रविवार, 3 मई 2020

करेंट अफेयर्स क्विज 2020 : जनवरी-V

1 से 31 जनवरी, 2020 तक घटित घटनाक्रम पर आधारित प्रश्न-उत्तर


1. हाल ही भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष किसे चुना गया?
(अ) तरुणदीप सिंह
(ब) किरण रिजिजू
(स) अर्जुन मुंडा
(द) अभिनव बिंद्रा
2. वर्ल्ड ओपन वाटर स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से ओपन वाटर स्विमिंग वुमेन ऑफ द ईयर-2019 के लिए किस भारतीय महिला तैराक को नामित किया गया?
(अ) निशा मिलेट
(ब) दीपा मलिक
(स) मीना पटेल
(द) भक्ति शर्मा
3. इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट के सर्वे के अनुसार विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्र के लिए सूचीबद्ध मल्लपुरम, कोझीकोड और कोल्लम शहर किस राज्य में स्थित हैं?
(अ) कर्नाटक
(ब) केरल
(स) तमिलनाडु
(द) आंध्र प्रदेश
4. हाल ही देश में सड़क परियोजनाओं को तेजी देने और उनकी निगरान के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किस ऑनलाइन वेब पोर्टल को लॉन्च किया?
(अ) GATI
(ब) SPEED
(स) HIGHSPEED
(द) SPEED.NHAI
5. डिजिटल फैब्रिकेशन पर आधारित भारत की पहली और दुनिया की दूसरी फैब लैब कहां स्थापित की गई है?
(अ) मुम्बई-महाराष्ट्र
(ब) कोच्चि-केरल
(स) कोलकाता-पश्चिम बंगाल
(द) लखनऊ-उत्तर प्रदेश



6. केंद्र सरकार के बागवानी उत्पादन आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में कौनसे राज्य सब्जी उत्पादन में क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे हैं?
(अ) पश्चिम बंगाल व उत्तर प्रदेश
(ब) हरियाणा व पश्चिम बंगाल
(स) उत्तर प्रदेश - मध्य प्रदेश
(द) मध्य प्रदेश - केरल
7. केंद्र सरकार के बागवानी उत्पादन आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में कौनसा राज्य फल उत्पादन में पहले स्थान पर रहा?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) आंध्र प्रदेश
(स) मध्य प्रदेश
(द) कर्नाटक
8. हाल ही भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर) के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
(अ) सचिन बंसल
(ब) सुनील मेहता
(स) एमडी पात्रा
(द) देवाशीष पांडा
9. असम राइफल्स ने सेना और असम राइफल्स के 357 शहीदों की स्मृति में संयुक्त युद्ध स्मारक 'वीर स्मृति' का निर्माण कहां किया है?
(अ) चराईदेव (असम)
(ब) लोहित (अरुणाचल प्रदेश)
(स) मोकोकचुंग (नागालैंड)
(द) दिसपुर (असम)
10. भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने किस कार्यकारी निदेशक को मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है?
(अ) जनक राज
(ब) सुनील मेहता
(स) शक्तिकांत दास
(द) सतीश जैन
11. हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने किस देश से अफ्रीकी चीते भारत लाने की अनुमति दी है?
(अ) जिम्बाब्वे
(ब) नामीबिया
(स) जाम्बिया
(द) अंगोला



12. वर्ल्ड सस्टेनेबल डवलपमेंट समिट-2020 का आयोजन भारत के किस शहर में किया गया?
(अ) नई दिल्ली
(ब) मुम्बई
(स) बेंगलूरु
(द) अहमदाबाद
13. हाल ही भारतीय नौसेना ने चक्रवात डायने की तबाही से ग्रस्त किस देश में सहायता प्रदान करने के लिए 'ऑपरेशन वनीला' चलाया था?
(अ) जाम्बिया
(ब) मेडागास्कर
(स) थाईलैंड
(द) युगांडा
14. भारतीय मूल के आईटी दिग्गज अरविंद कृष्ण को किस कम्पनी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नामित किया है?
(अ) आईबीएम
(ब) एप्पल
(स) गूगल
(द) याहू
15. भारत सरकार ने फ्रांस में नियुक्त भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा को किस देश में राजदूत नियुक्त किया है?
(अ) अफगानिस्तान
(ब) श्रीलंका
(स) नेपाल
(द) भूटान
16. केन्द्र सरकार ने अजय बिसारिया को किस देश में उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया
(ब) मलेशिया
(स) कनाडा
(द) सिंगापुर



उत्तर - करेंट अफेयर्स क्विज 2020 : जनवरी-V

1. (स), 2. (द), 3. (ब), 4. (अ), 5. (ब), 6. (अ) 7. (ब), 8. (ब), 9. (स), 10. (अ), 11. (ब), 12. (अ), 13. (ब), 14. (अ), 15. (स), 16. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें