गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

साहित्य अकादमी पुरस्कार-2017 की घोषणा


हिंदी के लिए रमेश कुंतल मेघ को साहित्य अकादमी पुरस्कार

साहित्य अकादमी के वार्षिक साहित्य पुरस्कार-2017 की घोषणा कर दी गई है। प्रतिवर्ष 24 भाषाओं में दिए जाने वाले इन सम्मानों में हिंदी के लिए वरिष्ठ साहित्यकार रमेश कुंतल मेघ को उनकी कृति 'विश्वमिथकसरित्सागर' के लिए प्रदान किया जाएगा। यह कृति साहित्यिक समीक्षा के वर्ग में चुनी गई है।
ये पुरस्कार 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2015 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों के लिए दिया जाएगा।
साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई है और साहित्य अकादमी के अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में इसे अनुमोदित किया गया।
हिंदी भाषा में साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार प्रतिभा अग्रवाल को बांग्ला में लिखित शंभु मित्र की पुस्तक 'अभिनय नाटक मंच' के अनुवाद के लिए दिया जाएगा।
24 भाषाओं के पुरस्कृत साहित्यकार और उनकी कृतियां इस प्रकार हैं-
साहित्य अकादमी पुरस्कार-2017
कविता-संग्रह
भाषासाहित्यकारकृति
मैथिलीउदय नारायण सिंह 'नचिकेता'जहलक डायरी
मराठीश्रीकांत देशमुखबोलावें ते आम्ही
संथालीभुजंग टुडुताहेनाञ् ताडिरे
तमिलस्व. इंकलाबकानधल नाटकल
तेलुगुदेवीप्रियागाली रंगु
उपन्यास
असमियाजयंत माधव बरामरियाहोला
बाड्लाआफसार आमेदसेइ निखोंज मानुषटा
बोडोरीता बरथैसाम
अंग्रेजीममंग दईद ब्लैक हिल
मलयालमके.पी. रामनुन्नीदैवतिंटे पुस्तकम
संस्कृतनिरंजन मिश्रगंगापुत्रावदानम् (महाकाव्य)
पंजाबीनछत्तरस्लो डाउन
कहानी-संग्रह
डोगरीशिव मेहताबन्नां
कश्मीरीऔतार कृष्ण रहबरयेलि परदा वोथ
कोंकणीगजानन जोगखांद आनी हेर कथा
ओडिय़ागायत्री सराफइटाभाटिर शिल्पी
उर्दूबेग अहसासद$खमा
समालोचना/साहित्यिक समीक्षा
हिंदीरमेश कुंतल मेघविश्वमिथकसरित्सागर
गुजरातीउर्मि घनश्याम देसाईगुजराती व्याकरणनां बसो वर्ष
कन्नडटी.पी. अशोककथन भारती
नेपालीवीणा हाड्गखिमकृति विमर्श
राजस्थानीबिना हासलपाईनीरज दइया
नाटक
मणिपुरीराजेन तोइजाम्बाचही तरेत् खुंताकपा
निबंध
सिंधीजगदीश लछाणीआछेन्द लज मरान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें