1 से 29 फरवरी, 2020 तक घटित घटनाक्रम पर आधारित
1. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ का 'प्लेयर ऑफ द ईयर-2019' अवॉर्ड जीतकर यह पुरस्कार पाने वाला पहला भारतीय हॉकी खिलाड़ी कौन है?
(अ) हरमनप्रीत सिंह
(ब) सुरजीत सिंह
(स) मनप्रीत सिंह
(द) सुरेन्द्र कुमार
2. हाल ही किस महानगर में वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) निगरानी स्टेशनों की संख्या 30 से बढ़ाकर 90 करने का निर्णय लिया गया है?
(अ) मुंबई
(ब) कोलकाता
(स) चेन्नई
(द) दिल्ली
3. 13वें ईएसपीएन क्रिक इंफो पुरस्कार-2019 में 'कप्तान ऑफ द ईयर' के रूप में किसे सम्मानित किया गया?
(अ) इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)
(ब) विराट कोहली (भारत)
(स) केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)
(द) एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
4. 13वें ईएसपीएन क्रिक इंफो पुरस्कार-2019 में एकदिवसीय मैच की सर्वश्रेष्ठ पारी के लिए किसे सम्मानित किया गया?
(अ) विराट कोहली (भारत)
(ब) बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
(स) केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)
(द) रविन्द्र जडेजा (भारत)
5. 13वें ईएसपीएन क्रिक इंफो पुरस्कार-2019 में वीमेन बैटिंग परफॉरमेंस ऑफ द ईयर से किसे सम्मानित किया गया?
(अ) स्टेफनी टेलर (वेस्ट इंडीज
(ब) मैग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
(स) डेनियर वाइट (इंग्लैंड)
(द) मिताली राज (भारत)
6. तेल अबीब (इजराइल) के डैन डेविड फाउंडेशन द्वारा किस भारतीय महिला को ब्राजील की देबोरा दिनीज के साथ लैंगिक समानता श्रेणी में वर्ष 2020 का डैन डेविड पुरस्कार देने की घोषणा की गई है?
(अ) प्रतिभा सुमन
(ब) गीता सेन
(स) शोभा ओझा
(द) रेखा शर्मा
7. वर्ष 2020-21 के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?
(अ) राजीव बंसल
(ब) अतुल कुमार गुप्ता
(स) निहार निंरजन जंबूसरिया
(द) विनय दुबे
8. ब्रिटिश प्रकाशन 'द बैंकर' ने किस भारतीय बैंक को ब्रांड मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि के मामले में टॉप 500 बैंकिंग ब्रांड्स-2020 की सूची में पहले स्थान पर रखा है?
(अ) एचडीएफसी
(ब) एसबीआई
(स) इंडसइंड बैंक
(द) आईसीआईसीआई
9. भारत सरकार ने दो संस्थानों 'प्रवासी भारतीय केंद्र' और 'विदेशी सेवा संस्थान' का नाम बदलकर किसके नाम पर रखने का निर्णय लिया है?
(अ) अटल बिहारी वाजपेयी
(ब) सुषमा स्वराज
(स) स्वामी विवेकानन्द
(द) पं. दीनदयाल उपाध्याय
10. केंद्र सरकार ने 'प्रवासी भारतीय केंद्र' का नाम बदलकर क्या रखा है?
(अ) दीनदयाल भवन
(ब) सुषमा स्वराज भवन
(स) अरुण जेटली भवन
(द) अटल बिहारी वाजपेयी सदन
11. हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में किस पूर्व नेता की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया?
(अ) पं. दीनदयाल उपाध्याय
(ब) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(स) अटल बिहारी वाजपेयी
(द) डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
12. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कौनसी बार पद संभाला है?
(अ) पहली
(ब) दूसरी
(स) तीसरी
(द) चौथी
13. भारतीय रिजर्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड ने केंद्रीय बैंक के जुलाई-जून वित्त वर्ष को किसमें बदल दिया है?
(अ) जनवरी-दिसंबर
(ब) फरवरी-मार्च
(स) अप्रैल-मार्च
(द) यथावत रखा है
14. प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण को लेकर 13वें कान्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (कॉप-13) का आयोजन कहां किया गया?
(अ) नई दिल्ली
(ब) गांधीनगर
(स) बेंगलूरु
(द) रायपुर
15. हाल ही जापान में आयोजित विश्व स्नो शू चैंपियनशिप-2020 में भारत के अयान बिन शहनाज ने कौनसा पदक जीता?
(अ) स्वर्ण पदक
(ब) रजत पदक
(स) कांस्य पदक
(द) कोई पदक नहीं
16. हाल ही में किस संस्था ने सुजीत प्रसाद की अध्यक्षता में म्युनिसिपल बॉन्ड्स डवलपमेंट कमेटी का गठन किया है?
(अ) आरबीआई
(ब) सेबी
(स) रिजर्व बैंक
(द) फिक्की
17. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रॉक्सी डोप नमूने मामले में अमित दहिया को चार साल के प्रतिबंधित किया है, दहिया किस खेल के खिलाड़ी हैं?
(अ) भाला फेंक
(ब) 100 मीटर दौड़
(स) ऊंची कूद
(द) गोला फेंक
18. हाल ही किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने केयर्न कप शतरंज टूर्नामेंट जीता है?
(अ) द्रोणावल्ली हरिका
(ब) कोनेरू हम्पी
(स) पद्मिनी राउत
(द) भाग्यश्री थिप्से
19. प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड की ओर से किस भारतीय खिलाड़ी को 'स्पोर्टिंग मोमेंट्स 2000-2020' पुरस्कार के लिए चुना गया?
(अ) पी. गोपीचन्द
(ब) धनराज पिल्लै
(स) सचिन तेंदुलकर
(द) लिएंडर पेस
20. प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड ने 'स्पोट्र्समैन ऑफ द ईयर-2020' के रूप में पहली बार संयुक्त रूप से किन्हें यह पुरस्कार दिया है?
(अ) लियोनल मेसी और लुईस हैमिल्टन
(ब) सचिन तेंदुलकर और लियोनल मेसी
(स) रोनाल्डो और लुईस हैमिल्टन
(द) रोहित शर्मा और लियोनल मेसी
उत्तर - 1. (स), 2. (अ), 3. (अ), 4. (ब), 5. (ब), 6. (ब), 7. (ब), 8. (स), 9. (ब), 10. (ब), 11. (अ), 12. (स), 13. (स), 14. (ब), 15. (ब), 16. (ब), 17. (अ), 18. (ब), 19. (स), 20. (अ)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें