घटना दिनांक : 31 दिसंबर, 2018
- भारतीय रेलवे की इलेक्ट्रिकल सर्विस के 1980 बैच के अधिकारी विनोद कुमार यादव रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं।
- वी.के. यादव निवर्तमान चेयरमैन अश्विनी लोहानी का स्थान लेंगे।
- विनोद कुमार यादव वर्तमान में दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक हैं।
- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के मूल निवासी यादव ने आस्ट्रेलिया की ला ट्रोबे यूनिवर्सिटी से एमबीए तथा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
- वी.के. यादव को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, जनरल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल पॉलिसी फाम्र्यूलेशन, विदेशी सहयोग तथा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का अच्छा-खासा अनुभव है।
- वी.के. यादव ने संयुक्त राष्ट्र में इंटरनेशनल सेंटर फार एडवांसमेंट आफ मैन्युफैक्चरिंग टेक्नालॉजी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर तथा तुर्की में इरकॉन के डिप्टी मैनेजर के तौर पर भी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें