1 से 29 फरवरी, 2020 तक घटित घटनाक्रम पर आधारित
1. हाल ही अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) किस भारतीय को 'कोच लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2019' से सम्मानित किया है?
(अ) नंदन बाल (टेनिस)
(ब) एन. रमेश (एथलेटिक्स)
(स) पुलेला गोपीचंद (बैडमिंटन)
(द) रवि शास्त्री (क्रिकेट)
2. नगालैंड के किसामा गांव में होने वाला हॉर्नबिल फेस्टिवल हाल ही पहली बार किस राज्य ने अपने यहां भी आयोजित किया?
(अ) मेघालय
(ब) त्रिपुरा
(स) असम
(द) अरुणाचल प्रदेश
3. हाल ही भारत ने किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अयास 'अजेय वॉरियर-2020' में भाग लिया?
(अ) ब्रिटेन
(ब) जर्मनी
(स) बांग्लादेश
(द) अफगानिस्तान
4. भारतीय हॉकी टीम की किस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा महिला वर्ग में 'राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर-2019' चुना गया है?
(अ) रानी रामपाल
(ब) लालरेसियामी
(स) करिश्मा यादव
(द) निक्की प्रधान
5. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा महिला वर्ग में 'राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर-2019' चुनी गई लालरेसियामी किस राज्य की हैं?
(अ) त्रिपुरा
(ब) मिजोरम
(स) सिक्किम
(द) अरुणाचल प्रदेश
6. भारतीय हॉकी टीम के किस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा पुरुष वर्ग में 'राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर-2019' चुना गया है?
(अ) हरमनप्रीत सिंह
(ब) मनदीप सिंह
(स) विवेक सागर प्रसाद
(द) आकाशदीप सिंह
7. हाल ही किस देश ने भारत को 13000 हजार करोड़ रुपए में एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (आईएडीडब्ल्यूएस) देने को मंजूरी दी है?
(अ) अमेरिका
(ब) रूस
(स) फ्रांस
(द) इजरायल
8. हाल ही किस सरकारी एजेंसी ने गुलाबी हरे रंग का एक रुपए का नया नोट छापने का फैसला किया है?
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक
(ब) वित्त मंत्रालय
(स) एसबीआई
(द) उपरोक्त सभी
9. हाल ही राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पीस फाउंडेशन ने डिजिटल साक्षरता के लिए किस आईटी कंपनी के साथ मिलकर देश के सात राज्यों की एक लाख महिलाओं के लिए 'वी थिंक डिजिटल' कार्यक्रम की शुरुआत की है?
(अ) गूगल
(ब) आईबीएम
(स) फेसबुक
(द) विप्रो
10. हाल ही किस देश ने हवाई अड्डों और विमानों में इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डेलिवरी सिस्टम (इंड्स) के सभी प्रारूप सहित ई-सिगरेट आदि पर रोक लगाई है?
(अ) भारत
(ब) अमेरिका
(स) रूस
(द) बांग्लादेश
11. हाल ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नई दिल्ली में किसके साथ ड्रग ट्रैफिकिंग के संयोजन पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया?
(अ) बिम्सटेक
(ब) ब्रिक्स
(स) सार्क
(द) जी-20
12. हाल ही किसे टाटा ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया है?
(अ) राजीव बंसल
(ब) श्रीनाथ नरसिम्हन
(स) अश्विनी लोहानी
(द) के.वी. थॉमस
13. हाल ही भारतवंशी ऋषि सुनक किस यूरोपीय देश के वित्त मंत्री बनाए गए हैं?
(अ) ब्रिटेन
(ब) फ्रांस
(स) इटली
(द) जर्मनी
14. हाल ही सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) मनोज आहूजा
(ब) वसुधा मिश्रा
(स) राजीव बंसल
(द) आलोक सिन्हा
15. हाल ही किसने 'ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट' के तहत भारतीय बच्चों के लिए संरक्षण कोष शुरू किया है?
(अ) प्रीति पटेल
(ब) ब्रिटेन सरकार
(स) प्रिंस चाल्र्स
(द) आलोक शर्मा
16. हाल ही में आरबीआई ने जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम की ओर से बैंक जमा पर प्रदान किए जाने वाले बीमा कवर को एक लाख रुपए से बढ़ाकर कितना कर दिया है?
(अ) 2 लाख रुपए
(ब) 3 लाख रुपए
(स) 4 लाख रुपए
(द) 5 लाख रुपए
17. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी के रूप में पूरी दुनिया में फैलने वाले नोवेल कोरोना वायरस को क्या नाम दिया है?
(अ) कोविड-17
(ब) कोविड-18
(स) कोविड-19
(द) कोविड-20
18. हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने किसे सबरीमाला मंदिर के भगवान अयप्पा के आभूषणों की सूची एवं मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के लिए नियुक्त किया है?
(अ) जस्टिस सीएन रामचंद्रन नायर
(ब) जस्टिस एमएन कृष्णन
(स) जस्टिस सीएस राजन
(द) टीबी राधाकृष्णन
19. हाल ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति ध्वज से सम्मानित होना वाला भारतीय नौसेना का इंजीनियरिंग प्रशिक्षण संस्थान 'आईएनएस शिवाजी' महाराष्ट्र में कहां स्थित है?
(अ) लोनावला (पुणे)
(ब) कोलाबा (मुंबई)
(स) पलास (सांगली)
(द) उल्हासनगर (ठाणे)
20. यूएई के अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा किस भारतीय क्रिकेटर को क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है?
(अ) मोहम्मद कैफ
(ब) हरभजन सिंह
(स) इरफान पठान
(द) रॉबिन सिंह
उत्तर - 1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (ब), 5. (ब), 6. (स), 7. (अ), 8. (ब), 9. (स), 10. (अ), 11. (अ), 12. (ब), 13. (अ), 14. (स), 15. (स), 16. (द), 17. (स), 18. (अ), 19. (अ), 20. (द)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें