आज का दिन : मई माह का प्रथम रविवार
विश्व हास्य दिवस
(World Laughter Day)
- प्रतिवर्ष मई माह के प्रथम रविवार को विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2020 में मई माह का प्रथम रविवार 3 मई को है।
- पहली बार विश्व हास्य दिवस का आयोजन सन् 1998 में मुंबई में किया गया।
- विश्व हास्य दिवस आज दुनिया के अनेक देशों में मनाया जाता है। विश्व हास्य योग आंदोलन की शुरुआत का श्रेय डॉ. मदन कटारिया को दिया जाता है।
- वर्ष 2020 में हास्य प्रेमियों को कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते बाहरी हवा में खुलकर हंसने का मौका शायद न मिले। लेकिन साथियों इंटरनेट, सोशल मीडिया, लाइव प्रोग्राम आदि के माध्यम से जिंदगी के अनमोल उपहार हास्य यानी हंसी को बांटना न भूलना।
- विश्व हास्य दिवस की प्रसिद्धि हास्य योग आंदोलन के रूप में पूरी दुनिया में फैल गई है। आज दुनियाभर में हजारों हास्य क्लब हैं। हास्य दिवस पर रैलियां, गोष्ठियां एवं सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है।
- हास्य एक सकारात्मक और शक्तिशाली भावना है, जो व्यक्ति को ऊर्जावान बनाने के साथ ही सम्पूर्ण संसार को शांतिपूर्ण बनाने में सक्षम है।
- हंसने का सबसे बड़ा लाभ निरोगी काया है। हंसने से अनेक प्रकार के रोग आपसे दूर रहते हैं। हंसने से पेट, फेफड़े और यकृत की मालिश हो जाती है।
- हंसने के दौरान ऑक्सीजन का संचार बढ़ जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें