर : असम
प्रश्न 2. किस देश ने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 देश का दर्जा दिया है?
उत्तर : अमेरिका
प्रश्न 3. हाल ही राष्ट्रपति ने किसे वर्ष 2013 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर : नजमा हेपतुल्ला
प्रश्न 4. हाल ही भारतीय नागरिक रेशमा के शव को भारत लाने के लिए पाकिस्तान से लगते किस स्थान का उपयोग हुआ?
उत्तर : मुनाबाव बॉर्डर
प्रश्न 5. 24वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार किसे प्रदान करने की घोषणा की गई?
उत्तर : गोपालकृष्ण गांधी
प्रश्न 6. हाल ही राष्ट्रपति ने किसे वर्ष 2016 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर : दिनेश त्रिवेदी
प्रश्न 7. हाल ही लोकसभा द्वारा पारित 'दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2018' में शोधन अक्षमता विधि समिति की सिफारिश पर ऋणदाताओं की समिति में निर्णय प्रक्रिया आसान बनाने के उद्देश्य से सामान्य फैसलों के लिए जरूरी मत 75 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत किया गया है?
उत्तर : 51
प्रश्न 8. चीन ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव' (बीआरआई) की निगरानी के लिए ऑप्टिकल सेंसिंग सेटेलाइट .................... लॉन्च किया है।
उत्तर : गाओफेन-11



प्रश्न 9. हाल ही किस देश ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अब्दुल रहमान उल-दाखिल को वैश्विक आतंकी घोषित किया है?
उत्तर : अमेरिका
प्रश्न 10. हाल ही राष्ट्रपति ने किसे वर्ष 2015 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया?
उत्तर : गुलाम नबी आजाद
प्रश्न 11. हाल ही नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की ओर से जारी निवेश की सबसे ज्यादा क्षमता वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सूचकांक-2018 में कौनसा राज्य प्रथम स्थान पर रहा?
उत्तर : दिल्ली
प्रश्न 12. नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की ओर से वर्ष 2018 में जारी निवेश की सबसे ज्यादा क्षमता वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश का यह कौनसा संस्करण है?
उत्तर : तृतीय
प्रश्न 13. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 5 करोड़ कनेक्शन गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य समय से कितने महीने पहले ही पूरा कर लिया गया?
उत्तर : 8 महीने
प्रश्न 14. 3 अगस्त, 2018 को संसद भवन परिसर में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पांच करोड़वां एलपीजी कनेक्शन दिल्ली निवासी ................... को सौंपा।
उत्तर : तकदीरन
प्रश्न 15. एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशन (आसियान) ने किस देश के साथ पहली बार सिंगापुर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया?
उत्तर : चीन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें