घटना दिनांक : 8 दिसंबर, 2018
- मैक्सिको की वनेसा पॉन्स डि लियोन ने मिस वर्ल्ड 2018 का खिताब जीता है। वनेसा को मिस वर्ल्ड-2017 भारत की मानुषी छिल्लर ने ताज पहनाया।
- पिछली बार की तरह इस बार भी मिल वर्ल्ड प्रतियोगिता चीन के सान्या शहर में आयोजित हुई।
- फस्र्ट रनर अप मिस थाईलैंड निकोलीन लिम्सनुकान रहीं।
- भारत की ओर से अनुकृति वास टॉप 30 में जगह बनाने में कामयाब रहीं, लेकिन टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। वे तमिलनाडु की रहने वाली हैं। अनुकृति अच्छी डांसर तो हैं ही साथी ही वो राज्य स्तर की एथलीट भी हैं।
- वनेसा पहली मैक्सिकन हैं, जिन्होंने मिस वर्ल्ड खिताब जीता है।
- भारत की ओर से सबसे पहले 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनी थीं। इसके बाद वर्ष 1994 में ऐश्वर्या राय, वर्ष 1997 में डायना हेडन, वर्ष 1999 में युक्ता मुखी और वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। सन् 2017 में मानुषी छिल्लर ने यह प्रतियोगिता जीती।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें