1 से 29 फरवरी, 2020 तक घटित घटनाक्रम पर आधारित
1. प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड के 'स्पोर्ट्सविमेन ऑफ द ईयर-2020' के रूप में तीसरी बार यह अवार्ड जीतने वाली जिमनास्ट सिमओने बाइल्स किस देश की हैं?
(अ) अमेरिका
(ब) जापान
(स) यूके
(द) जर्मनी
2. प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड ने किस देश की रग्बी टीम को 'टीम ऑफ द ईयर-2020' के अवार्ड से सम्मानित किया है?
(अ) अमेरिका
(ब) दक्षिण अफ्रीका
(स) जापान
(द) फ्रांस
3. प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड पहली बार किस वर्ष प्रदान किए गए थे?
(अ) 2000
(ब) 2001
(स) 2002
(द) 2003
4. अटल भू-जल योजना के तहत भारत सरकार ने किसके साथ 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
(अ) जापान
(ब) विश्व बैंक
(स) अमेरिका
(द) एशियाई विकास बैंक
5. वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस के 22वें संस्करण इथोनोलॉज के अनुसार दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली 20 भाषाओं में भारतीय भाषाएं कितनी हैं?
(अ) 3
(ब) 4
(स) 5
(द) 6
6. वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस के 22वें संस्करण इथोनोलॉज के अनुसार दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली 20 भाषाओं में हिंदी का कौनसा स्थान है?
(अ) दूसरा
(ब) तीसरा
(स) चौथा
(द) पांचवां
7. हाल ही एचडीएफसी बैंक ने स्टार्टअप्स को स्मार्ट बैंकिंग समाधान प्रदान करने के लिए किस राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं?
(अ) राजस्थान
(ब) ओडिशा
(स) मध्य प्रदेश
(द) उत्तर प्रदेश
8. सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप-2020 के ग्रीको रोमन वर्ग में किस पहलवान ने स्वर्ण पदक जीतकर 27 बाद इस स्पर्धा में भारत को सोना दिलाया?
(अ) सुनील कुमार
(ब) योगेश्वर दत्त
(स) सुशील कुमार
(द) पवन कुमार
9. हाल ही अशरफ गनी दूसरी बार किस देश के राष्ट्रपति बने हैं?
(अ) ईरान
(ब) इराक
(स) बांग्लादेश
(द) अफगानिस्तान
10. किस खेल के भारतीय महासंघ को एशियाई परिसंघ की 'ग्रासरूट चार्टर ब्रांज लेवल' की सदस्यता मिली है?
(अ) हॉकी
(ब) फुटबॉल
(स) क्रिकेट
(द) कबड्डी
11. केंद्र सरकार ने हाल ही 'इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस' (आईडीएसए) यानी रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान का नाम बदलकर किसके नाम पर किया है?
(अ) अरुण जेटली
(ब) मनोहर पर्रिकर
(स) अटल बिहारी वाजपेयी
(द) पं. मदन मोहन मालवीय
12. हाल ही में किस देश ने बैरी ओ फैरेल को भारत में अपना उच्चायुक्त नियुक्त किया है?
(अ) कनाडा
(ब) न्यूजीलैंड
(स) ऑस्ट्रेलिया
(द) इंग्लैंड
13. हाल ही मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में किसकी नियुक्ति की गई है?
(अ) बिमल जुल्का
(ब) संजय कोठारी
(स) विजय उप्रेती
(द) मुकेश अग्रवाल
14. एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्वकप टूर्नामेंट-2021 की मेजबानी किस देश को मिली है?
(अ) इंग्लैंड
(ब) भारत
(स) पाकिस्तान
(द) अमेरिका
15. हाल ही किसे पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
(अ) सुप्रतिम बंद्योपाध्याय
(ब) नृपेन्द्र मिश्रा
(स) संजय कोठारी
(द) बिमल जुल्का
16. हाल ही किस बॉलीवुड अभिनेता को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स लंदन द्वारा डब्ल्यूबीआर गोल्डन ऐरा ऑफ बॉलीवुड से सम्मानित किया गया है?
(अ) दिलीप कुमार
(ब) मनोज कुमार
(स) अमिताभ बच्चन
(द) अक्षय कुमार
17. संयुक्त राष्ट्र समर्थित प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन से जुड़े संवहनीयता सूचकांक-2020 (sustainability index) में भारत का कौनसा स्थान है?
(अ) 77वां
(ब) 78वां
(स) 79वां
(द) 80वां
18. किसी भी देश में मां-बच्चे की उत्तर जीविता, पलने, बढऩे तथा उसके कल्याण से जुड़े फ्लोरिशिंग इंडेक्स में भारत का स्थान कौनसा है?
(अ) 131वां
(ब) 130वां
(स) 129वां
(द) 128वां
19. हाल ही किसे केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है?
(अ) नृपेन्द्र मिश्रा
(ब) संजय कोठारी
(स) बिमल जुल्का
(द) मुकेश जैन
20. ऑस्कर अवार्ड 2020 में वॉकिन फीनिक्स ने किस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है?
(अ) जोकर
(ब) ग्लैडियटेर
(स) हर
(द) द मास्टर
उत्तर - 1. (अ), 2. (ब), 3. (अ), 4. (ब), 5. (द), 6. (ब), 7. (ब), 8. (अ), 9. (द), 10. (ब), 11. (ब), 12. (स), 13. (अ), 14. (ब), 15. (अ), 16. (ब), 17. (अ), 18. (अ), 19. (ब), 20. (अ)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें